28.3 C
Mumbai
Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 1193

आसाराम को झटका, राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज़ की जमानत याचिका

अब्दुल फ़हद,

तीन साल से जोधपुर जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सजा कट रहे आसाराम को जमानत नहीं मिल सकी। बीमारी के नाम पर जेल से बाहर आने की उम्मीद लगा कर बैठे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से सोमवार को जोरदार झटका लगा। हाईकोर्ट ने आयुर्वेद पद्धति से इलाज कराने के लिए केरल जाने के लिए दायर आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। आसाराम द्वारा जमानत हासिल करने का यह आठवां प्रयास था।

न्यायाधीश निर्मलजीत कौर ने जानकारी दी कि आसाराम में किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं है। साथ ही वे अपनी बीमारियों के निस्तारण के लिए अंग्रेजी दवा भी नहीं खा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी बीमारियों का इलाज कराने को केरल जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जा सकती। इसके साथ ही उन्होंने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

गौरतलब है कि आसाराम ने अपने शरीर में बाहरी बीमारियों का हवाला देते हुए, आयुर्वेद पद्धति से इलाज कराने के लिए केरल जाने के लिए ज़मानत जी मांग की थी, पर राजस्थान हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

बिहार: नक्सलियों और सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़, 10 जवान शहीद

अनुज हनुमत,

लगातार बिहार एक के बाद एक घटनाओं के कारण सुर्ख़ियों में बना रहता है। ऐसे में सीएम नितीश कुमार के ऊपर भी प्रदेश की शासन व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त दबाव है। बिहार में नक्सिलयों की समस्या एक बार फिर तेजी पकड़ने लगी है। बिहार के गया और औरंगाबाद सीमा पर सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के 10 जवान शहीद हो गए जबकि 4 अन्‍य घायल हो गये।

प्राप्त सूचना के अनुसार मुठभेड़ में तीन नक्सली भी मारे गए हैं और इन तीनों नक्‍सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं, जबकि भारी संख्‍या में हथियार एवं गोलाबारूद मिले हैं। खबर यह है कि खराब मौसम के कारण जंगल में फंसे घायल जवानों को 10 घंटे तक चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल सकी। औरंगाबाद एसपी बाबूराम के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ पहड़तली इलाके में सर्च आपरेशन चल रहा है।

बता दें कि सीआरपीएफ के जवान इस इलाके में 16 जुलाई से ही नक्सलियों की खोज में निकले थे। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे नक्सलियों का इलाके में सीआरपीएफ जवानों से आमना-सामना हुआ। सबसे पहले नक्सलियों ने जवानों पर गोलाबारी की और फिर आईईडी धमाके भी किए। इसके बाद मगध क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सौरव कुमार ने उक्त मुठभेड़ की पुष्टि।

दरअसल नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को घेरने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी। जैसे ही डुमरी नाला पर सुरक्षाबल पहुंचे, तो उन्हें निशाना बनाने के लिए एक के बाद एक करीब 30 लैंडमाइंस विस्फोट किए गए। चारों ओर से हमला होने के बावजूद जवानों ने मोर्चा संभाला और उनकी जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों को गोली लगी।

नितीश की रैली में शराबी ने मचाया हंगामा, मुर्दाबाद के लगाए नारे

शिखा पाण्डेय,

बिहार के सीएम नितीश कुमार की इलाहाबाद में हुई रैली में एक शराबी युवक ने जम के हंगामा किया। नितीश कुमार जब भाषण ख़त्म कर रैली में मौजूद लोगों को यूपी में शराबबंदी लागू करने के लिए सरकार पर दबाव डालने की नसीहत दे रहे थे, उसी वक्त शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने शराबबंदी का विरोध करते हुए काला कपड़ा दिखाया व उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

शराबी युवक के हंगामे के चलते रैली में कुछ पलों के लिए अफरा- तफरी भी मच गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद पुलिस वालों ने उसे फौरन पकड़ लिया और सबके सामने उसकी जमकर पिटाई कर दी। शराबी युवक ने पुलिस की गिरफ्त से छूटकर मीडिया गैलरी में कूदने की कोशिश की तो वहां लाइव टेलीकास्ट कर रहे कई कैमरों पर गिर पड़ा। फिर पुलिस ने किसी तरह उसे काबू में किया और पकड़कर बाहर ले गई।

