28.5 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 1174

UP में वरुण गांधी हो सकते हैं बीजेपी का चेहरा!

सौम्या केसरवानी,

पीएम मोदी ने बीजेपी सांसद वरुण गांधी के घर जा कर चाय पर चर्चा की। इस बैठक में प्रधानमंत्री और वरुण के अलावा मेनका गांधी भी उपस्थित थीं।

मोदी और वरुण की इस मीटिंग के बाद ऐसी चर्चा है कि वरुण यूपी में बीजेपी का चेहरा बन सकते हैं। माना जा रहा है कि मोदी और शाह वरुण को सितम्बर के पहले सप्ताह में यूपी का चेहरा घोषित कर सकते हैं।

सूत्रो के मुताबिक, इस मुलाक़ात में मोदी ने वरुण को बताया कि पार्टी के इंटर्नल सर्वे से पता चला है कि वरुण बीजेपी के सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी को छोड़कर अन्य दलों ने यूपी चुनाव के लिए सीएम पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पिछले कुछ महीनों से वरुण गांधी के नाम को लेकर सबसे अधिक अटकलें लग रही हैं। मीडिया में अनेक सर्वे आए हैं, जिनके अनुसार वरुण सबसे प्रतिष्ठित चेहरा हैं।

फिल्म पीपली लाइव के एसोसिएट डायरेक्टर फ़ारूक़ी को बलात्कार मामले में 7 साल की सज़ा

अब्दुल फ़हद,

यूएस रिसर्च स्कॉलर के बलात्कार मामले में फिल्म पीपली लाइव के एसोसिएट डायरेक्टर महमूद फारुकी दोषी करार दिए गए हैं। गुरूवार को साकेत कोर्ट ने फ़ारूक़ी को 7 साल की सजा सुनाई।

अमेरिका से शोध करने आई छात्रा से बलात्कार करने के मामले में फ़ारूक़ी दोषी पाए गए हैं। इस मामले पर साकेत कोर्ट ने गुरुवार को फैसला कर दिया। फ़ारूक़ी को 7 साल की सजा के साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में 3 महीने की सजा और काटनी होगी।

जिस दिन फारूकी को दोषी करार दिया गया था, उस दिन सुनवाई के दौरान अमेरिकी शोध छात्रा अपनी शिकायत पर बनी रही और फारूकी पर रेप का आरोप लगाया। हालांकि फारूकी ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि उन्हें मामले में गलत तरीके से फंसाया गया।

यूपी: विश्वविद्यालयों को भी हर हाल में कराना होगा छात्रसंघ चुनाव, शासन ने जारी किया फरमान

अनुज हनुमत,

लखनऊ। अब राज्य के वे विश्वविद्यालय जो छात्र संघ चुनाव कराने में आनाकानी करके बचने का प्रयास करते थे, उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य विश्वविद्यालययों के सभी कुलपतियों को छात्र संघ चुनाव कराने के राज्य सरकार के फैसले का कड़ाई से पालन कराने का फरमान जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद इतना तो स्पष्ट हो गया है कि राज्य विश्वविद्यालय अब छात्रसंघ चुनाव कराने में आनाकानी नही कर पाएंगे।

सरकार के इस फैसले के बाद कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि यह फैसला युवाओं को अगले चुनाव के मद्देनजर अपनी ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने इसी साल 15 जनवरी को राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों के अनुसार छात्र संघ चुनाव कराने को निर्देशित किया था, लेकिन प्रदेश सरकार को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई विश्वविद्यालय चुनाव कराने में रूचि नही ले रहे हैं, जिस वजह से छात्रो में सरकार के प्रति नाराजगी थी।

इसी वजह से सूबे की अखिलेश सरकार ने चुनाव कराने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को इस बार सख्ती से फरमान जारी किया है। बुधवार को प्रमुख सचिव शिक्षा जितेन्द्र कुमार ने समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के लिए इस सम्बन्ध में नए आदेश जारी किये। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुसार छात्र संघ चुनाव कराने के फैसले का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन को छात्र संघ चुनावों के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों को सख्ती से लागू कराना होगा, नहीं तो यही छात्र संघ चुनाव आम छात्रों के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है।

सार्क सम्मलेन में हिस्सा ले,समय से पूर्व सकुशल स्वदेश लौटे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

शिखा पाण्डेय,

पाकिस्तानी आतंकवादियों के विरोध और तमाम धमकियों के बावजूद पाकिस्तान में सार्क देशों के गृह मंत्रियों की बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह शरीक भी हुए और सकुशल भारत भी लौट आये। सिंह 20 घंटे से भी कम वक्त का दौरा कर भारत लौटे।

बैठक में गृहमंत्री ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को उसका असली रूप दिखा दिया। राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को सबसे बड़ा खतरा और सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए काबुल, ढाका और भारत के पठानकोट में आतंकी हमले का भी मुद्दा उठाया। वे तय समय से पहले ही भारत लौट आए। उन्हें धाम 5 बजे लौटना था।

