28.8 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 1169

ब्लू फिल्म देखते धरे गए मास्टर जी!

सौम्या केसरवानी,

उत्तर प्रदेश। कुदरहा ब्लाॅक के कन्या प्राथमिक विद्यालय में एक सहायक अध्यापक को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने क्लास में ही मोबाइल पर ब्लू फिल्म देखते हुए पकड़ लिया। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल सोमवार को करीब पौने एक बजे औचक निरीक्षण करने कुदरहा ब्लाॅक के कन्या प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। नजारा देख हतप्रभ रह गए। क्लास में दर्जनों की संख्या में बच्चियां पढ़ रही थीं और कुर्सी पर बैठे सहायक अध्यापक संजय कुमार विश्वकर्मा टेबल पर मोबाइल रखकर ब्लू फिल्म देख रहे थे। जायसवाल ने तत्काल मोबाइल जब्त कर लिया। मोबाइल की जांच की तो उसमें दर्जनों अश्लील वीडियो क्लिप्स पड़ी थीं।

पहली अगस्त 2014 को शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षक के निलंबन की संस्तुति बीईओ ने की तो बीएसए ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।

टूट गई सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी!

शिखा पाण्डेय

पिछले साल विश्व टेनिस में धूम मचानेवाली शानदार जोड़ी सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस ने जोड़ी तोड़ने का फैसला लिया है। सानिया अब दुनिया की 21वें नंबर की चेक गणराज्य की खिलाड़ी बारबोरा स्ट्रीकोवा के साथ जबकि हिंगिस अमेरिका की कोको वंदेवेघे के साथ जोड़ी बनाएंगी।

सानिया के करीबी सूत्रों ने बताया, ” इस जोड़ी ने पिछले पांच महीनों में इच्छा के अनुरूप परिणाम नहीं हासिल किये। वे शीर्ष 100 के बाहर की खिलाड़ियों से हार गयीं और यह साबित करता है कि कुछ गलत है। अगर परिणाम नहीं मिल रहे तो आप जोड़ीदार बदल सकते हैं।”

सानिया अब स्ट्रीकोवा के साथ सिनसिनाटी टूर्नामेंट में खेलेंगी जबकि वह न्यू हेवन में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ जोड़ी बनायेंगी। इसके बाद वह फिर चेक गणराज्य की स्ट्रीकोवा के साथ सत्र के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में खेलेंगी।

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने  पिछले साल, साल के अंत के डब्ल्यूटीए चैम्पियनशिप सहित नौ खिताब अपनी झोली में डाले थे। इन दोनों ने 16 महीने लंबे समय तक भागीदारी में कुल 14 ट्राफियां अपने नाम की हैं, जिसमें तीन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी रियो ओलंपिक में खेल रही हैं।

मार्टिना के साथ भागीदारी में चार्ल्सटन में खिताब जीतकर ही सानिया दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी थीं। मार्टिना के साथ ही उन्होंने विम्बलडन में अपना पहला महिला युगल ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीता था। बाद में इस जोड़ी ने 2015 यूएस ओपन भी जीता था। इस प्रकार इन दोनों ने 41 मैच जीतने की लय जारी रखी।

इस साल फरवरी में दोहा में ये जोड़ी रूस की एलीना वेसनिना और दारिया कासातकिना से हार गयी। यह जोड़ी विम्बलडन खिताब का बचाव करने में भी असफल रही। पिछले महीने मांट्रियल में हुए टूर्नामेंट दोनों का साथ साथ अंतिम टूर्नामेंट था, जिसमें उन्हें क्वार्टरफाइनल में शिकस्त का मुंह देखना पड़ा था।

डायना पैंटी के सरनेम का मीका ने उड़ाया मज़ाक, डायना ने लताड़ा

 एंटरटेनमेंट डेस्क,

स्टार सिंगर व कॉन्ट्रोवर्सी किंग मीका सिंह द्वारा अभिनेत्री डायना पैंटी के सरनेम पर किए गए अभद्र कमेंट का डायना ने करारा जवाब दिया है। डायना ने मीका की टिप्पणी को घटिया जोक बताया और कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसे जोक्स पर कैसे हंस सकते हैं!

