गौरी लंकेश की मौत पर बीजेपी नेता का विवादित बयान
फ़िर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक !
रक्षामंत्री सीतारमन ने एक्स-सर्विसमैन फंड से वित्तीय सहायता को दी मंज़ूरी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। रक्षा मंत्री का पदभार संभालते ही उन्होंने एक्स-सर्विसमैन फंड से वित्तीय सहायता को मंज़ूरी दी है।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन के कामकाज का शीर्ष एजेंडा पूर्व सैनिकों के कल्याण का मुद्दा है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पद भार सँभालते ही उन्होंने एक्स-सर्विसमैन फंड से वित्तीय सहायता को मंज़ूरी दी है।
निर्मला सीतारमन ने 8,685 पूर्व सैनिकों के लिए 13 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान जारी किया। उन्होंने बताया, सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष से 8,685 पूर्व सैनिकों, विधवाओं और आश्रितों के लिए 13 करोड़ रूपये से अधिक का अनुदान जारी किया।
पदभार संभालते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया और कहा, मुझ पर विश्वास दिखने और यह पोर्टफोलियो देने के लिए शुक्रिया। निर्मला सीतारमन देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री हैं।
इससे पहले देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रक्षा मंत्रालय की कमान संभाली थीं, लेकिन यह मौका है जब पहली बार कोई महिला पूर्णकालिक रक्षा मंत्री हैं।
पटना में गरजे गिरिराज, कहा आईसीयू में कांग्रेस
चीन, म्यांमार की यात्रा से पीएम मोदी की घर वापसी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आज अपने अंतिम दिन की म्यांमार यात्रा के बाद वापस भारत लौट आये हैं. इसके पहले पीएम मोदी ने चीन में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया था. ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, चीन, साउथ अफ्रीका देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शिरकत की थी.
ब्रिक्स में इस बार भारत की ओर से आतंकवाद पर आवाज बुलंद की गई. साथ ही अर्थव्यवस्था, संस्कृति आदि पर भी व्यापक चर्चाएँ की गईं. अपनी म्यांमार यात्रा के अंतिम दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ढाई हजार वर्ष प्राचीन श्वेदागों पैगोडा का अवलोकन किया.
साथ ही प्रधानमंत्री ने म्यांमार के कलिबरी मंदिर में पूजा भी की. प्रधानमंत्री अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफ़र के उस स्थान पर भी गये जहाँ उन्हें रखा गया था. बहादुर शाह जफ़र १८५७ की प्रथम स्वतंत्रता क्रान्ति के अभिन्न अंग थे.
प्रधानमन्त्री मोदी ने ट्वीट कर अपनी म्यांमार यात्रा को बेहद सकारात्मक माना है:
I thank the people and Government of Myanmar for their exceptional hospitality during my visit to the beautiful nation of Myanmar.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2017
कानपुर को भी मिली मेट्रो की सौगात, योगी ने की घोषणा
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के दौरे पर थे, अपने कानपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक यात्रा है नरेंद्र से लेकर नरेंद्र तक की, कानपुर जैसा महानगर जो कभी विकास का मानक होता था उत्तर भारत का, आज उस मानक को नये स्वरूप मे स्मार्ट सिटी के रूप मे हुआ है।
प्रयागराज में 2019 में अर्धकुम्भ होगा, इसे हम एक अतुल्य इवेंट के रूप मे प्रस्तुत करना होगा, कानपुर में अक्सर जाम की समस्या से झूझना पड़ता था, इसके लिये हम मेट्रो का शुभारम्भ करने जा रहे हैं, जो औपचारिकता थी उनको पूरा करने जा रहे हैं।
मैंने ग्राम उधोग मंत्री को बोला कि अब खादी ग्राम उधोग को स्मार्ट करें, अगर हम खादी के रूमाल को लोगों को दें तो खादी का प्रचार होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम तकनीकी को आमजन के साथ सामान्य रूप से कैसे करे यॆ एक चुनौती है, स्वच्छता की रैंकिंग में 132 रैंक वाराणसी का आया था, जबकि इंदौर एक अधिकारी के सहयोग से पहले नम्बर पर आया था।
मैं नगर आयुक्त को यॆ टास्क दे रहा हूँ कि कानपुर को स्वच्छ करे और दस टॉप शहरों मे इसे शामिल करे, स्वच्छता को लेकर लखनऊ मे एक सेमिनार होना चाहिये जिसमें हर शहर के नगर आयुक्त अपने द्वारा किये गये तीन महत्वपूर्ण कार्यों को बताये।
उन्होंने कहा कि नदियों को प्रदूषण से मुक्त करना हमारी प्राथमिकता है, मगर कानपुर मे कई नाले है जो सीधे गँगा जी में गिरते है। इसपर नगर निगम को इसको लेकर सोचना चाहिये। इसको लेकर यहाँ के आईआईटी के साथ मिलकर नयी तकनीकी पर विचार करना होगा।
वियतनाम ने किया चीन के दक्षिणी चीन सागर पर युद्ध अभ्यासों का विरोध
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
चीन ने वियतनाम के निकटतम द्वीप में युद्ध का अभ्यास किया था जिसके सम्बन्ध में वियतनाम काफी नाराज प्रतीत हो रहा है. डीडी न्यूज़ की एक खबर के अनुसार वियतनाम का कहना है कि चीन उसके पेरोसेल द्वीप समूह पर युद्ध अभ्यास कर रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम ने दावा किया है कि चीन ने पेरासेल द्वीप समूह के आसपास के अभ्यासों का आयोजन किया था, वियतनाम का कहना है कि यह शांतिपूर्ण तरीके से “वैध अधिकारों” की रक्षा करेगा।

वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक नियमित ब्रीफिंग को बताया कि चीन ने कुछ भी गलत नहीं किया है, उन्होंने कहा कि प्रासंगिक पक्ष अभ्यासों को शांत और उचित तरीके से देख सकता है।
चीन और पड़ोसी देश वियतनाम के बीच इस जल विवाद पर तनाव तीन वर्षों में सबसे अधिक है। वियतनाम ने अपतटीय जल में तेल ड्रिलिंग रोक दी है, जिसका दावा बीजिंग के दबाव में भी जुलाई में चीन द्वारा किया जाता है।
वहीं दक्षिण चीन सागर पर दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और भारत के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों पर भी चीन ने वियतनाम के प्रयासों में असहज दिखाई दे रहा है।
रेलवे होटल टेंडर मामले में लालू और तेजस्वी को सीबीआई ने किया समन जारी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
IRCTC मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेहस्वी यादव को समन जारी किया है. लालू परिवार की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. सीबीआई इन दोनों से पूछताछ करेगी. सीबीआई ने दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर दिया है.
लालू पर आरोप है कि अपने रेलमंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने IRCTC के होटलों का टेंडर अपने ख़ास लोगों को दिया था. वहीँ तेजस्वी यादव पर आरोप है कि उन्होंने होटल देने के बदले जमीन ली थी. रिपोर्ट्स के अनुसार पटना में उसी जमीन पर लालू यादव का मॉल बनाया जा रहा है.
रिपोर्ट्स के अनुसार उक्त कम्पनी में बतौर निदेशक राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव शामिल हैं.
Land-for-hotels scam: CBI summons Lalu, son Tejashwi for questioning https://t.co/MzHaMoGU3i pic.twitter.com/bYmpp33Q2Q
— Business Standard (@bsindia) September 7, 2017
रेल हादसा : शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे
आदित्य सचदेव हत्याकांड: ‘रॉकी यादव व अन्य दो को उम्रकैद की सज़ा’
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
आदित्य सचदेव हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त रॉकी यादव को गया न्यायालय द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. रॉकी यादव समेत उसके दो साथियो को कोर्ट ने दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. मई 2016 में आदित्य सचदेव की कार में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद पूर्व जनता दल यूनाइटेड की नेता मनोरमा देवी के बेटे राजेश रंजन यादव उर्फ़ रॉकी को गिरफ्तार किया गया था.
अपने बेटे के हत्यारों को सजा मिलने से मृतक आदित्य सचदेव के माता पिता संतुष्ट हैं. हालांकि इसके पहले उन्होंने अपने बेटे को खो देने के बावजूद हत्यारों के लिए नरमी बरते जाने की बात कही थी.
हत्याकांड के समय रॉकी यादव की माँ रूलिंग पार्टी की नेता थीं, इसलिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर ये आरोप लगाये जा रहे थे कि वो मामले की जाँच धीरे तरीके से करवा रहे हैं.
गौरतलब है की 12वीं का छात्र आदित्य सचदेव अपने दोस्तों के साथ कार में गया-बोधगया मार्ग पर जा रहा था जहाँ उसने रॉकी यादव की रेंज रोवर एसयूवी गाड़ी को ओवरटेक कर लिया. जिससे गुस्सा होकर रॉकी यादव ने आदित्य सचदेव के सिर में गोली मार दी थी.
रॉकी यादव को न्यायालय हत्या का दोषी पाते हुए आईपीसी की धारा 302, 323, 427, व आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत सजा सुनाएगी. उसका एक साथी बिंदी यादव जिसे आईपीसी की धारा 212, 177 के तहत दोषी पाया गया है.
















