28.4 C
Mumbai
Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 1192

62 साल का वृद्ध 16 साल की लड़की से 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म।

अभिजीत मिश्र

यह घटना उज्जैन (म प्र) के गांव पिपलीनका की है जहाँ एक 16 वर्षीय किशोरी ने एक 62 वर्ष के वृद्ध अमरजीत पर शारिरिक शोषण का आरोप लागाया है।

इस हवस के खेल का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म से परेशान हो कर अपनी मौसी को बुलाया और मौसी उसे अपने साथ दिल्ली ले गईं। कुछ दिन बाद उसकी तबियत बिगड़ने  से मौसी ने पास के अस्पताल में उनकी जाँच कराई। जांच का परिणाम आते ही मौसी के होश ही उड़ गए जब पता चला कि किशोरी को 3 माह का गर्भ है।

किशोरी के पिता एक किसान हैं और उसकी माँ मानसिक रूप से बीमार है। पैसों की कमी की वजह से वह अपनी नानी और अमरजीत के साथ रहती थी। इस बात की पुलिस को खबर देने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अमरजीत पीड़िता को 2 साल से अपनी हवास का शिकार बना रहा था और उसे किसीसे इस बात का ज़िक्र न करने के लिए मजबूर करता था।

दिल्ली से वापस उज्जैन आकार पीड़िता की मौसी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पति सहित रिश्तेदारों को भी सेंड किया महिला का अश्लील वीडियो

अभिजीत मिश्र

यह घटना फरीदाबाद की है जहाँ एक शादीशुदा महिला को बाहरी व्यक्ति से दोस्ती करना भारी पड़ गया। महिला की रंजन सिंह नमक व्यक्ति से इत्तेफाक से जान पहचान हो गई थी। धीरे धीरे दोस्ती इतनी हो गई कि रंजन महिला के घर भी आने लगा था। उसी का फायदा उठाते हुए रंजन ने एक दिन महिला की चुपके से अश्लील फोटो खींच ली और उसे उन फोटोज को शेयर करने की धमकी देने लगा और उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। महिला को मजबूरन उसके साथ सम्बन्ध बनाने पड़े इधर रंजन ने उन शारीरिक संबंधों का भी वीडियो बना लिया।

कुछ दिन बाद वो दुबई निकल गया और महिला को कॉल और मैसेज कर के बार बार परेशान करने लगा। महिला ने इस चक्कर में अपना कांटेक्ट नंबर बदल दिया।
गुस्सा हो कर रंजन ने उसके सारे बनाए हुए वीडियो और पिक्चर्स उसके पति समेत रिश्तेदारों को सेंड कर दिए।

महिला ने  उसके साथ हुए इस दुष्कर्म की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई मगर आरोपी के देश से बहार होने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस प्रशासन आरोपी को दुबई से लाने की तैयारी कर रहा है।

‘या तो माफ़ी मांगें, या ट्रायल का सामना करें राहुल’-सुप्रीम कोर्ट

अनुज हनुमत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाने के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज सुनवाई टल गई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी द्वारा संघ की सामूहिक निंदा करने को गलत बताया। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से कहा है कि या तो वह इस मामले पर माफी मांगे या फिर ट्रायल फेस करें।

राहुल गांधी ने अपनी याचिका में अपने खिलाफ महाराष्ट्र की एक निचली अदालत में चल रहे इस आपराधिक मानहानि से जुड़े मामले को रद्द करने की मांग की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा,” ‘नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को मारा’, ‘RSS के लोगों ने गांधी जी को मारा’, इन दोनों बातों में बहुत फर्क है। जब आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में बोलते हैं तो सतर्क रहना चाहिए।” कोर्ट ने राहुल के भाषण पर सवाल उठाए और आश्चर्य जताया कि उन्होंने गलत ऐतिहासिक तथ्यों का उद्धरण देकर भाषण क्यों दिया?