क्या है पूरा मामला-
दरअसल फ़िल्म ‘हैपी भाग जाएगी’ के म्यूज़िक लॉन्च पर डायना पेंटी की उपस्थिति में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने उनके सरनेम का सरेआम मजाक उड़ाया। उन्होंने डायना का परिचय देते हुए कहा, “यह डायना पेंटी हैं और मैं मीका कच्छा हूं।”

यह अभद्र कमेंट सुनकर डायना को बुरा ज़रूर लगा, पर उस वक़्त गुस्से को काबू कर उन्होंने इवेंट की शांति बनाए रखी और उस वक्त कुछ भी नहीं कहा।

अब जाकर उन्होंने एक वेब पोर्टल को दिए अपने हालिया स्टेटमेंट में कहा है कि उन्हें ऐसे जोक्स बिल्कुल भी फनी नहीं लगते और समझ नहीं आता कि लोग इस तरह के कॉमेंट पर हंस भी कैसे सकते हैं!

आपको बता दें कि मीका सिंह के लिए ये कॉन्ट्रोवर्सी कोई नई नहीं है। इसके पहले भी राखी सावंत को सरे आम किस करने को लेकर,एक डॉक्टर को  थप्पड़ मारने को लेकर, एक मॉडल के साथ बदतमीज़ी को लेकर और इसके अतिरिक्त कई ऐसे मामलों को लेकर मीका ‘पाजी’ विवादों में घिरे हैं।

मैं सीएम बनाना चाहती हूँ ताकि मणिपुर में बदलाव ला सकूं-इरोम शर्मिला

शिखा पाण्डेय

अंततः लौह महिला इरोम शर्मिला ने आज AFSPA के खिलाफ अपनी 16 साल लंबी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। 44 वर्षीय शर्मिला को आज न्यायिक मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और स्थानीय अदालत में उन्होंने अपना अनशन खत्म किया। अनशन तोड़ते ही उन्हें न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया।

रिहा होने के बाद इरोम ने कहा,” मेरी  शिक्षा बहुत कम है लेकिन मैं सकारात्मक बदलाव के लिए काम करूंगी। मणिपुर में बदलाव लाने के लिए मैं मणिपुर की सीएम बनना चाहती हूं। मेरा पहला काम होगा  AFPSA को हटाना।  मैं अपनी मां को भी तभी देखूंगी जब मुझे मेरी लड़ाई में सफलता मिलेगी। मुझे किसी तरह की सुरक्षा भी नहीं चाहिए।” उन्होंने बताया कि वह विवाह करने जा रही हैं।

गौरतलब है कि इरोम द्वारा शादी करने व राजनीति में आने की इच्छा ज़ाहिर करने के बाद एक संगठन ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह नौ अगस्त को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगी और मणिपुर में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगी।

आपको यह भी याद दिला दें कि 5 नवंबर 2000 वो आखिरी दिन था जब इरोम ने भोजन किया था। इंफाल के मालोम गांव में 10 लोगों के मारे जाने के बाद इरोम ने तब तक खाना न खाने की कसम खाई थी जब तक कि ये कानून खत्म नहीं कर दिया जाता।

ज़ाकिर नाईक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,मुंबई पुलिस ने राज्य सरकार को जाँच रिपोर्ट सौंपी

शिखा पाण्डेय,
मुंबई पुलिस ने जाकिर नाईक के मामले में जांच की पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक तीन वीडियोज़ में जाकिर नाईक कहीं न कहीं आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम ने जाकिर नाईक के सैकड़ों वीडियोज़ की जांच की। उनके वीडिओज़ से पता चलता है कि वो इस्लाम धर्म की दूसरे धर्मों से तुलना कर उन्हें कमतर बताते हैं और लोगों को धर्मान्तरण के लिए उकसाते हैं। वो अलग-अलग सन्दर्भ का हवाला देकर आतंक का भी समर्थन करते हैं।

ज़ाकिर नाईक और उसके फाउंडेशन पर कुल 72 पेज की जांच रिपोर्ट बनी है। नाईक के संगठन को मिलने वाली आर्थिक सहायता की जांच EOW कर रही है। साथ ही राज्य के कानून और विधि मंत्रालय से राय मांगी गई है कि क्या ज़ाकिर नाईक के खिलाफ UAPA के तहत मामला बनता है?

