28.5 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 1175

जन्मदिवस विशेष: दिल-ओ-दिमाग पर छाया है किशोर का जादू

अनुज हनुमत,

“कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना
छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना”

किशोर कुमार का ये गाना आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस समय था। आज मौजूदा समय में गानों का स्टाइल चाहे जितना भी क्यों न बदल गया हो लेकिन आज भी किशोर कुमार के गाने उतने ही प्रासंगिक हैं जितने कल थे। अनगिनत गानों को आवाज देने वाले किशोर कुमार महज एक बेहतरीन गायक ही नहीं, बल्कि एक क़ाबिल निर्माता-निर्देशक और अभिनेता भी थे। आज ही के दिन 04 अगस्त  1929 को उनका जन्म हुआ था। पूरा विश्व आज उन्हें याद कर रहा है।

किशोर अब हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनके गाये गाने आज भी हर आम आदमी के ह्रदय में हैं। भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर पार्श्वगायकों में से एक किशोर कुमार, एक लाजवाब गायक होने के साथ साथ एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिंदी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुस्कार से सम्मानित किया गया था। जिंदगी के हर क्षेत्र में मस्तमौला रहने वाले किशोर कुमार के लिए उनकी लव लाइफ भी बड़ी अनोखी थी। प्यार, गम और जुदाई से भरी उनकी जिंदगी में चार पत्नियां आईं।

singer

किशोर कुमार इन्दौर के क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़े थे और उनकी आदत थी कॉलेज की कैंटीन से उधार लेकर खुद भी खाना और दोस्तों को भी खिलाना। वह ऐसा समय था जब 10-20 पैसे की उधारी भी बहुत मायने रखती थी। किशोर कुमार पर जब कैंटीन वाले के पाँच रुपया बारह आना उधार हो गए और कैंटीन का मालिक जब उनको अपने एक रुपया बारह आना चुकाने को कहता तो वे कैंटीन में बैठकर ही टेबल पर गिलास और चम्मच बजा बजाकर पाँच रुपया बारह आना गा-गाकर कई धुन निकालते थे और कैंटीन वाले की बात अनसुनी कर देते थे। बाद में उन्होंने अपने एक गीत में इस पाँच रुपया बारह आना का बहुत ही खूबसूरती से इस्तेमाल किया।

एक गायक और अभिनेता होने के साथ किशोर कुमार ने लेखक, निर्देशक, निर्माता और संवाद लेखक तक की भूमिका निभाई। सिर्फ हिन्दी ही नहीं बंगाली, मराठी, गुजराती, कन्नड़ जैसी कई फिल्मों में भी उन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। एक बेहतरीन गायक होने के साथ किशोर कुमार को उनकी कॉमेडी के लिए आज भी याद किया जाता है। बिना संगीत सीखे इस इंसान ने हिन्दी संगीत जगत में एक अलग मुकाम बनाया। किशोर कुमार का जीवन भी किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं, बिना पैसा लिए काम न करने वाले इस गायक ने कई बार युवा संगीतकारों की मदद की और नए फिल्मकारों के लिए मुफ्त में गाने भी गाए। उनके अभिनय को फिल्मकार फिल्मों में ज्यादा उतार तो नहीं पाए, लेकिन उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। आज भी उनकी सुनहरी आवाज़ लाखों संगीत के दीवानों के दिल में बसी हुई है और उसका जादू हमारे दिलों दिमाग़ पर छाया हुआ है। आज अगर किशोर कुमार जिन्दा होते तो 87 वर्ष के होते।

“जीएसटी बिल पारित होना ऐतिहासिक, सभी का शुक्रिया” -प्रधानमंत्री

शिखा पाण्डेय,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक के पारित होने के फैसले का हर्षपूर्ण स्वागत किया। उन्होंने इसके लिए सभी दलों के नेताओं और सदस्यों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने इसे सही मायनों में एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

