28.3 C
Mumbai
Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 1194

शिक्षिका ने बनाए 5 छात्रों के साथ शारीरिक सम्बन्ध

अभिजीत मिश्र,

घटना वाशिंगटन के शहर पेंसिलवानिया की एक स्कूल की है, जिसमें एक महिला टीचर को 5 छात्रों से शारिरिक सम्बन्ध बनाने के लिए दोषी ठहराया गया है।

शिक्षिका की इस गन्दी हरकत से पर्दा तब उठा, जब एक पीड़ित छात्र ने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ महिला के अन्य बच्चों से कराये गए शारीरिक शोषण की बाते में सामने आती गई।

जानकारी के अनुसार 49 बर्षीय मिशेल मेलिंगेर नाम की टीचर 2 साल से अपने स्टूडेंट्स को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब डालती रही और अब तो वो 5 बच्चों के साथ इस गंदे काम को अंजाम दे चुकी थी। उसकी सच्चाई का पता तब चला, जब वो छटवे बच्चे के साथ सम्बन्ध बनाने की कोशिश कर रही थी।

महिला ने कोर्ट में अपने बचाव में कहा कि उसे शराब पीने की आदत है और हो सकता है वो नशे में ऐसी हरकतें करती रही हो। कोर्ट से उसे 1 साल की सजा सुनाई और रिहाई के बाद भी कोर्ट उसपर 5 साल तक नज़र बनाए रखेगी। आरोपों के अनुसार, महिला को बड़े लोगों की बजाए बच्चों के साथ शारीरिक संबंध बनाने में ज्यादा अच्छा लगता था।

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बरामद किए सैकड़ों देसी बम, 10 लोग हिरासत में

आनंद द्विवेदी,

पश्चिम बंगाल में बर्धमान जिले के मंगलकोट नामक एक इलाके में पुलिस की छापामारी पर जो मिला उसे देख सभी आसपास के लोग दंग रह गए। रविवार को पुलिस को मुखबिरों के द्वारा सूचना मिली थी कि मंगलपुर के कल्याणकोट में, शेख अहमद नामक एक व्यक्ति है, जो बम बनाने और सप्लाई करने का धंधा करता है। जब पुलिस शेख अहमद के घर में छान बीन करने पहुँची तो घर के हर हिस्से में देसी बम पड़े हुए थे।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शेख अहमद सहित अन्य 10 लोगो को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस का मानना है ये जरूर किसी बढ़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश करने जा रहा था। क्योंकि इसी केतुग्राम के एक घर में 100 बम बरामद हुए थे।

पुलिस की छानबीन, पूछताछ जारी है और यह जानने में लगी है कि इतने सारे बम रखने का उद्देश्य क्या था। गौरतलब है कि हाल ही में पूरे विश्व में हो रहे आतंकी हमलों के बाद पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

देश में फल फूल रहा है सेक्स टूरिज़्म का धंधा

आनंद द्विवेदी,

एक ओर जहाँ देश महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की समस्या से जूझ रहा है वहीं, कुछ लोग इसे ईज़ी सेक्स का अड्डा बनाने पर तुले हुए हैं। खासकर मध्य पूर्व और अफ्रीकन मुस्लिम समुदाय के रईस लोग एक महीने की पत्नियां खरीदने आ रहे हैं। इसे एक तरह का सेक्स टूरिज्म माना जाने लगा है।

दक्षिण भारत के शहरों में ये देखने को मिल रहा है कि गरीब मुस्लिम परिवारों का फायदा, स्थानीय देसी, विदेशी एजेंटों के माध्यम से उठाया जा रहा है। काजी लोग भी इसमें मिलीभगत रखते हैं, जो कि एक महीने की पत्नी, एक तरह का कॉन्ट्रैक्ट मैरिज करने के बहाने लड़कियों से शादी करवा रहे हैं। इस्लाम में इसे “मूता मैरिज” कहते हैं।

