29 C
Mumbai
Friday, August 14, 2026
Home Blog Page 994

अब Xiaomi Redmi Note 4 में मिलेगा Android नागट ( 7.0 )

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
Xiaomi के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 4 यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि जल्द ही इसमें एंड्रॉयड का नया वर्जन Nougat का अपडेट आने वाला है। हाल ही में शाओमी ने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिसमें Nougat का अपडेट दिया जाएगा।
यूजर्स को ये अपडेट कंपनी ओटीए के जरिए देगी, इसे कई चरणों में दिया जाएगा , यानी एक साथ सभी स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेगा। यह सॉफ्टवेयर अपडेट 1.3GB का है और इसके साथ उन्हें सिक्योरिटी पैच भी दिया जा सकता है।
शाओमी ने हाल ही में Mi 5X लॉन्च किया है, इसी के साथ कंपनी ने MIUI 9 का ऐलान किया था। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि MIUI 9 को कंपनी Redmi Note 4 में भी देगी। फिलहाल Redmi Note 4 में एंड्रॉयड मार्शमैलो बेस्ड MIUI 8 दिया गया है।
Xiaomi Redmi Note 4 को भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था, इसे 2GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज , 3GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसकी कीमत 9,999, 10,999 और 12,999 रुपये है।

WhatsApp का नया फीचर, अब कर सकेंगे पेमेंट

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
इंसटैंट मैसेजिंग एप्प WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर लेकर आती रहती है, ऐसे में यूज़र्स द्वारा इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में इसके बारे मे पहले जानकारी मिली थी कि इसमें जल्दी ही डिजिटल पेमेंट की सुविधा दी जाने वाली है, डिजिटल पेमेंट के लिए व्हाट्सएप्प में जल्दी ही नया फीचर दिया जाने वाला है। WhatsApp के इसी हफ्ते रिलीज़ हुए एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न में इस बहु-प्रतीक्षित फ़ीचर को देखा गया है।
WABetaInfo ब्लॉग के मुताबिक, Whatsapp एंड्रॉयड 2.17.285 बीटा में पेमेंट फ़ीचर के लिए एक अलग पेज है जो अभी छिपा हुआ है, इस ब्लॉग ने इस फ़ीचर की एक तस्वीर भी साझा की है। जिससे पता चल रहा है कि Whatsapp के द्वारा यूपीआई का इस्तेमाल कर पैसों को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर  किया जा सकेगा।
व्हाट्सएप्प अपने यूजर्स के लिए हमेशा नए-नए फीचर लेकर आती रहती है, जिसमे यूज़र्स की सुविधा के अनुसार नए फीचर्स पेश किये जाते है। व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल मैसेज करने के अलावा वॉइस कालिंग और विडियो कालिंग में भी किया जाता है। ऐसे में अब पेमेंट के लिए भी इसमें नया फीचर आने वाला है, जिससे यूजर्स को अब और भी अच्छी सुविधा मिलेगी।

बिना प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट के गाड़ियों का नहीं हो पाएगा इंश्योरेंस

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
देश मे प्रदूषण हर दिन बढ़ता जा रहा है, इसी के मद्देनजर NCR के सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला लिया है, एक पिटीशन पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जब तक मालिक पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं देते, गाड़ियों का इंश्योरेंस रिन्यू नहीं किया जाए। कोर्ट ने इन्वॉयरमेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटी के सुझाव मानते हुए बीमा कंपनियों के लिए डायरेक्शन भी जारी किया है।
जस्टिस मदन बी. लोकुर की अगुआई वाली बेंच ने ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्ट्री को दिल्ली-एनसीआर के सभी फ्यूल सेंटर (पेट्रोल पंप) पर पीयूसी सेंटर लगाए जाने का ऑर्डर दिया। कोर्ट ने इसके लिए केंद्र को 4 हफ्ते का वक्त दिया है। साथ ही कहा कि पीयूसी सेंटर होने से गाड़ियों के मालिक आसानी से सर्टिफिकेट ले सकेंगे।
वहीं आज नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली में 50 से कम माइक्रॉन की प्लास्टिक से बने बैगों पर बैन लगाया। ये फैसला कभी खत्म नहीं होने वाली प्लास्टिक से बने थैलियों पर लागू होगा।
ऑर्डर में कहा गया है कि अगर किसी शख्स के पास बैन की गई प्लास्टिक के बैग मिलते हैं तो उससे पर्यावरण के लिए जुर्माने के तौर पर 5000 रुपए वसूले जाएंगे।

संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन – 2017

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
मानसून सत्र 17 जुलाई से शुरू हुआ था, और आज इस सत्र का आखिरी दिन है, आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। इस सत्र में कई बिल पास हुए पर बहुत से बिल पेंडिंग रह गए।
इस सत्र मे 34 में से बस 9 बिल पास हुए। व्हिस्लब्लोअर प्रोटेक्शन बिल, कंपनी लॉ बिल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बिल, बैंकिंग रेगुलेशन बिल आदि दर्जन भर बिल राज्यसभा में पास नही हुए। इस तरह मौजूदा सत्र की अभी तक की सफलता दर 26.4 प्रतिशत ही रही। अपने निश्चित समय के मुकाबले लोकसभा 70 प्रतिशत और राज्यसभा थोड़ा ज्यादा 73 प्रतिशत चली।
कल राज्यसभा ने एक महत्वपूर्ण विधेयक, बैंकिंग नियमन संशोधन विधेयक 2017 को मंजूरी दे दी, लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्‍तमत्री अरूण जेटली ने कहा कि जो व्यक्ति जानबूझकर कर्ज नही चुका रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी।
राज्यसभा में कल उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का आखिरी दिन था, कल विदाई समारोह मे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उपराष्ट्रपति जी के परिवार का देश के इतिहास में काफी बड़ा योगदान रहा है, दोनों सदनों की तरफ से मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।

दाल-भात में मुसरचंद बना चीन

पीयूष चिलवाल। Navpravah.com
अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जारी गर्मागर्मी में चीन भी कूद गया है। चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में लिखा है कि यदि अमेेरिका और दक्षिण कोरिया ने मिलकर उत्तरी कोरिया पर हमले की कोशिश की तो चीन भी बीच में आएगा।
इस लेख में लिखा है कि अगर हमले की पहल दक्षिण कोरिया और अमेरिका की ओर से होती है तो चीन अपने दोस्त नौर्थ कोरिया का युद्ध में साथ देगा।
हालांकि अख़बार ने यह भी कहा है कि यदि युद्ध की पहल उत्तर कारिया करता है तो चीन युद्ध में नहीं आएगा। पिछले एक पखवाडे से एक दूसरे को आंख दिखाते कोरियाई तानाशाह किम और अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार एक दूसरे को धमका चुके हैं।
अमेरिका जहां गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी देता है तो उत्तर कोरिया अमेरिका पर परमाणु हमला करने की बात कहता है।
हाल ही में यूएन ने उत्तर कोरिया को अपने मिसाइल कार्यक्रम बंद करने के लिए कहा था लेकिन तानाशाह किम योंग अपने मिसाइल और परमाणु संबंधी कार्यक्रमों को जारी रखे हुए है।
अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर कई स्तर से प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया है और चीन को उसकी मदद न करने के लिए कई बार चेतावनी जारी कर चुका है।
दाल भात में मुसरचंद बनने वाले चीन ने अपने सरकारी अख़बार के जरिये यह भी स्पष्ट करने की कोशिश की  है कि उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम जारी रखने पर वह उसका साथ नहीं देगा।

