29 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 962

काजोल ने की धार्मिक सौहार्द्र की बात, तो मिल गई आखिरी वार्निंग!

शिखा पाण्डेय | Navpravah.com

 

धार्मिक सौहार्द्र का उत्तम प्रतीक देते हुए प्रथम हिन्दू देव गणेश व मुस्लिमों के इष्ट ‘खुदा’ ने गणेशोत्सव व बकरीद साथ साथ मनाने का निर्णय लिया है। जी हां! इस बार गणेशोत्सव के बीच ही मुसलमानों का खास त्यौहार बकरीद भी पड़ी है। देशवासी इन दोनों त्योहारों की खुशियाँ एक साथ बाँटने को भी तत्पर हैं। इसी तत्परता में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने एक ट्वीट किया है। दोनों धर्मों द्वारा काजोल के इस ट्वीट की जमकर तारीफ भी हो रही है, लेकिन एक महाशय ऐसे भी हैं जिन्हें काजोल का ये ट्वीट कतई रास नहीं आ रहा है। इन महाशय ने लाल पीला होते हुए बाकायदा काजोल को ‘आखिरी’ वार्निंग भी दे डाली है।

https://twitter.com/Iamali_imran/status/903527045107470336

https://twitter.com/Iamali_imran/status/903587538874617857

2 सितंबर को मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद मना रहे हैं। गणेशोत्सव व बकरीद के इस संगम के मौके पर एक्ट्रेस काजोल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अगर हमारे भगवान गणपति और ईद एक साथ सेलीब्रेट कर सकते हैं, तो हम क्यों नहीं?” काजोल के इस ट्वीट को कई लोगों ने पसंद किया और उन्होंने कमेंट में उन्हें भी ईद और गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कई यूजर्स ने काजोल को बिलकुल सही ठहराते हुए लिखा कि हर इंसान को ये बात समझनी चाहिए, ताकि दुनिया से नफरत खत्म हो सके।

इसी बीच कुछ खास सांप्रदायिक लोगों को यह ट्वीट  बिलकुल नागंवार गुज़रा। उन्होंने इस ट्वीट की आलोचना शुरू कर दी। एक शख्स तो सीधे काजोल को धमकियां देने पर उतर आया। अली इमराना नाम के इस शख्स ने लिखा, “आप हमारे अल्लाह को अपने खुद के बनाए भगवान से कंपेयर मत करो।” इस शख्स ने काजोल को तुरंत अपना ट्वीट डिलीट करने की धमकी दी। धमकी भरे लहजे में उसने लिखा, ” आप बहुत बड़ी गलती कर रही हो, आपका ये ट्वीट यहां बहुत बड़ा विवाद खड़ा कर देगा।” इसके बाद भी कोई क्रिया- प्रतिक्रिया न होती देख ये शख्स उखड़ गया। एक और ट्वीट करते हुए इसने लिखा कि मैं आपको ये आखिरी वार्निंग दे रहा हूं..आगे आप खुद जिम्मेदार रहोगी।

इस शख्स के बार-बार भड़काने के बाद भी काजोल ने उसकी धमकियों पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने न तो उस ट्वीट को डिलीट किया और ना तो इस शख्स के ट्वीट का कोई जवाब दिया है।

लुधियाना: पुलिस वालों ने ही लूट लिया व्यापारियों को

न्यूज़ डेस्क|  Navpravah.com

अगर ऐसा हो रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आप इंसाफ की उम्मीद किससे करेंगे। कुछ ऐसा ही गाजियाबाद में खाकी वर्दी का एक ऐसा ही शर्मसार कर देने वाला चेहरा देखने को मिला। गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच के दो सिपाहियों ने गुरुवार दोपहर पहले तो लुधियाना पंजाब से आए तीन व्यापारियों को एक झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और बाद में उन्हें छोड़ने के एवेज में दस लाख रुपये की मांग की। यही नहीं दोनों पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों के पास से दो लाख रुपये भी छीन लिए।

