25 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
Home Blog Page 1030

ईरान ने संसद हमले का लिया बदला

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
ईरान की संसद और अयातुल्ला खुमैनी के मकबरे पर हुए हमले के मास्टरमाइंड समेत कई आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। ईरान के सुरक्षा अधिकारी और एक मंत्री ने बताया कि संसद और अयातुल्ला खुमैनी मकबरे पर हमले के बाद दर्जनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
ईरान ने एक ही दिन हुए दोनों हमलों का बदला लेने के लिए कई संदिग्ध आतंकियों का पता लगाया और फिर उनको मार डाला। इससे पहले सात जून को चार बंदूकधारियों ने ईरानी संसद में धावा बोल दिया था और वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों को बंधक बना लिया था।
इसके अलावा इमाम अयातुल्ला खुमैनी के मकबरे पर भी आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया था, इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली थी। पुलिस प्रमुख अजीजुल्ला मलेकी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने दक्षिणी प्रांत होरमोजगन में ISIS के चार संदिग्धों को मार डाला गया।
मलेकी ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है, उन्होंने कहा कि छापेमारी में हथियार और ISIS के झंडे बरामद किए गए हैं। ईरान ने कहा कि उसके पांच नागरिक ईराक और सीरिया गए थे, जिन्होंने बुधवार को संसद और क्रांतिकारी नेता अयातुल्ला खोमैनी के मकबरे पर हमले किए, पिछले शनिवार को खुफिया मंत्री महमूद अल्वी ने कहा था कि हमले के कथित सरगना की पहचान कर देश के बाहर ही उसे मार डाला गया था।

लंदन अग्निकांड: मृतकों की संख्या 30 पर पहुंची, अभी और बढ़ने की आशंका है

कोमल झा| Navpravah.com

लंदन की 24 मंजिला एक रिहायशी इमारत में लगी आग में मरने वाले लोगों की संख्‍या 100 के पार पहुंचने की आशंका के बीच शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा 30 पर पहुंच गया. मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमांडर स्टुअर्ट कंडी ने कहा, ‘हम अभी कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर पाए हैं. शवों को मुर्दा घर ले जाया जा चुका है. अभी कई शव इमारत में हैं.’

कंडी ने कहा, ‘हमें लगता था कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी.’ उन्होंने बताया कि इमारत में आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में कई सप्ताह लगेंगे. कंडी ने कहा, ‘यह काफी दुखद है कि हमें वहां से किसी के जिंदा निकलने की कोई उम्मीद नहीं है.’

 

बहरहाल 30 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है और इस आंकड़े के 100 के पार पहुंचने की आशंका है. मृतकों की संख्या पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि मृतकों की संख्या ‘तीन अंकों’ में न पहुंचे और साथ ही उन्होंने मामले की अपराधिक जांच किये जाने के संकेत भी किया.

उन्होंने कहा, पुलिस के तौर पर हम अपराध की जांच करते हैं, मैं यहां बैठकर यह नहीं कह रहा हूं कि अपराध हुआ है. यही पता लगाने के लिए हम जांच करते हैं कि आखिर हुआ क्या है.

अलग राज्य की माँग को लेकर दार्जिलिंग में बढ़ा बवाल, सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों में झड़प

विकास कुमार तिवारी । Navpravah.com
पिछले कई दिनों से हिंसा की आग मे झुलस रहे दार्जिलिंग में हिंसा की आग बढ़ती ही जा रही है। आज गोरखा जन मुक्ति मोर्चा के प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कर्मियों के ऊपर पथराव किया और बोतलें फेंकी, जिसके जवाब में सुरक्षा कर्मियों ने आँसू गैस के गोले दागे और तमाम गतिविधियों पर नजर बनाए रखा।
बता दें कि एक नए राज्य की माँग को लेकर पिछले कई दिनों से दार्जिलिंग में हिंसा की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। आंदोलनकारियों का कहना है कि बंगाली भाषा उन पर जबरदस्ती क्यों थोपी जा रही है| बीते गुरूवार जीजेएम प्रमुख बिमल गुरूंग के परिसरों पर पुलिस की छापेमारी के बाद जीजेएम ने अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है, जो आज तीसरे दिन में तबदील हो गई है|
इसी बीच कुछ जीजेएम समर्थक लोक निर्माण विभाग के कार्यालय को घेरकर आग लगाने का प्रयास कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने जीजेएम के विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया और भी नेताओं के आवास पर छापे मारी की है। बता दें कि जीजेएम के जिस विधायक के पुत्र को गिरफ्तार किया गया, वह विधायक विक्रम राय जीजेएम के मीडिया प्रभारी भी हैं।
उधर दार्जिलिंग के कई क्षेत्रों मे आगजनी और हिंसात्मक घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है, जिससे आज तीसरे दिन भी दुकाने बंद रहेंगी।
तनावपूर्ण हालात के बीच बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात की। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की सभी विपक्षी पार्टियों ने अलग गोरखा राज्य की गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की मांग खारिज कर दी है।