अपने अजेंडा पर अटल गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षेस की मंत्री स्तरीय बैठक से इतर अपने पाकिस्तानी समकक्ष चौधरी निसार अली खान के साथ कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं की। भाषण के बाद राजनाथ ने पाकिस्तान के गृह मंत्री से हाथ भी नहीं मिलाया। भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच फोटो खींचने को लेकर बहस भी हुई। इसके बाद गृहमंत्री ने पाक का बिना नाम लिए ही आतंक के लिए उसे सीधे जिम्मेदार ठहराया।

गौरतलब है कि सातवें दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के गृह मंत्री स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सिंह कल शाम पाकिस्तान पहुंचे थे। अन्य गृह मंत्रियों के साथ-साथ सिंह भी शरीफ के साथ की जाने वाली शिष्टाचार भेंट में शामिल हुए और उनसे मुलाकात भी की।

एक दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए इस्लामाबाद रवाना होने से पहले सिंह ने कहा था, “यह सम्मेलन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एक मंच उपलब्ध करवाता है।” सिंह ने कहा था कि वे आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ क्षेत्र के भीतर अर्थपूर्ण सहयोग की अनिवार्यता को रेखांकित किए जाने की उम्मीद कर रहे हैं।

जल्द शुरू होगी जिस्म 3 की मेकिंग

अनुज हनुमत,

मुंबई। निर्माता-निर्देशक पूजा भट्ट अपनी नई फ़िल्म की तैयारी में जुट गईं हैं। बालीबुड में बोल्ड फ़िल्में बनाने के लिए जानी जाने वाली निर्देशक पूजा भट्ट इन दिनों फ़िल्म ‘जिस्म’ के सीक्वेल की अगली क़िस्त ‘जिस्म3’ पर काम कर रही हैं।

जिस्म 2 के चार साल पूरे होने पर पूजा ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, ‘फ़िल्म के चार साल पूरे होने पर पूरी टीम को बधाई। अब मैं अपनी नई फ़िल्म और इस सीरीज की तीसरी क़िस्त जिस्म 3 पर काम कर रही हूँ और फिलहाल फ़िल्म के लिए नए कलाकारों को ढूँढने में लगी हूँ।’

बता दें कि साल 2003 में आई फ़िल्म जिस्म में पूजा ने प्रोडक्शन जबकि 2012 में आई जिस्म 2 में निर्देशन का ज़िम्मा संभाला था। उनके निर्देशन में बनी फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में अभिनेत्री सनी लियोन और रणदीप हुड्डा जैसे सितारे थे। फिलहाल दर्शकों को पूजा की ‘जिस्म 3’ का बेसब्री से इन्तजार है।

स्वामी प्रसाद का शर्मनाक बयान, शीला दीक्षित को कहा ‘रिजेक्टेड माल’

अमित द्विवेदी,

उत्तर प्रदेश में नेताओं की बदज़ुबानी का सिलसिला जारी है। इसी फेहरिस्त में अब शामिल हुए हैं, बसपा से बगावत कर चुके नेता स्वामी प्रसाद मौर्या। स्वामी ने कांग्रेस की यूपी की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित के बारे में शर्मनाक टिप्पणी की है। स्वामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में नेताओं का अभाव है, इसीलिए उन्होंने रिजेक्टेड माल को यूपी भेज दिया है।

स्वामी प्रसाद के इस बयान से कांग्रेसी काफी नाराज़ हैं और स्वामी पर मुक़दमा दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि स्वामी को  सबके सामने माफी मांगनी चाहिए। और इनपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित दिल्ली की 15 साल तक मुख्यमंत्री रही हैं और बेहद सुलझे हुए नेताओं में उनकी गिनती होती है।

मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की सोच बलिहारी है, कांग्रेस  नेता नारा देंगे युवाओं का और दिल्ली की रिजेक्टेट माल लाकर उत्त्तर प्रदेश में बिठाएंगे। इससे यह बात साबित होती है कि कांग्रेस के पास नेताओं का अभाव है। आज यही कारण है, जो मोहरा दिल्ली में पिट चुका है उसी मोहरे की बिसात पर उत्त्तर प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देखने वाली कांग्रेस कहीं न कहीं अपने को अंधेरे में रख रही है।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में पत्रकारों के सवाल के जवाब के दौरान मौर्या ने यह बात कही। गौरतलब है कि इन दिनों एक खबर हवा में है कि मौर्या बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश ने मौर्या पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने के पहले ही मौर्या पर भाजपा का असर होने लगा है। हालाँकि कुछ लोग इसे भाजपा को खुश करने का प्रयास भी बता रहे हैं।

पूनम पांडेय का ये गेम हुआ वायरल!