जानकारी के अनुसार लुधियाना पंजाब के व्यापारी मोहन सिंह, कमल मनोच और रंजीत सिंह दिल्ली के भगीरथ पैलेज में किसी से उधार के पैसे लेने आए थे। दिल्ली आने के बाद वो रास्ता भटक गए और लोनी पहुंच गए। तभी वह लोगों से दिल्ली जाने का रास्ता पूछ ही रहे थे कि पीछे से दो सिपाही आए और उनकी कार में बैठ गए। कार में बैठते ही उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि तुम लोग जाली नोटों का धंधा करते थे। अगर तुम यहां से सही सलामत वापस जाना चाहते हो तो दस लाख रुपये देने होंगे। जब व्यापारियों ने अपने आपको बेकसूर बताया तो दोनों सिपाहियों ने उन्हें गाजियाबाद चलने को कहा। इस पर मोहन सिंह ने सौ नंबर पर कॉल कर दिया। इस बात से नाराज सिपाहियों ने उन्हें पास की एक दुकान में बंद कर दिया और लाठी डंडो से उनकी पिटाई शुरू कर दी। सौ नंबर पर कॉल चली जाने के कारण कुछ ही देर में वहां पर लोनी कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने क्राइम ब्रांच के दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों के पास से व्यापारियों से छीने गए दो लाख रुपये बरामद हो गए हैं।

दोनों सिपाहियों को किया गया सस्पेंड

तहरीर मिलते ही पुलिस के आधिकारी हरकत में आ गए। गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का गाजियाबाद में कार्यक्रम था इसलिए किसी को भी इस मामले की खबर तक नहीं लगी। मामले की सूचना पाने के बाद दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस तहरीर की आधार पर मामले की जांच कर रही है।

अमेरिका ब्रिटेन की छाँव में सउदी के यमन पर सामरिक अपराध

Buthaina Muhammad Mansour, believed to be four or five, sits on a bed at a hospital after she survived a Saudi-led air strike that killed eight of her family members in Sanaa, Yemen August 26, 2017. REUTERS/Khaled Abdullah SEARCH "STRIKE MANSOUR" FOR THIS STORY. SEARCH "WIDER IMAGE" FOR ALL STORIES. NYTCREDIT: Khaled Abdullah/Reuters

आनंद रूप द्विवेदी | Navpravah.com

‘यमन’…माना जाता है ये दक्षिण पश्चिम एशिया का सबसे खतरनाक देश है. आखिर क्यों? सवाल तो होना लाज़मी है. क्या यमन में इंसान नहीं बसते? दरअसल यमन को शिया ईरान और सुन्नी सऊदी अरब के झगड़े की कीमत चुकानी पड़ रही है. सऊदी अरब की संयुक्त सेना ने हूती विद्रोहियों से यमन को मुक्त कराना चाहती है. युद्ध का ऐसा मंजर जिसे देखकर इंसान की रूह काँप जाए.

हूती शिया मुसलमान हैं, जिन्हें ईरान का समर्थन हासिल है. यमन के बाक़ी हिस्सों में अधिकतम संख्या सुन्नी मुसलमानों की है एवं हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ बमबारी करने का नेतृत्व सऊदी अरब ने शुरू किया था. हूती विद्रोहियों ने मौजूदा नेतृत्व के ख़िलाफ़ पूर्व राष्ट्रपति सालेह से हाथ मिलाया जिसे यमन में 2011 की क्रांति के बाद हटा दिया गया था.

न्यूयॉर्क टाइम्स में निकोलस क्रिस्टोफ की खबर के अनुसार यमन भूख और लाचारी के भयावह दौर से गुजर रहा है. ऐसा दौर जहाँ न औरतें सुरक्षित न बच्चे. यमन में लगभग 2 मिलियन बच्चे कुपोषण के संकटकाल से गुजर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे ‘विश्व की सबसे बड़ी मानव त्रासदी’ की संज्ञा दी है. यह त्रासदी अमेरिका और ब्रिटेन के सहयोग से सऊदी द्वारा यमन की गई में भयानक तबाही का परिणाम है.

