26 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 979

मायावती ने ‘विपक्षी एकता’ वाले पोस्टर को बताया फ़र्ज़ी, नहीं जाएँगी लालू की रैली में

शिखा पाण्डेय | Navpravah.com
भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोधी पार्टियां जितना ‘विपक्षी एकता’ का ढोल पीट रही हैं, उतनी ही उस ढोल की पोल खुलती नज़र आ रही है। बसपा सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार पटना में 27 अगस्त को आयोजित लालू यादव की रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती शामिल नहीं होंगी। इसके अतिरिक्त, विपक्षी एकता के नाम पर बसपा के ट्विटर हैंडल पर डाले गए पोस्टर को ही नहीं, खुद बसपा के ट्विटर हैंडल को ही बसपा द्वारा फ़र्ज़ी बताया गया है।

दरअसल रविवार को बसपा के ट्‌वीटर हैंडल से एक ट्‌वीट किया गया था, जिसमें विपक्षी एकता के नाम पर मायावती, अखिलेश यादव, लालू यादव, शरद यादव और सोनिया गांधी को एक पोस्टर में दिखाया गया था। इस ट्‌वीट के बाद बसपा की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया, जिसमें यह बताया गया कि यह ट्‌वीट बसपा का नहीं है। इस प्रेसनोट में कहा गया है कि बसपा का कोई अधिकारिक ट्‌वीटर हैंडिल है ही नहीं। वैसे भी बसपा अपनी बातों को विस्तार से और हिंदी में जारी करती है, विस्तार से कहने की सुविधा ट्‌वीटर पर उपलब्ध नहीं है।

प्रेसनोट में मायावती के हवाले से कहा गया है कि यह मामला बिलकुल गलत और शरारत से परिपूर्ण नजर आता है। बसपा हमेशा ‘सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय’ की बात करती है, जबकि ट्‌वीट में ‘बहुजन हिताय और बहुजन सुखाय’ की बात कही गयी है। इस प्रेसनोट से पहले बसपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता सतीशचंद्र मिश्रा ने भी कहा था कि बसपा का कोई आधिकारिक ट्‌वीटर हैंडिल नहीं है और यह ट्‌वीट बसपा का नहीं है।

अगर सालाना टर्नओवर 20 लाख से है कम, तो तुरंत कैंसिल कराएं जीएसटी रेजिस्ट्रेशन, वर्ना होगी मुश्किल

शिखा पाण्डेय | Navpravah.com

अगर आपका सालाना टर्नओवर 20 लाख से कम होने के बावजूद आपने जीएसटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है और आप रिटर्न फाइल नहीं करना चाहते, तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप रजिस्ट्रेशन डीएक्टिवेट करा लें। यदि आप ऐसा नहीं करते, तोआपको टैक्स नोटिस आ सकता है। सरकार ने पहले ही 20 लाख से कम टर्नओवर वाले कारोबारियों को रिटर्न फाइलिंग से छूट दे रखी है।

आपको बता दें कि जीएसटी के पोर्टल पर जीएसटी डीएक्टिवेकेशन का नोटिफिकेशन आ चुका है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन टैक्सपेयर्स ने अभी तक एनरोलमेंट एप्लिकेशन का पार्ट-बी नहीं भरा है और वे अपना रजिस्ट्रेशन कैंसल कराना चाहते हैं, तो वह जीएसटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैंसल कर सकते हैं।

जीएसटी के पोर्टल पर डीएक्टिविकेशन के जरिए साफ हो जाएगा कि टैक्सपेयर्स 20 लाख रुपए से कम टर्नओवर वाला कारोबारी है और वह नए टैक्स स्ट्रक्चर में जीएसटी के तहत टैक्स देने के लिए जिम्मेदार नहीं है। वे कारोबारी जिनका 20 लाख रुपए तक टर्नओवर है और वे जिस किसी भी कारण से जीसएटी पोर्टल से रजिस्ट्रेशन कैंसल कराना चाहते हैं, 30 सितंबर तक वे अपना रजिस्ट्रेशन डीएक्टिवेट कर दें।

अगर टैक्सपेयर्स अपना अकाउंट डीएक्टिवेट नहीं करते और पार्ट-बी भी एक्टिव नहीं करात, तो आने वाले महिनों में उन्हें सरकार का नोटिस आ सकता है। ऐसे टैक्सपेयर्स को टैक्स चोर माना जाएगा और समझा जायेगा कि वे 20 लाख रुपए से कम टर्नओवर वाले कारोबारी नहीं है और वह पार्ट-बी भी नहीं भरकर टैक्स की चोरी कर रहे हैं।

द. कोरिया की US से नज़दीकी देख बौखलाया उ. कोरिया, कहा, ‘करेंगे बेरहमी से हमला’

अमित द्विवेदी | Navpravah.com
उत्तर कोरिया एक बार फिर अपनी बयानबाज़ी को लेकर चर्चा में है. अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त युद्धाभ्यास की बात से नाराज़ उत्तर कोरिया ने कहा कि वह अमेरिका पर बड़ी बेरहमी से हमला कर सकता है. कोरिया ने दोनों देशों के युद्धाभ्यास को लेकर यह बयानबाज़ी की, उत्तर कोरिया के प्योंगयांग से यह चेतावनी प्रसारित की गई कि युद्धाभ्यास एक लापरवाही भरा रवैया है.
कोरियन प्रायद्वीप के संकट के मद्देनज़र दक्षिण कोरिया ने अमेरिका के साथ ‘संयुक्त युद्धाभ्यास’ की योजना बनाई है, इस बात को लेकर उत्तर कोरिया पूरी तरह से चिढ़ गया है. उत्तर कोरिया ने इस सन्दर्भ में अमेरिका को साफ़ कह दिया है कि दोनों देशों का यह कदम परमाणु युद्ध भी करवा सकता है. और उत्तर कोरिया अमेरिका पर बड़ी ही बेरहमी से हमला भी कर सकता है. उत्तर कोरिया ने घोषणा किया है कि वह अमेरिका के हवाई या गुआम के प्रशांत क्षेत्र में कभी भी हमला कर सकता है. उ. कोरिया ने यह दावा किया है कि अमेरिका इससे बच नहीं पाएगा.
इस सन्दर्भ में कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने अमेरिका के गुआम क्षेत्र पर हमला करने की अपनी योजना फिलहाल टाल दी है. खबर के मुताबिक, किम देखना चाहते थे कि अमेरिका का अगला कदम क्या होगा. किम के इस फैसले की डॉनल्ड ट्रंप ने तारीफ की थी. लेकिन इस घटना के कुछ ही दिनों बाद जब किम की ऐसी प्रतिक्रिया सामने आई है, देखना होगा कि अमेरिका इस मामले में क्या जवाब देता है.
हालाँकि इसके पहले ट्रम्प किम की धमकी का करारा जवाब दे चुके हैं. किम की पहले की धमकी पर ट्रम्प ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि किम ऐसा कोई भी मूर्खतापूर्ण निर्णय लेते हैं, तो अमेरिका भी उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है.

केजरीवाल ने मांगी लिखित माफ़ी, सांसद पर लगाए थे आरोप

.

आनंद रूप द्विवेदी | Navpravah.com

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हुए राजनीतिक मैदान में जा घुसने वाले फायर ब्रांड नेता अरविन्द केजरीवाल काफ़ी दिनों से मीडिया की नज़र में नहीं आये. आज एक खबर ने उनके दर्शन को प्यासी निगाहों को सुकून पहुंचा दिया है.

दरअसल दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हरियाणा कांग्रेस सांसद अवतार सिंह भड़ाना से पटियाला हाउस अदालत में माफ़ी मांगी है.  ख़बरों के अनुसार, सांसद भड़ाना ने अपने खिलाफ दिए गए एक आपत्तिजनक बयान को गंभीरता से लेते हुए केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर दिया था साथ ही बतौर क्षतिपूर्ति 1 करोड़ रुपये की मांग की थी.

सांसद अवतार सिंह भड़ाना

मामला तकरीबन 3 साल पुराना है जब भड़ाना ने जनवरी 31, 2014 को केजरीवाल पर ये आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर की था कि केजरीवाल ने उनके खिलाफ बयान देते हुए, ‘देश में सबसे भ्रष्ट व्यक्तियों में से एक’ कहा. भड़ाना के अनुसार वो समाज के बेहद प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और केजरीवाल के इस बयान से समाज में उनके मान हो ठेस पहुंची है.

सांसद भड़ाना द्वारा केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजकर बयान वापसी व माफ़ी मांगने की बात कही थी लेकिन केजरीवाल ने ऐसा कुछ भी नहीं किया था. वहीँ केजरीवाल ने अब जाकर अदालत में भड़ाना के विरुद्ध दिए गए बयान के मामले में लिखित माफ़ी मांगी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केजरीवाल ने अपने सहयोगियों के बहकावे में आकर ऐसा आरोप भड़ाना पर मढ़ दिया था जिसके बाद उन्हें यह ज्ञात हुआ कि आरोप सही नहीं थे. इसीलिए वो माफ़ी मांगते हैं. हलफनामा देते हुए केजरीवाल ने ये कहा कि भड़ाना पर ऐसे आरोप लगाकर उनका उद्देश्य इमेज खराब करना बिलकुल भी नहीं था.

बहन भाई में हुआ इश्क़, किया बच्चों का यौन शोषण, खींचीं तस्वीरें, अदालत ने दी 38 साल की सज़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वहशियत और दरिंदगी के एक घिनौने मामले में दो भाई बहनों को बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में अदालत ने ३८ साल कैद की सजा सुनाई है. दरअसल यूनाइटेड किंगडम में एक भाई और बहन ने बच्चों का यौन उत्पीड़न किया और एक दूसरे की तस्वीरें लीं. अदालत ने उन्हें 38 साल तक जेल की सज़ा दी है।

 

PC: independent.co.uk

एमिली थॉमसन, 18,नामक लड़की अपने ही भाई मैथ्यू डेविड थैचर (26) के साथ प्यार करने लगी. उन दोनों ने तीन मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म किया जिसकी तस्वीरें भी बड़ी बेशर्मी के साथ ले लीं. ये तस्वीरें सैकड़ों की तादाद में थीं. जिन्हें उन्होंने एक दूसरे से शेयर भी किया था.

यूके के एक अखबार इंडिपेंडेंट के अनुसार वेल्स न्यायालय ने दोनों की भाई बहन की दृष्टि से न देखते हुए सज़ा दी है. क्योंकि उनका अपराध बेहद घ्रिनास्प्द है. यही नहीं, एक पीड़ित बच्चे को थैचर ने दुष्कर्म के दौरान गंभीर रूप से घायल भी कर दिया है.

साउथ वेल्स के पुलिस अफसरों ने बच्चों की सैकड़ों अश्लील तस्वीरों की छानबीन की, जिसमें दर्जनों गंभीर श्रेणी के दुर्व्यवहार के रूप में पाए गए हैं. दोनों अभियुक्तों ने शुक्रवार को कार्डिफ क्राउन कोर्ट की जेल में 16 साल से कम उम्र के तीन पीड़ितों के यौन शोषण से जुड़े 36 मामलों को स्वीकार कर लिया.

‘बोस: डेड ऑर अलाइव’ का ट्रेलर लॉन्च, एकदम बोस जैसे दिख रहे हैं राजकुमार राव

आनन्द रूप द्विवेदी | Navpravah.com

बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ “बोस: डेड ऑर अलाइव” का ट्रेलर लॉन्च किया गया है. सीरीज में अभिनेता राजकुमार राव ने सुभाष चन्द्र बोस की भूमिका निभाई है. इस रोल के लिए राजकुमार राव ने कड़ी मेहनत की है. मजेदार बात ये है की राजकुमार राव एकदम नेताजी जैसे ही दिख रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि अपनी बेहतर अदाकारी का लोहा मनवाते आये राजकुमार राव इस वेब सिरीज़ में भी शानदार अभिनय करेंगे.

देखिये ट्रेलर :

 

ये वेब सीरीज एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शंस के डिजिटल चैनल ऑल्ट बालाजी ने बनाई है. राजकुमार राव ने इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की है. उन्होंने इस सीरीज के लिए अपना वजन भी बढ़ाया. इससे पहले फिल्म ट्रैप्ड के लिए उन्हें वजन घटाना पड़ा था. इन्स्टाग्राम में उन्होंने अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं.

 

 

 

प्रभु ने रेलकर्मियों पर गिरायी गाज

RPT (with added details) - Muzaffarnagar: Coaches of the Puri-Haridwar Utkal Express train after it derailed in Khatauli near Muzaffarnagar on Saturday. Coaches of the train have derailed and at least 15 to 20 people injured as per initial reports. PTI Photo(PTI8_19_2017_000099B)
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
उत्कल एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु के निर्देश के बाद रेल मंत्रालय ने तीन अधिकारीयों को छुट्टी पर भेज दिया है।
कल देर शाम लिए गये निर्णय में मंत्रालय ने पहली बार रेलवे बोर्ड के सदस्य इंजीनियरिंग एके मित्तल के अलावा उत्तर रेलवे के जीएम आरके कुलश्रेष्ठ तथा दिल्ली के डीआरएम आरएन सिंह को छुट्टी पर भेज दिया गया है। उत्तर रेलवे के चीफ इंजीनियर आलोक कंसल का तबादला भी कर दिया गया है।
कल दोपहर में रेलवे बोर्ड के सदस्य मोहम्मद जमशेद से हादसा स्थल का दौरा करने के बाद संवाददाता सम्मेलन मे कहा था कि मौके पर मिले साक्ष्यों से प्रथम पटरी की मरम्मत मे लापरवाही के संकेत मिले हैं, और एक आडियो टेप भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
रेल हादसे के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस बार दोषियों के विरूद्ध कड़ी कारवाई के संकेत दिये हैं। यह पहला मौका है जब रेलवे बोर्ड के सदस्य और जोन के महाप्रबंधक को दुर्घटना का जिम्मेदार माना गया है।

बसपा ने भाजपा पर बोला हमला

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
बसपा की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, भाजपा को वर्ष 2012 से लेकर 2016 तक 708 करोड़ रुपया उद्योगपतियों से मिला है,
ऐसे में बसपा ने कहा कि भाजपा जब उद्योगपतियों से ही चंदे के नाम पर इतना धन हासिल करेगी तो वह गरीबों व मजलूमों के लिए क्‍या करेगी।
बसपा का आरोप है कि भाजपा उद्योगपतियों केे अनुसार काम करती है, उनका कहना है कि भाजपा को वर्ष 2012 से 2016 तक सबसे ज्‍यादा कारोबारियों से चंदा मिला है।
चंदे की रकम व दानदाताओं के नाम को सार्वजनिक करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हुए अन्‍ना हजारे के आंदोलन में भी इस विषय को गंभीरता से उठाया गया था।
राजनीतिक दलों में बहुतेरे नहीं चाहते कि चंदे की रकम को सूचना के अधिकार (RTI) के तहत लाया जाए। बसपा सुप्रीमो मायावती भाजपा पर पिछले कई समय से भ्रष्‍टाचार बढ़ाने व साम्‍प्रदायिक सद्भाव को खत्‍म करने का आरोप भी लगा रही हैं।

मालेगांव ब्लास्ट आरोपी कर्नल पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बहुचर्चित 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। कर्नल पुरोहित इस मामले में आरोपी हैं जिनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
9 साल से जेल में बंद कर्नल पुरोहित 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके में आरोपी है। सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कर्नल पुरोहित की जमानत याचिका रद्द किए जाने की अपील को ठुकराते हुए ये फैसला दिया है।
दरअसल साल 2008 के 29 सितंबर को महाराष्ट्र के मालेगांव में ब्लास्ट हुए जिसमें 6 लोगों की मौत हुई व 79 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस द्वारा 14 लोगों को चार्जशीट में सम्मिलित किया गया था। साध्वी प्रज्ञा व कर्नल पुरोहित को rdx उपलब्ध कराने व साज़िश रचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।
गत 25 अप्रैल को मुम्बई उच्च न्यायालय द्वारा कर्नल पुरोहित की जमानत याचिका निरस्त कर दी गई थी, जिसके बाद उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की गई। इसी मामले की दूसरी अभियुक्त साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को हाईकोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई थी।

तमिलनाडु मे AIADMK के दोनों गुटों में विलय

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
तमिलनाडु मे AIADMK के दोनों गुटों के विलय की स्थिति में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम पार्टी प्रमुख होंगे, जबकि के. पलनीस्वामी मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
पन्नीरसेल्वम गुट के एक नेता ने बताया कि सरकार पार्टी के वर्तमान पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता नही दिखाएगी, पार्टी के और सदस्यों के लिए विधान परिषद के पुनर्जीवन की संभावना पर भी विचार कर सकती है।
नेता ने कहा कि पन्नीरसेल्वम सबसे ऊपर और उसके बाद पलनीस्वामी का स्थान होगा, वहीं, सरकार में पन्नीरसेल्वम उप मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे गुट के कुछ विधायकों को भी मंत्रिपरिषद में स्थान मिलेगा।
18 अगस्त को दोनों गुट विलय के करीब थे, मरीना बीच पर दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्मारक पर किसी घोषणा की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन अंतिम क्षणों में पैदा हुई जटिलताओं के कारण इसमें देर हो गई। विलय की स्थिति में एआईएडीएमके को अपना चुनाव चिन्ह ‘दो पत्तियां’ वापस मिल जाएगा।