27.8 C
Mumbai
Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 1200

शीला दीक्षित बनीं यूपी में कांग्रेसी फेस, जीती कांग्रेस तो बनेंगी मुख्यमंत्री

अभिजीत मिश्र,

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नवी आज़ाद ने आज नई दिल्ली में शिला दीक्षित को यूपी में मुख्यमंत्री प्रत्याशी के रूप में घोषित किया है। शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं हैं और उन्हें दिल्ली को विकास की राह दिखाने वाली महिला का भी सम्मान प्राप्त है।

यूपी में शीला को मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी घोषित करने के पीछे 14 प्रतिशत ब्राम्हण वोट को अपनी तरफ करने की एक रणनीति है। क्योंकि दलित मायावती के ही पक्ष में होंगे और कांग्रेस को मुस्लिम और ब्राम्हण मतों पर ध्यान देना होगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस करीब 26 साल से बाहर है, कांग्रेस को लगता है शीला दीक्षित उन्हें यूपी में सत्ता पर दुबारा ला सकती है।

गुलाम नबी आज़ाद ने शीला पर लगे आरोपों पर उनका बचाव करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के और करोड़ों रूपए के घोटाले में तो राजस्थान, छत्तीसगढ़, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हैं। अगर वो इस्तीफ़ा दे दें तो मैं शीला दीक्षित को प्रत्याशी के पद से हटा दूंगा।

कश्मीर: उपद्रवियों ने ज़बरदस्ती बुलवाया ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ , कहा- बुलाओ अपने मोदी को

अभिजीत मिश्र,

आतंकी बुरहान की मौत की वजह से कश्मीर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। बाबाअमरनाथ की यात्रा करने के बाद लौट रहे 12 तीर्थ यात्रियों से भरी हुई मिनी बस को कुछ कश्मीरी उपद्रवियों ने रोक लिया और उन्हें बस आगे ले जाने से रोकने लगे। देखते ही देखते बस को लाठियों से पीटने लगे। बस को चारों तरफ से घेर लिया और ज़ोर ज़ोर से पत्थर फेंकने लगे। यही नहीं उपद्रवी बस को आग लगने की धमकी देने लगे।

सभी कश्मीरी उपद्रवी पाकिस्तान जिन्दा बाद के नारे लगा रहे थे। किशोर, पुरोहित, सुनील रंगा नामक यात्रियों ने ये सारा वाक़िया पुलिस को बताया। उन लोगों ने कहा कि उन लोगों से कुछ ही दूरी पर सीआरपीएफ़ जवान खड़े थे। हमने उनसे मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने कहा कि हमे फायरिंग करने की इज़ाज़त नहीं है, हम मदद नहीं कर सकते।

तभी वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी के पीछे बस ड्राइवर ने बस लगा ली और उसी के सहारे कैंप तक पहुंचे। वहां और भी ऐसी एक बस थी, जिसके कांच टूटे हुए थे, जिसपर 56 गुजराती यात्री सवार थे। उनमें से कुछ यात्रियों ने भी बताया कि  उनके साथ भी वैसी ही घटनाएं हुई थी।

गुजरातियों ने बताया कि वे लोग हमें लाठियों से पीट रहे थे और कह रहे थे कि बुलाओ अपने मोदी को। यही नहीं कश्मीरी बार बार पाकिस्तान ज़िंदा बाद के नारे लगाने के लिए कह रहे थे। मजबूरन अपनी जान बचाने के लिए हमे भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पड़ रहे थे।

आतंकी बुरहान के समर्थन को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया

अमित द्विवेदी

अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान द्वारा हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी के समर्थन को दुःखद बताया। सांसदों ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत सरकार की कार्यवाही की निंदा किए जाने का सीधा मतलब यह है कि पाकिस्तान आतंकियों के समर्थन में है।

फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डिमोक्रेसीज के जर्नल के संपादक बिल रोजियो ने कहा कि भारतीयों ने पिछले सप्ताह एक कश्मीरी आतंकवादी को मारा। वह आतंकी खूंखार आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य था। बिल ने यह प्रश्न किया कि पाकिस्तान ने क्या इस आतंकवादी के मारे जाने की घटना का स्वागत किया? नहीं।

कांग्रेस की सुनवाई के दौरान बिल ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान ने इसकी निंदा की और उसे कश्मीरी अलगाववादी बताया। पाकिस्तान को यह सोचना चाहिए कि वे जिसका समर्थन कर रहे हैं, वह युद्ध के किए ऑनलाइन आतंकियों की भर्ती करता था और युवाओं में समाज के प्रति ज़हर घोलता था।