निकोलस क्रिस्टोफ कहते हैं, यमन की 60 प्रतिशत आबादी को इस बात का अनुमान तक नहीं है कि उनका अगला खाना उन्हें कब मिलेगा. सऊदी द्वारा लगातार दो साल तक यमन पर हूती विद्रोहियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती रही जिसमें यमनियों से भारी आबादी वाले क्षेत्र में भारी बमबारी की जाती रही. बच्चों औरतों बूढों ने मौत का ताण्डव देखा है. भूख और असहायता उनका भाग्य बन चुका है. अमेरिका मंगल की सतह के भीतर घुसने की कवायद में जुटा है,लेकिन इंसानियत के जख्मों का गहरा घाव किसी को नजर ही नहीं आता. आंकड़ों की मानें तो हर पांच मिनट में यमन में एक बच्चा मर जाता है.

निकोलस क्रिस्टोफ ने एक तस्वीर दिखाई जिसमें चार या पांच साल की बुथानिया नामक एक मात्र ऐसी बच्ची बच गई है, जिसका परिवार पिछले हफ्ते की सऊदी बमबारी में मारा गया. इस हमले में १४ लोग मारे गये थे. (लेख की मुख्य तस्वीर)

मानव अधिकार अधिकारिता के लोग बार बार ये चेता रहे हैं कि सऊदी द्वारा यमन में सामरिक अपराध किया जा रहा है. इस अपराध में अमेरिका बराबर का सहयोगी है. अमेरिका सऊदी को हवा में ईंधन भरने, इंटेलिजेंस, और हथियार मुहैया कराने जैसी मदद कर रहा है. अमेरिका सऊदी का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक सहयोगी बनकर उभरा है. सऊदी द्वारा विदेशी पत्रकारों की विद्रोह बहुल इलाकों में घुसने की मनाही है. ऐसा कोई भी जहाज जिसमें कोई विदेशी पत्रकार होता है उसे घुसने ही नहीं दिया जाता.

यमन के गृहयुद्ध में सऊदी की जबरन घुसपैठ का मकसद ईरान के हस्तक्षेप का दमन करना था. लेकिन दमन तो यमन के बेगुनाह नागरिक का हुआ. सऊदी ने वो सारे रास्ते बंद कर दिए जिनसे विद्रोहियों तक रसद पहुँच सके. नतीजन आज यमन का हर बच्चा भूख से दम तोड़ रहा है. 5000 यमनी रोज कॉलरा जैसी घातक महामारी से गुजर रहे हैं. सऊदी सरकार का कहना है वो प्रभावितों को बड़ी मात्रा में सहायता दे रहे हैं, लेकिन बम से किसी के परखच्चे उड़ाकर अगर मरहम पट्टी करने पहुँच जाओ तो उसपर क्या गुजरेगी.

अमेरिकी सीनेट के 47 सीनेटर्स ने सऊदी को हथियार मुहैया कराये जाने को बंद करने के पक्ष में वोट किया है. शायद अब जागरण हो जाए अन्यथा मानवता इस दुनिया में हमेशा सोती ही रहेगी.

(यह लेख न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित निकोलस क्रिस्टोफ के सचित्र आलेख पर आधारित है. स्रोत पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें.)

