28.1 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 1184

‘जबॉन्ग’ को 70 मिलियन डॉलर में खरीदकर ‘मिंत्रा’ बनी देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन फैशन कंपनी

 शिखा पाण्डेय

फ्लिपकार्ट की फैशन रिटेल वेबसाइट ‘मिंत्रा’ ने अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनी ‘जबॉन्ग’ को टेकओवर कर लिया है। ये डील 70 मिलियन डॉलर में हुई है। जबॉन्ग देश के प्रमुख मल्टीब्रांड ई स्टोर में से एक है। जबॉन्ग को खरीदने के लि‍ए फ्यूचर ग्रुप, स्नैपडील, आदि‍त्य बि‍ड़ला की Abof समेत कई कंपनि‍यों के साथ बातचीत चल रही थी। अंततः बाज़ी मिंत्रा ने मार ली।

जबॉन्ग के पास 1500 से ज्यादा रिटेल ब्रांड्स हैं।  जबॉन्‍ग की सेल्‍स में गि‍रावट और मैनेजमेंट में तेजी से बदलाव से कंपनी को बीते साल खासा नुकसान उठाना पड़ा था। अब इस डील के बाद फ्लि‍पकार्ट की मिंत्रा देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन फैशन कंपनी बन जाएगी।

जबॉन्‍ग की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्‍यू 2016 के पहले क्‍वार्टर में 410.54 करोड़ हो गई थी 2015 के पहले क्‍वार्टर में यह आंकड़ा 378.38 करोड़ रुपए था।
2014 में फ्लिपकार्ट ने Myntra को करीब 300 मिलियन डॉलर (2 हजार 20 करोड़ रुपए) में खरीदा था। उस समय यह भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स डील थी।

‘आयरन लेडी’ इरोम शर्मिला 16 साल बाद 9 अगस्त को तोड़ेंगी भूख हड़ताल,लड़ेंगी चुनाव

शिखा पाण्डेय

सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (आफ्सपा)को हटाने की मांग को लेकर 16 साल से अनशन कर रहीं मणिपुर की ‘आयरन लेडी’ इरोम शर्मिला ने अंततः अनशन तोड़ने की घोषणा कर दी है। एक स्थायी अदालत से बाहर निकलते वक़्त उन्होंने मीडिया को बताया कि  वह नौ अगस्त को अपना अनशन समाप्त कर देंगी और राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

44 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने कहा कि अब उन्हें नहीं लगता कि उनके अनशन से ‘आफ्सपा’ हट पाएगा, लेकिन वह जंग जारी रखेंगी। शर्मिला ने कहा, “इसीलिए मैं राजनीति में आऊँगी और मेरी लड़ाई जारी रहेगी।” मणिपुर में विधानसभा चुनाव 2017 में होना है ।

उल्लेखनीय है कि शर्मिला को इंफाल के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में नाक में ट्यूब डालकर जबरन आहार दिया जाता है । इस अस्पताल का एक विशेष वार्ड उनकी जेल के रूप में काम करता है । उन्हें आत्महत्या की कोशिश के आरोप में बार-बार गिरफ्तार, रिहा और फिर गिरफ्तार किया जाता रहा है।

‘आयरन लेडी’ इरोम पूर्वोतर भारत की जानी -मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इरोम का जन्‍म 14 मार्च 1972 में हुआ था।  इरोम मणिपुर से आर्म्‍ड फोर्स स्‍पेशल पावर एक्‍ट 1958, जिसे सशस्‍त्र बल विशेषाधिकार कानून को हटाए जाने की मांग पर  2 नवंबर 2000 से भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें हड़ताल के तीसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने असम राइफल के जवानों की मुठभेड़ में कथित तौर पर 10 नागरिकों को मार दिए जाने के खिलाफ यह अनशन शुरू किया था। इसके बाद से उन्हें नाक में नली लगाकर (नैज़ल ट्यूब) ही भोजन दिया जा रहा है।

इरोम के चिकित्सकों ने कई बार उन्हें  हड़ताल तोड़ने को कहा था। डाक्टर्स का मानना था कि इतने लंबे समय तक भोजन नहीं करने से उनका स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। हालांकि इरोम के अनशन को कामयाबी भी मिली। सरकार ने मणिपुर की राजधानी इंफाल से आफ्स्पा हटा लिया था। मणिपुर के बाकी इलाकों में अब भी यह कानून लागू है।

इरोम के नाम पर अबतक दो रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। पहला सबसे लंबी भूख हड़ताल करने और दूसरा सबसे ज्‍यादा बार जेल से रिहा होने का रिकॉर्ड दर्ज है। 2014 में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्‍हें एमएसएन ने वूमन आइकन ऑफ इंडिया का खिताब दिया था।

मैडम तुसाद में दूसरी बार लगेगा बिग बी का पुतला

अब्दुल फ़हद,

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक और  पुतला लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया जाएगा। मैडम तुसाद संग्रहालय में वर्ष 2000 में अमिताभ का मोम का पुतला लगाया गया था। अब करीब 16 वर्ष बाद मैडम तुसाद संग्रहालय का मैनेजमेंट बच्चन के पुतले के लुक को बदलना चाहता है, जिसके लिए जरूरी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

