28.7 C
Mumbai
Saturday, August 8, 2026
Home Blog Page 1127

राहुल गांधी को लगा करंट का झटका, किसान रैली में सुरक्षा को लेकर भारी चूक

अनुज हनुमत,

आगरा। आज आगरा में किसान रैली के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। असल में आज राहुल गांधी आगरा में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें करंट लग गया, हालांकि करंट का झटका लगने के बाद उन्हें अभी कोई दिक्कत नहीं है।

गौरतलब हो कि देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा को लेकर राहुल शनिवार को मथुरा से आगरा पहुंचे। यहां वे सराफा बाजार स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे, लेकिन यहां प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। प्रतिमा के पास नंगा तार था, जिसके छू जाने की वजह से राहुल को करंट का झटका लगा। अमूमन सुरक्षा में ऐसी चूक नहीं देखने को मिलती, लेकिन यह एक बड़ी लापरवाही है। राहुल के कार्यक्रम में आज तय था कि वे इस प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नंगा तार लटक रहा था, जिसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

इससे पहले चुनावों के मद्देनजर अपनी ‘खाट सभा’ की आभासी सफलता से उत्साहित राहुल गांधी शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे, जहाँ एक जनसभा के दौरान राहुल को लोगों की उपेक्षा और गुस्से का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि राहुल गांधी जब जनसभा में पहुंचे, तो वहां पर करीब 150 लोग ही मौजूद थे, जिसे देखकर राहुल संबोधित करने के बजाय मंच से वापस जाने लगे। इस पर कार्यक्रम के आयोजक सोमवीर सिंह नाराज हो गए और माइक पर चढ़कर राहुल से अपील करने लगे। उन्होंने राहुल से कहा, ‘मां-बहनें आपका कब से इंतजार कर रही हैं, थोड़े वक्त के लिए ही सही, लेकिन कृपया इन्हें संबोधित करें।’

राहुल गाँधी ने आयोजक की अपील नजरअंदाज कर दी, जिस पर वहाँ मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने राहुल को धमकी दे डाली और सिंह ने चिल्लाते हुए राहुल से कहा कि उन्हें आगामी चुनावों में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।

बहरहाल, इन दोनों घटनाओं ने इतना तो स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भाग्य कुछ ठीक नहीं चल रहा। जहाँ एक ओर करन्ट का झटका, तो वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का इलाज करने आये ब्रिटेन के एक विशेषज्ञ डॉक्टर !

शिखा पाण्डेय,
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की तबियत इन दिनों नासाज़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार ब्रिटेन के एक विशेषज्ञ डॉक्टर ने अपोलो अस्पताल में उनकी जांच की है। अभी उनकी कंडीशन को लेकर राज्‍य सरकार और अपोलो अस्‍पताल की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

खबरों के अनुसार ब्रिटिश डॉक्टर रिचर्ड जॉन बीले ने शुक्रवार को जयललिता की जांच की। बीले लंदन ब्रिज अस्पताल में कंसलटेंट इंटेंसिविस्ट हैं।अपोलो अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है।

आपको बता दें कि जयललिता को 22 सितम्बर को बुखार और डिहाइड्रेशन के चलते अपोलो में भर्ती कराया गया था। अपोलो अस्पताल की ओर से बताया गया कि उनकी बुखार का इलाज किया जा रहा है और देखभाल के लिए अस्पताल में रखने की जरूरत है। बावजूद इसके अन्नाद्रमुक की कई घोषणाएं जयललिता की ओर से की जा रही हैं। इसी बीच जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें चल रही हैं और लोगों के बीच भी कई तरह की बातें हो रही हैं।