पापा की परी ‘हनीप्रीत’ के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मामला दर्ज़

पारुल पाण्डेय/सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
राम रहीम की बेटी हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने नोटिस जारी किया है, जानकारी के अनुसार पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। हनीप्रीत पर राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
हनीप्रीत पर आरोप है कि पंचकूला मे हिंसा इसी ने  भड़काई थी. राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिए जाने के बाद पूरे हरियाणा में भड़की हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई थी।
राम रहीम की शादी हरजीत कौर से हुई है, उनकी दो बेटियां चरणप्रीत और अमनप्रीत हैं जिनकी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा जसमीत भी है. हनीप्रीत राम रहीम सिंह की गोद ली हुई बेटी हैं और वह सोशल मीडिया पर वह खुद को ‘‘पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर और अभिनेत्री’’ बताती हैं।

25 अगस्त को आखरी बार दिखी हनीप्रीत 

हनीप्रीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से ही लापता हैं। हनी को आखिरी बार 25 अगस्त को राम रहीम के साथ देखा गया था। वो कोर्ट के बाहर भी बाबा के साथ और  उस हेलीकॉप्टर में भी देखी गई थी।

हनीप्रीत ने बाबा पर लगे यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे कोर्ट से भगाने का मास्टर प्लान बनाने का आरोप है।ऐसे में हरियाणा पुलिस और सेना के सतर्क होने के कारण उसके प्लान पर पानी फिर गया।

बता दें कि राम रहीम पंचकूला कोर्ट में पूरी तैयारी के साथ पहुचा था । प्लान के अनुसार जैसे ही कोर्ट से फैसला आते ही दौरान रामरहीम के अनुयाईयों को भड़का कर भीड़ का फायदा उठाते हुए बाबा भागने वाला था । इस प्लान में उसके  सिक्युरिटी कमाडोंज भी शामिल थे।

हरियाणा पुलिस भी थी शामिल 
चौकाने वाली  बात ये है कि राम रहीम को भगाने के प्लान में उसकी सिक्युरिटी में तैनात हरियाणा पुलिस के कुछ कमांडोज भी शामिल थे। इस दौरान प्लान को अंजाम देने के लिए गाडियों के साथ खतरनाक हथियार का भी बंदोबस्त था । ऐसे में राम रहीम ने तय कर रखा था कि वो कैसे इशारा देगा और प्लान को अंजाम दिया जाएगा ।

इंडियन रिजर्व बटालियन के आईजी के के राव के साथ गुड़गांव के डीसीपी सुमित कुमार पंचकुला कोर्ट में मौजूद थे। इन दोनों अफसरों पर राम रहीम को रोहतक जेल तक ले जाने का जिम्मा था। आईजी ने बताया कि रामरहीम की जिम्मेदारी आसान काम नही था। राम रहीम ने अपने फॉलोअर्स को हिंसा का मैसेज भिजवाया जिससे  पंचकुला में हालात खराब हो गए। बाबा जानबूझकर कोर्ट परिसर में समय बढ़ा रहा था ताकि उसके प्लान को अंजाम मिले।  ऐसे में अफसरों की तैयारी ने बाबा के प्लान को मात दी।

सीबीआई जज जगदीप सिंह ने राम रहीम को 25 अगस्त को दोषी करार दिया था, जिसके बाद से ही हनीप्रीत का अता-पता नही हैं, हनीप्रीत कहां है ये एक रहस्य बना हुआ है। हरियाणा पुलिस बड़े जोर-शोर से हनीप्रीत की तलाश कर रही है।
पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत परिसर में जिन पाँच कमांडो ने राम रहीम को भगाने की कोशिश की थी, उनको बर्खास्त कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

OMG! तो ये है ब्लू व्हेल गेम की मास्टर माइंड

कोमल झा | Navpravah.com

भारत समेत दुनिया के कई देशों में ऑनलाइन गेम ‘ब्लू व्हेल गेम’ के चलते कई लोगों में आत्महत्या कर ली। इस खतरनाक खूनी खेल ने टीनेजर्स की जिंदगी खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन अब पता चला है कि इस गेम की मास्टर माइंड कौन है। इस खूनी खेल को चलाने वाली एक 17 साल की लड़की है। जिसे रूस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रूस की रहने वाली ये लड़की बच्चों को धमकाती और उनके परिवार वालों की जान लेने की धमकी देती थी। इस धमकी के साथ वह उनसे अजीबोगरीब व खतरनाक टास्क कराती थी। वास्तव में यह लड़की इस गेम की एडमिन है। वह खुद इस गेम को खेल चुकी है और सुसाइड करने की बजाए इस गेम को आगे बढ़ाने का फैसला किया और एडमिन बनकर बच्चों को इस गेम को खेलने के लिए प्रोत्साहित करती और उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाती थी। ब्लू व्हेल चैलेंज उन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाता है, जो तनाव जूझ रहे हैं और आत्महत्या करने के बारे में सोचते हैं।

PC: Hindustan times

रिपोर्ट के मुताबिक, इस गेम में 50 दिनों में 50 टास्क करने को कहती और आखिरी स्टेज में उन्हें अपनी जान लेने को कहती। इस गेम में खुद के हाथ पर ब्लेड़ से व्हेल बनाने, डरावनी मूवीज देखने, रात में अकेले घूमने से लेकर खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे टास्क शामिल होते थे। जब पुलिस ने छापामारी की तो उसके पास से नोटपैड मिला था, इसमें वो अपने शिकार की कमजोरियां नोट किया करती थी। इनका इस्तेमाल कर के वो बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाती थी।

मेनका गांधी ने लिखी चिट्ठी

वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी देश के सभी स्कूलों को चिट्ठी लिखी हैं कि जान देने वाले खेल में बच्चों को फंसना दुखद है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इस बारे में तकनीकी हल निकालने के लिए कहा है। उन्होंने चाइल्डलाइन 1098 नंबर पर भी इस गेम में फंसने पर या किसी के फंसे होने की जानकारी देने को कहा है।

‘शुभ मंगल सावधान’ -फ़िल्म समीक्षा

नवप्रवाह रेटिंग – 3.5  ★★★/ 
फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’
कलाकार: आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, सीमा पहवा, ब्रिजेंद्र
निर्देशक: आरएस प्रसन्ना
निर्माता: आनंद एल. राय
अमित द्विवेदी । Navpravah.com
इन दिनों बड़े बजट की फिल्मों का बड़ा बुरा हाल है, वहीं कम या छोटे बजट की फ़िल्में बहुत कमाल दिखा रही हैं. जनता ने भी आजकल बड़े सितारों की जगह कहानी, अभिनय और साफ़ सुथरी फिल्मों को तवज्जों देनी शुरू कर दी है. इसी फेहरिस्त में भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल सावधान भी रिलीज़ हुई है, जो आम फ़हम ज़िन्दगी की गुदगुदाती हुई कहानी है.
कहानी- 
फिल्म की कहानी आयुष्मान यानि मुदित और भूमि यानि सुगंधा इन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है. दोनों दिल्ली में ही अलग अलग कंपनी में काम करते हैं, लेकिन लंच के समय नीचे चाय की दूकान और खाने की तंग गलियों में एक दूजे को चुपके चुपके देखते हैं. बात दोनों एक दूसरे से करना चाहते हैं, लेकिन मुदित डरपोक टाइप का है, जैसे अक्सर मिडिल क्लास फैमिली के बच्चे होते हैं, और भूमि लड़की है इसलिए वो पहल कैसे करे.
खैर, एक दिन मुदित हिम्मत करके अपने दिल की बात कहने जाता रहता है, तभी तमाशा दिखा रहे मदारी का भालू मुदित का पैर पकड़ के घूमने लगता है और सुगंधा खूब हंसती है और यहीं से दोनों का प्यार हो जाता है खुल्लमखुल्ला. डिजिटल इंडिया की बदौलत दोनों के दूसरे के करीब आते हैं, घर वालों से मिलते हैं, लेकिन फिर भी दोनों को एक होने में तमाम अड़चनों का सामना करना पड़ता है. दोनों परिवार के नोक झोंक, मुदित-सुगंध की लव स्टोरी को बड़ी खूबसूरती से सिनेमाई रंग में रंगा है निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने.
अभिनय-
फिल्म का हर किरदार आपको एंटरटेन करेगा. भूमि-आयुषमान से लेकर सीमा पाहवा और बिजेंद्र सब आपको गुदगुदाएंगे. कोई भी कलाकार आपको बोर करता नज़र नहीं आएगा.
हितेश कवालिया के लिखे हुए डायलॉग बहुत ही उम्दा है जो आपको हंसने पर विवश करते हैं और साथ ही साथ एक बहुत ही अहम बात हंसते खेलते हुए कह जाते हैं. हम सबने बचपन में अलीबाबा और 40 चोर की कहानी सुनी है, लेकिन फिल्म देखने के बाद जब भी अलीबाबा और 40 चोर का जिक्र होगा  तो फिल्म की याद जरूर आएगी.