मोदी ने कहा कि जीएसटी बिल का पारित होना सहयोगात्मक संघवाद का सबसे बेहतर उदाहरण है और हम सभी मिलकर भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। जीएसटी से जुड़े संविधान के 122वें संशोधन विधेयक के राज्यसभा में पारित होते ही मोदी ने ट्वीट किया, ” इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं सभी दलों के नेताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने जीएसटी बिल की खासियत बताते हुए कहा कि जीएसटी से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बढ़ावा मिलेगा, निर्यात प्रोत्साहन में भी मदद मिलेगी तथा देश में रोजगार और राजस्व में वृद्धि होगी।प्रधानमंत्री कहा, “21वीं सदी के लिये देश को एक नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली देने के लिये हमारे सांसदों को बधाई दी जानी चाहिये। यह एक नई राह दिखाने वाला निर्णय है। “

पीएम मोदी ने कहा, “हम सभी दलों और राज्यों के साथ मिलकर ऐसी कर प्रणाली बनाने के लिये कार्य करते रहेंगे जिससे कि देश के सभी नागरिकों को फायदा हो और पूरा देश एक जीवंत साझे बाजार के रूप में उभरे।”

GST बिल को राज्यसभा में मिली मंज़ूरी, निर्विरोध पारित

सौम्या केसरवानी,

राज्यसभा में बुधवार को जीएसटी बिल को संशोधनों के साथ मंजूरी मिल गई है। GST बिल के पक्ष में 203 वोट पड़े। देश में आर्थिक सुधार के लिए उठाए गए सबसे बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा जीएसटी विधेयक राज्यसभा में निर्विरोध पारित हो गया। राज्यसभा में कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद जीएसटी लागू करने के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक पर संसद की मुहर लग चुकी है।

यह अब तक सबसे कड़ा आर्थिक सुधार है। जीएसटी बिल पास होने पर अरुण जेटली ने भरोसा दिलाया कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स की दर ना तो आम लोगों पर बोझ बढ़ाएगी और ना ही राज्यों को नुकसान होगा और पूरी अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।

bill

पी. चिदंबरम ने जीएसटी बिल संशोधन पर कहा कि विपक्ष में खड़े होकर जीएसटी पर बात करने में उन्हें दोहरी खुशी मिल रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी पर केंद्र सरकार का लहजा बदला है। यह विधेयक 6 संशोधनों के साथ राज्यसभा में पेश किया गया। कर क्षेत्र में जीएसटी को अब तक का सबसे दूरगामी सुधार बताया जा रहा है।

फर्राटा धावक धरमवीर भी होंगे रियो से बाहर!

शिखा पाण्डेय,

रियो ओलंपिक से पहले भारत के लिए एक और बुरी खबर आई है। ओलंपिक में 36 साल बाद क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले पुरूष फर्राटा धावक बने धरमवीर ने कल रात रियो की फ्लाइट नहीं ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसका कारण यह है कि 200 मीटर के रनर धरमवीर सिंह पिछले महीने प्रतिस्पर्धा के भीतर हुए टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाये गए हैं।

ऐसी अटकलें हैं कि 11 जुलाई को बेंगलूर में इंडियन ग्रां प्री मीट के दौरान राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी द्वारा लिये गए उनके ए नमूने में अनाबॉलिक स्टेरॉयड पाया गया है, हालांकि नाडा या भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

धरमवीर को कल रियो रवाना होना था लेकिन उन्हें रुकने के लिये कहा गया। सूत्रों के अनुसार नाडा ने उनसे पूछा है कि क्या वह अपने बी नमूने की जांच कराना चाहते हैं? अब यदि वे इसके लिए तैयार होते हैं तो उनके पास प्रक्रिया पूरी करने के लिये सात दिन का समय है।

उल्लेखनीय है कि धरमवीर को 2012 में इंटर स्टेट चैम्पियनशिप में 100 मीटर की दौड़ का गोल्ड मेडल गंवाना पड़ा था जब उन्होंने जरूरी डोप टेस्ट नहीं दिया था। अब यदि  नमूना बी भी पॉजीटिव पाया गया तो उनका ओलंपिक से बाहर रहना तय हो जायेगा और ऐसे में दूसरा अपराध होने के कारण उन पर आठ साल का बैन भी लग सकता है। खेल मेडिसिन विशेषज्ञों के अनुसार वाडा की नई आचार संहिता के तहत आजीवन प्रतिबंध का प्रावधान नहीं है और अधिकतम सजा आठ साल की है।

