26 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 968

कैदी नंबर 1997 माँग रहा है वीआइपी ट्रीटमेंट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

 

रोहतक | कैदी नंबर 1997 यानी बलात्कारी रामरहीम ने अदालत में कहा कि जेल में मैंने चाय मांगी लेकिन मुझे चाय नहीं दी गई. मुझे अच्छा खाना नहीं दिया गया.

राम रहीम के इस वीआइपी मांग के लिए अदालत ने कहा कि सभी कैदियों को जो खाने पीने के लिए दिया जाता है वही दिया जायेगा.

हर स्टेट का जेल मैनुअल होता है. उसी के मुताबिक़ कैदियों को ट्रीटमेंट दिया जाता है. रामरहीम की अय्याश आदतों ने उसे इस कदर जकड़ रखा है कि वो अभी भी जेल के माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रहा है.

जेल प्रशासन ने बताया कि चाय का समय निकल चुका था और खाने का समय आ गया था इसलिए चाय नहीं दी गई. किसी भी कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा सकता है. सभी कैदी एक समान व्यवहार प्राप्त करेंगे.

बता दें कि बाबा ने जेल जाने से पहले हर सम्भव वो बहाना बनाया जिससे वो अपने लिए रहम पा सके. लेकिन अदालत ने अपराधी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती. बलात्कारी रामरहीम के लिए किसी के मन में कोई सहानुभूति नहीं है.

गौरतलब है कि सुनवाई के दौरान बाबा की मुहबोली हमसाया बेटी मनप्रीत भी दिखाई नहीं दी. अदालत ने रामरहीम के उस सूटकेस के लिए भी फटकार लगाई जिसे उठाने के लिए हरयाणा के वाइस एडवोकेट जनरल बर्खास्त कर दिए गये थे.

राम रहीम को 10 साल कैद की सज़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रोहतक | 15 साल पुराने साध्वी बलात्कार मामले में सीबीआई विशेष अदालत ने साढ़े तीन बजे बलात्कारी  बाबा रामरहीम को 10 साल कैद की सज़ा सुनाई है. जज जगदीप सिंह ने बलात्कारी  राम रहीम को सज़ा सुनाई है.

आज दोपहर ढाई बजे जज ने दोनों पक्षों की अंतिम दलीले सुनी. साढ़े तीन बजे सज़ा का ऐलान हुआ है.

सीबीआई की तरफ से कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गई थी. जबकि बाबा के वकील इस बात की दुहाई देते रहे कि रामरहीम ने सामाजिक सेवा के बड़े काम किये हैं इसलिए उनकी सजा में कमी की जाए.

वकीलों ने बाबा रामरहीम की तबीयत का भी हवाला दिया था लेकिन सुनवाई के बाद बाबा का मेडिकल चेकअप किया गया और उसका बीपी एकदम नार्मल पाया गया. बाबा मेडिकली एकदम फिट पाया गया है. कोर्ट रूम से बाबा को जेल ले जाया गया है.

जेल वार्डन बाबा को फटकार लगाते हुए मेडिकल चेकप के लिए ले गये. फिर वहां से ले गये. सजा सुनने के बाद फर्श पर बैठकर फूट फूटकर रोने लगा राम रहीम. ये भी गौरतलब है कि बाबा फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुका है इसलिए उसके आंसुओं पर पूरा यकीन नहीं किया जा सकता था.

आये दिन हो रहे ‘बाबा काण्ड’ से दुखी बाबा रामदेव, कहा-“राम का नाम बदनाम न करो”

शिखा पाण्डेय | Navpravah.com

एक के बाद एक भारत के प्रतिष्ठित बाबाओं और साध्वियों का कच्चा चिठ्ठा खुलने व उनपर जघन्य अपराध साबित होने से दुःखी योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि बाबाओं ने राम का नाम बदनाम कर दिया है। रामदेव ने कहा, “इनके ऐसे कृत्य से हमारी धर्म और संस्कृति की बदनामी होती है। आज जो बाबा शिखर पर हैं, उन्हें अपने आचरण का ध्यान रखना चाहिए।” बाबा रामदेव ने कहा, “मैं भी एक संन्यासी हूं। हजारों सालों की परंपरा का वाहक हूं। हमारा ये गेरुआ वस्त्र महज एक कपड़ा नहीं है। इसमें लोगों की आस्था जुड़ी है।”