अमेरिका : टेक्सास मे प्रचंड तूफान से 50 से ज्यादा लोगों की मौत

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

अमेरिका के टेक्सास में प्रचंड तूफान आया है, बताया जा रहा है कि टेक्सास में आई बाढ़ अमेरिका के इतिहास की सर्वाधिक विनाशकारी बाढ़ है। तूफान ने 25 अगस्त को टेक्सास में दस्तक दी थी और अभी तक हालात वहाँ के ऐसे ही हैं।

बाढ़ से अभी तक 30,000 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है और कुल 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि तूफान से प्रभावित 311,000 लोगों ने अब तक सरकारी सहायता के लिए पंजीकरण कराया है, पेंस ने तूफान से प्रभावित टेक्सास के कई क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि हम आज यहां हैं, कल भी यहां होंगे और जब तक यह राज्य, शहर या क्षेत्र पहले से बेहतर नहीं हो जाता, हम रोजाना यहीं होगें।

पेंस ने लोगों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी देने हेतु सरकार की इच्छा भी जताई। पेंस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया शनिवार को यहां आएंगी और इस तूफान से प्रभावित लोगों का जायजा लेगें।

इन शहरों मे सबसे पहले मिलेगा जियो 4जी फीचर फोन

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

रिलायंस जियो 4जी फीचर फोन की प्री बुकिंग शुरू हो गयी है, ऐसे मे ये फोन सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद में सबसे डिलीवरी की जाएगी। उसके बाद इस फोन की डिलीवरी देश के दूसरे हिस्सों में की जाएगी। इन 5 शहरों में फोन पहुंचने के बाद जियो सेंटर और रिलायंस जियो स्टोर पर फोन की डिलीवरी होगी।

लाखों लोगों ने इस फोन की बुकिंग कर दी है, जियो फोन की डिलीवरी 10 सितंबर के बाद शुरू होगी।
जियो ने.हर रोज एक लाख हैंडसेट डिलीवर करने का टारगेट तय किया है, ताकि बुकिंग के लोड को कम किया जा सके, जियो फोन ताइवान से आएंगे और देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे।
रिलायंस जियो के फीचर फोन को 500 रुपये देकर बुक किया जा सकता है, और डिलीवरी के बाद बाकी के 1,000 रुपये देने होंगे। कंपनी का कहना है कि इस सिक्योरिटी मनी को यूजर को तीन साल बाद वापस कर दिया जाएगा, लेकिन 1,500 रुपये वापस लेने के लिए फोन को वापस करना होगा।
इस फोन की स्क्रीन 2.4-इंच की है और इसमें एफएम रेडियो और टॉर्चलाइट दिया गया है। इसमें चार जीबी की इंटरनल मैमोरी है, वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड से इसकी इंटरनल मैमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन के साथ केबल दिया जाएगा जिसके जरिए इसके कॉन्टेंट को टीवी में भी देखा जा सकेगा, यह अब तक का सबसे सस्ता 4जी फोन है।

