28.1 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 1185

बचाव के लिए नरसिंह यादव को दिया जाएगा पूरा मौका -खेल मंत्री

शिखा पाण्डेय,

खेल मंत्री विजय गोयल ने संकेत दिए हैं कि भले ही नरसिंह यादव की रियो ओलंपिक में भाग लेने की संभावनायें लगभग खत्म हो गई हैं लेकिन उसे अपना बचाव करने का पूरा मौका दिया जायेगा।

गोयल ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर ‘रन फोर रियो’ से जुड़े कार्यक्रम में पहले तो यह कहा कि रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व 119 सदस्यीय दल करेगा। पहले यह संख्या 120 थी। फिर उन्होंने कहा कि नरसिंह के डोप मामले में वाडा के नियमों के दायरे में रहकर सारी जांच की जायेगी और तभी उचित निर्णय लिया जाएगा।

गोयल ने यहां कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है और कोई भी काम नियमों के दायरे में ही हो सकता है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी खेलों में डोपिंग की जांच के लिये स्वायत्त संस्था है जो वाडा की आचार संहिता के तहत काम करती है। हम सभी चाहते थे कि नरसिंह रियो जाएँ लेकिन अगर कानून आड़े आ जायेगा तो हम कुछ नहीं कर सकते। हम इतना कह सकते हैं कि इस मामले में वाडा की आचार संहिता पर अमल किया जायेगा।”

गोयल ने कहा, “देश की प्रतिष्ठा से बढ़कर कुछ नहीं और इसके लिये नियमों के तहत चलना पड़ता है। खेलों में शुचिता बरकरार रखना हमारा लक्ष्य है। उसके साथ कोई समझौता नहीं हो सकता।”

कश्मीरी यात्री ने भारतीय सेना के लिए कहे अपशब्द, खाने पड़े थप्पड़ व घूसे

ब्यूरो

नई दिल्ली-रांची ‘गरीबरथ एक्सप्रेस’ में दो यात्रियों के बीच जम्मू-कश्मीर में अशांति पर एक गर्मागर्म बहस चल रही थी मगर ये बहस बहुत आगे तक बढ़ गई।

32 वर्षीय एम एस बेग नामक एक कश्मीरी यात्री गरीबरथ एक्सप्रेस के जी -14 कोच में नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए यात्रा कर रहा था। उसी कोच में  झारखंड का एक अन्य यात्री भी यात्रा कर रहा था।

इस बहस के दौरान कश्मीरी यात्री बेग ने कहा, “पाकिस्तानी बलों द्वारा भारतीय सशस्त्र बल कुत्तों की तरह कश्मीर से भगा दिए जायेंगे।” भारत के जवानों के विषय में बेग की इस निकृष्ट टिप्पणी से खफा होकर गुस्से में आकर झारखंड के यात्री ने उसको गालियां देनी शुरू कर दीं और उसपर वार कर दिया। उसने कश्मीरी युवक को भारतीय सेना को गाली देने से नाराज होकर थप्पड़ भी जड़ दिया। कोच में सवार अन्य यात्री भी इसमें शामिल हो गए।

जगमोहन सिंह नाम के एक यात्री ने बताया कि जब उन दोनों यात्रियों के  बीच गर्मागर्म बहस चल रही थी तो उस वक्त वह अगले कोच में था। जगमोहन ने कहा,” मैंने सुना कैसे कश्मीरी यात्री ने कहा कि पाकिस्तानी बलों द्वारा भारतीय सशस्त्र बल कुत्तों की तरह कश्मीर से भगा दिए जायेंगे।”

उस यात्री ने ये भी कहा कि अगर कश्मीर पानी उपलब्ध कराना बंद कर दे तो पूरा उत्तर भारत जबर्दस्त मुसीबत में पड़ जाएगा। ये बातें सुनते ही वहां शांति छा गई और मामला देखते देखते बहुत ज़्यादा गंभीर हो गया।

