26 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 981

पीएम मोदी ने चेताया, मंत्री सुविधाओं का न करें नाजायज़ उपयोग

शिखा पाण्डेय  | Navpravah.com

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मत्रियों को चेताया है कि कोई भी मंत्री किसी भी फाइव स्टार होटल में ना ठहरे। इसके अतिरिक्त पीएम ने मंत्रियों को पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के किसी भी तरह के ऑफर को स्वीकार ना करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने मंत्रियों को चेतावनी दी है कि वो पब्लिक सेक्टर के वाहनों का भी इस्तेमाल ना करें।

उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त को एक कैबिनेट मीटिंग हुई थी। मीटिंग के तुरंत बाद उन्होंने मंत्रियों से थोड़ा रुकने के लिए कहा था, जिसके बाद पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को इस बारे में आगाह किया। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी अपने मंत्रियों के रवैए से नाराज हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ मंत्री सरकारी सुविधाओं की जगह निजी फाइव स्टार होटलों में ठहर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार पीएम मोदी ने मंत्रियों से साफ कहा है कि वो किसी भी यात्रा के दौरान सिर्फ सरकारी आवास में ही ठहरें।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार पीएम मोदी अपने उन सभी मंत्रियों से खासे नाराज हैं, जो पब्लिक सेक्टर की सुविधाओं का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ मंत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट भी आ रही है कि वो अपने मंत्रालय के अंदर आने वाली पीएसयू की गाड़ियों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वो किसी भी मंत्री या उनके परिवार की किसी भी मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी मंत्री अपने स्टाफ से भी कहें की वो पीएसयू से किसी भी तरह का तोहफा ना लें।

अब कम्प्यूटर पर कर पायेंगे Allo ऐप का इस्तेमाल

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
गूगल अलो ऐप कि इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है, कि वे इह ऐप का इस्तेमाल अपने कम्प्यूटर पर भी कर सकते हैं। गूगल ने एंड्रायड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ‘अलो वेब रिलीज’  कर दिया है।
इसके लिए यूजर को डेक्सटाप पर क्रोम ब्राउज़र को इस्तेमाल करना होगा, फीलहाल वेब वर्जन केवल एंड्रायड यूजर्स के लिए है, अभी ये आई फोन मे काम नही करता।
डेक्सटाप पर इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए http://allo.google.com/web पेज ओपन करना होगा। फिर फोन मे अलो ऐप को खोलना होगा, इसके बाद मेन्यू मे अलो फार वेब का विकल्प चुनना होगा, कम्प्यूटर के साथ करने के लिए आपको क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद क्रोम ब्राउज़र पर गूगल अलो ऐप का इस्तेमाल कर पायेंगे।

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान ने तबाह किया था अमेरिकी युद्धपोत, 70 साल बाद मिला मलबा!

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी पनडुब्बी द्वारा दागे गए टारपीडो से नष्ट हुए अमेरिकी युद्धपोत ‘ यूएसएस इंडियानापोलिस’ का मलबा अब जाकर प्रशांत महासागर में 18 हजार फीट गहराई में मिला है। यह युद्धपोत उस परमाणु बम की सामग्री देने के बाद वापस लौट रहा था, जिसे बाद में जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराया गया था, लेकिन जापानी पनडुब्बी ने 30 जुलाई 1945 को इसे उत्तर प्रशांत महासागर में टारपीडो से निशाना बनाया था।

खोजकर्ताओं के अनुसार फिलीपीन सागर में सतह से 5.5 किलोमीटर नीचे इस जहाज़ का मलबा मिला। इस खोज दल का नेतृत्त्व प्रसिद्ध माइक्रोसाफ्ट कंपनी के सह संस्थापक मार्क ऐलन ने किया। उल्लेखनीय है कि यह युद्धपोत हमले के बाद अगले 12 मिनट में डूब गया था और इसमें सवार 1196 लोगों में से मात्र 316 को पांच दिनों बाद जीवित निकाल लिया गया था, जबकि अन्य लोगों की मौत समुद्र में निर्जलीकरण,डूबने और शार्क के हमलों की वजह से हुई थी।

वाशिंगटन स्थित नेवल हिस्ट्री एंड हैरिटेज कमांड के अनुसार इस युद्धपोत ने कोई आपात सिग्नल भी नहीं भेजा था और उस समय संपर्क समाप्त हो जाने के कारण इसकी स्थिति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। अमेरिकी नौसेना के एक इतिहासकार ने 2016 में अंतिम समय में इस युद्धपोत के बारे में जानकारियों को एकत्र करने के आधार पर इसके डूबने के संभावित स्थानों का पता लगाने की कोशिश की थी। इसके बाद मार्क ऐलन की अगुवाई में शोधकर्ताओं की एक टीम ने प्रशांत महासागर के लगभग 40 किलोमीटर के क्षेत्र में महीनों तक रह कर इसकी खोज की।

मार्क एलन की टीम ने शुक्रवार को फिलीपींस समुद्र के आसपास गहरे क्षेत्र में इसका मलबा खोज लिया और कल इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी। इस बीच अमेरिकी नौसेना ने एलन को इस युद्धपोत से जुड़ी सभी जानकारियों को गुप्त रखने को कहा है। मार्क ऐलन ने इस खोज को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि यह उन नाविकों के लिए सम्मान की बात है जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्व में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने बताया कि इस युद्धपोत की पहचान इतनी गहराई में होने के बाद भी आसानी से हो गई और इसके मलबे पर इंडियानापोलिस का नाम और निशान साफ दिखाई दे रहा था। इस संबंध में उन्होने कई फोटो भी दिखाए हैं। नेवल हिस्ट्री एंड हैरिटेज कमांड के प्रवक्ता पॉल टेलर ने बताया कि यह बहुत ही दुलर्भ होता है कि इतने वर्षों बाद भी मलबे पर युद्धपोत का नाम साफ दिखाई देता हो और अगर यह इंडियानापोलिस नहीं है, तो फिर वह नहीं जानते कि यह क्या है। इस बीच नौसेना ने कहा है कि उन जीवित बचाए गए नाविकों में से 22 अभी भी जीवित हैं और नौसेना ने उन्हें सम्मानित करने की योजना बनाई है।

अमेरिका ने पाकिस्तान को फिर दी कड़ी चेतावनी

america commented on pakistan

आनंद रूप द्विवेदी | Navpravah.com

एक बार फिर अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी गई है। अमेरिकन सेंट्रल कमांड के कमाण्डर जनरल जोसेफ़ वोटल ने पाकिस्तान को कहा है कि वो अपने पड़ोसी देशों के विरुद्ध आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन का उपयोग न होने दे। पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि ऐसा न हो इसे वो सुनिश्चित करे।

दरअसल जनरल वोटल और उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के दौरे के दरम्यान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी, डिफेंस मिनिस्टर दस्तगीर से मुलाकात की। जिसके बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी एक बयान में ये स्पष्ट किया गया कि जनरल वोटल ने पाकिस्तान को ये कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अपनी जमीन का उपयोग पड़ोसी मुल्कों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में न होने दे, ऐसा सुनिश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद की हिमायत करता आया है। जिसका नुकसान उसे खुद भी उठाना पड़ा। फिर भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आता। हाल ही में पाकिस्तान द्वारा भारत से सीज़फायर का उल्लंघन करने की घटनाएं सामने आई हैं।

देखा जाए तो पाकिस्तान वैश्विक परिदृश्य में बेहद अशान्तिपूर्ण देश के रूप में उभर कर सामने आया है।अमेरिका द्वारा दी जाने वाली चेतावनी पहली बार नहीं है। इसके पहले भी प्रेसिडेंट ट्रम्प भी पाकिस्तान को इस बात से अवगत करा चुके हैं कि आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को कितना संवेदनशील होना चाहिए। अब देखे जाने वाली बात ये है कि अमेरिका की इस बात पर पाकिस्तान अमल करता है या एक कान से सुनकर दूसरे कान से उड़ा देता है।

स्पेन हमला : हमलावर के फ्रांस भागने का शक

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

स्पेन पुलिस ने बासिलोना हमले के मुख्य आरोपी वैन चालक की तलाश का दायरा बढ़ा दिया है, सीमा पार करने के चलते हमलावर की तलाश में फ्रांस पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस को शक है कि हमलावर मोरक्को मूल का युवक यूनिस एबोयाकूब है और उसके तार कैंब्रिल्स में कार से लोगों को कुचलने की घटना से जुड़े हो सकते हैं। 2 दिन पहले हुई इन दोनों घटनाओं में 14 लोग मारे गये थे, और 100 से अधिक घायल हो गये थे।

जांचकर्ताओं के अनुसार आतंकी घटनाओं में 12 लोगों का दल शामिल होने के संकेत मिले हैं। इन्हीं मे से पाँच को शुक्रवार को पुलिस ने मार गिराया था, मारे गये युवकों में तीन मोरक्को मूल के थे। पुलिस अब और भी आतंकी की तलाश मे जुटी है।

सिनसिनाटी ओपन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन, भारत की चुनौती ख़त्म

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

भारत के लिए टेनिस जगत से एक के बाद एक कई बुरी खबरें आयी हैं। भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा को ‘सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट’ में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुष और महिला युगल वर्ग में हार का सामना करना पड़ा है।

सातवीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिज को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त पोलैंड के लुकास कुबोत और मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में शिकस्त दे दी। एक घंटे 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में बोपन्ना और डोडिज को 1-6, 7-6, 7-10 से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में सानिया मिर्जा और चीन की शुआइ पेंग की जोड़ी ताइवान की ह्सी सू-वेई और रोमानिया की मोनिका निसुलेस्कु से हार गई।
एक घंटे 33 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया और पेंग सीधे सेटों में 4-6, 6-7 से हारकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं। भारत और चीन की इस जोड़ी ने पहले सेट में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें ये मुकाबला गंवाना पड़ा। इसके बाद दूसरे सेट में इन दोनों ने गेम को टाई ब्रेकर तक खींचा लेकिन विरोधी टीम उन पर भारी पड़ी और इस मैच में उन्हें हार मिली।

उल्लेखनीय है कि भारत के लिएंडर पेस और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव की जोड़ी सिनसिनाटी ओपन के पुरुष युगल वर्ग के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो चुकी है। इस प्रतियोगिता में मेन्स सिंगल्स में भारतीय चुनौती पेश कर रहे रामकुमार रामानाथन भी दूसरे राउंड में अपना मुकाबला हारकर बाहर हो गए।

धारावाहिक ‘महाकाली अंत ही आरंभ’ के दो एक्टर्स की मौत

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

कलर्स चैनल पर आने वाले पौराणिक धारावाहिक ‘महाकाली अंत ही आरंभ’ के एक्टर्स गगन कंग और अरिजीत लवानिया की शूटिंग से लौटते वक्त सड़क हादसे मे मौत हो गयी।

ये दोनों शूटिंग पूरी करके मुंबई वापस लौट रहे थे, कार में इन दोनो के अलावा एक शख्स कार मे और था, उसकी भी मौत हो गयी है। अभी तीसरे शख्स की पहचान नहीं हो पायी है। सूत्रों के मुताबिक तेज बारिश के कारण उनकी कार एक ट्रक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे ये हादसा हुआ।

‘महाकाली अंत ही आरंभ’ में गगन देवताओं के राजा इंद्र की भूमिका निभा रहे थे और अरिजीत भगवान शिव के वाहन नंदी की भूमिका में थे। पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया गया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही वे आगे की कार्यवाही कर पायेंगे।

29 सालों बाद रिलीज़ होगा निर्देशक गुलज़ार का ‘लिबास’

​शिखा पाण्डेय|Navpravah.com

अविस्मरणीय गीतों के रचयिता व फिल्म निर्देशक गुलज़ार का कल 83वाँ जन्मदिन था। उनके इस जन्मदिन पर एक बहुत ही ख़ास तोहफा उनके चाहनेवालों को मिलने वाला है। उनके इस अद्भुत गीत- संगीतमय फिल्मी सफर में एक और ख़ास नाम जुड़ने जा रहा है। ये नाम इसलिए बहुत ज़्यादा ख़ास है, क्योंकि यह फिल्म 1988 से ही, अर्थात 29 सैलून से रिलीज का इंतजार कर रही थी। जी हाँ! उनकी फिल्म ‘लिबास’ इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

जी क्लासिक ने घोषणा की कि इस साल ‘लिबास’ रिलीज की जाएगी। यह फिल्म गुलजार के कथा संग्रह ‘रावी पार’ की एक लघुकथा ‘सीमा’ पर आधारित है। पिछले 29 साल से यह फिल्म फिल्म महोत्सव निदेशालय के अभिलेखागार में पड़ी हुई थी। नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकरों को दर्शाती इस फिल्‍म में एडल्‍ट मुद्दों को उठाया गया था, जिसकी वजह से उस दौर में यह फिल्‍म रिलीज नहीं हो पाई थी। 

फिल्म की कहानी रंगमंच निर्देशक सुधीर (नसीरुद्दीन शाह) और उनकी अभिनेत्री पत्नी सीमा (शबाना आजमी) के ईद-गिर्द घूमती है। उनकी जदिंगी यूं तो बहुत खुशहाल नजर आती है, लेकिन ग्लैमर की दुनिया में चीजें जैसी दिखती हैं, जरुरी नहीं कि वे वैसी ही हों। कुछ लोगों का कहना है कि इसकी रिलीज टलने की वजह से डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसर के बीच मनमुटाव हो गया था, लेकिन अब खबरें हैं कि जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट विकास मोहन के बेटे अमुल और अंशुल मोहन इस फिल्म को रिलीज करेंगे। अमूल ने बताया कि इस साल के अंत तक ‘लिबास’ रिलीज कर दी जाएगी। कुछ हफ्तों में रिलीज की तारीख का ऐलान किया जाएगा। भारत में इस फिल्म का वितरण जी स्टूडियोज की ओर से किया जाएगा। 

इस फिल्म में राज बब्बर, सुषमा सेठ, उत्पल दत्त, अन्नु कपूर और सविता बजाज ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में संगीत आर डी बर्मन का है। विकास मोहन इस फिल्म के निर्माता थे। उनके बेटे अमूल विकास मोहन और अंशुल विकास मोहन इस फिल्म को रिलीज कर अपने पिता का सपना साकार करेंगे।

ट्विंकल ने ट्वीट किया ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ पार्ट 2 का पोस्टर

एंटरटेन्मेंट डेस्क | Navpravah.com

अपने टवीट्स  को लेकर फेमस पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने ऐसा ट्वीट किया जिसे देखकर सभी खूब मजे ले रहे हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें दूर एक व्यक्ति बीच पर पौटी करते हुए दिख रहा है. ट्विंकल ने उस तस्वीर में लिखा कि,  ‘गुड मॉर्निंग और मुझे लगता है यह है ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा पार्ट 2′ का पहला सीन.’

 

टॉयलेट को लेकर अवेयरनेस बढ़ाने में जुटे उनके पति यानी अक्षय कुमार इस वक़्त अपनी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ को लेकर पहले ही छाये हुए हैं. ऐसे में ट्विंकल ने ये तस्वीर साझा कर माहौल को एक नया रंग दे दिया है. मुंबई जैसे शहरों में लोग खुले आम शौच करने को बाध्य हैं ये भी एक चिंताजनक विषय है.

अपनी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में अक्षय कुमार ऐसे ही एक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जिसकी शादीशुदा जिंदगी में शौचालय न होने के कारण भूचाल आ जाता है. अपनी पत्नी की घर में शौचालय न होने की शिकायत को लेकर वो समाज में बड़ी जंग छेड़ देता है. फिल्म में फिलहाल आठ दिनों में ही तकरीबन सौ करोड़ की कमाई कर ली है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में टॉयलेट एक प्रेम कथा को टैक्स फ़्री घोषित किया था.

UP के मुजफ्फरनगर में भीषण रेल हादसा, 10 मौतें, कई घायल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बड़ी रेल दुर्घटना होने की खबर आई है जहां पुरी से हरिद्वार की ओर जा रही उत्कल एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं.  इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मृत्यु की खबर आ रही है और दर्जनों घायल हो गये हैं. हादसे के वक्त ट्रेन की गति 105 किमी प्रतिघंटा बताई जा रही है.

दरअसल आज शाम तकरीबन पौने छह बजे ये रेल हादसा हुआ है. पुरी से हरिद्वार जाने वाली कलिंगा-उत्कल एक्सप्रेस खतौली रेलवे स्टेशन से आगे पलट गई. रेल के करीब बारह डिब्बे पटरी से उतर गए और  दो डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए. एक डिब्बा पटरी के पास बने मकान में जा घुसा. हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना है.

करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। डिब्बों में यात्री फंसे हुए हैं. आसपास के थानों से पुलिसबल रेलवे पुलिस यात्रियों को डिब्बे से निकालने की कड़ी मशक्कत कर रहा  है.

जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया साथ ही घायलों  के उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी संवेदना व्यक्त की. साथ ही पीड़ितों के परिजनों को सांत्वना दी है.