‘पीएम मोदी को बांधकर घसीटेंगे’ :ज़ाकिर मूसा की गीदड़भभकी

कोमल झा| Navpravah.com

बकरीद से एक दिन पहले आतंकी मोर्चा संगठन अंसार गजावट उल हिंद जोकि कश्मीर में अल कायदा की ही एक यूनिट के कमांडर इन चीफ जाकिर मूसा ने दस मिनट का ऑडियो टेप जारी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी है। इस टेप के जरिये जाकिर ने धमकी दी है कि वह भारत के गाय की पूजा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी से आजादी दिलाएगा। उसने सिर्फ पीएम मोदी को ही नहीं बल्कि हिंदुओं को भी धमकी देते हुए कहा है कि वह गाय की पूजा करने वाले पीएम मोदी और हिंदुओं से भारत को आजाद कराएगा।

मूसा ने अपने ऑडियो टेप में कहा है कि गाय की पूजा करता है, वह अपनी राजनीति व कूटनीति से बहुत कुछ हासिल कर सकता है, लेकिन वह हमें रोक नहीं पाएगा। हम इस्लाम का झंडा भारत में फहराएंगे, हम इस हिंदू शासक को बेड़ियों में बांधकर घसीटेंगे। मूसा यह संदेश कश्मीरी भाषा और लहजे में देता सुनाई दे रहा है।

जाकिर मूसा हिजबुल मुजाहिदीन का का पूर्व कमांडर है, उसने जम्मू में रोहिंग्या मुसलानों के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को धमकी दी है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने कहा था कि वह भारत में रह रहे 40,000 रोहिंग्या मुसलमानों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। इन तमाम रोहिंग्या मुसलमानों में अकेले सिर्फ जम्मू में 6,000 रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं। जिसके बाद जाकिर मूसा ने धमकी देते हुए कहा कि अगर रोंहिंया मुसलमानों को बाहर किया गया तो इसके अंजाम अच्छा नहीं होगा।

कश्मीर जिहादियों का साथ नहीं देने और उन्हें धोखा देने पर भी जाकिर मूसा ने पाकिस्तान पर जमकर भड़ास निकाली। पाकिस्तान ने जिस तरह से अमेरिका के मुजाहिदीन के खिलाफ अभियान में साथ दिया है उस पर भी मूसा ने पाकिस्तान को धमकी दी है। मूसा ने कश्मीर के जिहादी आंदोलन के खिलाफ पाक के रुख पर हमला बोलते हुए कहा कि इस्लामाबाद ने कई ट्रेनिंग कैंप (आतंकी कैंप)को बंद कर दिया है, कई कश्मीर के जिहादियों को मौत के घाट उतार दिया साथ ही कई मुजाहिदीन को जेल में बंद कर दिया है। जाकिर मूसा के मैसेज को यूट्यूब के चैनल अंसार गजवा पर जारी किया गया है, साथ ही उसके समर्थकों ने इस मैसेज को अन्य जगहों पर पहुंचाया है।

अपने टेप में मूसा कहता है कि तमाम धोखे और गद्दारी के बाद भी कश्मीर में जिहाद जारी है और यह अल्लाह की रहमत की वजह से बरकरार है और आगे भी रहेगा। मूसा दावा करता है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ हाथ मिला लिया है ताकि वह कश्मीर में जिहाद के रास्ते जाने वाले मुजाहिदीन को रोक सके। वह कहता है कि कूटनीति और राजनीति के नाम पर कश्मीर में चल रहे जिहाद की पीठ में छुरा भोंका गया है। अपने संदेश में मूसा पाकिस्तान की सरकार और सेना को अपना दुश्मन बताता है। वह कहता है कि कश्मीर के जिहादियों को पाकिस्तान की मदद नहीं चाहिए, मुजाहिदीनियों ने यहां जिहाद को अपने खून से जिंदा रखा है, हमने पत्थर को भी भारतीय सेना के खिलाफ हथियार में बदल दिया है।