अमिताभ के मोम के पुतले को बदलकर उनका दूसरा पुतला मैडम तुसाद में लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि अमिताभ के इस नए पुतले में अमिताभ वर्तमान लुक में नजर आएंगे।

इस मामले में जब अभिनेता अमिताभ से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं उस समय फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की शूटिंग कर रहा था, इसलिए करीब करीब वैसा ही लुक था मेरे पुतले का है। इस बार मैनेजमेंट ने हमसे संपर्क किया। हमारा नाप लेकर गए हैं। इस बार पुतले का लुक बदला हुआ होगा।

ये पहली बार हैं जब मैडम तुसाद संग्रहालय में किसी भारतीय का दूसरी बार पुतला लगाया जा रहा हो।

रियो ओलिंपिक: भारत को लगा एक और झटका

अब्दुल फ़हद,

रियो ओलिंपिक शुरू होने से पहले भारत को एक और बड़ा झटका लगा। पहलवान नर सिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अब गोला फेंक (शॉट पुट) खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह भी डोप टैस्ट में फेल हो गए हैं।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एजे सुमारीवाला ने इस पर कोई भी बयान देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सूत्रों के मुताबिक कई खि‍लाड़ी के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें  इंद्रजीत का भी सैंपल पाया गया हैं।

इस मामले को लेकर नाडा का कहना है कि प्राइवेसी प्रोटोकॉल से बंधे होने के कारण, जब तक प्रक्रिया एक विशेष स्तर तक नहीं पहुंचती, किसी भी खि‍लाड़ी की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले 74 किलो फ्रीस्टाइल पहलवान नरसिंह यादव नाडा द्वारा कराए गए डोप टेस्ट में नाकाम रहे, जिससे रियो ओलिंपिक में उनकी भागीदारी भी खतरे में पड़ गई है।

घुसपैठ कर रहे 4 आतंकियों को जवानों ने किया ढेर, 1 को ज़िंदा पकड़ा

अब्दुल फ़हद,

जम्‍मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया और एक अन्य आतंकी को जिंदा पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, नौगाम में आज सुबह मुठभेड़ में सेना ने इलाके को घेरकर चार पाकिस्‍तानी आतंकी को मार गिराया। खबर लिखे जाने तक सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पूरे इलाके की तलाश जारी है। नौगाम में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। गृह राज्‍यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि जिंदा आतंकी को पकड़ना बड़ी बात है।

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि नौगाम सेक्टर में अभियान के दौरान चार आतंकवादी मारे गये हैं और एक अन्य को जिन्दा पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि ये सभी आतंकी विदेशी नागरिक थे।

मुठभेड़ स्थल से अंतिम खबर मिलने तक अभियान जारी था। अधिकारी ने कहा कि अभियान के अभी जारी रहने के कारण यह कहना जल्दबाजी होगा कि यह घुसपैठ की कोशिश थी या नहीं। उन्होंने कहा कि हमने उनमें से एक को जिंदा पकड़ा है और उससे कुछ महत्वपूर्ण सूचना मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

कश्मीर नहीं, कराची पर ध्यान दे पाकिस्तान -अल्ताफ हुसैन

अमित द्विवेदी, 
पाकिस्तानी सरकार कश्मीर का राग अलाप रहा है लेकिन मुल्क की जनता का क्या हाल है, इसपर ध्यान देने का वक़्त नहीं मिल पा रहा। यही वजह है कि पाकिस्तान के ही एक नेता ने सरकार को चेताते हुए कहा कि कश्मीर की चिंता करने के बजाए कराची पर ध्यान दें, जिससे देश के विकास को कुछ गति मिल सके।
पाकिस्तान से निर्वासित मुत्तैहिदा कौमी मूवमेंट के नेता अल्ताफ हुसैन ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है वो कश्मीर की चिंता करने के बजाए कराची पर ध्यान केंद्रित करें। अल्ताफ ने कहा कि मुहाजिरों पर आए दिन हो रहे हमले निंदनीय हैं, सरकार को इस मामले पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पैस्तानी सेना मुहाजिरों और उनकी पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है और उनकी हत्या कर रही है।
पाकिस्तानी सेना के इस रवैये से आजिज़ आकर अल्ताफ के समर्थकों ने अमेरिका के व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से पाकिस्तानी सेना समर्थकों और अल्ताफ के समर्थकों के बीच में झगड़ा भी हुआ। इस झड़प को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। गौरतलब है कि पाकिस्तानी मीडिया ने अल्ताफ को ब्लैक आउट कर दिया है, जिसके चलते अल्ताफ ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए समर्थकों को संबोधित किया।