शराब के नशे में धुत्त इस युवक का कहना था कि शराब पर पाबंदी सही नहीं है। इससे गरीबों को शराब नहीं मिल पाएगी, जबकि बिहार में रसूखदार नेताओं को आराम से शराब मिल रही है।

इस दौरान मीडिया से की गई बातचीत में आरोपी ने अपना नाम उमेश पासी बताया और उसने कहा कि शराब पर पाबंदी लगाने के बजाय इस बारे में विज्ञापनों के ज़रिये लोगों को जागरूक करना चाहिए। हालांकि पुलिस ने उसे अपनी पूरी बात नहीं कहने दी और खींचकर अपने साथ ले गई।

कभी कभी दबाव की वजह से असहज हो जाती हूँ – आलिया भट्ट

सौम्या केसरवानी,

चंद फिल्मों के ज़रिए अपनी अभिनय क्षमता सिद्ध करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट कभी कभी प्रदर्शन को लेकर दबाव में रहती हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि कलाकारों को हर फिल्म में बेहतर प्रदर्शन देने के दबाव से गुजरना पड़ता है, पर वह इन सबसे असुरक्षित महसूस नहीं करतीं। हां, कई बार वह असहज अवश्य हो जाती हैं।

बॉलीवुड में 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से कदम रखने वाली अभिनेत्री ने ‘हाईवे’, ‘टू-स्टेट्स’, ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘कपूर एंड संस’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी बेहतरीन फिल्में की। हालाँकि पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘शानदार’ कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

किसी कलाकार को महसूस होने वाली असुरक्षा की भावना के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने एक समाचार एजेंसी को को बताया, “मुझे लगता है कि एक कलाकार पर हर फिल्म में बेहतर प्रदर्शन देने का दबाव होता है, जिससे आप अपनी स्थिति को लेकर चिंतित हो जाते हैं। मैं इन सभी चीजों से कभी असुरक्षित नहीं महसूस करती, पर कई बार असहज हो जाती हूं।”

निर्देशक महेश भट्ट और बीते जमाने की अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी आलिया का कहना है कि जब वह असहज महसूस करती हैं, तो परिवार का समर्थन उन्हें इससे बाहर आने में मदद करता है। गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज़ फ़िल्म उड़ता पंजाब में आलिया के किरदार की काफी तारीफ हुई थी। जिसमें आलिया ने एक बिहार की लड़की के किरदार में नज़र आई थी।

सिद्धू ने दिया राज्यसभा से इस्तीफ़ा, भाजपा में सनसनी

शिखा पाण्डेय,

भाजपा के राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आज राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सभापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। सिद्धू एवं भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी सहित छह लोगों को अप्रैल में उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया था। सूत्रों के मुताबिक सिद्धू पत्नी सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

उपसभापति पी जे कुरियन ने सदन को बताया कि सिद्धू ने आज ही सभापति को भेजे एक पत्र में अपना इस्तीफा दिया। उन्होंने बताया कि सभापति हामिद अंसारी ने उनके इस्तीफे को 18 जुलाई से स्वीकार कर लिया।

अपने इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज्ञा से मैंने पंजाब के भले के लिए राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार की थी। इस्तीफा देने के कारण के विषय में उन्होंने कहा है कि सही और गलत की लड़ाई में आप न्यूट्रल नहीं रह सकते हैं।

बताया जा रहा है कि सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने इस साल एक अप्रैल को पति के साथ भाजपा छोड़ने का ऐलान किया था और बाद में कहा था कि वह अप्रैल फूल होने के कारण मजाक कर रही थीं।

वैसे भी पंजाब में आप को एक बड़े चेहरे की जरूरत है। सिद्धू इस जरूरत को पूरी कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सिद्धू से बात काफी समय से चल रही थी, लेकिन कोई सहमति नहीं हो पाई थी। मीडिया सूत्र ये भी बता रहे हैं कि उन्हें पंजाब में आप की ओर से सीएम उम्मीदवार भी बनाया जा सकता है। सिद्धू लंबे समय से बीजेपी की सहयोगी अकाली दल से नाराज हैं। और इसी नाराजगी का नतीजा है कि उन्होंने राज्यसभा में भी रहना मंजूर नहीं किया।