अब्दुल फ़हद,

जहाँ एक ओर दुनिया में पोकेमॉन गो जैसा गेम हल्ला मचाये हुए है, वहीं दूसरी ओर पूनम पांडेय अपने अजीबो गरीब गेम की वजह से चर्चा में हैं। पूनम का एक वीडियो आजकल यूट्यूब पे वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक विदेशी लड़की के साथ कुछ अलग ढंग का गेम खेल रही हैं।

अपनी सेक्सी फोटो और विडियो को लेकर चर्चा में रहने वाली पूनम अपने चाहने वालो के लिए एक और विडियो लेकर आई हैं, जिसमें वो दोस्त के प्राइवेट पार्ट से खेलते हुए नज़र आ रही हैं। और उनकी वो दोस्त उनके प्राइवेट पार्ट से खेल रही है। पूनम इस गेम को काफी एन्जॉय भी कर रही हैं। गौरतलब है कि  पूनम पाण्डेय पहले भी फूहड़ता भरे वीडियोज़ अपलोड करती रही हैं।

पूनम शायद इससे सस्ती लोकप्रीयता पाना चाहती हैं,, इसीलिए करती रहती हैं। गौरतलब हैं कि पूनम नशा मूवी में काम कर चुकी हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा , ‘दिल्ली के सर्वेसर्वा उपराज्यपाल, केजरीवाल को ज़ोर का झटका

अमित द्विवेदी,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर अधिकारों को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसला सुनाया। जिसके बाद केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि उपराज्यपाल ही दिल्ली के प्रशासनिक प्रमुख हैं, जिन्हें हर फैसला लेने का अधिकार है।

दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले से केंद्र सरकार के दिल्ली पर अधिकार के कई अहम मुद्दों पर कानूनी रुख साफ़ हो गया है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया कि सभी संवैधानिक अधिकार राज्यपाल के पास हैं। बिना एलजी की अनुमति के दिल्ली सरकार कोई भी फैसला नहीं ले सकती। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि दिल्ली सरकार एलजी के हर फैसले को माने। दिल्ली सरकार मात्रा स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त कर सकती है।

एलजी की अनुमति के बगैर सभी फैसले अवैध-

दिल्ली सरकार को झटका देते हुए हाईकोर्ट ने उपराज्‍यपाल की मंजूरी के बगैर जारी की गई सभी अधिसूचनाओं को भी रद्द कर दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि एलजी की अनुमति लिए बिना किए गए सभी फैसले अवैध हैं।

यही नहीं केजरीवाल को नौ अलग-अलग याचिकाओं में भी झटका लगा है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से केंद्र और राज्य सरकार के बीच दिल्ली पर अधिकार को लेकर लड़ाई चल रही थी। लेकिन हाईकोर्ट के निर्णय ने इस मामले में सब कुछ दाफा कर दिया है।

पोकेमॉन गो गेम में हुआ इतना मगन कि घुस गया लेडीज टॉयलेट में!

अब्दुल फ़हद,

पोकेमॉन गो गेम का क्रेज़ लोगो के सर पर इतना चढ़ गया है कि उसके खेलते समय कुछ याद ही नहीं रहता है। जिससे विश्व के कई देशो में अजीबोगरीब घटनाओं को भी देखा गया है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोहों की जान भी चली गयी है। कई देशों ने इस पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए भी कहा है।

वहीं दूसरी ओर देखा जाये तो पोकेमॉन गो नाम का यह गेम लोगो के लिए मनोरंजन का साधन भी बन गया है। जिसके बारे में हर रोज कोई न कोई खबर आती रहती है। हाल ही में एक विडियो सामने आया, जिसमें एक लड़का पोकेमॉन गो खेलते हुए लेडीज टॉयलेट में घुस जाता है।

पोकेमॉन गो इस वक़्त का सुबसे ज़्यादा चलने वाला गेम है, पर इसकी दीवानगी की वजह से कई लोग अपनी जान गवाँ चुके हैं।

आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने इसलिए बैन करवाए थे किशोर कुमार के गाने!

अनुज हनुमत,

आज मशहूर गायक किशोर कुमार का जन्मदिन (04 अगस्त) है और उनकी गायकी के दीवाने, जैसे लोग सत्तर के दशक के में थे वैसे ही आज भी हैं। किशोर कुमार को याद करते ही इमरजेंसी का वो दौर भी याद आता है, जब उनके गानों पर अपने ही देश में बैन लगा दिया गया था।

आज से 41 साल पहले यानि 25 जून 1975 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देशभर में इमरजेंसी लगाई थी, यह समय आजाद भारत का एक काला दौर था। इस दौरान यह समय भी आया था, जब देश के मशहूर गायक किशोर कुमार के गानों पर बैन लगा दिया गया था। दरअसल साल 1975 में 25 जून को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की थी। इस दौरान उस समय इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर रहे विद्या चरण शुक्ला (वी.सी शुक्ला) ने गायक किशोर कुमार के गानों को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर पूरी तरह बैन कर दिया था।

कहा जाता है कि कि किशोर कुमार अपने नियमों के पक्के थे, वो जो सोच लेते थे वहीं करते थे। अपने इसी उसूल के चलते उन्हें ये समय देखना पड़ा। बताया जाता है कि इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस की हालत काफी खराब थी और किशोर कुमार काफी मशहूर गायक थे, इसलिए कांग्रेस चाहती कि किशोर कुमार इंदिरा गांधी के लिए गाना गाएं। लेकिन किशोर कुमार ने गाना गाने से मना कर दिया, जिसकी वजह से किशोर को इमरजेंसी में बैन का सामना करना पड़ा।