बाबा रामदेव ने रविवार को सीएम रघुवर दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर दो तीन साल में देश में ‘बाबा कांड’ हो जा रहा है। ऐसे काण्ड देश को बदनाम करते हैं। बाबा ने कहा कि ये उनका सपना था कि झारखंड में योग, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में वे काम करें। उन्होंने बताया कि अगले साल तक आयुर्वेद, एजुकेशन, योग केंद्र तैयार हो जाएगा।

रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात के दौरान बाबा रामदेव ने यह भरोसा दिलाया कि सितंबर में नामकुम में आचार्यकुलम एवं पतंजलि योगपीठ का शिलान्यास करेंगे। ये आचार्यकुलम 15 एकड़ भूमि में स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री से भेंट करने से पूर्व एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि बहुत दिनों से यहां शिक्षा संस्थान बनाने का जो सपना था, उसकी शुरुआत सितंबर में हो जाएगी। बाबा ने कहा कि स्वदेशी उद्योग और योग सेवा के साथ यहां शिक्षा की सेवा में भी पंतजलि योगपीठ बड़ी भूमिका निभाएगा। बाबा रामदेव का सपना है कि झारखंड के हर जिले में एक आचार्यकुलम खुले। बता दें कि बाबा रामदेव द्वारा स्थापित होने वाले आचार्यकुलम में पारंपरिक ज्ञान (योग, वेद, उपनिषद् आदि) के साथ आधुनिक ज्ञान का समावेश होगा। बाबा ने बताया कि पतंजलि योगपीठ का भी सितंबर में ही शिलान्यास किया जाएगा।

बाबा रामदेव योगदा सतसंग आश्रम भी गए और वहां स्वामी श्रद्धानंद निगमानंद और निष्ठानंद से भी मुलाकात की। बाबा रामदेव ने कहा कि मैंने योगी कथामृत बचपन में पढ़ी थी। रांची के एक निजी होटल में बाबा रामदेव ने पतंजलि के डीलरों के साथ बैठक की।

डोकलाम विवाद: ‘पीछे हटेंगी चीन और भारत की सेनाएं’

Army Personnel brave the chill at the India -china border at Nathula on Monday.PTI *** Local Caption *** "B-109, GANGTOK-250201 - FEBRUARY 25, 2008 - Nathula: Indian army personnel braving the severe cold and snows at Nathula, Indp-China border, on Monday. PTI Photo"

शिखा पाण्डेय | Navpravah.com

पिछले 2 महीने से डोकलाम में चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत और चीन ने अपनी-अपनी सेना को डोकलाम से पीछे हटने का निर्णय लिया है। सोमवार को विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने इस मुद्दे पर लगातार बात की और अंततः दोनों देशों ने अपनी सेनाओं को हटाने का निर्णय लिया। दोनों देश की सेना अब धीरे-धीरे अपनी सेना हटाएगी। हालांकि बयान से ये साफ नहीं है कि कौन-से देश की सेना पहले विवादित जगह से हटेगी।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ दिनों के बाद ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन का दौरा करने वाले हैं। दोनों देश इस प्रयास में थे कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले ही दोनों देशों के बीच का यह विवाद सुलझ जाये। विदेश मंत्रालय के अनुसार विवाद के बाद भी पिछले कई दिनों से दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को सुलझाने पर बात चल रही थी।

आपको बता दें कि डोकलाम में भारत और चीनी की सेना दो महीने से भी ज्यादा समय से आमने-सामने हैं। डोकलाम इलाके को भूटान अपना मानता है, लेकिन चीन का दावा है कि यह उसके क्षेत्र में आता है। भारत और चीन के बीच यह विवाद तब से शुरू हुआ है जब से इस इलाके में चीनी सेना द्वारा किए जाने वाले सड़क निर्माण कार्य को भारतीय सैनिकों ने रोक दिया है। भारत की चिंता यह है कि अगर चीन डोकलाम में सड़क बनाने में कामयाब रहता है तो उसके लिए कभी भी उत्तर-पूर्व के हिस्से तक शेष भारत की पहुंच को रोक देना आसान हो जाएगा।

पणजी विस उपचुनाव में गोवा सीएम मनोहर पर्रीकर जीते

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पणजी विधानसभा उपचुनावों में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर चुनाव जीत चुके हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व कांग्रेस के प्रत्याशी गिरीश चोड़ानकर को 4803 वोटों से हराया. पणजी विधानसभा उपचुनाव में गिरीश को हराकर मुख्यमंत्री पर्रीकर ने ये जीत हासिल कर ली है.