सारा के बॉलीवुड डेब्यू से नाखुश हैं सैफ, कहा-क्यों करना चाहती है वो फिल्में

कोमल झा| Navpravah.com

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, लेकिन सारा के फिल्मों में डेब्यू को लेकर पारा सैफ खुश नहीं हैं.

मैं एक्टिंग के खिलाफ नहीं हूं लेकिन यह स्टेबल प्रोफेशन नहीं है. यहां सब डर में जीते हैं. यहां अच्छा काम कर के भी इस बात की गारंटी नहीं है कि आपको सफलता मिलेगी. यह वैसी जिंदगी नहीं है, जो कोई भी पेरेंट अपने बच्चों के लिए चाहेगा.

सैफ ने ये भी बताया कि सारा हमेशा से एक्टर ही बनना चाहती थी. सैफ ने कहा- मुझे याद है सालों पहले हम स्टेज परफॉर्मेंस के लिए विदेश गए थे. जब मैं, सलमान और दूसरे एक्टर्स स्टेज पर थे तब सारा पर्दे के पीछे खड़ी होकर हमें देख रही थी. मैं जानता था कि वो अपने लिए भी यही चाहती है कि वो स्टेज पर रहे और लोग उसका नाम ले.

सारा के लिए जब सैफ से पूछा गया कि वह अमृता, शर्मिला, सोहा और करीना के आस-पास बड़ी हुई है. घर में कई सदस्य हैं लेकिन आपको क्या लगता है कि एक्टिंग से संबंधित सवालों के जवाबों के लिए वह किसके पास जाएगी? इस पर सैफ ने कहा मुझे लगता है वह मेरे पास ही आएगी. बता दें कि सारा की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ को अभिषेक कपूर डायरेक्ट करेंगे और फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत हीरो हैं.

सेना प्रमुख विपिन रावत का कश्मीर को लेकर बड़ा बयान

पाकिस्तान ने फिर तोडा सीजफायर उल्लंघन
विकास कुमार तिवारी । Navpravah.com
सेना प्रमुख ने कश्मीर के बिगड़ते हालात पर बड़ा बयान दिया है। सेना प्रमुख ने कहा कि कश्मीर में नौजवानों को गुमराह किया जा रहा है। मैं कोशिश करूंगा कि मानवाधिकार का उल्लंघन न हो। मै मानवाधिकार पर यकीन रखता हूँ, लेकिन वहाँ के हालात पर काबू पाने के लिए सेना कार्यवाही करेगी, और हम जल्द ही हालात पर काबू पा जाएंगे। सेना प्रमुख ने यह भी कहा की दक्षिणी कश्मीर के कुछ हिस्सों में हिंसा काफी बढ़ चुकी है।
बता दें कि रावत का बयान तब आया है, जब आतंकी घटनाएं और पत्थरबाजी अपने चरम सीमा पर है। शुक्रवार को सैन्य मुठभेड़ में आतंकी जुनैद मट्टू और अन्य साथी भी मार गिराए गए। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना जुनैद मट्टू पर 5 लाख रुपये का इनाम था। जिस पर मुठभेड़ के दौरान ही स्थानीय नागरिकों ने पथराव चालू कर दिया। इससे निपटने के लिए सेना ने बल प्रयोग कर दिया, जिस पर कई लोग घायल हो गए और २ की मौत हो गई|
बता दे कि सेना प्रमुख डुंडीगल मे एअरफोर्स एकडमी मे पासिंग आउट परेड मे हिस्सा लेने आए थे। इसके पहले भी रावत ने मेजर गोगोई के जीप पर बांधने वाले कारनामें का बचाव किया था। हालात तब भी इसी तरह पत्थरबाजी के थे, जिस पर सेना ने एक युवक को जीप मे बांधकर जीप को सड़कों पर घुमाया था।