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा तो उन्हें ट्रायल का सामना करना चाहिए। ये टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस रोहिंटन नरीमन की सयुंक्त बेंच ने मंगलवार को की है ।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के लिए दोषी ठहराने वाले बयान के खिलाफ राजेश महादेव कुंटे नाम के एक शख्स ने राहुल गांधी के ख़िलाफ़ भिवंडी, महाराष्ट्र में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस बाबत दर्ज एफआईआर को राहुल गांधी रद्द करवाना चाहते हैं,जिसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है ।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में आगे कहा, “हम सिर्फ ये देखेंगे कि ये मामला धारा-499 यानी आपराधिक मानहानि के तहत आता है या नहीं।”
कुल मिलाकर इस बार राहुल गांधी को कोर्ट के फैसले से निराशा ही हाथ लगी है।

मामूली बहस में दुकानदार ने काट डाला ग्राहक का गला

अभिजीत मिश्र,

इलाहाबाद शहर के कोखराज में सनसनी मच गई, जब एक मांस बेचने वाले ने अपने ग्राहक का ही भरे बाजार में गले पर प्रहार कर के हत्या कर दी।

प्रतापगंज का रहने वाला जितेंद्र अपने आठ दोस्तों के साथ अपने मौसा के घर मेडारा से लौट रहा था। रास्ते में कोखराज के हाईवे में एक गोविन्द सरोज नामक व्यक्ति की मांस की दुकान थी। सभी मांस खरीदने के लिए दुकान के पास गए, दुकानदार और जितेंद्र की मांस और पैसों को लेकर बहस होने लगी। इतने में ही दुकानदार ने अपने मांस काटने वाले औजार से जितेंद्र के गले पर सीधा प्रहार किया। यह देख सारे दोस्त डर कर भाग निकले और जितेंद्र वही तड़पता रहा।

कुछ देर बाद सारा खून बह जाने के कारण उसने वही दम तोड़ दिया और ख़ूनी सरे आम अपने औजार को हाथ में लेके हवा में लहराता रहा। वहां इकठ्ठा हो कर तमाशबीन बन कर सब देखते रहे। किसी ने भी उसे अस्पताल तक पहुँचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। ख़ूनी अभी फरार है।

प्रेग्‍नेंसी की खबरों से झल्‍लाकर ये क्‍या कह गईं करीना कपूर

सौम्या केसरवानी,

करीना कपूर की प्रेग्नेंसी इस समय लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसी खबरें सुनने को मिल रही हैं कि प्रेग्नेंसी के कारण उनके हाथों से कई फिल्में निकल गई हैं। इन खबरों को सुनने के बाद करीना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने अपनी झल्लाहट निकाली।

करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर जब से सामने आई है, तब से उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि अब करीना की आने वाली फिल्मों का क्या होगा? क्या करीना के हाथों से उनकी आनेवाली फिल्में अब निकल जाएंगी? करीना कब तक फिल्मों की शूटिंग करेंगी? करीना कपूर के करियर का अब क्या होगा? ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं और हर कोई अपने-अपने हिसाब से इनका जवाब दे रहा है।

हाल ही में जब करीना कपूर से प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किए गए, तो उन्होंने कहा, ‘मैं प्रेग्नेंट हूं, मर नहीं गई हूं। ये मैटर्निटी ब्रेक क्या होता है? बच्चे को जन्म देना एक साधारण बात है। ये मीडिया को समझ लेना चाहिए और मुझे वो होने का अहसास ना दिलाया जाए, जो मैं नहीं हूं। अगर किसी को मेरे प्रेग्नेंट होने से परेशानी है, तो वो मेरे साथ काम ना करे, लेकिन मैं हमेशा की तरह ही काम करती रहूंगी।’

संसदीय सीट से इस्तीफ़ा देने का मतलब सिद्धू ने पार्टी भी छोड़ दी है -नवजोत कौर

अनुज हनुमत,

जब से नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, तब से पंजाब के सियासी गलियारों में केवल एक ही बात हो रही है क्या सिद्धू ने भाजपा भी छोड़ दी है ! लेकिन आज नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी  नवजोत कौर ने सामने आकर एक बात तो स्पष्ट कर दी कि अब सिद्धू भाजपा में नही रहेंगे। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नवजोत कौर ने कहा कि अगर सिद्धू ने संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया है, तो इसका साफ मतलब समझ लेना चाहिए कि उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी है।