71 साल की महिला को हुआ 17 साल के लड़के से इश्क़, की शादी

आनंद द्विवेदी,

कहते हैं प्यार अँधा होता है, और सच्चे प्यार को किसी दायरे में बाँध पाना नामुमकिन है। ऐसे ही प्यार की एक मिसाल अमेरिका के टेनेसी में देखने को मिली है, जहाँ प्यार के दो नादान परिन्दे उम्र के तकाज़े को भी भूल कर एक दूजे के हो लिए।

दरअसल टेनेसी की 71 वर्षीया महिला को 17 साल के लड़के से इश्क़ हो गया, इश्क़ का रंग इतना गहराया कि दोनों ने शादी भी कर ली।

इस लव स्टोरी की शुरुआत भी एक आश्चर्यजनक स्थिति में हुई। 71 वर्ष की अल्मेडा ऐरेल अपने बेटे के अंतिम संस्कार में थीं, जिस दौरान वहीं पर उपस्थित 17 वर्ष के गैरी से उनके नैना चार हुए, फिर प्यार हुआ, प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब गैरी भी अल्मेडा के साथ उनके घर में रहता है, जिसमें अल्मेडा का एक पोता रहता है जो गैरी से 3 साल बड़ा है।

अल्मेडा इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। उनके अनुसार, “मैं बेहद अकेलापन महसूस करती थी फिर भी मैं किसी की तलाश में कभी नहीं थी। लेकिन जब मैं गैरी से मिली तो दिल ने कहा यही वो व्यक्ति है जिसका साथ मुझे चाहिए।

दलितों के नाम पर मायावती ने राज्यसभा में किया हंगामा

अभिजीत मिश्र,

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा मायावती ने आज राज्य सभा में गुजरात पर हो रहे दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया। जिसके कारण संसद में हंगामा मच गया और सदन की कार्यवाही कुछ देर तक रोक दी गई । मायावती ने संसद में कहा जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, उन्होंने दलितों पर अत्याचार किया है, जिसकी वजह से देश में दलितों की हालत ख़राब होती जा रही है। ऐसा सुनते ही पूरे संसंद में हंगामा मच गया, जिसके कारण सभापति ने 10 मिनट के लिए सभा को स्थगित कर दिया।

इस से पहले पीएम मोदी संसद पहुंचे और विपक्ष की पार्टियों से मानसून सत्र के लिए सहयोग की उम्मीद जताई थी। मोदी ने सबको नमस्कार करते हुए ये जिक्र किया कि 15 अगस्त को देश की आजादी के 70 वर्ष हो जाएंगे ये देश के लिए एक बहुत बड़ा पड़ाव है।

आजादी के लिए अपनी जान देने वाले उन महापुरुषों को याद करते हुए हमे इस सत्र को देश की नई ऊँचाई और गति बढ़ाने की चर्चा हो। प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद सदन में हंगामा हुआ, जिसके चलते कुछ समय के लिए चर्चा बाधित हुई।

3 साल बाद एक बार फिर से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

अभिजीत मिश्र,

ये वारदात हरियाणा के रोहतक जिले की है, जहाँ पर कुछ हैवानों ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। जिले की एक लड़की को अगवा कर  5 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। खबरों केर मानें तो 3 साल पहले भी पीड़िता का इन्ही लोगों ने ही बलात्कार किया था।

जमानत पर छूट कर आने के बाद आरोपियों ने महिला के साथ समझौता करने को लेकर दबाव भी डाला। लेकिन जब उसने इंकार किया, तो उन लोगों ने उसे स्कूल से आते वक़्त अगवा कर फिर से दुष्कर्म को अंजाम दे दिया।

राज्य में ऐसी वारदातों के होने से हरियाणा सरकार पर एक काला धब्बा लग चुका है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की कलई खुलती नज़र आ रही है। हालाँकि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। 2 दिन बाद आरोपियों की सुनवाई होगी।