एक सवाल के जवाब में बिल ने कहा कि यह मामला मात्र भारत का नहीं बल्कि समूचे विश्व का है। लश्कर-ए-तोएबा, हरकत उल मुजाहिदीन, जिनके बारे में विदेश मंत्रालय ने वर्ष 2014 में कहा था कि वे अफगानिस्तान में प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं। ये समूह अमेरिकी जवानों पर हमला कर रहे हैं और उनकी हत्या कर रहे है।

अखिलेश ने राजबब्बर पर कसा तंज, कहा -‘कुछ लोग लुढ़कते रहते हैं’

अनुज हनुमत,

यूपी का सियासी पारा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी का एक नजारा कल तब देखने को मिला, जब अपने औचक दौरे पर यूपी के औरैया पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग लुढ़कते रहते हैं। पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से राज बब्बर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, ‘कुछ लोग लुढ़कते रहते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग नहीं लुढ़कते। अभी चुनाव और करीब आने दीजिये, फिर देखिये कौन-कौन लुढ़कता है। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता और जनता कभी नहीं लुढ़कती।’

इससे पहले कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने भी राज बब्बर को दगा हुआ कारतूस बताया था। हालांकि शिवपाल ने यह तीखी प्रतिक्रिया उस समय दी है, जब दिल्ली से सूचना आई कि राजबब्बर ने कहा है कि यूपी में केवल जंगलराज व गुंडाराज से पूरा प्रदेश थरथरा रहा है।

बता दें कि राज बब्बर पहली बार समाजवादी पार्टी से ही सांसद बने थे, लेकिन फिर उन्हें आठ साल पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से निकाल दिया गया था। उसके बाद फ़ौरन उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करते हुए 2014 लोक सभा चुनाव में सपा सुप्रीमो मुलायम की बहू और मुख्यमंत्री अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को फिरोजाबाद में करारी शिकस्त दी थी, जिसके बाद विरोधी दल भी उनकी राजनीति का लोहा मानते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की राज बब्बर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया का क्या जवाब देते हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी: उत्तराखण्ड में अगले 72 घण्टों में होगी भारी बारिश

ब्यूरो,

लगातार भारी बारिश के बीच मौसम विज्ञानियों ने आज उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी करते हुए, चारधाम यात्रियों से कल शाम से अगले 72 घंटों की अवधि के दौरान सतर्क रहने को कहा है।

पूरे देश में इस समय जमकर बारिश हो रही है और यहां मौसम केंद्र द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि 14 जुलाई की शाम से अगले 72 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, देहरादून, रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोडा, नैनीताल और चंपावत में खासतौर पर एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान एकाध स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना के मद्देनजर आम जनता और खासतौर पर चारधाम यात्रियों से सतर्कता बरतने को कहा गया है।

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे प्रसिद्घ हिमालयी धाम क्रमश: रूद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में स्थित हैं, जहां एकाध स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में इस समय चार धाम यात्रा चल रही है। 2013 में हुई भीषण तबाही में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद से सबक लेते हुए मौसम विभाग काफी सतर्कता बरत रहा है।

बुरहान की मौत के बाद हिजबुल का नया कमांडर बना महमूद गजनवी

अभिजीत मिश्र,

कश्मीर के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद महमूद गजनवी नामक एक आतंकी को अपना नया कमांडर घोषित किया किया है।

हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ कमांडर सैयद सलाउद्दीन ने मंगलवार को कमांडर काउंसिलिंग के लिए एक बैठक बुलाई थी, जिसमें पहले सभी ने बुरहान की मौत के लिए शोक जताया और साथ ही साथ अपना नया कमांडर भी नियुक्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने महमूद गजनवी नामक किसी भी आतंकी का नाम तक नहीं सुना और नहीं उनके रिकार्ड्स में उस आतंकी का नाम दर्ज है।

पुलिस महमूद गजनवी की तलाश में जुटी है। उनका कहना है कि गजनवी पहले से घाटी में है या कहीं छिपा हुआ है।

हिजबुल मुजाहिद्दीन कश्मीर का सबसे बड़ा आतंकी संगठन है, जिसमें करीब 70 से ज्यादा आतंकी हैं। घाटी में अभी भी प्रदर्शन जारी है। अभी तक करीब 36 लोग मारे जा चुके है और 1400 लोगो के घायल होने की पुष्टि की गई है।

मोहम्मद आमिर को लेकर सचिन ने दिया ये बड़ा बयान

सौम्या केसरवानी,

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स पर टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। एक तरफ जहां क्रिकेट के कई दिग्गज मोहम्मद आमिर की वापसी को लेकर बयान दे रहे हैं कि स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जानें वाले आमिर को दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए। वहीं सचिन तेंदुलकर ने आमिर की वापसी पर अपना पक्ष रखते हुए आमिर की वकालत की है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने एक बयान में कहा है कि आमिर ने अपनी सजा पूरी कर ली है और आमिर अब किसी भी स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए आजाद हैं।
मोहम्मद आमिर पर साल 2010 में इंग्लैंड दौरे पर स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाए गए थे, जिसके बाद से आईसीसी ने आमिर पर पांच साल का बैन लगा दिया था।बता दें कि आमिर पूरे 6 साल के बाद एक बाऱ फिर से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर गेंदबाजी करते हुए नजर आएगें।