पर्रिकर को 9,862 और चोडानकर को 5,059 मत मिले। गोवा सुरक्षा मंच के अध्यक्ष आनंद शिरोडकर को मात्र 220 मत मिले और 301 लोगों ने ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) का बटन दबाया।

उक्त घोषित चुनाव के लिए मतदान गत 23 अगस्त को हुए थे. गौरतलब है की मनोहर पर्रीकर ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एम् जी पी व कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों का बहुमत साथ लेकर गठबंधन बनाया था. गठबंधन सरकार बनाकर मनोहर पर्रीकर ने मार्च 2017 में बतौर गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

देश के प्रथम ‘विदेश भवन’ का विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया उद्घाटन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई | रविवार को देश के प्रथम विदेश भवन का उद्घाटन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा मुंबई में किया गया है. बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स स्थित विदेश भवन के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज. इस विदेश भवन में चार कार्यालयों को एक ही भवन में स्थित किया गया है.

कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री स्वराज ने ये बताया कि देश के हर राज्य की राजधानी में एक विदेश भवन स्थापित किये जाने की योजना सरकार की है. साथ ही महाराष्ट्र के सभी विदेश मंत्रालय से सम्बंधित कार्यालय मुंबई स्थित इस विदेश भवन में स्थापित किये गये हैं.

इन चार कार्यालयों में पासपोर्ट ऑफिस, प्रवासी संरक्षण कार्यालय, ICCR का रीजनल डायरेक्टर ऑफिस, और विदेश मंत्रालय का ब्रांच सेक्रेटेरिएट शामिल हैं. ये सभी कार्यालय इसी विदेश भवन के अंदर ही कार्य करेंगे.

देश के इस पहले विदेश भवन के निर्माण और उद्घाटन किये जाने से महाराष्ट्र सरकार और विदेश मंत्रालय के बीच सुचारू रूप से कामकाज हो सकेगा. इसकी जानकारी मंत्रालय की वेबसाईट द्वारा प्रदान की गई.

फ़िल्म ‘दंगल’ ने चीन के बाद अब इस देश में तोड़े सफलता के सारे रिकॉर्ड!

एंटरटेनमेंट डेस्क । Navpravah.com

भारत के बाद, चीन में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी फिल्म ‘दंगल’ अब हांगकांग के बॉक्स ऑफिस पर भी अव्वल पोजीशन पर पहुंच गई है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर हांगकांग में दंगल की कमाई के आंकड़ों की जानकारी शेयर की है। भारतीय फिल्म इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा कि रिलीज के इतने महीनों बाद भी एक बॉलीवुड फिल्म को विदेशों में इस कदर सराहा जा रहा है।

तरण आदर्श द्वारा दिए गए आंकड़ो के मुताबिक, फिल्म दंगल ने हांगकांग के बॉक्स ऑफिस पर दूसरी पोजिशन से शुरुआत की थी। हांगकांग के दर्शकों को ये फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि अब ये फिल्म नंबर एक के पायदान पर पहुंच गई है। ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक फिल्म की हर दिन की कमाई के फ्लो को देखा जाए तो फिल्म की कमाई में 96.48% की बढ़त देखी जा सकती है। इससे ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि फिल्म आने वाले दिनों में कमाई के और अच्छे आंकड़े खड़े कर सकती है।

ग़ौरतलब है कि हांगकांग से पहले दंगल को चीन में भी ऐसा ही शानदार और चौंकाने वाला रिस्पांस मिल चुका है। यहां तक कि चीन में दंगल ने भारत से भी ज्यादा कमाई की और विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। दंगल ने भारत में 374 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ये फिल्म चीन में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस तरह दंगल बॉलीवुड की पहली 2000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

बलात्कारी बाबा की गाड़ी से बरामद हुए लेडीज़ अंडरगारमेंट्स

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक ओर जहां अपने पूज्य बाबा राम रहीम की भक्ति में अंधी जनता उपद्र्व मचाये हुए है, वहीँ दूसरी तरफ जब रामरहीम के अड्डे पर पुलिस ने छापामार कारवाई की तो चौंकाने वाले खुलासे होने लगे.