वेश्याओं संग मनाता था रंगरेलियां, व्हाट्सऐप ने खोली पोल

आनंद द्विवेदी,

सोशल मीडिया के अपने फायदे हैं तो कुछ ऐसे नुकसान भी हैं, जो अगर सही वक़्त पर सामने आ जाएँ तो इसकी कीमत भारी पड़ सकती है। आजकल लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल तमाम सोशल नेटवर्किंग के माध्यम एक ऐसा तंत्र तैयार कर चुके हैं, जिनमें हम उलझ चुके हैं। ऐसे कई मामले सामने आये हैं, जिनमें इन सोशल मीडिया ने लोगों के रिश्ते बनाने का काम किया है, तो कई ऐसे मामले भी हैं जिनमें रिश्ते बिगाड़ने का काम भी इसी तंत्र ने किया है।

वैसे तो पत्नियां अक्सर अपने पतियों पर शक करती हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें पत्नी ने पति की जासूसी व्हाट्सऐप के माध्यम से की। फिर जो तथ्य सामने आये उनसे तो मामला और भी पेंचीदा हो गया।

दरअसल बैंगलोर में रहने वाली 27 साल की सुमन गर्भवती थीं, जिसके चलते अपने पति की गतिविधियों पर नज़र नहीं रख पा रही थीं। पति का रोज रात देर से घर आना, और नहाकर देर तक पूजा में लीन हो जाना सुमन को नागवार गुज़रा, फिर भी वो गर्भावस्था के कारण इसे अनदेखा करती रहीं।

लेकिन एक रोज़ जब पति बाथरूम में नहाने में व्यस्त था, तभी पत्नी की नज़र उसके व्हाट्सऐप मैसेज पर गई, जिसे पढ़ते ही उनके पाँव के नीचे से जमीन खिसक गई। उनका पति कुछ वेश्याओं और दलालों के कांटैक्ट में था। इसके बाद उन्होंने पति को कई बार रंगे हाथों पकड़ा।

सुमन के अनुसार, उनकी गर्भ धारण करने से पहले की ज़िन्दगी काफी बेहतर थी। लेकिन इस अवस्था के बाद पति अक्सर किसी बहाने से बाहर रहने लगा। देर रात घर आने लगा। सुमन को शक तो हुआ लेकिन इसे उन्होंने नज़र अंदाज़ किया। लेकिन उस दिन जब व्हाट्सऐप मैसेज में उन्होंने अपने पति को एक लड़की के सम्पर्क में देखा, जिसमें उसका फोटो नंबर आदि थे तो वो सकते में आ गईं। लड़की को फोन करने पर उसने फोन काट दिया।

इस के बाद सुमन ने काफी सूझ बूझ से काम लेते हुए स्थानीय पुलिस की एक हेल्पलाइन और एक प्रायवेट जासूस की सहायता ली और पति का पीछा मैंगलोर तक किया। जहाँ उन्होंने अपने पति अक्षय को एक एस्कॉर्ट के साथ रंगे हाथों धार दबोचा। उसके विरुद्ध पर्याप्त सबूत इकठ्ठा किये और पति समेत सभी के खिलाफ FIR दर्ज़ करवाई। पति ने हेल्पलाइन काउंसलिंग में अपने द्वारा किये जा रहे दुष्कृत्य को स्वीकार किया है।

मौसी- भांजे का प्रेम प्रसंग, सड़क हादसे में हुई मौत

अभिजीत मिश्र,

पंजाब के एक गांव बटला में सगी मौसी का उसे भांजे से साथ शर्मसार करने वाला नाजायज प्रेम प्रकरण का मामला सामने आया है। इस घटना को सुनते ही हर कोई हैरान है कि मौसी, जिसे माँ का दर्जा भी दिया गया है अपने ही भांजे के साथ कैसे प्रेम प्रसंग हो सकते है।

चार महीने पहले दोनों घर छोड़ कर भाग गए थे और खबर आई है कि एक सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई है। दोनों गांव तक कैसे पहुँचे इस बात ने सबको हैरानी में डाल दिया है।

मृतक की माँ सुखबीर कौर ने बताया कि कुछ महीने पहले उसका बेटा उसकी मौसी इंद्रजीत कौर के जाल में फंस गया जो की पहले से शादी शुदा थी इंद्रजीत का पति विदेश में रहता है। इनके इन हरकतों का पता चलने के बाद इन दोनो को रोकने की बोहोत कोशिश की मगर वो नहीं माने और एक दिन दोनों साथ में भाग निकले।

अभी तक यह साफ नई हो पाया है कि इन दोनों की मौत की असली वजह क्या है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।