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणडवीस ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा,” मुंबई पुलिस ने जाकिर नाईक के फाउंडेशन पर एक रिपोर्ट दी है। सरकार इसका अध्ययन कर रही है। इस रिपोर्ट में जाकिर के फाउंडेशन के खिलाफ कई अवैध कार्यों का जिक्र किया गया है। हम इस रिपोर्ट को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ साझा करेंगे और उस पर जरूरत के हिसाब से एक्शन लेंगे।”

बता दें कि कल ही मुंबई के नागपाड़ा पुलिस थाने में भी ज़ाकिर नाईक के गेस्ट रिलेशन अफसर अर्शी कुरैशी के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज हुआ है। इसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

लोकसभा में दुखी हुए मुलायम, कहा, ‘हमारे शेर मर गए’

अमित द्विवेदी,

इटावा (उत्तर प्रदेश) के लायन सफारी में 2 शेरों की मौत से सपा मुखिया मुलायम सिंह लोकसभा में काफी दुखी नज़र आए। उन्होंने अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए जो 2 शेर उत्तर प्रदेश को दिए थे, उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना से आहत मुलायम सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूँ कि इस घटना की जांच भी कराई जाए और राज्य को अच्छे डॉक्टर्स भी दिए जाएं, जिससे वन्य जीवों की मृत्यु की औसत को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जांच से यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि इसमें गलती क्या हो रही है।

सदन में मुलायम सिंह यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मैंने और अखिलेश ने उनसे शेर मांगे थे। हमने उनसे जितने शेर मांगे, उतने शेर उन्होंने दे दिये। इसके लिए मैं मोदी साहब को धन्यवाद देना चाहता हूं ’

इस मामले पर पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे ने कहा कि मुलायम सिंह जी के प्रति उनकी काफी श्रद्धा है। लोहिया के सोच के आज वह वाहक हैं। उन्होंने जो विषय उठाया है, वह गंभीरता से उठाया है। उन्होंने कहा कि हम जांच कराएंगे। लेकिन देखना यह भी होगा कि शेरों की मौत हुए कितने दिन हुए। क्योंकि यदि समय ज़्यादा हुआ होगा, तो पता लगा पाना थोड़ा कठिन होगा।

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका!

अमित द्विवेदी,

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल की संदिग्ध मौत हो गई है। कालिखो की लाश घर पर पंखे से लटकी मिली। इस खबर से सभी सन्न हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कालिखो ने आत्महत्या की है। इस खबर की वजह से पूरा राजनीतिक खेमा दुखी है।

कालिखो पुल की मृत्यु के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। इस मामले में अरुणाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष तापर गोअव ने कहा कि हमें दुख है। पुल एक क़ाबिल और अच्छे नेता थे। आज के अरुणाचल के नेताओं की स्थिति के लिए दिल्ली के कांग्रेस नेता जिम्मेदार हैं। मैं कांग्रेस को ब्लेम करता हूं। कैसे हुआ, क्यूं हुआ ऐसा, ये तो धीरे धीरे पता चलेगा।

कालिखो ने कांग्रेस ने बगावत किया था और भाजपा की मदद से अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। कांग्रेस से जिन नेताओं ने कन्नी काटी थी, पुल उसके नेता थे। पुल लगभग 3 महीने तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे , जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के चलते उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी।

सियासी गलियारे में यह भी ख़बर है कि पुल मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद डिप्रेशन में थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है, इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली हो।

इस खबर के आने के बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी सकते में आ गए। उन्होंने ट्वीट किया, “युवा नेता कालिखो पुल की मौत की खबर से दुखी हूं, उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।”

जिमनास्ट दीपा को ओलंपिक फाइनल से पहले कोच ने कर दिया है कमरे में कैद!

वॉल्ट फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाली जिम्नास्ट दीपा करमकर को किसी भी प्रकार के दबाव से बचाने के लिए उनके कोच बिश्वेश्वर नंदी ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया है। दीपा से देशवासियों को बहुत उम्मीदें हैं।  इन अपेक्षाओं के दबाव में आने से बचाने के लिए नंदी ने 14 अगस्त को वाल्ट फाइनल्स से पहले ओलंपिक खेल गांव में दीपा को कमरे में कैद कर दिया है।

दीपा वाल्ट फाइनल्स में इतिहास रचने की कोशिश में जुटी हैं। आपको बता दें कि दीपा ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं। दीपा के साथ उनके कमरे में साथी भारतीय महिला भारोत्तोलक साईखोम मीराबाई चानू हैं। उनके अलावा उनके कोच नंदी उनके साथ हैं।

