28.5 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 1166

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी को भेजता था अश्लील सन्देश

अमित द्विवेदी,

फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर अश्लील सन्देश भेजने वाले मनचलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे ही मैसेज एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को भेजे हैं। इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने फेसबुक पर दी है।

एक मनचले व्यक्ति ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा को ही फेसबुक पर अश्लील सन्देश भेज दिया। लड़कियों को ऐसे सन्देश भेजकर परेशान करने वालों को सबक सिखाने के लिए शर्मिष्ठा ने इस मैसेज को अधिक से अधिक टैग और शेयर कर लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

unnamed

शर्मिष्ठा ने फेसबुक पर लिखा कि एक शख्स पार्थ मंडल मुझे गंदे सेक्सुअल मैसेज भेज रहा है। मैंने पहले तो नजरअंदाज किया, फिर उसे ब्लॉक कर दिया। तब मुझे लगा कि मेरी चुप्पी उसे और शिकार करने को उकसा सकती है। ब्लॉक करना, सूचना देना काफी नहीं है।

शर्मिष्ठा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक पहचान कराना और उन्हें शर्मिंदा करना जरूरी है। मैं उसके प्रोफाइल और मैसेज का स्क्रीन शॉट लगा रही हूं, मैं उसे टैग भी कर रही हूँ। प्लीज इसे शेयर और टैग करें ताकि ऐसी घटनाएं विकराल रूप न ले सकें।

बुलंदशहर गैंग रेप: मुश्किल में आज़म खान, सुप्रीम कोर्ट पहुँचा मामला

अमित द्विवेदी,

उत्‍तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मंत्री आज़म खान की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। बुलंदशहर में गैंग रेप की शिकार नाबालिक पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि आजम खान के अभद्र बयान पर उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाए।

बुलंदशहर में माँ बेटी के सामूहिक बलात्कार के बाद ही आज़म खान ने इस मामले को राजनीतिक शक्ल दे दी थी। आज़म के बयान के बाद पीड़िता के परिवार ने अपनी नाराजगी भी जताई थी। नाबालिग पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पांच मांगे रखी हैं।

नाबालिग ने न्यायालय से यह भी अपील की है कि केस की जांच और सुनवाई को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया जाए। क्योंकि वह अपने परिवार के साथ नोएडा में रहती है। इसके अलावा पीड़िता ने यह भी मांग की है कि जांच अदालत की निगरानी में कराई जाए।

पीड़िता ने अपना दाखिला दिल्ली के स्कूल में कराने और सुरक्षा दिए जाने की भी अपील की है। इसके अलावा उसने अपने परिवार का पुनर्वास कराए जाने की भी बात कोर्ट के सामने रखी है।

गौरतलब है कि बलात्कार के इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा के कुछ नेता पीड़िता के घर गए, जिसके बाद सपा नेता आज़म खान ने कहा कि हमें इसकी जांच करानी चाहिए कि कहीं यह सरकार को बदनाम करने के लिए विरोधियों की साजिश तो नहीं।

आज़म के इस बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचना शुरू हो गई और पीड़िता के परिवार ने भी आज़म के इस बयान की निंदा की थी।

रियो ओलंपिक: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी सेमीफाइनल में, विकास कृष्णन क्वार्टर फाइनल में

शिखा पाण्डेय
रियो ओलंपिक में भारत की नाकामयाब उम्मीदों को कामयाबी की एक प्रखर किरण नज़र आई है। सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने ब्रिटेन के एंडी मर्रे और हीथर वाटसन को हराकर रियो ओलंपिक मिश्रित युगल टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रियो ओलंपिक के 8वें दिन पूरे देश की निगाहें इस जोड़ी पर होंगी जो अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी से भिड़ेगी। इसके साथ ही विकास कृष्णन भी मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

सानिया-बोपन्ना ने सातवें दिन दमदार प्रतियोगी जोड़ी को 67 मिनट चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से आसान शिकस्त देते हुए क्वार्टर फाइनल जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनायी। आज रात वीनस-राजीव को हराने पर वह फाइनल में पहुंच जाएंगे जबकि हारने पर उन्हें कांस्य के लिए खेलना होगा।

सानिया और बोपन्ना पूरे खेल में ब्रिटिश खिलाडियों पर भारी दिखे। बोपन्ना की सर्विस दमदार थी जबकि सानिया ने बैककोर्ट पर बेहतरीन खेल दिखाया। हालांकि बोपन्ना ने डबलफाल्ट के साथ शुरुआत की और सानिया ने वॉली पर लगातार गलतियां की जिससे थोड़ा दबाव बना था पर भारतीय जोड़ी ने  तुरंत वापसी की। ब्रिटिश खिलाडियों की कई सहज गलतियों का भारतीय जोड़ी ने फायदा उठाया और जीत हासिल की।

आपको बता दें कि भारत ने ओलंपिक के इतिहास में टेनिस में अब तक मात्र एक ही पदक जीता है जो 1996 अटलांटा खेलों में लिएंडर पेस को मिला था।

उधर विकास कृष्णन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कल पुरूष 75 किग्रा मिडिलवेट मुक्केबाजी के प्री क्वार्टरफाइनल में तुर्की के सिपल ओंदर को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता विकास अब एक कड़े मुकाबले में उज्बेकिस्तान के बेक्तिमीर मेलिकुजियेव से भिड़ेंगे जो 2015 के एशियाई चैंपियनशिप में उन्हें मात दे चुके हैं। अगला मुकाबला जीतने पर वह अपने लिए कांस्य पदक पक्का कर लेंगे।

इन दो खेलों के अलावा दूसरे सभी खेलों में भारत को निराशा मिली। पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी भारत की पुरूष हॉकी टीम ने साधारण प्रदर्शन करते हुए कनाडा के खिलाफ अपना आखिरी पूल मैच 2-2 से ड्रॉ किया। भारत अब कल क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए की विजेता टीम बेल्जियम से भिड़ेगा।

डेटाविंड देगा महज़ ₹1499 में स्मार्टफोन और साल भर इंटरनेट भी फ्री!

शिखा पाण्डेय,
आज कल के ज़माने में आपको एक वक़्त की रोटी मिले न मिले, पर स्मार्टफोन और इंटरनेट अत्यावश्यक है। ऐसे माहौल में यदि आपके हाथ लग जाये सबसे सस्ता स्मार्टफोन, और उसपर साल भर का इंटरनेट फ्री! जी हाँ, स्मार्टफोन लवर्स के लिए अच्छी खबर है कि डेटाविंड ने ऐसा ही एक स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत मात्र 1499 रुपये रखी गई है। साथ ही इस स्मार्टफोन के साथ एक साल तक इंटरनेट सेवा भी फ्री मिलेगा।

किफायती इंटरनेट कनेक्टिविटी और वायरलेस वेब एक्सेस उपलब्ध कराने वाली कंपनी डेटाविंड ने इस स्मार्टफोन को ‘पॉकेट सर्फर जीजेड’ के नाम से लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के लिए डेटाविंड ने रिलायंस कम्यूनिकेशन के साथ करार किया है। यह स्मार्टफोन लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

कंपनी के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने स्मार्टफोन के बारे में बताते हुए कहा,” हम टेक्नोलॉजी को जन जन तक पहुँचाना चाहते हैं, टेक्नोलॉजी को सभी के लिए सुलभ बनाना चाहते हैं। इस तरह विकासशील देशों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।” तुली ने कहा, “इंटरनेट की जरूरत हर घर को है, इस लिहाज से हमारे उत्पाद की बदौलत देश का हर व्यक्ति एक स्मार्टफोन अपने साथ रख सकेगा।”

इस स्मार्टफोन से जुड़ी विस्तृत जानकारी, फीचर्स आदि अब तक साझा नहीं किए गए हैं पर जल्द ही इस विषय में जानकारी मिलने की उम्मीद है और टेक्नोलॉजी की दुनिया में नयी क्रांति आने के भी आसार हैं।

सेंसर बोर्ड पर फिर भड़के कश्यप, कहा, “बर्बाद कर दिए मेरे 7 साल”

अमित द्विवेदी,

फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक बार फिर सेंसर बोर्ड को आड़े हाथों लिया है। इस बार कश्यप ने सेसंर बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेंसरशिप के दिशा-निर्देशों के चलते उनके करियर के 7 साल बर्बाद हुए।

मेलबर्न में आयोजित भारतीय फिल्मोत्सव में अतिथि के रुप में शामिल कश्यप ने कहा, ‘सेंसरशिप के कारण मेरा कैरियर सात साल तक अवरुद्ध हो गया था।’ कश्यप ने कहा कि उन्होंने एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम था ‘पांच’। फिल्म ‘पांच’ को शुरु में मादक पदार्थ के मुद्दे और पुलिस अधिकारी के खिलाफ हिंसा के कारण रोक दिया गया था। और जब तक बोर्ड ने फिल्म को पास किया, हमारा निर्माता दिवालिया हो गया।

कश्यप ने कहा कि ऐसे कई निर्माताओं के साथ भी होता है, जिसपर नियंत्रण की आवश्यकता है। कई दफा सेंसरशिप की वजह से फिल्में सालों लटक जाती हैं। इसलिए ज़्यादातर निर्माताओं की फिल्मों में रूचि ही समाप्त हो जाती है। उड़ता पंजाब को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म के रिलीज़ के पहले बोर्ड ने काफी बखेड़ा खड़ा किया था।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर खुद चाहता है पाकिस्तान से आज़ादी!

शिखा पाण्डेय,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान को ललकार अपना रंग दिखा रही है। अब पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में पाकिस्‍तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गया है। पीओके में बीते कुछ महीने से जिस तरह लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं, उससे पकिस्तान की औकात पता चल गई है, कि पाकिस्तान से अपने अधिकार क्षेत्र का कश्मीर ही संभल नहीं पा रहा और उसपर से वह भारत के हिस्से पर नज़र गड़ाए बैठा है।

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को पीओके में पाकिस्‍तान के अत्‍याचार के खिलाफ हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। गिलगित-बाल्टिस्‍तान में हुए इस जोरदार प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपने गुस्सा ज़ाहिर किया। लोगों ने गिलगित से पाकिस्‍तानी फौज हटाने की मांग की है। पाकिस्‍तान से आजादी के नारे लगाए।

प्रदर्शन कर रहे नाराज स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने 500 युवाओं को इसलिए हिरासत में ले लिया है क्‍योंकि उन्‍होंने सेना को गिलगित छोड़ने के लिए कहा था।

यह कोई पहली बार नहीं है जब गिलगित-बाल्टिस्‍तान में इस तरह पाकिस्‍तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पहले भी कई बार स्‍थानीय लोग पाक सेना के बढ़ते अत्‍याचारों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। एक ओर बेशर्म पाकिस्तान कश्मीर में आए दिन मानवाधिकार का राग अलाप रहा है, दूसरी ओर पीओके में मौजूदा हालत को लेकर खुद फंसता जा रहा है।

‘रुस्तम’ ने मारी बाज़ी, चित हुई ‘मोहंजो दारो’

अमित द्विवेदी,

अभिनेता अक्षय कुमार की शुक्रवार को रिलीज फिल्म ‘रूस्तम’ को रितिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘मोहंजो दारो’ की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत मिली है। आंकड़े के मुताबिक पहले दिन अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म रुस्तम ने 14 करोड़ रूपए का व्यवसाय किया, जबकि ऋतिक रोशन की फिल्म मोहंजो दारो सिर्फ 8 करोड़ ही कमा सकी।

दर्शकों और समीक्षकों द्वारा रुस्तम की मिली जुली रिपोर्ट मिल रही है, जबकि मोहंजो दारो से समीक्षक और दर्शक काफी निराश नज़र आए। हालाँकि सबको इन दोनों फिल्मों से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन आशुतोष द्वारा निर्देशित फिल्म मोहंजो दारो ने कमज़ोर प्रदर्शन किया है।

पहले दिन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मोहनजो दारो’ दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पा रही है, जबकि ‘रूस्तम’ को लेकर लोगों में उत्सुकता है।’ कुछ फ़िल्मी विश्लेषकों की मानें तो मोहंजो को शनिवार और रविवार को रुस्तम से नुक्सान हो सकता है। क्योंकि रुस्तम की माउथ पब्लिसिटी काफी अच्छी हो रही है।

रुस्तम को आगे जाने की एक वजह ये भी माना जा रहा है क्योंकि इस फिल्म में राष्ट्र भाव भी दिखाया गया है। समीक्षकों का मानना है कि स्वतंत्रता दिवस के नज़दीक होने की वजह से रुस्तम को इसका फायदा मिल सकता है।

सावधान! ‘पोकेमॉन गो’ के पोकेमॉन ने किया बलात्कार!

शिखा पाण्डेय,
‘पोकेमॉन गो’ गेम खतरनाक एवं विवादास्पद होने के बावजूद लोगों के दिल दिमाग पर छाया हुआ है। आये दिन इस खेल के कारण कोई न कोई घटना सामने आ रही है। अब एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप हक्के बक्के रह जायेंगे। रूस की एक महिला ने यह दावा किया है कि पोकेमॉन  ने उसके साथ रेप किया है।

बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने बताया है कि वह रात में पोकेमॉन गो गेम खेलते-खेलते सो गई थी। सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसने पोकेमॉन कैरक्टर को अपने ऊपर पाया। अब महिला का यह कहना है कि पोकेमॉन उसके शरीर के ऊपर चढ़ा हुआ था और उससे रेप कर रहा था।

महिला ने बताया कि जब वह अपने बिस्तर से नीचे कूदी, तो पोकेमॉन गायब हो गया। महिला का दावा है कि उसके फोन में मौजूद पोकेमॉन गो का ऐप उस वर्चुअल कैरेक्‍टर को अब भी उसके बेड पर ही मौजूद बता रहा है। महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।

अब पुलिस महिला की शिकायत से बिल्कुन हैरान परेशान है। महिला ने मनोचिकित्‍सक का परामर्श भी लिया लेकिन वो भी उसकी मदद करने में नाकाम रहा।

मानिकपुर: सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, तीन दिन से अनशन

संवाददाता,

उत्तर प्रदेश। मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान पाठावासियों के समर्थन में आज तीसरे दिन भी मानिकपुर विकास मोर्चा का क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशन के तीसरे दिन नगरवासियों और कस्बाईयों ने अनशनकारियों का समर्थन किया।

आज पांच अनशनकारियों के रूप में अध्यक्ष बरुण गौतम, सभासद सन्तोष रैकवार, सभासद वीरेन्द्र डोंगरा, संस्थापक अनुज हनुमत, सदुल अग्रहरि जी अनशन पर डटे रहे। आज क्रमिक अनशन के दौरान अनुज की तबियत अचानक बिगड़ गई। बरुण गौतम ने कहा कि हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी।

अनुज हनुमत के पेट में अकस्मात दर्द हुआ, जिसके बाद अनशन कर रहे सदस्यों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अपील की, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने पहले तो किसी भी प्रकार की सुध नहीं ली, फिर कुछ घंटे बाद प्रशासन की तरफ से सदर लेखपाल ओंकार सिंह ने अनुज का हालचाल लिया इसके बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहाँ 4 बजे शाम को उन्हें कोई डॉक्टर नहीं मिला।

लेखपाल ने आकर बताया की अधीक्षक मीटिंग में गए है और कोई डॉक्टर अस्पताल में नही हैं। यह हाल अनशन के दौरान है, जब अस्पताल प्रशासन का यह हाल विरोध के दौरान है तो सामान्य व्यवस्था का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

आज क्रमिक अनशन के तीसरे दिन अभिलाष जायसवाल, प्रदीप पाण्डेय, भागवत त्रिपाठी, हरिचरण सिंह, सचिन, अनिकेत पाण्डेय, आशीष कुमार, मनोनीत सभासद शांति देवी, वीरेंद्र पटेल, सभासद जीतेन्द्र मोहन शुक्ल, अरविन्द मौर्य, परमानंद, मोहम्मद असफाक सहित सैकड़ो क्षेत्रवासियों का समर्थन प्राप्त हुआ।

‘रेड बुल’ एनर्जी ड्रिंक नहीं, खतरनाक ज़हर है!

संवाददाता,

अब तक तो आप यही समझते हैं कि “रेड बुल गिव्स यू विंग्स”, अर्थात रेड बुल एनर्जी ड्रिंक आपको एनर्जी से ओत प्रोत कर देता है। मगर सच्चाई जानकर आप बिलकुल चौक जायेंगे। रेड बुल एनर्जी ड्रिंक आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

रेड बुल के विषय में ये खुलासा कोलकाता की सेंट्रल लैब से आई एक जांच रिपोर्ट से हुआ है। यूपी के मेरठ में खाद्य विभाग ने जब इसके सैंपल की जांच कराई तो रिपोर्ट में मिला कि इसमें कैफीन की मात्रा तय मानक से ज्यादा है। आपको बता दें कि कैफीन की अधिक मात्रा सेहत के लिए, खासकर बच्चों के लिए नुकसानदायक और बेहद खतरनाक होती है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षक जे पी सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर मेरठ में ‘इजी डे’ के एक और ‘बेस्ट प्राइस’ के दो शॉप्स पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने 250 एमएल के 972 और 350 एमएल के 600 कैन सीज कर दिए, जिनकी कीमत 18 लाख रुपए से भी अधिक की है। टीम ने बताया छापे की ये कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक शिकायत पर मेरठ खाद्य विभाग ने रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के सेम्पल को जांच लिए सेंट्रल लैब कोलकाता भेजा। जांच रिपोर्ट में आया कि इस पेय पदार्थ में कैफीन की मात्रा 382 है। जबकि मानक के अनुसार ये मात्रा 80 से 250 के बीच होनी चाहिए से कम होनी चाहिए।