ऐसे ही एक वाक़ये का शिकार हुई 17 वर्षीय लड़की ने खुलासा किया है कि उसके परिजनों ने सूडान के एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से महज़ 1 लाख के लिए उसकी शादी करवा दी। गौरतलब है कि उक्त विवाह केवल 4 हफ़्तों के लिए हुई थी। बालिका के अनुसार, उसकी चाची उसे एक होटल में ले गई जहाँ पहले से ही 3 और लड़कियां मौजूद थीं। जिनकी शादी सूडान की तेल कंपनी में कार्यरत 44 वर्ष के अधेड़ आदमी से हो चुकी थी और अगला नंबर उसका था। शादी के बाद अगले दिन ही वह व्यक्ति उस लड़की के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। लड़की ने अपनी उम्र का वास्ता देकर उसे टाल दिया। लड़की के घरवालों ने उस व्यक्ति को आश्वासन दिलाया कि अपनी बेटी को वो इस बात के लिए राज़ी कर लेंगे, ऐसा न करने पर उसे दण्डित किया जायेगा। इसके बाद लड़की घर से भाग निकली, जिसे पेट्रोलिंग करती हुई पुलिस ने देखा और इस फर्जी शादी से मुक्त कराया।

इस युवती की किस्मत ने उसका साथ दिया और इन हैवानों के चंगुल से वो बच पाई। लेकिन ऐसी ही न जाने कितनी लड़कियां हैं, जो आज भी नोटिस में बिना आये ही जुल्म का शिकार हो रही हैं।

सेवा देने का नाटक, स्वर्णमंदिर में केजरीवाल ने धोए साफ़ बर्तन!

शिखा पाण्डेय,

रात के तीन बजे भूलबक्श यानी माफी मांगने के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुँचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल फिर चर्चा में आ गए हैं। वैसे तो केजरीवाल धर्मग्रंथ के अपमान को लेकर उठे विवाद से पीछा छुड़ाने के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे लेकिन वहां प्रायश्चित करने के लिए बर्तन साफ करने को लेकर नया विवाद खड़ा कर बैठे।

आपको बता दें कि केजरीवाल दिल्ली से साढ़े चार सौ किलोमीटर दूर पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में एक विवाद के प्रायश्चित के रूप में सेवा देने पहुंचे थे। लेकिन एक विवाद से पीछा छुड़ाने के लिए केजरीवाल ने यहां दूसरा विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल सेवा देने के लिए केजरीवाल ने जिन बर्तनों को साफ किया , वो पहले से ही साफ बर्तन थे। यानी साफ बर्तन को ही साफ करके केजरीवाल भूल की माफी के लिए अपनी सेवा दे रहे थे। केजरीवाल की इस सेवा ने एक नया विवाद तो खड़ा कर ही दिया है।

इससे पहले रविवार को केजरीवाल जब अमृतसर पहुंचे तो उन्हें कई जगह हिंदू संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा। कहीं उनके खिलाफ नारे लगे तो कहीं लोगों ने काले झंडे दिखाए।

kejriwl
photo courtesy @indiasamvad

विरोध का कारण-

3 जुलाई के दिन अमृतसर में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी हुआ था। आरोप है कि आप नेता आशीष खेतान ने घोषणापत्र की तुलना गीता, बाइबल, गुरु ग्रन्थ साहिब जैसे धार्मिक ग्रंथों से की थी।

इतना ही नहीं घोषणा पत्र पर स्वर्ण मंदिर के साथ झाड़ू की एक तस्वीर को लेकर भी सिख संगठनों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। अगले साल पंजाब में चुनाव होने हैं और इस विवाद में फंसने की वजह से केजरीवाल की परेशानी बढ़ सकती है, लिहाजा इसी विवाद को धोने के लिए वो आज सेवा देने हरमंदिर साहब पहुंचे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि साफ किए हुए बर्तनों की ‘सफाई’ में केजरीवाल क्या सफाई देते हैं।

आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में कांग्रेस

अनुज हनुमत,

संसद का पिछला सत्र जिस प्रकार केंद्र सरकार और विपक्षी दलों की आपसी खींचातानी की भेंट चढ़ गया था ,अब उसके बाद सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले भी विशेषज्ञों का यही सोचना है कि कहीं वैसे ही हाल न हो! सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में पार्टी क्या रुख अपनायेगी, इसी विषय पर माथापच्ची करने के उद्देश्य कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर, जीएसटी विधेयक सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी रणनीति तैयार करने के लिए विचार मंथन किया।

सोनिया गांधी के आवास पर हुई है बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलामनबी आजाद, पार्टी के उप नेता आनंद शर्मा और लोकसभा में मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित विभिन्न नेताओं ने भाग लिया। इससे पहले सरकार ने शुक्रवार को कांग्रेस से सम्पर्क कर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को पारित करवाने में उसका सहयोग मांगा था, जो पिछले काफी समय से लंबित चल रहा है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस दोनों सदनों में अरूणाचल प्रदेश सरकार के बारे में उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले को लेकर सरकार एवं भाजपा को घेरने का प्रयास करेगी। इस फैसले के तहत उच्चतम न्यायालय ने 15 दिसंबर 2015 की कांग्रेस सरकार को बहाल किया है।