दीपा मंगलवार को 23 साल की हो जाएंगी और उन्हें सिर्फ उसके माता-पिता ही शुभकामनाएं दे पायेंगे।
स्पष्टीकरण देते हुए नंदी ने खेल गांव में कहा, “मैं उसका ध्यान भटकने नहीं देना चाहता। मैंने उसके मोबाइल से सिम कार्ड भी निकाल दिया है। केवल उसके माता पिता को उससे बात करने की अनुमति है। ” उन्होंने कहा, ” उसके जन्मदिन का जश्न इस क्षण के लिए इंतजार कर सकता है। मैं जो उसे छोटे ब्रेक देता हूं, उसमें सिर्फ उसके माता-पिता को ही उससे बात करने की अनुमति है।”

नंदी ने कहा,”उसे इससे कोई परेशानी नहीं है। वह दोस्तों से अलग ही रहना पसंद करती है। उसके दोस्त भी बहुत कम हैं।” गौरतलब है कि दीपा ने जोखिम भरा प्रोदुनोवा वाल्ट डबल फ्रंट समरसाल्ट करके लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया क्योंकि यह महिला वाल्ट में सबसे कठिन होता है।

फतवा जारी: भारत में भी ‘पोकेमॉन गो’ गेम का विरोध

सौम्या केसरवानी,

एक महीने पहले पोकेमॉन गो मोबाइल गेम को लांच किया गया था और तब से लेकर अब तक इस गेम की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आज भारत में दरगाह आला हजरत ने भी मोबाइल गेम पोकेमॉन गो को लेकर एक फतवा जारी कर किया है।

इस धार्मिक संस्थान का कहना है कि यह एक सनक है, जिसकी वजह से लोग अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। पोकेमॉन की तलाश में प्लेयर फोन से चिपके होते हैं और चारों ओर घूमते रहते हैं, जिससे लोग अपनी जिंदगी बेवजह खतरे में डाल रहे हैं।

इसके बारे में फतवा जारी करने वाले बरेलवी सेमिनारी दरगाह आला हजरत के प्रवक्ता मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने टाइम्स आॅफ इंडिया को बताया कि “इस गेम में गेमर लगतार अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन को देखता रहता है और वह पूरी तरह से वर्चुअल वर्ल्ड में जीने लगता है। ऐसे में वह अपने आसपास की चीजों को भूल जाता है, जिससे एक्सीडेंट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।”

पोकेमॉन गो गेम के आदी हो चुके खिलाड़ी अपने परिवार को भी परेशानी में डालते हैं। इस खेल में यह संभावना भी है कि गेम खेलने के दौरान व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल में प्रवेस कर सकता है, जहां लोग प्रर्थाना करने जा रहे हों। यह कानून व्यवस्था के लिए भी समस्या हो सकती है।

मुलायम सिंह सुमित्रा महाजन से हुए नाराज, कहा ‘बड़े-बड़े स्पीकर देखें हैं हमने’

सौम्या केसरवानी,

लोकसभा में हुई नारेबाजी को लेकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव नाराज हो गए। मुलायम सिंह की नाराजगी स्पीकर सुमित्रा महाजन पर निकली। दरअसल आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर वाईएसआर कांग्रेस ने पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन जारी रखा है।

मुलायम सिंह यादव ने स्पीकर से पूछा कि ऐसे में किस तरीके से सदन चलेगा। उनके ऐसे बोलते ही सुमित्रा महाजन ने अपनी सफाई में कहा कि वो हर मुद्दे पर सभी दलों से विचार विमर्श करके की फैसला लेती हैं।

हंगामे के बीच मुलायम सिंह यादव ने स्पीकर से कहा कि हम लोगों को बोलने का मौका कब मिलेगा, सुमित्रा महाजन इस पर हंस पड़ी। यहीं पर मुलायम सिंह यादव का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि आप हंसी में हमारी बात टाल रही हैं। लोकतंत्र बातचीत के जरिए ही चलता है।

मुलायम सिंह यादव के इस रुप को देखते हुए सुमित्रा महाजन भी सकते में आ गईं। उन्होने कहा कि आप मुझसे इस तरह बात मत किजिए। यहां हर दल को बोलने का मौका दिया जाता है। उन्होने कहा कि आसन पर विश्वास है लेकिन आसन को भी ध्यान देना चाहिए कि दूसरे सदस्य भी यहां बैठे हैं।