पीएम मोदी ने बहुप्रतीक्षित कोच्चि मेट्रो का किया उद्घाटन, मौजूद रहे श्रीधरन

metro inauguration in kochchi keral

अमित द्विवेदी | Navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोच्चि में मेट्रो रेल का उद्घाटन किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने पलारिवट्टम स्टेशन से पथादिपल्लम के बीच मेट्रो का सफर भी किया। उद्घाटन समारोह में ई. श्रीधरन भी मौजूद थे। हालाँकि पहली लिस्ट में श्रीधरन का नाम न होने की वजह से केरल राज्य सरकार ने हंगामा भी किया था और इस सन्दर्भ में पीएमओ को पत्र भी लिखा था। कोच्चि की मेट्रो रेल सेवा आम जनमानस के लिए अगस्त महीने से शुरू की जाएगी।

कोच्चि मेट्रो रेल का काम 2012 में शुरू हुआ था। तत्कालीन चांडी सरकार ने इसका जिम्मा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को सौंपा था। डीएमआरसी के प्रिंसिपल एडवाइजर ई. श्रीधरन ने ही इस प्रोजेक्ट का इंस्पेक्शन किया था। 25 किलोमीटर के पहले चरण में यह ट्रेन पलारिवट्टोम और अलुवा के बीच 13 किलोमीटर के रूट पर ही चलेगी। बाकी सेक्शन्स पर अभी काम हो रहा है। बिजली की बचत के मद्देनज़र कोच्चि मेट्रो के सभी स्टेशनों पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगवाए जा रहे हैं।

pm modi inaurated kochchi metro along with venkiah naidu an e shridharan

मेट्रो अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मेट्रो के ऑपरेशन में जेंडर बैलेंस का खास ख्याल रखा गया है। इसके लिए केएमआरएल ने राज्य सरकार के सेल्फ हेल्प ग्रुप कुदुम्बश्री के साथ मिलकर कई महिलाओं को भी तैनात किया है। साथ ही केएमआरएल ने कस्टमर ऑपरेशन सर्विस और ग्राउंड स्टाफ में 23 ट्रांसजेंडर को भी लगाया है। मेट्रो से यात्रा करने के लिए यात्रियों को न्यूनतम 10 रूपए और अधिकतम(13 किमी.) 40 रूपए निर्धारित किया गया है।

पहले फेज के 11 स्टेशंस के नाम-
अलुवा, पुलिनचोडू, कम्पनीपेडी, अम्बातुकावु, मुट्टम, कलामसेरी, कोचिन यूनिवर्सिटी, पथादिपल्लम, इदापल्ली, चंगमपुझा पार्क और पलारिवट्टम।

मेट्रो से जुड़े हुए कुछ अहम् बिंदु-

यह देश की पहली मेट्रो है, जो टियर-2 सिटी के लिए शुरू की गई है।
इस प्रोजेक्ट पर करीब 6000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
यह कुल 26 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। इस दूरी के बीच 22 स्टेशन होंगे।

 

अखिलेश का काम बोलता है : यूपी पुलिस की यूपी 100 सेवा को अमेरिका में इंटरनेशनल अवार्ड