4.83 अरब डॉलर में हुआ ‘Yahoo’ का सौदा, वेरिजॉन ने किया टेकओवर

शिखा पाण्डेय

इ-वर्ल्ड की अग्रणी कंपनी वेरिजॉन ने इस बात की पुष्टि की है कि वेरिजॉन द्वारा ‘याहू’ का 4.83 अरब डॉलर नकद सौदे में अधिग्रहण कर लिया गया है। इंटरनेट के शुरुआती दिनों में याहू की गिनती चर्चित कंपनी के रूप में होती थी। हालांकि अब भी यह एक बड़ी कंपनी है, लेकिन पिछले कुछ सालों से कमाई के मामले में कंपनी पिछड़ रही थी।

विश्लेषकों की मानें तो याहू खुद को प्रासंगिक बनाये रखने में नाकामयाब साबित हुई। इस डील के बाद से ‘याहू’ चाइनीज कंपनी ‘अली बाबा’ से अपनी पूंजी को अलग करने में सक्षम हो पायेगी। वेरिजोन इंटरनेट की दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली कंपनी है। इसके दो वेंचर टेकक्रेंच और हफिंगन पोस्ट पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं। याहू के मुख्‍य ऑपरेशन को खरीदने के बाद वेरीजॉन एओएल इंटरनेट बिजनेस में जबर्दस्‍त इजाफा होगा, जिसको इसने पिछले साल 4.4 अरब डॉलर में खरीदा था।

इस संबंध में याहू के सीईओ मारिसा मेयर ने सोमवार को अपने बयान में कहा, “हमारे ऑपरेटिंग बिजनेस की बिकवाली हमारी एशियाई संपत्तियों से पृथक हैं और याहू के शेयरहोल्‍डर वैल्‍यू के प्रति हमारी योजना का एक महत्‍वपूर्ण कदम है।”

आपको बता दें कि फरवरी में कंपनी ने घोषणा की थी कि कोर इंटरनेट बिजनेस के लिए वह रणनीतिक विकल्प खोज रही थी। इस सौदे के साथ ही एक ऑपरेटिंग कंपनी के रूप में याहू का अस्तित्‍व समाप्‍त हो जाएगा।

पाकिस्तान में खतरे के मद्देनज़र स्वदेश लौटेंगे भारतीय राजनयिकों के बच्चे

अमित द्विवेदी,

पाकिस्तान में लगातार बिगड़ते माहौल के मद्देनज़र भारत सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास में रहने वाले अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिनके बच्चे पाकिस्तान में रहते हैं, वे अपने बच्चों को बाहर पढ़ाएं। विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद लगभग 60 बच्चे भारत लौटने वाले हैं।

विदेश मंत्रालय की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने अपने बच्चों को वापस भारत भेजने की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। हालाँकि विदेश मंत्रालय इसे एक सामान्य व्यवस्था कह रही है, लेकिन इस समय पाकिस्तान के हालात के मद्देनज़र इसे बेहद आवश्यक कदम बताया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बच्चों को इसी शैक्षणिक सत्र से पाकिस्तान से बाहर पढ़ाया जाए। कहा जा रहा है कि पूरे विश्व में हो रही आतंकी घटनाओं के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में कहा कि यह एक बेहद सामान्य प्रक्रिया है और सभी देश राजनयिक मिशन से सम्बंधित समीक्षा करते हैं। इसी समीक्षा के आधार पर कोई निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सलाह सुरक्षा के मद्देनज़र ली गई है। जिससे किसी तरह की दुर्घटना का मामला सामने न आए।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा ‘काला धन’मामले में जारी किया गया किंग ख़ान को नोटिस!