इस्लाम के प्रति फैली नफरत को दूर करेंगे ये पिल्स

अब्दुल फहद, 
विश्व में इस्लाम के खिलाफ फैलती नफरत को देखते हुए अमेरिका में मुस्लिमों के सबसे बड़े एडवोकेसी ग्रुप ने इस्लामोफोबिया के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक अनोखी योजना बनाई है।
यह ग्रुप अगले हफ्ते होने जा रहे डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में “इस्लामोफोबिन” नाम की पिल्स बांटेगा। ब्रिटिश अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कई परंपरागत प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद ग्रुप ने यह स्ट्रेटजी बनाई है कि अगले हफ्ते होने जा रहे डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में “इस्लामोफोबिन” नाम की पिल्स बांटेगा।
काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स (CAIR) ने ओहियो के क्लेवलैंड में इस हफ्ते हुए रिपब्लिकन कन्वेंशन में शामिल प्रतिनिधियों और अटेंडीज़ को सुगर-फ्री चुइंग-गम्स के पैक्स “इस्लामोफोबिन पिल्स” के नाम से बांटे थे। गौरतलब है कि समूचे विश्व में आतंकी गतिविधियों में इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश की गई, जिसकी वजह से यह कदम उठाया जा रहा है। एडवोकेसी ग्रुप का मानना है कि इस प्रयास से काफी लाभ होगा।

कारगिल विजय दिवस के 17 वर्ष पूरे, शहीदों को रक्षामंत्री ने दी श्रद्धांजलि

प्रमुख संवाददाता,

कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को मंगलवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। आज (मंगलवार को) कारगिल विजय दिवस के 17 साल पूरे हो गए। दिल्ली स्थित अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज से ठीक 17 साल पहले भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर भारतीय जमीन से बाहर कर दिया था, जिसे हर वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कारगिल के शहीदों को आज इंडिया गेट पर श्रद्धांजलि दी गई। तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शहीदों को नमन किया। साल 1999 में आज ही के दिन कारगिल विजय की घोषणा की गई थी। आज पूरे देश में विजय दिवस मनाया जा रहा है। विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हर जवान को उनका नमन है, जो अपने अंतिम सांस तक देश के लिए लड़ते रहते हैं।

भारतीय सेना 17वां कारगिल विजय दिवस मना रही है। सप्ताह भर चलने वाला यह कार्यक्रम मंगलवार को समाप्त होगा। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले जवानों को जम्मू कश्मीर के द्रास क्षेत्र में स्थित युद्ध स्मारक पर सोमवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जब ट्रैफिक जाम में ही प्रेमी जोड़े ने बनाया शारीरिक सम्बन्ध

अब्दुल फहद, 
अमेरिका में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के लोग बेहद बिंदास माने जाते हैं, लेकिन एक कपल ने तो हद पार कर दी और उसी वजह से वो दोनों सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। यहां ट्रैफिक जाम में फंसे कपल ने कार में ही सेक्स करना शुरु कर दिया।
अमेरिका में ट्रैफिक जाम कुछ इस तरह हुआ की देखते ही देखते गाड़ियों की लाइन लग गई। इस तरह का जाम देखकर चिढ आना स्वाभाविक है। लेकिन अमेरिका के इस ट्रैफिक जाम में एक कार में बैठे लड़का और लड़की ने सेक्स करना शुरू कर दिया। लेकिन यह सारा नज़ारा पास के कार में बैठे एक व्यक्ति ने देख लिया। वो तो इन दोनों से एक कदम आगे निकला और उसने सेक्स करते कपल का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले शख्स को उसके साथ बैठी महिला ने लेड लाइट दिखाकर मदद भी की।
जिस कार में यह कृत्या किया जा रहा था, उसमें अंधेरा था इसलिए वीडियो बनाने वाले शख्स के साथ बैठी महिला ने लेड लाइट दिखाकर उसकी मदद की। उसी लाइट की बदौलत वो शख्स पूरा वीडियो आसानी से बना सका। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये कोई ऐसा पहला मामला नहीं है, इस तरह के विदेशों से कई मामले सामने आ चुके हैं।

कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग, 1500 लोग हुए बेघर

अब्दुल फहद, 
अमेेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। इस आग को बुझाने में 1600 दमकलकर्मी दिन-रात लगे हुए हैं। इसकी वजह से अब तक करीब 1500 लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। इसका असर लॉस एंजिल्स में भी देखने को मिला है। आग की वजह से यहां के अधिकांश शहर में बिजली नहीं है। दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग की वजह से लॉस एंजिल्स के ज्यादातर क्षेत्रों में आकाश में काला धुआं छा गया है।
जंगल की यह आग अब तक करीब 33000 एकड़ के इलाके में फैल चुकी है। तेज हवाओं की वजह से आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी परेशानी हो रही हैै। लॉस एंजिल्स के पुलिस विभाग के प्रमुख मुताबिक लगातार पांंच वर्षों तक सूखे की मार झेलने के बाद इस बार यहां पर भीषण आग का सामना करना पड़ रहा है। इस आग से अभी तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
आग को बुझाने के लिये 28 हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। लॉस एंजिल्स काउंटी के दमकल विभाग के प्रमुख डैरी ओस्बी ने बताया कि जंगल में फैली आग के कारण केवल एक रात में ही 11000 एकड़ में फैला जंगल जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के लगभग 900 कर्मचारी 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच 28 हेलिकॉप्टरों की मदद से आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं।