27 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 967

गुजरात दंगा 2002: “धार्मिक ढांचा पुनर्निर्माण के हाईकोर्ट आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया निरस्त”

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वर्ष 2002 में हुए गुजरात दंगों में क्षतिग्रस्त धार्मिक ढांचों खासकर मस्जिदों के पुनर्निर्माण के गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने आज निरस्त कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है.

राज्य सरकार ने क्षतिग्रस्त ढांचों के लिए क्षतिपूर्ति का प्रस्ताव रखा था जिसे मंजूर कर लिया गया है. गौरतलब है कि गुजरात हाईकोर्ट द्वारा 2012 में राज्य सरकार को ये आदेश दिया गया था कि वो गोधरा काण्ड के बाद हुए दंगों में जिन मस्जिदों मकबरों को नुक्सान पहुंचा है उनका पुनर्निर्माण किया जाये. जिसके विरुद्ध राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

ऐसे लगभग 500 धार्मिक स्थल चिन्हित तौर पर क्षतिग्रस्त हुए थे जिनके पुनर्निर्माण के लिए हाईकोर्ट से राज्य सरकार को आदेश दिया गया था. राज्य सरकार ने बतौर मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति ढांचा देने का प्रस्ताव रखा था.

राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के समक्ष यह दलील दी गई कि राज्य सरकार कर दाताओं के पैसे को धार्मिक ढांचों, मंदिर,मस्जिद, गुरुद्वारों या चर्च के नाम पर खर्च नहीं करेगी, बल्कि इन ढांचों को महज इमारत मानकर ही बतौर क्षतिपूर्ति धन देगी. राज्य सरकार कि इस अपील को स्वीकार करते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया है.

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर देश मना रहा है खेल दिवस, पीएम मोदी, सचिन ने ट्वीट कर दिए सन्देश

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिवस है जिसे देश राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मना रहा है. तमाम खेल हस्तियों ने देश को शुभकामना सन्देश दिए हैं. ट्विटर फेसबुक सभी सोशल हैंडल्स पर खेल दिवस के लिए बधाइयाँ प्रेषित कि जा रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर के माध्यम से मेजर ध्यानचंद को श्रद्ध्नाजली अर्पित कि है. सचिन तेंदुलकर ने खेल दिवस को महिलाओं के प्रति समर्पित करने की बात कही तो हरभजन सिंह ने भी देश वासियों को बधाई दी.

चीन ने भारत पर जीत की घोषणा की

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

डोकलाम मुद्दे पर अभी सहमती बने एक दिन ही हुआ था कि चीन ने भारत पर अपनी विजय पताका फहराने का शंखनाद कर दिया है.

अभी एक दिन पहले ही दोनों देशों ने डोकलाम से अपनी सेनाओं को वापस लेने पर सहमती जताई थी. जिसे भारत कि ओर से बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है. वहीँ चीन के मीडिया में भारत के ऊपर हिमालय क्षेत्र में विजय प्राप्त किये जाने का मायाजाल फैलाया जाने लगा है.

बीबीसी की एक खबर के मुताबिक़ चीन के विदेश मंत्रालय ने इस बात पर ख़ुशी जताई है कि भारत द्वारा जिस चीनी क्षेत्र में जबरन घुसपैठ की जा रही थी वहां से भारतीय सेना अब वापस ली जा रही है.

प्रधानमंत्री मोदी के चीन यात्रा के ठीक एक हफ्ते पहले डोकलाम पठार से दोनों देशों कि सेनाओं को हटा लिया जायेगा ऐसी सहमती बनी थी. लेकिन आज चीन के सबसे बड़े अखबार पीपल्स डेली चाइना ने अपने ट्विटर पर भारत द्वारा डोकलाम में सेना हटाये जाने को लेकर पोस्ट किया गया है. साथ ही एक तस्वीर पोस्टेड है जिसमें भारतीय सेना पर चाइनीज बॉर्डर को क्रॉस करने का आरोप लगाया गया है.

 

भारी बारिश ने रोकी मुंबईकरों की धड़कन, ट्रेनें हुईं ठप्प

शिखा पाण्डेय | Navpravah.com

कल रात से हो रही लगातार बारिश ने मुंबई को ’26 जुलाई’ की याद दिला दी है। रेलवे ट्रैक्स पर जलभराव के कारण मुंबईकरों की धड़कन कहलाने वाली लोकल ट्रेनें जगह पर ठप्प हो गई हैं। लोग ट्रेन के चलने की अगली सूचना मिलने का इंतज़ार करते हुए ट्रेनों में ही परेशान बैठे हैं। खबरों के मुताबिक, तीनों लोकल लाइनें प्रभावित हैं, जिसकी वजह से मुंबई थम सी गई है। कई इलाकों में पानी भर जाने के कारण लोग ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं।

मुंबई और ठाणे में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और बारिश की वजह से जोगेश्वरी-विक्रोली रोड पर जाम लगा हुआ है। लोअर परेल, हिंदमाता, दादर, अंधेरी ईस्ट के इलाकों में खासा जलभराव हुआ है। माटुंगा में रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ है। रेलवे ट्रैक में पानी भर जाने के कारण कई ट्रेनें रुक गई हैं और कई 30-30 मिनट तक की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा, मुंबई एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ रहा है। उड़ानें 15 से 20 मिनट की देरी से टेकऑफ कर रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो भारी बारिश से अगले 24 घंटे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इतना ही नहीं, आज शाम मुंबईकरों को समुद्री ऊफान का सामना भी करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते तीन घंटे में पूरे एक दिन के बराबर बारिश हो चुकी है। मुम्बई में शाम करीब 4:35 बजे हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। लिहाजा मुंबईकरों को सचेत रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे से आज 8:30 बजे तक कोलाबा में 151 मिलीमीटर और सांताक्रूज में 88.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

PC: the indian express

सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश फोर्ट इलाके में दर्ज हुई। यहां सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच, 109 एमएम बारिश हुई। कोलाबा में 109.47 एमएम बारिश दर्ज की गई। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच एक घंटे में ही 47.75 एमएम बारिश हो गई। सबसे कम बारिश परेल के एफ/दक्षिण वॉर्ड कार्यालय पर 1.5 एमएम दर्ज हुई। पूरे महानगर में पश्चिमी उपनगर में अपेक्षाकृत बारिश कम हुई।

सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बारिश की वजह से पेड़ की टहनी गिरने के 4 हादसे हुए, वहीं 3 जगहों पर घरों की दीवारें गिरने की खबरें मिलीं। शॉर्ट सर्किट के भी 5 मामले दर्ज किए गए।

कपिल शर्मा से चैनल नाराज़, फिर हो सकती है मुसीबत

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

कॉमेडियन कपिल शर्मा के अच्छे दिन ज्यादा देर तक टिकते नहीं दिख रहे हैं. अपनी शूटिंग कैंसिल करने के कई लगातार वाक्यों से पहले ही वो शाहरुख़ खान, अनिल कपूर जैसे सेलेब्स को नाराज कर चुके हैं कि एक बार फिर ऐन वक़्त पर बादशाहो टीम के आने पर शूट कैंसिल कर दिया गया.

कपिल की इस हरकत से अजय देवगन नाराज़ हो गये. जिसके बाद सोनी टीवी कि तरफ से कपिल शर्मा को मौखिक चेतावनी दी गई है कि आइन्दा किसी सेलेब्रिटी को नाराज किया या शूट कैंसिल किया तो चैनल कपिल शर्मा कि इस हरकत को बेहद गंभीरता से लेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चैनल ने कपिल को मीटिंग के लिए बुलाकर कहा है कि उनकी बार बार शूट कैंसिल करने के चलते जो समस्याएं पैदा हो रही हैं उनपर सुधार करें और शूटिंग उन्हें क्यों कैंसिल करनी पड़ती है इसका भी जवाब दें.

कपिल शर्मा पहले भी कलर्स चैनल से उठकर सोनी टीवी में आये थे. जिसके बाद उनके कॉमेडी शो को जनता ने हाथोहाथ लिया. अपने ट्वीट को लेकर भी कपिल विवादों में बने रहे हैं. हाल ही में सुनील ग्रोवर और अन्य के साथ उनकी अनबन होने कि वजह से सुनील ने शो को छोड़ दिया था. कपिल शर्मा अब ऐसे में क्या कदम उठाते हैं ये तो वक़्त ही बताएगा.

‘रामरहीम और दत्तक पुत्री हनीप्रीत के थे शारीरिक सम्बन्ध’ –विश्वास गुप्ता (पूर्व पति)

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

डेरा चीफ़ और बलात्कार का अपराधी गुरमीत रामरहीम अपनी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत से भी जिस्मानी ताल्लुकात रखता था. ये बयान दिया है खुद हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने. विश्वास गुप्ता ने मेल टुडे को दिए अपने बयान में ये साफ़ तौर पर कहा है कि हनीप्रीत को मैंने खुद बाबा रामरहीम के साथ उसके बिस्तर में आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हांथों पकड़ा था.

मेल टुडे को विश्वास गुप्ता ने बताया कि, ‘मैं गुफा (रामरहीम का प्राइवेट कक्ष) में ठहरा हुआ था. मेरी पत्नी हनीप्रीत उसके साथ अंदर थी. भूलवश उनका दरवाजा खुला रह गया था. वो दोनों नग्न अवस्था में थे और सेक्स कर रहे थे. मुझे देखकर दोनों सन्न रह गये. बाबा ने मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए किसी से कुछ भी न बताने कि धमकी दी थी. हनीप्रीत सुंदर थी इसलिए बाबा ने उसका शारीरिक शोषण किया.’

डेली मेल यूके की एक खबर के मुताबिक़ जब मेल टुडे ने डेरा कर्मचारी डॉ.आदित्य इंसान को इस सम्बन्ध में फोन कर जानकारी लेनी चाही तो उसका फोन स्विच ऑफ़ मिला.

हनीप्रीत का पहले नाम प्रियंका तनेजा उर्फ अनु था. प्रियंका का परिवार पहले फतेहाबद के जगजीवनपुरा में रहता था. उसके दादा लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे. उनके बाद परिवार ने डेरे से नामदान लिया. पांच साल पहले पुश्तैनी मकान बेचकर पूरा परिवार डेरे में रहने चला गया था. राम रहीम ने प्रियंका को गोद ले लिया और उसे नया नाम हनीप्रीत दे दिया गया. रामरहीम के साथ उसकी फिल्मों में हनीप्रीत ने बतौर हिरोइन अदाकारी भी की है.

उसकी शादी विश्वास गुप्ता से 1999 में हुई थी. वो रामरहीम के करीब आई उसके बाद 2009  में विश्वास पर उसने दहेज़ उत्पीड़न का मामला दर्ज करवा दिया. बाद में मामला सेटल कर लिया गया. डेरा में हनीप्रीत की बात को बाबा का आदेश माना जाता था.

रामरहीम की सभा में माफी मांगते विश्वास और उसके पिता

गुप्ता के अनुसार, “शुरू शुरू में उसे और हनीप्रीत को बाबा हर जगह अपने साथ ले जाता था लेकिन कभी हनीप्रीत को उसके साथ नहीं सोने देता था. वो बाबा के साथ ही सोती थी.”

हनीप्रीत राम रहीम की दत्तक पुत्री है इसके अलावा उसकी पत्नी हरजीत कौर से उसे तीन संतानें हैं जिसमें दो बेटियाँ, चमनप्रीत, और अमनप्रीत तथा एक बेटा जसमीत है.

महाराष्ट्र: रेल हादसा, नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के 5 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे

न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले 10 दिनों में देश में तीन रेल हादसे हुए. नागपुर-मुंबई दूरंतो एक्‍सप्रेस के पांच डिब्‍बे और इंजन मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के टिटवाला के पास पटरी से उतर गए. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि ज़ख़्मी लोगों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया.

इस हादसे की असली वजह तो अभी नहीं पता चली, लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लैंडस्लाइड इसकी वजह हो सकती है. हादसे के समय इस इलाके में तेज़ बारिश हो रही थी, कल्याण से रेस्क्यू टीम के पहुंचने के पहले ही स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुँच कर लोगों की मदद की. एक स्थानीय ने बताया कि जब हम बचाव के लिए घटनास्थल पर गए तो देखा एसी कोच में बिजली का झटका भी लग रहा था.

PC: Sumeet Mishra

इससे पहले यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली में हरिद्वार से पुरी के बीच चलने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 97 यात्री घायल हुए थे. इसके अलावा औरैया जिले में कैफियत एक्सप्रेस के डीरेल होने से 74 लोग घायल हो गए थे. इन हादसों के बाद खबरें तेज़ हो गईं थी कि अब रेल मंत्रालय की ज़िम्मेदारी नितिन गडकरी को सौंपी जा सकती है और रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बाकायदा ट्वीट कर घटना की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश भी की थी.

अब इस हादसे के बाद रेल प्रशासन पर प्रश्न खड़ा हो रहा है कि दो बड़े हादसों के बाद भी कैसे इतनी बड़ी लापरवाही की जा रही है. हादसे के बाद लोकल रेलगाड़ियां लगभग एक घंटे से भी ज़्यादा विलम्ब से चल रही हैं, जिसकी वजह से लाखों लोगों को यात्रा करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से रेलमंत्री सुरेश प्रभु निशाने पर हैं, कोई उन्हें डीरेल मंत्री कह रहा है तो कुछ लोग बीजेपी सरकार पर तंज कसते नज़र आ रहे हैं.

नॉर्थ कोरिया ने जापान पर दागी मिसाइल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मंगलवार कि अल सुबह नॉर्थ कोरिया ने जापान ने मिसाइल दाग दी है. जापान के प्रधानमत्री शिंजो आबे ने इसे अपने देश के विरुद्ध अप्रत्याशित खतरा करार दिया है.

कोरियन समय के अनुसार मंगलवार की सुबह जापान की ओर नॉर्थ कोरिया ने एक मिसाइल दागी जो जापान के होकैडो आइलैंड के समुद्र के कुछ दूर पहले क्रैश हो गई. घटना के फौरन बाद संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है.

जापान का होकैडो आइलैंड

गौरतलब है कि नॉर्थ कोरिया द्वारा लगातार मिसाइल परीक्षण किया जाता रहा है लेकिन ये पहली बार हुआ है कि जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई हो.

1998 और 2009 में भी नॉर्थ कोरिय द्वारा जापान के ऊपर ऐसी मिसाइल दागी गई थीं लेकिन नॉर्थ कोरिया ने ये कहकर टाल दिया था कि ये सेटेलाईट लांच व्हीकल थे. कल भी ऐसी खबर आई थी कि नॉर्थ कोरिया ने तीन बैलिस्टिक मिसाइल्स का परीक्षण जापान सागर में किया है.

तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका कि शिकायत भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कि थी. किम लगातार दुनिया को तृतीय विश्वयुद्ध कि ओर धकेलने के प्रयासों में लगा हुआ है.

रामरहीम को कुल 20 साल की सज़ा,  30 लाख जुर्माना, सजा लगातार नहीं भोगनी पड़ेगी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रेप केस में सजा मिलने के बाद एक और मामले में रामरहीम को सजा सुनाई गई. अब उसकी कुल सजा 20 साल कैद की हो चुकी है.

दो अलग-अगल मामलों में बीस साल की सजा सुनाई गई है. उसे ये सजा आईपीसी की दो धाराओं 376 और 506 के तहत सुनाई गई हैं. साथ ही 15-15 लाख जुर्माना भी दोनों मामलों में सुनाया गया है.

हालाँकि ये दोनों सजाएं रामरहीम को लगातार नहीं भोगनी पड़ेंगी. बलात्कारी के वकीलों का कहना है कि हम हाईकोर्ट में अपील करेंगे.

न्यूज़ एजेंसी ANI ने ट्वीट कर इस खबर कि पुष्टि कि है.

 

ज़रूरी ख़बर: ‘कर लें अपने पैन आधार तीन दिन के भीतर लिंक’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

टैक्स पेयर्स के लिए एक जरूरी खबर है. वो ये कि इनकम टैक्स विभाग द्वारा आधार और पैन नंबर लिंकिंग के लिए बढ़ाई गई तारीख 31 अगस्त को अब केवल तीन दिन ही शेष हैं. साथ ही टैक्स विभाग का इस तारीख को बढ़ाने का भी कोई मन नहीं है.

इकॉनमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार महीने कि शुरुआत में विभाग द्वारा तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई थी लेकिन अब ऐसा बिलकुल भी नहीं किया जायेगा. इस तारीख के बाद बिना आधार और पैन की आपसी लिंकिंग के कोई भी इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पायेगा.

पिछली बार तारीख बढ़ाई गई थी क्योंकि पैन आधार की लिंकिंग में ऑनलाइन समस्याओं की शिकायत सामने आ रही थीं. लोगों की शिकायत थी कि दो से अधिक नामों से रजिस्ट्रेशन होने के कारण लिंकिंग में दिक्कत आ रही है जिसके चलते तारीख बढ़ा दी गई थी. कई लोगों के अलग अलग नामों से पैन आधार रजिस्ट्रेशन भी थे.

सरकार की काले धन से चल रही लड़ाई के चलते ये फैसला किया गया था. इसे अब और अधिक लंबित करने का भी कोई संकेत नहीं मिल रहा है. ऐसे में टैक्स पेयर्स के सामने सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है. साथ ही जो लोग टैक्स पेयर्स नहीं हैं उनको भी अपना आधार और पैन आपस में लिंक करवाना अनिवार्य है.

कैसे करें पैन से आधार लिंक?

यदि ई-फाइलिंग रजिस्टर्ड यूजर हैं:

यदि आप इनकम टैक्स विभाग की वेबसाईट के रजिस्टर्ड यूजर हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक में क्लिक करके अपने आधार पैन लिंकिंग स्टेटस को चेक कर सकते है:

http://www.incometaxindiaefiling.gov.in/

 यदि ई-फाइलिंग रजिस्टर्ड यूजर नहीं हैं:

जो लोग इस वेबसाईट कि ई-फाइलिंग में रजिस्टर्ड नहीं हैं वो वेबसाइट में Link Adhaar ऑप्शन पर क्लिक करके बिना रजिस्टर किये भी अपना पैन आधार लिंक कर सकते हैं.