13 साल के बच्चे के साथ संबंध बनाती है चार बच्चों की मां

पीयूष चिलवाल। Navpravah.com
बेहद चौंका देने वाला वाकया सामने आया है। एक 35 साल की महिला पर हैवानियत इस हद तक हावी थी कि उसने अपनी आधी से भी कम उम्र, महज 13 साल के बच्चे के साथ संबंध बनाए। मामला तब सामने आया जब बच्चे के माता पिता ने बच्चे के पास नया आईफोन और उसमें दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें देखी।
महिला का नाम एम्मा बेटन है और 13 साल के बच्चे के साथ संबंध बनाने वाली ये महिला चार बच्चों की मां है। एम्मा बेटन बच्चे को महंगे गिफ्ट्स, खिलौने, कपड़े, मोबाइल फोन, चौकलेट इत्यादि देती थी। महिला ये सब उसे अपने पति के क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल कर देती थी।
महिला बच्चे को अक्सर अपने घर बुलाती थी और उसे बच्चे के साथ संबंध बनाते हुए सबसे पहले उसके पति ने देखा था।
महिला के पति के अनुसार उसने महिला को इस बात के लिए चेतावनी भी दी थी लेकिन महिला ने उसकी बात नहीं मानी और लगातार बच्चे के साथ संबंध बनाती रही। महिला के मुताबिक वो बच्चे के साथ अक्सर घर पर या फिर किसी होटल में संबंध बनाती थी। महिला बच्चे के साथ कई कई रातें गुजारती थी इसलिए वो उसे अक्सर महंगे होटलों में हैंग्आउट के लिए ले जाती।
उधर मामला पुलिस में पहुंचने के बाद बच्चे के घर वाले बेहद घबराए हुए और परशान हैं। उनके अनुसार उनका बेटा इस स्थिति में नहीं है कि कोर्ट में बयान दे सके।
एम्मा अपने किए पर बेहद शर्मिंदा है और वो इसके लिए सजा भुगतने को तैयार है।

विकास बराला को बचाने के लिए सोशल मिडिया पर चलाया जा रहा कैंपेन

justice for vikas barala
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास बराला और उसका दोस्त पुलिस हिरासत में हैं, लेकिन विकास बराला और उसके दोस्त को बचाने के लिए भी सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है।
विकास बराला हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है, विकास और उसके दोस्त आशीष पर आरोप है कि उन्होंने चंडीगढ़ में 5 अगस्त की रात वर्णिका कुंडू नाम की लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसे अगवा करने की कोशिश की।
शुरूआत में तो विकास पर संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन जब पुलिस को विकास के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने विकास और उसके दोस्त पर लगी संगीन धाराएं हटा लीं और अगले दिन विकास और आशीष को पुलिस स्टेशन से ही जमानत दे दी गई, इसके बाद से ये केस ने तूल पकड़ ली।
ये मामला मीडिया से सोशल मीडिया तक पर छा गया, देश भर से लोग वर्णिका के लिए इंसाफ की मांग करने लगे, इस मामले में विकास बराला को मुसीबत में फंसता देख अब उसके दोस्तों ने फेसबुक पर उसे बचाने के लिए मुहिम छेड़ दी है। इन लोगों ने ‘जस्टिस फॉर विकास बराला’ नाम से एक फेसबुक पेज बनाया है, जिसमें विकास बराला को बेगुनाह साबित करने की तमाम दलीलें दी जा रहीं हैं, इस पेज पर लिखा जा रहा है कि विकास बराला को सिर्फ इसलिए फंसाया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई रामलला की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्‍या विवाद की रोजाना सुनवाई की याचिका की रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्‍या विवाद की रोजाना सुनवाई की याचिका की रद्द
पीयूश चिलवाल | Navpravah.com
रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद को लेकर लंबे वक़्त से चल रहे विवाद की आज से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो जाएगी। सुनवाई दोपहर दो बजे से जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर की तीन न्यायधीशों वाली पीठ करेगी। सुनवाई की अध्यक्षता न्यायमूर्ती दीपक मिश्रा करेंगे।
इससे पहले 7 वर्ष पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट इस पर फैसला सुना चुका है और ऐसा पहली दफ़ा हुआ जब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए तीन जजों वाली विशेष बेंच का गठन किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट अपने फैसले में विवादित भूमि को उसके तीनों पैरोकार रामलला मंदिर, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ़ बोर्ड के बीच बराबर हिस्सों में बांट चुका है।
वहीं मामले की सुनवाई से पहले ही हिंदूमहासभा के वक़ील ने कहा है कि असलियत हमेश सामने आती है और यह बात मुसलमान भी समझते हैं। वे भी जानते हैं कि मंदिर तोड़ कर मस्जिद बनाई गयी थी। दूसरी जगह मस्जिद के लिए जमीन देने का मतलब ही नहीं बनता। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिंदुओं के पक्ष में जाएगा और राममंदिर जल्द बनेगा।
वहीं शिया वक्फ़ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट मे हलफ़नामा दायर कर यह स्वीकार किया है कि विवादित भूमि पर राममंदिर था जिसे मीर बांकी ने तुड़वाकर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया। दायर किए गए हलफनामे में बोर्ड ने विवादित भूमि पर राम मंदिर बनाने की बात कही है और कहा है कि मंदिर से उचित दूरी पर मस्जिद बनायी जाए। ऐसा पहली दफ़ा हुआ है जब किसी मुस्लिम संगठन ने विवादित स्थल पर राममंदिर होने की बात स्वीकारी है हालांकि शिया वक़्फ बोर्ड इस मामले में पैरोकार नहीं है और वह विवादित स्थल पर हक़ को लेकर 1946 में सुन्नी वक़्फ बोर्ड से केस हार चुका है।

देश मे किसी भी तरह की असहिष्णुता नही है -वैंकया नायडू

वेंकैया नायडू ने कहा लोकतंत्र में हिंसा मंजूर नहीं
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति अंसारी ने एक टीवी इंटरव्यू मे कहा था कि देश के मुसलमानों मे असुरक्षा की भावना है, हामिद अंसारी की इसी बात की प्रतिक्रिया देते हुए देश के नये उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने गलत बताया, हालांकि वैंकया नायडू ने किसी का नाम न लेते हुए कहा कि देश में सहिष्णुता है, अल्पसंख्यकों के बीच असुरक्षा की भावना की बात सही नही है।
वैंकया नायडू ने कहा कि अल्पसंख्यक भारत में ज्यादा सुरक्षित हैं और उन्हें उनका हक मिलता है।’ उन्होने कहा कि भारत की सभ्यता अलग है, यहाँ सभी मिलजुलकर रहते हैं, इसलिए भारतीय समाज सबसे सहिष्णु है।
नायडू ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक वजहों से ऐसे बातों को बड़ा बना देते हैं, कुछ लोग तो कुछ समुदायों के बीच तनातनी की स्थिति पैदा करते हैं। जो आगे चलकर भयंकर रूप भी ले सकती है।
पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश के सबसे शीर्ष पल पर बैठकर ऐसी बात करना गलत है, इससे देश मे गलत संदेश जा रहा है, इससे दूसरे समुदाये के लोग भी प्रभावित होगें। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, कि सभी समान हैं, भारत मे अल्पसंख्यकों के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव न पहले हुआ है, न आगे होगा।

वेंकैया नायडू ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ

पीयूष चिलवाल । Navpravah.com

देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू ने आज शपथ ले ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें गोपनीयता और पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के दरबार हाॅल में हुआ। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता उनके शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद थे।

शपथ ग्रहण से पूर्व नायडू आज सुबह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। शपथ लेने के बाद बतौर सभापति आज सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया।

1 जुलाई, 1949 को आंध्रप्रदेश के नेल्लौर जिले में जन्में नायडू ने नल्लौर से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनीति में स्नातक किया और विशाखापट्टम से अंतराष्ट्रीय काननू में डिग्री ली और इसी दौरान आरएसएस से जुड़ गए। 1972 में हुए जय आंधा्र आंदोलन से वे सुर्खियों में आए और इमरजेंसी के दौरान जेल भी गए। महल 29 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने और फिर एक बड़े राजनीतिक चेहरे के रूप में स्थापित हुए। 1998 में पहली बार राज्यसभा पहुंचे और फिर लगातार 2004, 2010 और 2016 में राज्यसभा  में सांसद रहे हैं।