धरमवीर ने बेंगलूर में चौथी इंडियन जीपी में 20.45 सेकंड का समय निकाला था जबकि ओलंपिक के लिये क्वालीफिकेशन का स्तर 20.50 सेकंड था। उनके इस प्रदर्शन से कई हलकों में संदेह जताया गया था क्योंकि पिछले कुछ समय से उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं था और वह राष्ट्रीय शिविर की बजाय रोहतक में अपने निजी कोच के साथ अभ्यास कर रहे थे।

इससे पहले शॉटपुट खिलाड़ी इंदरजीत सिंह और पहलवान नरसिंह यादव भी डोप टेस्ट में नाकाम रहे लेकिन नाडा की डोपिंग निरोधक अनुशासन समिति ने नरसिंह को यह कहकर क्लीन चिट दे दी कि वह साजिश का शिकार हुए हैं।

माओवादी नेता पुष्प कमल प्रचंड बने नेपाल के प्रधानमंत्री

शिखा पाण्डेय,
नेपाल के माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड का आज नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में चुनाव कर लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचंड को प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। अब उम्मीद की जा रही है कि नेपाल में राजनीतिक स्थिरता आएगी, जिसकी बहुत जरूरत है क्योंकि नए संविधान को लेकर राजनीतिक स्तर पर बहुत विभाजन है।
प्रचंड को आज नेपाली सांसदों ने दूसरी बार प्रधानमंत्री चुना है।इससे पहले वह 2008 से 2009 तक प्रधानमंत्री रहे थे। सेना प्रमुख को बख्रास्त करने के उनके प्रयास को लेकर सेना के साथ मतभेद पैदा होने के बाद उनके कार्यकाल का जल्द अंत हो गया था।

भारत विरोधी रुख के लिए पहचाने जाने वाले प्रचंड ने प्रधानमंत्री पद के चुनाव के लिए मंगलवार को  नामांकन दाखिल किया था। उन्हें सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस का समर्थन मिला। इसके अलावा मधेसी पार्टियों ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया।

इससे पहले, केपी ओली ने बीते 24 जुलाई को नेपाल के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद भारत के इस पड़ोसी देश  में नया राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। आपको बता दें कि राष्ट्रपति विद्या भंडारी की ओर से सरकार के गठन के लिए दी गई समयसीमा खत्म हो गई थी और और प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई थी।

चुनाव से पहले प्रचंड ने सदन को संबोधित किया और कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय सहमति की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए देश को आर्थिक विकास की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि

स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी में जल्द हो सकते हैं शामिल

शिखा पाण्डेय,
सूत्रों के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य आठ अगस्त को अधिकारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता स्वीकार कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को मौर्य और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मुलाकात की। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकटों में खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। मौर्य ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाया था कि मायावती को दलितों की कोई फ़िक्र नहीं है। उन्होंने अम्बेडकर के सपनों को बेचा है।
मौर्य ने यह गंभीर आरोप भी लगाया था कि बसपा में बाकायदा पैसे लेकर टिकट बेचे जाते हैं। मौर्य ने कहा था कि टिकट में सौदेबाजी की वजह से बीएसपी 2012 का चुनाव हारी और अब 2017 में भी चुनाव हारेगी।

राजनाथ सिंह पहुंचे इस्लामाबाद, आतंकी सलाउद्दीन ने किया विरोध प्रदर्शन

अमित द्विवेदी,

नई दिल्ली। सार्क सम्मलेन में शरीक होने के लिए भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस्लामाबाद पहुँच चुके हैं। हाल में कश्मीर के तनाव को लेकर हिज्बुल मुजाहिद्दीन के मुखिया सैयद सलाउद्दीन ने सिंह के पाकिस्तान आने को लेकर धमकी दी थी। सिंह के इस्लामाबाद पहुँचने पर खुलेआम इस आतंकी संगठन ने सलाउद्दीन की अगुवाई में विरोध किया।

सार्क सम्मलेन में शामिल होने को लेकर हिज्बुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन विरोध कर रहा था, जिस पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया था कि भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान पहुचेंगे और उनके शेड्यूल में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होगा। भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि हमें किसी की धमकी का कोई असर नहीं पड़ता। इस धमकी को देखते हुए पाकिस्तानी सरकार ने सिंह की सुरक्षा में 200 जवानों की सेना तैनात कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, इस कांफ्रेंस में भारत मुम्बई हमले के मुद्दे को भी उठा सकता है। दो दिन की इस बैठक के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह नवाज़ शरीफ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से भी मुखातिब होंगे।

ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि भारत पाकिस्तान के बुरहान वानी के समर्थन में की गई रैली का भी मुद्दा उठा सकता है। क्योंकि भारत ने पाकिस्तान की इस घटना के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बुरहान वानी को शहीद कहा था , जिसकी वजह से भारत ने पाकिस्तानी सरकार को आड़े हाथों लिया था।

ऐश्वर्या संग रणबीर के इंटिमेट सीन्स से नाराज़ बच्चन परिवार!

शिखा पाण्डेय,

विश्वसुंदरी से बच्चन खानदान की बहू बनने तक का सफ़र तय कर चुकी बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन का परिवार उनसे कुछ खफा नज़र आ रहा है। एक और अपनी दूसरी पारी में सफलता के लिए ऐश्वर्या संघर्ष कर रही हैं, तो दूसरी और बच्चन परिवार की और से कुछ नाराज़गी की खबरें आ रही हैं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या की अगली फिल्म है ‘ऐ दिल है मुश्किल’। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के साथ रणबीर कपूर हैं और अनुष्का शर्मा हैं। सूत्रों के अनुसार ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या ने रणबीर के साथ काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। पहले तो ऐसी खबरें आई थीं कि ऐश्वर्या ने रणबीर के साथ ‘इंटिमेट सीन्स’ करने से मना कर दिया है। लेकिन करण के समझाने के बाद वह ‘इंटिमेट सीन्स’ करने के लिए राजी हो गईं। अब इस बात पर चर्चा गर्म है कि रणबीर-ऐश्वर्या के बीच ‘इंटिमेट सीन्स’ को लेकर बच्चन परिवार, खासकर जया बच्चन नाराज हैं।

चर्चा है कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म से बोल्ड दृश्यों का हटाने के लिए करण जौहर को फोन किया और उनसे ‘लव सीन्स’ हटाने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिछले साल फिल्म ‘जज्बा’ से बॉलीवुड में दोबारा शुरुवात की। जिसके बाद उन्होंने फिल्म ‘सरबजीत’ की। उनकी ये दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायीं।

आज़म खान के बाद बीजेपी नेता आईपी सिंह का विवादित बयान

सौम्या केसरवानी,

चुनावी लाभ उठाने के चक्कर में नेताओं ने सारी हदें पार कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए सामूहिक बलात्कार मामले में आज़म खान के शर्मनाक बयान की निंदा हो ही रही थी कि बीजेपी के एक नेता ने भी एक अजीबो गरीब बयान दे डाला। बीजेपी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने सोशल साइट पर लिखा, “मियां आजम खान की बेटी और बीबी से गैंगरेप हो जाए, तब आजम की आंख खुलेगी।

हालाँकि इस मामले में आईपी सिंह ने आज़म खान के बयान की निंदा करने की कोशिश की लेकिन सिंह ने आज़म की बीवी और बेटी का ज़िक्र करके खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। इस बयान के बाद सिंह को भी चौतरफा हो रहे हमले का शिकार होना पड़ रहा है।

आईपी सिंह ने कहा कि “मां के सामने बेटी का रेप हुआ। मैं अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी को देख कर रोता रहा।” ये नालायक मंत्री देश तोड़ने की बात करता है, भारत मां को डायन कहता है, लेकिन अब तो हद हो गई। आईपी सिंह ने इस पर माफी मांगने से भी इनकार कर दिया।

अपने बयान पर सफाई देते हुए आजम खान ने कहा कि “उन्होंने कभी नहीं कहा कि यह घटना विरोधियों की साजिश है, उन्होंने कहा कि मेरा कहना था कि यूपी में चुनाव करीब हैं इसलिए कई सारी घटनाएं हो रही हैं, इनकी जांच करने की जरूरत है।”

इस मामले में राज्यसभा की सदस्या और अभिनेत्री जया बच्चन ने कहा कि “रेप जैसे मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। व्यक्तिगत रूप से किसी को भी बोलने की आजादी हो सकती है। लेकिन ऐसे अतिसंवेदनशील मामले में बोलने के पहले सोचना ज़रूर चाहिए।”