दरअसल समझा जा रहा है कि पार्टी नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख के बारे में विचार-विमर्श किया। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और इसीलिए सरकार ने भी रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है, जिसमें लंबित विधेयकों को पारित करने के लिए विपक्षी दलों से सहयोग मांगा जाएगा। सूत्रों की माने तो जीएसटी बिल पर कांग्रेस का साथ केंद्र को मिल सकता है और कहा जा रहा है वित्त मंत्री अरुण जेटली हर हाल में इस बिल को इस मानसून सत्र में पास कराना चाहते हैं। लेकिन इतना तो तय है कि सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने की कम ही गुंजाइश है।

‘टॉक टु एके’ में जनता ने केजरीवाल से पूछे अजीब सवाल

अब्दुल फ़हद,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से रविवार को ‘टॉक टू एके’ में जनता ने अजब-गजब सवाल पूछ कर उनको भी अचंभे में डाल दिया। कहां केजरीवाल अपनी सरकार की सफलताएं गिनाने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन जनता ने उनसे पूछा कि आप हमें ऐसे ही कब तक मूर्ख बनाएंगे।

केजरीवाल के इस कार्यक्रम को विशाल दादलानी मॉडरेट कर रहे थे, जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कार्यक्रम में साथ बैठे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्‍ली सरकार के अधिकारियों के तबादले के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला किया।

उन्‍होंने कहा कि, “हमारे 11 काबिल अफसरों के तबादले कर दिये गए। कई पद अभी भी खाली पड़े हैं। हम विज्ञापन देंगे और अच्‍छे काबिल अफसरों को ढूंढ़ेंगे। हमारी सरकार कोई भी नीति बनाने से पहले जनता की राय लेती है, लेकिन केंद्र सरकार हमारी सरकार को लकवाग्रस्‍त करना चाहती है।”

भड़के शाह फैज़ल, कहा- ‘आतंकी से की तुलना तो दे दूंगा इस्तीफ़ा’

अब्दुल फ़हद,

कश्मीर के पहले UPSC टॉपर शाह फैज़ल ने फेसबुक पर पोस्‍ट करते हुए मीडिया को आड़े हाथ लिया। कश्मीर के पहले UPSC टॉपर शाह फैसल ने धमकी दी है कि अगर उसकी तुलना आतंकी बुरहान वानी से की जाएगी, तो वह इस्‍तीफा दे देगा। कश्मीर के पहले UPSC टॉपर ने यह बातें सोशल साइट फेसबुक पर पोस्‍ट की।

कश्मीर के पहले UPSC टॉपर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘एक आतंकवादी के साथ मेरी तस्वीर लगा कर नेशनल मीडिया ने एक बार फिर लोगों को बांटने की कोशिश की है। फैज़ल ने लिखा कि जिस वक्त कश्मीर मौतों पर रो रहा है, उस वक्त लाल और नीले रंग के न्यूजरूम्स में कश्मीर में अलगाव की भावना भड़काई जा रही है। मीडिया में घाटी के सफल युवाओं की फोटो और उनके काम की तुलना कश्मीर के बुरहान वानी जैसे आतंकियों से की गई थी।

कश्मीर के पहले UPSC टॉपर शाह फैज़ल ने लिखा कि मीडिया में चल रही वाहियात विवाद ने मुझे परेशान किया है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा। शाह फैज़ल ने साल 2009 में इंडियन सिविल सर्विसेस एग्जामिनेशन में टॉप किया था। वह फिलहाल जम्मू कश्मीर में एजुकेशन डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं।

‘द जंगल बुक’ ने रचा अनोखा इतिहास

अब्दुल फ़हद,

हॉलीवुड फिल्म द जंगल बुक ने भारतीय सिनेमा में अपने सौ दिन पूरे कर लिए। वॉल्ट डिज़्नी की फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने शनिवार को भारतीय थिएटर्स में इतिहास रच दिया।