सौम्या कसेरवानी| Navpravah.com

यूपी की आपातकालीन पुलिस सेवा यूपी-100 को अंतर्राष्ट्रीय आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अमेरिका के लॉस वेगास में आयोजित हेक्सागॉल सेफ्टी और इन्फ्रॉस्ट्रक्चर के वार्षिक सम्मेलन में प्रदेश के 22 करोड़ नागरिकों को अनवरत आपातकालीन पुलिस सहायता देने के लिए मिला है। बीते 14 जून आयोजित इस सम्मान समारोह में यूपी 100 परियोजना की परामर्शदात्री फर्म अर्नेस्ट एंड यंग के प्रतिनिधियों द्वारा यह अवार्ड ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष स्टीवन कॉस्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की यूपी-100 सेवा अब राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर के अन्य पुलिस संगठनों के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में पहचानी जाने लगी है। हम उत्तर प्रदेश पुलिस की यूपी 100 परियोजना से जुड़कर गौरवान्वित हैं। उन्होंने यूपी-100 को आइकन एवार्ड प्राप्त करने के लिए बधाई भी दी। यूपी पुलिस के साथ बेयर्नवर्क, जर्मनी, बेल, कनाडा और यूएस, मरीन कार्प्स सिस्टम्स कमांड जैसी विश्व की अग्रणी कंपनियां भी इस अवार्ड में सम्मिलित रही।

भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच को लेकर ऋषि कपूर ने किया ट्वीट, भड़के पाकिस्तानी

कोमल झा| Navpravah.com

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ट्विटर पर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच को लेकर वह अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, 14 जून को जैसे ही पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की खबर आई, तो ऋषि कपूर अपनी भावनाओं को नहीं रोक सके और एक ट्वीट कर दिया, उनके इस ट्वीट ने पाकिस्तानी यूजर्स का गुस्सा भड़का दिया.

जैसे ही पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की खबर पुख्ता हुई, ऋषि कपूर ने एक ऐसा ट्वीट कर डाला, जिससे पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स के गुस्से का शिकार होना पड़ा. उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो पाकिस्तान! तुम फाइनल में आ गए? बेहतरीन! हमारे नीले रंग में तुम्हें रंगे देखकर खुशी हो रही है. अब नीले-पीले होने के लिए तैयार हो जाओ. हम तुम्हें पूरा नीला कर डालेंगे.’

अभी ट्रोल की खबरें खत्म भी नहंी हुई थीं कि भारत के फाइनल में पहुंचने पर उन्होंने एक और ट्वीट कर डाला. उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को संबोधित करते हुए ट्वीट लिखा, ‘पीसीबी इस बार क्रिकेट टीम ही भेजना प्लीज. पहले हॉकी या खो-खो की टीमें भेजी थीं. क्योंकि 18 जून को बाफ खेल रहा है तुम्हारे साथ.’

काबुल में नाटो के काफिले पर हमले में 8 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

कोमल झा| Navpravah.com

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरूवार रात दश्त-ए-बर्ची अलजहरा मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बार गोलीबारी भी हुई. अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय मस्जिद में हुए इस आतंकी हमले में 4 लोगों की मौत तथा 8 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नाजिब दानिश ने बताया कि यह हमला शिया बहुल इलाके में एक मस्जिद परिसर में किया गया.

अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नाजिब दानिश ने जानकारी दी कि यह हमला शिया बहुल इलाके में एक मस्जिद परिसर में किया गया.

 

अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी टोलो न्यूज के मुताबिक़, रात के करीब 9 बजे मस्जिद में ये धमाका हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी दी कि ये धमाका काफी जबर्दस्त था और उसके बाद गोलीबारी की भी आवाज भी सुनाई दी थी.

लंदन अग्निकांड: 17 लोगों की मौत कई की हालत गंभीर, मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या

कोमल झा| Navpravah.com

लंदन की एक 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण अग्निकांड को लेकर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने गुरुवार को जांच के आदेश दिए। इस घटना में मरने वालों की तादाद बढ़ रही है, 17 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लापता हैं।

दमकल प्रमुख ने कहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है और उन्हें घटना में किसी के जीवित बचने की संभावना नहीं नजर आती. ग्रेनफेल टॉवर में लगी आग की इस घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने बड़े पैमाने पर राहत अभियान चलाया है. बता दें कि सरकारी अधिकारी इस जांच में जुटे हैं कि चौथी मंजिल पर किस प्रकार आग लगी।

अधिकारियों ने बताया कि 37 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 17 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और इस इमारत के आसपास के 30 फ्लैट को खाली करा लिया है। लोगों को इमारत के पास जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। इमारत को चारो तरफ से ढक दिया गया है।

बता दें कि बुधवार को लंदन की 24 मंजिल इमारत में भीषण आग लगी थी।