शिखा पाण्डेय

काले धन के मुद्दे पर गंभीर हो चुकी केंद्र सरकार ने हाल ही में बॉलीवुड के ‘किंग ख़ान’ शाहरुख़ के नाम एक नोटिस जारी किया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए नोटिस में शाहरुख से उनके विदेश में किए गये निवेशों के बारे में पूछा गया है। इस मामले में शाहरुख और उनके बिजनेस मैनेजर ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।

इकॉनोमिक टाइम्स ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि शाहरुख़ ख़ान के अलावा इंडस्ट्री के और भी कई लोगों को इनकम टैक्स द्वारा नोटीस जारी किया गया है। इन सभी लोगों को इनकम डिक्लरेशन स्कीम (आईडीएस) के तहत खुद को सही साबित करना होगा।

जानकारी के मुताबिक यह नोटिस इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन-131 के तहत भेजा गया है। यह एक्ट टैक्स अधिकारियों को जांच का अधिकार देता है।

हालांकि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास ऐसे कई भारतीयों की विदेशी प्रॉपर्टी की जानकारी है, लेकिन अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि शाहरुख की विदेश में खरीदी गई प्रॉपर्टी इनकम टैक्स फाइल में अप्रकाशित है या नहीं।

फ्लोरिडा के नाईट क्लब में फिर हुई गोलीबारी में कम से कम 2 की मौत,17 से अधिक घायल

शिखा पाण्डेय

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बार फिर गोलीबारी हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 14 लोग घायल हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और स्थिति से निपटने में जुट गयी है।

सूत्रों के अनुसार फ्लोरिडा के फोर्ट मेयर्स में स्थिल नाइट क्लब ब्लू में हमलावर घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। घटना रात में करीब एक बजे के आस-पास की है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्लब को घेर लिया। स्थानीय पुलिस द्वारा मिली अपुष्ट जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या दो है और 17 से अधिक लोग घायल हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी फ्लोरिडा के एक गे नाइट क्लब में हमला हुआ था। इस हमले में करीब 50 लोग मारे गये थे।

सिदधू का बड़ा बयान, पार्टी की वजह से पंजाब नहीं छोड़ सकता

अमित द्विवेदी, 

राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिदधू आज पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हुए। पत्रकारों से हुई मुलाक़ात में सिदधू ने अपना दर्द बयान किया। उन्होंने कहा, ‘पार्टी ने मुझसे कहा कि आप पंजाब की तरफ ध्यान नहीं देंगे। इस वजह से उन्हें इतना कठोर निर्णय लेना पड़ा। बेहद भावुक अंदाज़ में नवजोत ने प्रश्न किया कि कोई भी व्यक्ति अपनी जड़ों से कैसे अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पंजाब सर्वोपरि है, मैं किसी पार्टी की वजह से पंजाब नहीं छोड़ सकता।

दिल्ली में कॉमनवेल्थ विलेज स्थित अपने घर पर सिदधू ने पत्रकारों से बातचीत की। इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने पत्रकारों से हर पहलू पर बात की। सिदधू ने कहा कि उनके राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देने के बाद ही मीडिया में भी तरह तरह की बातें की जा रही थी। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता के लिए पार्टी से दूरी बनाना इतना आसान नहीं होता। यदि आप किसी पार्टी में सक्रिय हैं तो उसे अचानक बिना किसी ठोस वजह के तो छोड़ेंगे नहीं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिदधू ने कहा कि इस फैसले को लेकर कोई भी अंजाम भुगतने को तैयार हूँ। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी मेरे लिए पंजाब से ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृतसर मेरी प्राथमिकता है, इसलिए मैंने ऐसा निर्णय लिया। हालाँकि सूत्र बताते हैं कि सिदधू ने अभी भी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन उनकी पत्नी ने सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के बाद ही स्पष्ट कर दिया था कि राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का मतलब पार्टी से भी दूरी तय है।

काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान बरी

अमित द्विवेदी,

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। 17 साल पुराने मामले में आज राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया। निचले अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए सलमान ने राजस्थान हाईकोर्ट ने याचिका दायर किया था।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने हिरण शिकार के दो अलग-अलग मामलों पर सलमान खान पर फैसला सुनाया। घोड़ा गांव में एक हिरण के शिकार के मामले और भवाद गांव में दो चिंकारा के शिकार के मामले में सलमान को बरी किया गया। ये खबर से बॉलीवुड में भी जश्न का माहौल बना हुआ है।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट में मई के अंतिम सप्ताह में इस मामले में बहस पूरी हो गई थी और जज ने अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया था। निचली अदालत ने अभिनेता को एक साल और पांच साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद सलमान के पिता सलीम खान ने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले का स्‍वागत करता हूं।