जयललिता की सेहत में सुधार के लिए उनके समर्थक पूजा पाठ कर रहे हैं। शुक्रवार को अस्पताल के बाहर खास पूजा और हवन किया गया। तमिलनाडु के कई हिस्सों में अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता और समर्थक प्रार्थनाएं कर रहे हैं। जयललिता से मिलने को केंद्रीय मंत्रीयों, अन्नाद्रमुक के नेताओं, उद्योगपति का तांता लगा है। गौरतलब है कि जयललिता के नेतृत्त्व में अन्नाद्रमुक ने लगातार दूसरी बार सरकार बनार्इ है। इसी साल हुए चुनावों में अन्नाद्रमुक ने अपनेे दम पर बहुमत हासिल किया था।

उधर विपक्षी पार्टी डीएमके के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि ने कहा कि राज्य सरकार को जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों को रोकना चाहिए। करुणानिधि ने कहा, ”जयललिता के स्वास्थ्य के गुप्त रहने के कारण कुछ लोग बेवजह की अफवाहें फैला रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक के साथियों के जयललिता से मिलने के बारे में भी कोई खबर नहीं है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार को कम से कम उनकी कोई तस्वीर ही जारी करनी चाहिए।

नवाज़ुद्दीन पर लगा दहेज़ उत्पीड़न का गंभीर आरोप, भाई की पत्नी ने कहा, ‘पूरा परिवार ढाता था ज़ुल्म’

सौम्या केसरवानी,

मशहूर अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दकी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया है। उन पर यह आरोप उनके छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दकी की पत्नी आफरीन द्वारा लगाया गया है। आफरीन ने परिवार पर उसके साथ मारपीट व दहेज़ उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी मूलरूप से मुज़फ्फरनगर के बुढाना कस्बे के रहने वाले हैं। नवाज़ के छोटे भाई का विवाह जाफराबाद दिल्ली निवासी आफरीन के साथ 31 मई 2016 को हुआ था। आफरीन का आरोप है कि पूरा परिवार शादी के बाद से ही दहेज़ की मांग करता रहा है। जिसमें उसका पति मिनाजुद्दीन, जेठ नवाजुद्दीन, फैजुद्दीन, माजुद्दीन, नवाबुद्दीन और ननद सायमा शामिल हैं।

इतना ही नहीं आफरीन ने पति मिनाजुद्दीन पर जोर जबरदस्ती कर अप्राकृतिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप भी लगाये हैं। उसने अपने जेठ नवाजुद्दीन पर आरोप लगाया है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर उसके साथ मारपीट की जाती थी। यही नहीं उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने की नियत से उसके पेट पर लात मारी जाती थी।

साथ ही नवाज़ुद्दीन द्वारा उसे धमकी भी दी जाती थी कि सीएम केजरीवाल और अखिलेश यादव मेरी जेब में है। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दकी पिछले एक सप्ताह से अपने घर बुढाना आये हुए हैं। बीते दिन आफरीन अपने माता-पिता के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। वहाँ उसने नवाजुद्दीन व परिवार के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

हालांकि मामला हाई प्रोफ़ाइल होने के कारण पुलिस जाँच करने के बाद कार्यवाही की बात कर रही है।

जब करीना कपूर का इनकम टैक्स अकाउंट हुआ हैक..

एंटरटेनमेंट डेस्क
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का इनकम टैक्स अकाउंट हैक हो गया है। किसी अज्ञात शख्स ने अकाउंट हैक कर गलत रिटर्न क्लेम कर दिया है।

शुक्रवार को उस अज्ञात अकाउंट हैकर के खिलाफ करीना की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह शिकायत करीना की तरफ से उनके चार्टेड अंकाउंटेंट प्रकाश ठक्कर ने दर्ज कराई।

शिकायत के मुताबिक उस शख्स ने अगस्त में अकाउंट हैक किया था। इसके बाद गैरकानूनी तरीके से साल 2015-16 के लिए गलत इनकम टैक्स फाइल किया था। जब करीना अपना इस साल का इनकम टैक्स फाइल करने गईं तो उन्हें पता चला कि वो तो पहले ही से फाइल किया जा चुका है।

ठक्कर ने बताया कि ज़रूर किसीने करीना के पैन कार्ड नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल कर उनका इनकम टैक्स फाइल किया है। अब साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर उस शख्स के पास करीना की डिटेल्स कहां से आईं।

हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को बड़ी राहत, न्यायालय ने हटाई गईं रासुका की धाराएं

आनंद रूप द्विवेदी,

पैगम्बर मोहम्मद साहब को पहला समलैंगिक कह विवाद खड़ा करने वाले हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने कमलेश तिवारी पर से रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की धाराओं को हटा दिया है। फ़िलहाल तिवारी उन्नाव जेल में हैं, जहाँ से उनकी रिहाई संभावित है।

गौरतलब है कि कमलेश ने हजरत मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में कमलेश तिवारी ने अपने एक बयान में पैगंबर मोहम्मद साहब को गे करार दिया था। हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी का कहना था कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने अपने दोस्त अबू बकर के साथ अंतरंग संबंध बनाए, जिसके चलते अबू बकर की 9 साल की बेटी भी रेप का शिकार हुई।

जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में समुदाय विशेष का विरोध-प्रदर्शन हुआ था। राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संवेदनशील शहर मुजफ्फरनगर में भी विरोध की लहर तेज हो गई थी। मुस्लिमों ने एकजुट होकर सड़कों पर उसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने तिवारी के खिलाफ लगाये गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) को हटा लिया है। हाईकोर्ट का यह आदेश प्रदेश की सपा सरकार के लिए बड़ा झटका है।

सलमान खान को पाकिस्तान चले जाना चाहिए- शिवसेना

इंद्रकुमार विश्वकर्मा,

पाकिस्तानी कलाकारों का जहाँ देशभर में कड़ा विरोध हो रहा है, वहीं इन कलाकारों के समर्थन में सलमान खान द्वारा दिए गए बयान को लेकर शिवसेना ने सलमान को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शिवसेना के कई नेताओं ने सलमान को पाकिस्तान तक जाने की सलाह दे डाली है।

सलमान खान के बयान के बाद शिवसेना ने उनका कड़ा विरोध जताया और कहा कि उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने कहा,” सलमान के बयान को इतनी कीमत क्यों दी जा रही है? सलमान के परिवार के किसी की गर्दन कटेगी तब पता चलेगा। 125 करोड़ लोगों का देश है, केरल से कश्मीर तक कलाकार भरे पड़े हैं। अगर उन्हें  पाकिस्तानियों से इतनी ही हमदर्दी है तो वे पाकिस्तान चले जाएँ।”

मनीशा कयांदे ने भी यही बात कही कि अगर सलमान खान को पाकिस्तानी कलाकारों से इतना ही प्यार है, तो वह खुद भी पाकिस्तान की तरफ पलायन कर जाएं। उन्होंने कहा कि अगर सलमान के परिवार का कोई जवान शहीद होता, तो पता चलता कि दर्द कितना बड़ा होता है। मनीषा ने कहा,”सलमान कई बार ऐसे ऊल- जलूल बयान दे चुके हैं। पीएम सलमान को अपने बगल में कभी खड़ा ना करें। अपने फिल्मों के बिजनेस के लिए वो ऐसे बयान देते रहते हैं।”

शिवसेना नेता सुभाष देसाई का कहना है कि सलमान इस बारे में कुछ बोलने से पहले अपने पिता सलीम खान से पूछ लें। वहीं शिवसेना सांसद अरविंद रावत ने कहा कि जब हमारे देश में कलाकारों की कमी नहीं तो पाकिस्तान से इंपोर्ट क्यों करना?

गौरतलब है कि सलमान ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करते हुए कहा था कि आतंकवादियों और कलाकारों में फर्क होता है। पाकिस्तान के कलाकार वीजा लेकर भारत आते हैं, भारत सरकार की अनुमति में बाद आते हैं। सलमान के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब आलोचना हो रही है।

इविवि छात्र संघ चुनाव : आजादी के बाद पहली बार ABVP का अध्यक्ष पद पर कब्जा, रोहित मिश्र होंगे अध्यक्ष

अनुज हनुमत,

इलाहाबाद। तकरीबन एक महीने के लम्बे संघर्ष और  इन्तजार के बाद शुक्रवार देर रात इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव का परिणाम घोषित हो गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इतिहास में 127 साल बाद पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के किसी उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

आपको बता दें कि अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार रोहित मिश्र ने समाजवादी छात्र सभा के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजीत यादव ‘विधायक’ को 95 वोटों से हराया। रोहित मिश्र को 3397 वोट प्राप्त हुए, वहीं अजीत यादव को 3302 वोट प्राप्त हुए।

गौरतलब है कि दक्षता भाषण के बाद रोहित मिश्र की लोकप्रियता में अचानक बढ़ोत्तरी देखी गई थी। अध्यक्ष पद पर तीनों उम्मीदवारों के बीच में कड़ी टक्कर थी। उपाध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार आदिल हमजा ने 1860 वोटों के साथ जीत हासिल की। इसी प्रकार महामन्त्री पद पर समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार शिवबालक यादव ने 2853 वोटों के साथ तथा उप मंत्री पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभिषेक पाण्डेय ‘योगी’ ने 2191 वोटों के साथ और सांस्कृतिक सचिव पद पर समाजवादी छात्र सभा के मोहित सैनी ने 1864 वोटों के साथ जीत हासिल की।

आपको बता दें कि इस चुनाव में दो पद ABVP के खाते में और बाकी के तीनों पद समाजवादी छात्र सभा के खाते में गये हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इतिहास में आजादी के बाद ये पहला मौक़ा होगा, जब ABVP का कोई उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर काबिज होगा। आज जीते हुए सभी उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

भारत की दहशत से पीओके छोड़ भागे 300 आतंकी,’नापाक़’ सेना के रोकने से भी न रुके!

शिखा पाण्डेय,
पाकिस्तान द्वारा मचाये गए आतंकी उधम के बाद भारत द्वारा उठाये गए एक ठोस कदम ने पाकिस्तान की खटिया खड़ी कर दी है। खबर मिली है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) से आतंकी अपने कैंप खाली कर दुम दबाकर भाग रहे हैं। अपने को साफ़ पाक़ बताने वाले पाकिस्तान की सेना द्वारा जबरन रोके जाने पर भी आतंकी  वहां रुकने को तैयार नहीं हैं।

एक समाचार चैनल से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों में भारतीय सेना का खौफ इतना ज्यादा है कि वहां ट्रेनिंग ले रहे 500 में से 300 आंतकी भाग खड़े हुए। बॉर्डर से सटे इलाकों पर कैंप लगाकर ट्रेनिंग कर रहे आतंकी अब वहां कतई  रुकना नहीं चाहते। मज़े की बात तो यह रही कि पाकिस्तानी सेना ने बंदूक की नोंक पर आतंकियों को भारतीय सेना का मुकाबला करने के लिए रोकना चाहा, उसके बावजूद भी वे नहीं रुके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 24 आतंकी कैंपों से आतंकियों के भागने की खबर है। इन 24 कैम्पों में वह कैंप भी था जहाँ 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी कसाब को ट्रेनिंग दी गई थी। वह कैंप मुजफ्फराबाद के मानशेरा में था।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने 28 सितंबर को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इस आपरेशन में 38 से 40 आतंकी मारे गए थे व उनके धन, बल को भी काफी क्षति पहुंची थी। ड्रोन द्वारा  इस पूरे आपरेशन की लाइव रिकॉर्डिंग भी की गई थी। इसके बावजूद पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को झूठ बताया। उसने कहा कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया बल्कि युद्ध विराम तोड़ा था जिसका करारा जवाब दिया गया था और इस दौरान पाकिस्तान के 2 सिपाही मारे गए।

परमाणु हमले की बात करने पर पाकिस्तान को अमेरिका ने लगाई फटकार, कहा, ‘संयम बरते पाकिस्तान’

अनुज हनुमत,

एक बार फिर अमेरिका ने पाकिस्तान के ऊपर टिप्पणी करते हुये फटकार लगाई। अमेरिका ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा दी गई परमाणु हमले की धमकियों पर कड़ी आपत्ति जताई है और इस संबंध में पाकिस्तान को अपनी नाखुशी के बारे में सूचित किया है।

अपने वक्तव्य में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने इसके बारे में (परमाणु हमले की धमकी) उन्हें (पाकिस्तान को) साफ़ कह दिया है। हमने बार बार ऐसा किया है।’ अधिकारी ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले 15 दिनों में दो बार यह कहा है कि उनका देश भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। अधिकारी से जब आसिफ के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह बहुत चिंताजनक है और गंभीर बात है।’ आसिफ ने अपने ताजा साक्षात्कार में एक पाकिस्तानी समाचार चैनल से कहा, ‘यदि भारत हमसे युद्ध करने की कोशिश करता है, तो हम उसे नष्ट कर देंगे। पाकिस्तान की सेना भारत के किसी भी दुस्साहस का उत्तर देने के लिए तैयार है।’

इस मामले में रक्षा मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि परमाणु सक्षम देशों की ‘यह बहुत स्पष्ट जिम्मेदारी है कि वे परमाणु हथियारों एवं मिसाइल क्षमताओं को लेकर संयम बरतें।’ इस बीच अमेरिका ने भारत एवं पाकिस्तान से अपील की कि वे उरी आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव को कम करने के लिए कदम उठाएं।

उन्होंने कहा, ‘हम लश्कर ए तैयबा, हक्कानी नेटवर्क और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूहों से निपटने और उन्हें अवैध घोषित करने की अपील लगातार करते रहे हैं।’ अमेरिका की इस फटकार के बाद पाकिस्तान पूरे दबाव में है।

पाकिस्तान के चंगुल में आया भारतीय जवान, सदमे से हुई नानी की मृत्यु!

ब्यूरो

भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स आपरेशन से जहाँ देश खुशियां मन रहा है, वहीं एक भारतीय सैनिक के घर में मातम का माहौल है। इस अपार दुःख का कारण यह है कि गुरुवार को गलती से लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर पाकिस्तान पहुंचे भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चौहान फिलहाल पाकिस्तान के कब्जे में हैं। चंदू के पाकिस्तान की गिरफ्त में आने का यह सदमा उनकी नानी बर्दाश्त न कर पाईं और हृदयाघात से उनका निधन हो गया।

भारतीय सैनिक चंदू को छुड़ाने के लिए भारत की ओर से हर संभव राजनयिक और कूटनीतिक कोशिशें जारी हैं, लेकिन उनके पाकिस्तान के कब्जे में होने की खबर सुनते ही उनकी नानी लीलाबाई चिंदा पाटील की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई।

आपको बता दें कि 23 वर्षीय चंदू बाबूलाल महाराष्ट्र के धुले जिले के वोरबीर गांव के रहनेवाले हैं। उनके पिता का नाम बाशन चौहान है। वह 37वीं राष्ट्रीय रायफल के जवान हैं। उनकी तैनाती फिलहाल गुजरात में है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह खुद चौहान की रिहाई के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि चौहान उस कमांडो टीम का हिस्सा नहीं थे, जिसने PoK में सर्जिकल स्ट्राइक किया और कई आतंकियों को मार गिराया। इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तानी राजनयिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी कि चैहान को पाकिस्तानी सैनिकों ने मानकोट के पश्चिम में झंडरूट में अपने कब्जे में लिया है और अब उन्हें सेना के हेटक्वार्टर नियाकल में रखा गया है।