लॉर्ड्स पर वापसी को लेकर खासकर इंग्लैंड खेमा आमिर से खासा नज़र आ रहा है। खासकर केविन पीटरसन औऱ पूर्व स्पिन गेंदबाज ग्रेम स्वान ने आमिर की वापसी पर सवाल उठाए हैं, उनका खुले तौर पर कहना है कि इस गेंदबाज को दूसरा मौका कतई नहीं मिलना चाहिए।

विविधता में एकता ही भारत की असल ताक़त -प्रणब मुखर्जी

शिखा पाण्डेय,

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विविधता में एकता को ही भारत की असल ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि कहा कि देश को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए हमारा एक होना आवश्यक है। दार्जिलिंग में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने भारत की ‘विविधता में एकता’ संस्कृति पर ज़ोर दिया।

नेपाली कवि भानुभक्त आचार्य की 202वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “हम अपनी विविधता पर गर्व करते हैं। हम एक ही स्वरूप या एकरूपता लाने की कोशिश इसलिए नहीं करते, क्योंकि हम जानते हैं कि यह हमारे सामाजिक प्रगति एवं विकास के लिए सबसे ज्यादा विनाशकारी होगा। हम अपने राष्ट्रीय बंधन में एकजुट हैं।”

प्रणब ने कहा कि नेपाल के साथ भारत के बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा, “हम इस संबंध को और मजबूत करना चाहेंगे।” महान कवि भानुभक्त आचार्य का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपनी कविताएं तो नेपाली में लिखी, लेकिन उनका संदेश समूची मानवता के लिए है। उन्होंने कहा, “उनकी अपील भौगोलिक सीमाओं और समय से परे है। नेपाली भाषा के इस अग्रणी कवि को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर पाकर मैं खुश हूँ।”

बुरहान की मौत के शोक में डूबा पाकिस्तान, हाफिज सईद ने रखी शोक सभा

अभिजीत मिश्र,

पिछले दिनों कश्मीर में हुए आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में विरोध प्रदर्शन से कई नागरिकों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में उसकी मौत के दुःख में शोक सभा आयोजित की।

मुम्बई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद ने इस शोक सभा का आयोजन लाहौर में किया था। जिसमें हज़ारो की तादात में लोग इक्कठा हुए थे और आतंकी बुरहान की आत्मा को शांति मिलने की दुआएं कर रहे थे।

गौरतलब है कि बुरहान की मौत के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने कहा कि वानी कश्मीर का नेता था और कश्मीर में विरोध कर रहे लोगों पर सरकार को बर्बरतापूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए। जिसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा था कि पाकिस्तान अपने देश की व्यवस्था पर ध्यान दे। यह भारत का अंदरूनी मामला है।

महाराष्ट्र में ओवैसी को लगा बड़ा झटका, उनकी पार्टी AIMIM समेत 191 पार्टियों की मान्यता रद्द

अनुज हनुमत

मुम्बई। महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की राज्य में मान्यता रद्द कर दी है। यह बड़ी कार्यवाही आय और फंड से जुड़ी जानकारियां न देने के चलते की गई है। विशेषज्ञो की मानें तो महाराष्ट्र चुनाव आयोग के इस फैसले का सीधा असर अगले साल फरवरी में होने वाले बीएमसी चुनावों पर पड़ेगा।

इस फैसले के चलते ओवैसी की पार्टी बीएमसी चुनावों में हिस्सा नहीं ले पाएगी, जिसका फायदा अन्य पार्टियों को होगा। आज चुनाव आयोग ने इसके अलावा पूर्व आईएएस अफसर उत्तम खोबरागड़े की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया समेत 191 पार्टियों की भी राज्य में मान्यता खारिज कर दी है। इस समय मौजूदा समय में AIMIM के राज्य में दो विधायक हैं ।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया ने कहा कि इन पार्टियों को सभी जरूरी दस्तावेज फाइल करने को कहा गया था और इस बाबत इन दलों को कई बार नोटिस भी भेजा जा चुका था, लेकिन किसी ने हमें जानकारी नहीं उपलब्ध कराई। इसीलिए अंततः हमे यह कदम उठाना पड़ा।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि अगर ये पार्टियां नगर निकाय चुनावों में हिस्सा लेना चाहती हैं, तो उन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अभी तक ओवैसी की तरफ से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव आयोग का ये फैसला अगले बीएमसी चुनाव में काफी असर डाल सकता है।