सिद्धू की पत्नी ने उनके इस्तीफे के पीछे कोई स्पष्ट वजह तो नहीं बताई, लेकिन इतना जरूर कहा कि सिद्धू चाहते हैं कि बीजेपी पंजाब में अकाली दल से अलग हो जाए और इसलिए उन्होंने इस्तीफ़ा दिया।

उन्होंने कहा कि सिद्धू अभी पंजाब की सेवा करना चाहते हैं और उन्हें राज्य से बाहर रखने का कोई मतलब नहीं था। जनता जिस पार्टी को चुनेगी वह उसके साथ सेवा करेंगे, नेतृत्व से मतलब नहीं है। बीजेपी में अपनी स्थिति के बारे में नवजोत ने कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, वह अभी भी अपने क्षेत्र में काम कर रही हैं। शायद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया, जिस कारण वो नाखुश थे।

दूसरी ओर, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष विजय सांपला ने अलग बयान देकर दुविधा को और बढ़ा दिया है। सांपला ने कहा कि सिद्धू अभी भी बीजेपी के सदस्य हैं। उन्होंने तो यह भी कह दिया कि वह सिद्धू के बीजेपी छोड़ने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। सांपला ने केजरीवाल पर कहा कि किसी को उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

पंजाब और पॉलिटिक्स के इस ‘खेल’ में मंगलवार सुबह दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एंट्री मारी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘ईमानदार और अच्छे लोग बीजेपी में घुटन महसूस कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है की सिद्धू ‘आप’ में शामिल हो सकते हैं। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये केजरीवाल का मास्टर स्ट्रोक है और जल्दी ही सिद्धू को पार्टी पंजाब में अपना चेहरा बनाकर पेश कर सकती है।

हवाई यात्रा रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा 20 हज़ार का हर्जाना

अब्दुल फ़हद,

फ्लाइट लेट होने या कैंसल होने से परेशान हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सीट से ज्यादा बुकिंग करने और इसके बाद बोर्डिंग से मना कर देने पर एयरलाइंस 4 हजार का हर्जाना देती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब एयरलाइंस बोर्डिंग कैंसल करने पर 20 हजार रुपये तक हर्जाना देना होगा।

हालाँकि, उड़ान में देरी की स्थिति के लिए किसी तरह के हर्जाने का प्रावधान नहीं किया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय ने सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट्स (सीएआर) में बदलाव किया है जो एक अगस्त से लागू हो जायेगा।

पैसेंजर को बोर्डिंग से मना करने पर एयरलाइंस कंपनी को 20 हजार रुपए का जुर्माना अदा करना होगा। अगर फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा लेट होती है तो 10 हजार रुपए का जुर्माना एयरलाइंस को देना होगा। अभी एयरलाइन्स इन दोनों ही मामलों में 4 हजार रुपए ही देती हैं।

सिर्फ 10 रुपये में फिल्में दिखाएगा ‘अम्मा थिएटर’

सौम्या केसरवानी,

मुख्यमंत्री जयललिता की ओर से चेन्नई वासियों के लिए अम्मा थिएटर खुलने जा रहा है। अम्मा थिएटर में लोग कम दरों पर फिल्म देख सकेंगे। गरीब लोगों को सिनेमाघरों तक पहुँचाना इसका मकसद है। पहला अम्मा थिएटर शिनॉय नगर और टी. नगर में खोलने की योजना है।

चेन्नई के कुछ अधिकारियों को यह ज़िम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि थिएटर का निर्माण यथाशीघ्र हो सके। थिएटर के लिए नई बिल्डिंग बनाना मुश्किल है, इसलिए कॉरपोरेशन दो पब्लिक पार्टी हॉल को ही थिएटर में बदल रहा है। कॉरपोरेशन ने घोषणा की थी कि अम्मा थिएटर्स में लोगों को सस्ती दरों पर फिल्म दिखाने की व्यवस्था होगी। शेनॉय नगर वाले अम्मा थिएटर में 3000 सीटें होंगी और पूरी तरह एयर कंडीशनर होगा। टी. नगर के सर थयागरैया थिएटर में भी एयर कंडीशनर सुविधा होगी।

खबर है कि इन थिएटर्स की कीमतें सरकार तय करेगी, जो कम से कम 10 रूपये और अधिकतम 30 रूपये होगी। कॉरपोरेशन ने कई जगहों को ऐसे ही थिएटर बनाने के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है। इस योजना के तहत शहर में पहले चरण में 5 अम्मा थिएटर्स का निर्माण किया जाएगा।

बिहार: जनसाधारण एक्सप्रेस में 12 मानव तस्कर धराये, 48 बच्चों को बचाया गया

अभिजीत मिश्र,

बिहार में चाइल्ड लाइन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के चलते देर रात मुज्जफरपुर जंक्शन से 48 बच्चों को मानव तस्करों के शिकंजे से बचाया गया। कुल 12 मानव तस्करों का एक ग्रुप सभी बच्चों को पकड़ कर रक्सोल से एलटीटी को जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार थे।

लोकमान्य तिलक टर्मिनल की और जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस के मुजफ्फरपुर पहुँचने के पहले ही पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन को किसी ने खबर दी थी कि ट्रेन में बच्चों की एक तादात को बिहार से मुंबई ले जाया जा रहा है। बहुत छानबीन करने के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया और 12 अपराधियों को पकड़ा गया।

बच्चों को पकड़ कर मुम्बई में ले जा के बेच कर तस्कर उनकी अच्छी कीमत वसूल करते हैं। किसी के शरीर का अंग काट कर उसे भीख मांगने के लिए मजबूर करते है या किसी को कड़ी मेहनत करवाते हैं और लड़कियों को वेश्यालय में बेच देते हैं।

पुलिस सभी तस्करों के बैकग्राउंड को जाँच रही है। सभी बच्चों की बाकायदा जाँच करने के बाद उन्हें उनके परिवार वाली को सौंप दिया जाएगा।

नही रहीं मशहूर गायिका मुबारक बेगम

अनुज हनुमत,

कभी अपनी सुरीली आवाज के दम पर अपने प्रशसंकों के दिल पर राज करने वाली मशहूर गायिका मुबारक बेगम का मुंबई में सोमवार रात को निधन हो गया। 76 साल की मुबारक बेगम बहुत समय से बीमार चल रही थीं। पिछले साल बेटी की मौत के बाद से वो गहरे सदमे में थीं और आर्थिक मुश्किलों से भी जूझ रही थीं। 1950 से 1970 के दौरान हिंदी सिनेमा जगत में शानदार योगदान के लिए उन्हें याद किया जाता है।

कभी तन्हाइयों में हमारी याद’ आएगी जैसे खूबसूरत गीत देने वाली, अभिनेत्रियों को सुर देने वाली मुबारक बेगम बड़े-बड़े म्यूजिक डायरेक्टरों से लेकर मोहम्मद रफी तक के साथ काम कर चुकी थीं। इसके साथ ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों के साथ काम भी किया।

2011 में महाराष्ट्र सरकार ने बदहाली और बीमारी से जूझ रहीं मुबारक बेगम को एक लाख रुपये की मदद दी थी। लेकिन इसके बाद कहीं और से बड़ी मदद के हाथ उनके लिए आगे नहीं बढ़े। मुबारक बेगम दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं लेकिन उनकी मखमली आवाज का जादू शायद ही कभी कम होगा।

मुबारक बेगम को जिन गीतों के लिए हमेशा याद रखा जायेगा उनमे गीत ‘कभी तन्हाइयों में हमारी याद आएगी..’ हमराही का ‘मुझको अपने गले लगा लो..’ खूनी खजाना का ‘ऐ दिल बता..’ डाकू मंसूर का गीत ‘ऐजी-ऐजी याद रखना सनम..’ प्रमुख हैं। उनके परिवार के अनुसार आज सुबह 9.30 बजे मुंबई के ओशिवरा कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाएगा। इस मौके पर बालीबुड की कई नामचीन हस्तियों के पहुँचने की उम्मीद है।