एक्शन और रोमांच से भरी इस फिल्म ने भारत में कमाई के रिकार्ड बना दिए हैं। यह फिल्म यूएस में रिलीज होने से एक हफ्ते पहले 8 अप्रैल को भारत में रिलीज हुई थी। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में शुमार हो चुकी है। हॉलीवुड की 3 डी एडवेंचर फिल्म द जंगल बुक ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इस फिल्म ने भारत में सिर्फ दो दिन में रिकॉर्ड 23 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब यह फिल्म देशभर में 25 और स्क्रीन पर प्रदिखाई जाएगी। अभी तक यह महज 15 स्क्रीन पर दिखाई जा रही थी। कुल मिलाकर अब 40 स्क्रीन पर इस फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्मों के जानकारों की माने तो किसी हॉलीवुड फिल्म का भारत में सौ दिन पूरे करना और इतनी बड़ी कमाई करना अपने आप में एक ऐतिहासिक बात है। जानकारी के मुताबिक, भारत में फिल्म ने 260.28 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।

उत्तराखंड में बारिश का कहर, बाढ़ ने ली 3 की जान

अभिजीत मिश्र,

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नागरिकों का जीवन बेहाल होता जा रहा है। भारी बारिश के चलते कइयों के घर तहस नहस हो गए हैं। गोशाला में पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और बाढ़ में फंसी हुई बस में बैठे एक यात्री बाढ़ में बह गया।

कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के प्रमुख शहर हरिद्वार में गंगा अपने उफान पर हैं और बहाव के रास्ते में आई हर चीज़ को साथ में बहाये लेती जा रही हैं। रास्तों में पानी भरा हुआ है और प्रदेश में ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था ठप्प हो चुकी है।

हल्दानी में 35 लोगों से भरी बस बाढ़ में बह गई, वहीं उत्तरकाशी में कावड़ियों से भरा हुआ ट्रक बाढ़ की चपेट में आ गया, बचाव दलों ने सभी फंसे हुए लोगों को बचा लिया। अभी भी 4 से 5 लोगो के घायल होने की खबर आई है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

फिलीपीन्स के राष्ट्रपति के अजीबोगरीब नुस्खे, अपील पर हुई सैकड़ों हत्याएं

आनंद द्विवेदी,

फिलीपीन्स के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के कानून व्यवस्था के अजीबोगरीब नुस्खे, सैकड़ों लोगों की हत्या का कारण बन गए हैं। दरअसल फिलीपीन्स में नशे का व्यापार इस कदर हावी है कि राष्ट्रपति रोड्रिगो दुत्रते ने लोगों से अपील कर नशे के व्यापार में लिप्त और नशे के आदी लोगों की हत्या कर देने की अपील कर दी। जिसके चलते फिलीपीन्स में अब तक सौ से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

राष्ट्रपति रोड्रिगो ने अपील की है कि, “नशेड़ी हमारे देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं, इनमे सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए मैं अपील करता हूँ कि जो लोग नशे का सेवन या धंधा कर रहे हैं वो आत्महत्या कर लें। क्योंकि मेरे रहते मैं उन्हें नशे से देश का नाश नहीं करने दूंगा।” टीवी चैनलों के सामने इन्होंने बड़े ड्रग्स व्यापारियों के नाम उजागर किये। साथ ही उन्होंने कई ऐसे शीर्ष सरकारी अधिकारियों के नामों का खुलासा भी किया जिनमें पुलिस के अधिकारी भी हैं, जो नशे के अवैध कारोबार में लिप्त हैं।

रोड्रिगो ने बतौर प्रेसिडेंट फिलीपीन्स के लोगों से ये अपील की थी कि वो ड्रग एडिक्ट्स और स्मग्लर्स की हत्या करें। जिसके चलते सैकड़ों हत्या के मामले अब तक सामने आए हैं। ऐसे कड़क सन्देश देना प्रेसिडेंट रोड्रिगो के लिए कुछ नया नहीं है। इन्हीं कड़क तेवरों के चलते वो भ्रष्टाचार और अपराध से घिरे हुए फिलिपीन्स में चुनाव जीते हैं।

पुलिस और आम नागरिकों ने उनकी बात को बेहद संज़ीदगी से लिया और उस पर अमल करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते अब तक के आंकड़ों के अनुसार, फिलिपीन्स में सौ से ज्यादा नशे के आदी और तस्कर मारे जा चुके हैं। एक ओर जहाँ फिलिपीन्स के लोग इसे अपने देश के अपराध और नशे से मुक्त होने की उम्मीद मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मानवाधिकार के पक्षधर इसे नृशंस और तानाशाही पहल करार दे रहे हैं।