सौजन्य से: पंजाब केसरी

प्रतिष्ठित अखबार पंजाब केसरी के ऑनलाइन संस्करण में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक़ जब बलात्कारी रामरहीम को जेल पहुँचाने के बाद पुलिस ने उसकी लग्ज़री गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस सन्न रह गई. पुलिस को बाबा की लग्ज़री गाड़ी से महिलाओं के अन्तःवस्त्र. दवाइयां, और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं.

सौजन्य से: पंजाब केसरी

साथ ही खबर के मुताबिक़ गाड़ी से प्रिंटर स्कैनर आदि चीजें भी बरामद हुई हैं. जिनसे ये स्पष्ट होता है कि बलात्कारी बाबा ने गाड़ी में ही दफ्तर बना रखा था. पुलिस इन सभी बरामद वस्तुओं को बतौर साक्ष्य कोर्ट में पेश करने की तैयारी में हैं.

चीनी मीडिया ने राम रहीम मुद्दे पर कसा तंज, भारत को घरेलू मामले सुलझाने की दी सलाह

न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

भारत की प्रत्येक गतिविधि पर नज़र रख कर अपनी चालें चलने वाला चीन अब राम रहीम के मुद्दे में भी दखल देने के लिए कूद पड़ा है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अपराधी घोषित करते ही उत्तर भारत में हुई हिंसा पर चीनी मीडिया ने व्यंग करते हुए कहा है कि भारत पहले आतंरिक मामले तो सुलझा ले, फिर डोकलाम विवाद में पड़े। पंचकूला हिंसा पर भारत की खिंचाई करते हुए चीनी अखबार ने डोकलाम से भारत को सेना हटाने को कहा है।

चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि चीन को उम्मीद है कि डेरा हिंसा जैसे आतंरिक मामले को भारत जल्द सुलझा लेगा। इसी बीच चीनी अख़बार पंचकूला से सीधा डोकलाम पहुँच गया। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, ”हम चिंतित हैं कि भारत आंतरिक हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर सकता है।” साथ ही अख़बार में ये भी कहा गया है कि डेरा सच्चा सौदा की प्रसिद्धि और ताजा हिंसा ने भारत की राजनीतिक और सामाजिक समस्या को सबके सामने लाकर रख दिया है। पूरे लेख में मात्र इसी बात पर जोर दिया गया है कि भारत पहले आंतरिक मामलों का निपटारा करे, फिर डोकलाम की बात करे।

चीन ने भारत में ढोंगी बाबाओं के इतने प्रसिद्ध होने से हिंसा का ऐसा बर्बर नाच दिखाने तक की भारत की लापरवाही पर भी तंज कसा है। ऐसे बाबाओं के इतने ताकतवर बन जाने के बहाने चीन ने भारत के मॉर्डनाइजेशन पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। गौरतलब है कि भारत और चीन लंबे समय से डोकलाम में दो-दो हाथ करने की तैयारी के साथ आमने सामने डंटे हैं। चीन लगातार भारत से सेना हटाने की मांग करता रहा है, जबकि भारत का कहना है कि शांति बहाली के बाद ही बिना किसी शर्त सेना हटाई जाएगी।

नापाक पाक ने तोड़ा फिर सीज़फायर, बच्चों समेत कई घायल  

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आतंकियों की पनाहगाह बना पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. देर शाम जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी फ़ौज द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई. इस शेलिंग में महिलाओं बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए हैं.

सैन्य अधिकारीयों द्वारा मीडिया को दी गई खबर के मुताबिक़ पाकिस्तानी फ़ौज द्वारा शाहपुर सेक्टर में शाम 6 बजे के आसपास पौन घंटे तक फायरिंग की जाती रही और संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया. भारतीय सेना ने इसका मुहतोड़ जवाब देते हुए कारवाई की और घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया.

गौरतलब है की गत चौबीस अगस्त को शीर्ष सैन्य अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग हुई थी जिसके बाद रविवार देर शाम पकिस्तान द्वारा पुंछ जिले में सीज़फायर का उल्लंघन किया गया है. पाकिस्तानी फ़ौज के इस रवैये से ये स्पष्ट हो जाता है कि पाकिस्तान शान्ति की भाषा समझने में पूर्णतया अक्षम है.