वीज़ा न बढ़ाने को लेकर चीन ने दी चेतावनी, कहा- होंगे गंभीर परिणाम

अमित द्विवेदी, 

चीन के तीन पत्रकारों के वीजा अवधि को न बढ़ाए जाने को चीनी मीडिया ने एक अलग रंग देते हुए भारत को चेतावनी दे दी। चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक सम्पादकीय लेख के हवाले से भारत के इस कदम को गलत बताया और कहा कि यदि यह एनएसजी मामले में भारत की सदस्यता के विरोध को लेकर किया जा रहा है, तो भारत इस बात के गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

चीन के तीन पत्रकारों का वीजा अवधि विस्तार न होने को लेकर चीनी मीडिया तिलमिला गया है। चीन के एक अखबार ने इसे एनएसजी सदस्यता में किए गए चीनी विरोध से जोड़ दिया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ के तीन चीनी पत्रकारों की भारत में रहने की अवधि बढ़ाने से इंकार कर दिया गया है। इन तीन पत्रकारों में दिल्ली स्थित ब्यूरो के प्रमुख वू कियांग और मुंबई स्थित दो संवाददाता-तांग लू और मा कियांग शामिल हैं। अखबार ने लिखा है कि वीज़ा की अवधी न बढ़ाने को लेकर कोई ठोस वजह भी नहीं नहीं बताई गई है।

इस मामले में कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों का दावा है कि इन तीन पत्रकारों पर फर्जी नामों का इस्तेमाल कर दिल्ली एवं मुंबई के कई प्रतिबंधित विभागों में पहुंच बनाने का संदेह है। ऐसी रिपोर्ट भी है कि इन पत्रकारों ने निर्वासित तिब्बती कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस बात पर भी अखबार ने स्पष्ट किया कि चीनी मीडिया का दलाई लामा का साक्षात्कार लेना कोई आर्श्चयचकित कर देने वाला काम नहीं है।

इतना ही नहीं, समाचार पत्र के सम्पादकीय ने भारत को शंकालु दिमाग बताते हुए कहा कि अब चीन को भी यह दिखाना होगा कि चीन का भी वीज़ा प्राप्त करना आसान नहीं है। जबकि वर्तमान में चीन का वीज़ा प्राप्त करना भारतीयों के लिए बेहद आसान है।

एक से अधिक शादी करने में विश्वास रखती हैं कंगना!

शिखा पाण्डेय

अपने निजी जीवन और अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मज़ाक मज़ाक में कहा है कि उनकी एक से अधिक शादियां हो सकती हैं। हमेशा साफ़ और सटीक जवाब देनेवाली कंगना की निजी राय है कि अगर चीजें काम नहीं करती हैं तो फिर से शादी करने में कुछ भी गलत नहीं है।

इंडिया कॉचर फैशन वीक में अपने डिजाइनर दोस्त मानव गंगवानी के लिए शो की ‘क्वीन’ बनी कंगना ने मीडिया से बात करने के दौरान कहा, “मानव और मैं मेरी शादी के बारे में बात कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि मेरी पहली शादी में, निश्चित तौर पर मैं उनके डिजाइन किए हुये परिधान पहनूंगी।”

‘पहली शादी’ की बात से सकपकाये रिपोर्टर्स ने जब कंगना से यह पूछा कि क्या उन्हें विश्वास है कि उनकी एक से अधिक शादी होगी, तब उन्होंने चुटकी लेते हुये कहा,” क्यों नहीं? अगर एक हो सकती है तो कई हो सकती हैं।”

कंगना ने बॉलीवुड के कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। पहले अध्ययन सुमन और फिर रितिक रोशन के साथ झगड़े को लेकर मीडिया में सुर्खियों में आयी कंगना अपने बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं।