28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 955

दहेज न मिलने पर पत्नी को पीटा, बनाया अप्राकृतिक यौन सम्बंध

कोमल झा । Navpravah.com
हरियाणा के भिवानी के चरखी दादरी इलाके में एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज मांगने, जान से मारने की धमकी देने और अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है. पीड़िता किसी तरह ससुराल से भागकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. इसके बाद इस मामले की शिकायत दादरी महिला थाने में दी गई है.
सूत्रों के मुताबिक, भिवानी के चरखी दादरी इलाके में एक महिला की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुरालवाले उसे बहुत परेशान किया करते थे. उसका पति अवदेश भी अपने माँ-बाप का साथ देता था. हद की बात तब हो गई. जब एक दिन पति ने जान से मारने की धमकी दी फिर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाए.
जांच अधिकारी एएसआई सुनीता देवी ने बताया कि पीड़िता के साथ उसका पति अवदेश अप्राकृतिक यौन शोषण करता रहता था और दहेज के लिए  लगातार मांग करता रहता था. पीड़िता की शिकायत करने के आधार पर आरोपी पति सहित तीन पर आईपीसी की धारा 498A, 323, 377 और 506 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.
आप को बता दे. कि कुछ महीने पहले ही हरियाणा के फतेहाबाद में अप्राकृतिक यौन शोषण का एक और मामला सामने आया था. विवाहिता ने बताया था कि उसकी शादी 2008 में हुई थी. इसके बाद उसकी सास और ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. पति भी दहेज लाने के लिए दबाव बनाते हुए अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था.

‘गोरक्षा के नामपर नहीं होनी चाहिये हिंसा’ :सुप्रीम कोर्ट

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में गोरक्षा की आड़ में होने वाली हिंसक घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने सरकार को आदेश दिए हैं कि ऐसी हिंसा पर लगाम कसी जाए. तुषार गांधी द्वारा दायर की गई जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को ये निर्देश दिया है कि वे सप्ताह भर के अन्दर हर जिले में किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बतौर नोडल ऑफिसर नियुक्त करें जो ऐसी हिंसक घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकें. साथ ही राज्यों के मुख्य सचिव डीजीपी के साथ मिलकर हाईवेज़ पर पुलिस पेट्रोलिंग का खाका तैयार करें व रणनीति के अनुसार काम शुरू करें. ऐसी घटनाओं पर रोकथाम सरकार की प्राथमिकता बने.

सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों से अब तक ऐसी घटनाओं के सम्बन्ध में क्या कार्यवाई की गई इस सम्बन्ध में रिपोर्ट भी माँगी है. याचिका कर्ता की ओर से वकील इंद्रा जयसिंह ने ये कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ये कहे जाने के बावजूद कि ऐसी किसी भी हिंसक घटनाओं का केंद्र सरकार समर्थन नहीं करती, हिंसक घटनाएँ हो रही हैं. केंद्र सरकार ये कहकर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है.

सुप्रीम कोर्ट ने ये स्पष्ट किया है कि अगर कानून है तो उसे लागू करके हिंसा की घटनाओं को रोका जाए. हिंसा हर हाल में रुकनी ही चाहिए. इसके विरुद्ध फौरन करवाई हो और ये सुनिश्चित किया जाए कि कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को भी नहीं है. सुनवाई के दौरान ही याचिकाकर्ता को नसीहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें मालूम होगा कि कुछ ही दिन पहले कितने जानवरों को काटा गया है. उस विषय पर याचिका तो नहीं दाखिल की गई? बेहतर होगा मुद्दों पर राजनीति न की जाए.

सीरियल ब्लास्ट मामला: अबू सलेम सहित ५ को सुनाई जाएगी सज़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क
12 मार्च साल 1993 के मुंबई धमाकों के मामले में मुंबई की विशेष अदालत टाडा गुरुवार यानी आज सजा का ऐलान करेगी. अबु सलेम और मुस्तफा डोसा इस मामले में मुख्य आरोपी हैं. मुस्तफा की 28 जून को हार्टअटैक आने के बजह से मौत हो गई थी.
मुंबई में हुए इन 13 बम धमाकों में 257 लोग मारे गए थे. सीबीआई ने पांच दोषियों में से तीन के लिए सजा-ए-मौत और दो के लिए उम्रकैद की सजा देने की मांग की है.  सलेम इस वक्त नवी मुंबई में तलोजा जेल में बंद है. इस वक्त वह 1995 के बिल्डर प्रदीप जैन हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है.
टाडा कोर्ट मुंबई  बम ब्लास्ट मामले में पहले ही 100 लोगों को दोषी करार दे चुका है. इनमें बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी शामिल हैं. उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत सजा सुनाई गई थी. उनकी सजा पूरी हो चुकी है. गैंगस्टर अबू सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था. पुर्तगाल से प्रत्यर्पण संधि (extradition treaty) होने की वजह से कोर्ट सलेम को फांसी या उम्रकैद की सजा नहीं दे सकती है. सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि उसे ज्यादा से ज्यादा 25 साल तक की सजा दी जा सकती है. सजा पर बहस के दौरान प्रॉसिक्यूशन ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी.
12 मार्च, 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और 700 से ज्यादा लोग  घायल हुए थे. ये धमाके बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, एयर इंडिया बिल्डिंग और ‘सी रॉक’ जैसे होटल सहित शहर की 12 जगहों पर एक के बाद एक करके ब्लास्ट  हुए थे. इन धमाकों में बड़ी मात्रा में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था और धमाकों में 27 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान भी हुआ था. सलेम के अलावा साल 2005 में पुर्तगाल से दोसा, करिमुल्लाह खान, फिरोज अब्दुल राशिद खान, रियाज़ सिद्दीकी, ताहिर मर्चेंट और अब्दुल कय्यूम को भी प्रत्यर्पित किया गया था. अभी भी इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, टाइगर मेमन समेत 27 आरोपी फरार हैं

पहले ही दिन ख़राब हो गई ‘लखनऊ मेट्रो’, फंसे रहे सैकड़ो यात्री

PC: Hindustan times

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

लखनऊ मेट्रो का मंगलवार को उद्घाटन किया गया, बुधवार सुबह कमर्शियल रन के पहले ही चक्कर में लखनऊ मेट्रो रास्ते में ख़राब हो गई। इस ट्रेन में 101 यात्री फंसे रहे, इस मामले में डायरेक्टर लखनऊ मेट्रो महेंद्र कुमार ने कहा कि टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते मेट्रो खड़ी रही।

लखनऊ मेट्रो के डायरेक्टर महेंद्र कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे तक 20,100 यात्रियों ने ट्रैवल किया है, सब लोगों को सही से निकालने के बाद पूरा दिन ट्रवैल किया गया। उन्होंने बताया सुबह जो मेट्रो में समस्या आई थी, वो इमरजेंसी ब्रेक एप्लाई होने चलते आई थी। महेंद्र कुमार ने ये भी कहा कि आज पहला दिन है, छोटी मोटी टेक्निकल प्रॉब्लम आती है, उन्होंने कहा कि मेट्रो हेल्प लाईन में यात्रियों की 25 कॉल आई है, सभी यात्री मेट्रो में यात्रा कर के बहुत खुश हैं।

मेट्रो स्टेशन से उसके बाद से निकल जाने वाले सभी यात्री के बीच की अवधि के दौरान, ट्रेन के अंदर सभी यात्रियों को एलएमआरसी अधिकारियों द्वारा उचित देखभाल की जाती रही, उन्हें आवश्यक हर देखभाल और समर्थन प्रदान किया जा रहा है।

US Open: पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में जुआन मार्टिन देल पोत्रो और रोजर फेडरर की भिड़ंत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमरीकी ओपन के पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में जुआन मार्टिन देल पोत्रो और रोजर फेडरर आमने समाने होंगे। ज़ाहिर है टक्कर मुकाबले की होगी। अर्जेंटीना के 24वीं वरीयता प्राप्त देल पोत्रो ने ऑस्ट्रेलिया के छठी वरीयता प्राप्त थियेम को 1 . 6, 2 . 6, 6 . 1, 7 . 6, 6 . 4 से हराया।
देल पोत्रो ने 2009 फाइनल में फेडरर को हराकर एकमात्र ग्रैंडस्लैम जीता था। वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने जर्मनी के फिलीप कोलश्रेइबर को 6 . 4, 6 . 2, 7 . 5 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। कोलश्रेइबर के खिलाफ उनका रिकार्ड 12 . 0 का हो गया है। शीर्ष वरीयता प्राप्त रफेल नडाल ने अमेरिकी ओपन में 50वीं जीत दर्ज की।
अब वह रूस के आंद्रेइ रूबलेव से खेलेंगे, जिन्होंने बेल्जियम के नौवी वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन को 7 . 5, 7 .6, 6 .3 से शिकस्त दी। नडाल ने अलेक्जेंडर डोलगोपोलोव को 6 .2, 6 .4, 6. 1 से हराया। वह सेमीफाइनल में फेडरर से भिड़ सकते हैं। महिला वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा का सामना क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की कोको वेंडेवेगे से होगा।
एस्तोनिया की 418वीं रैंकिंग वाली केइया कानेपी भी अंतिम आठ में पहुंच गई, जिसने रूस की डारिया कासात्किना को 6 . 4, 6 . 4 से हराया। अब वह अमेरिका की मेडिसन की से खेलेगी, जिसने चौथी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 7 . 6, 1 .6, 6 . 4 से मात दी।

सावधान: ‘लॉकी’ रैनसमवेयर का अटैक फिर हुआ शुरू

attack of locky ramsware is back

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लॉकी रैंसमवेयर के फिर से उभरने और ईमेल को बाधित करने के बीच सरकार ने अलर्च जारी कर दिया है। डीडी न्यूज़ में प्रकाशित खबर के अनुसार जिस रैंसमवेयर हमले को समाप्त मान लिया गया था अब फिर से इसके खतरे बरकरार हैं और यह इससे साबित होता है कि 28 अगस्त को मात्र 24 घंटे के अंदर अमेरिका में करीब 23 लाख ईमेल मालवेयर भेजे गए।
बताया गया कि मालवेयर पेलोड एक जिप फाइल में विजुअल बेसिक स्क्रिप्ट (वीबीएस) फाइल में छिपा हुआ था, जिसे एक बार क्लिक करने पर, लॉकी रैन्समवेयर का नवीनतम संस्करण डाउनलोड हो जाएगा।भारतीय कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (आईसीईआरटी) के मुताबिक, ‘स्पैम मेल्स’ का इस्तेमाल रैंसमवेयर को फैलाने के लिए किया जा रहा है।
 एजेंसी ने सभी उपयोगकर्ताओं को मेल खोलते समय सावधानी बरतने और संदिग्ध फाइल संलग्नक से बचने की हिदायत दी है। इसके साथ-साथ संगठनों को स्पैम ब्लॉक सूचियों और स्पैम अवरोधों को अपडेट करने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बसपा से निकाले गये दो और दलित नेता

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने दो दलित नेता अशोक कुमार रावत और उनके भाई मनीष कुमार रावत को अपनी पार्टी से निकाल दिया है। अशोक कुमार पूर्व सांसद हैं। इस ख़बर के आते ही ये चर्चा आम हो गई है कि अब दलितों की पैरवी करने वाली पार्टी में भी दलितों की कोई पूछ नहीं रह गई है।

बसपा के नेताओं ने कहा कि दोनों लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हटाया गया है। लेकिन मनीष कुमार ने कहा कि मायावती ने बीस लाख रुपए मांगे थे, लेकिन मैने देने से इंकार कर दिया, क्योंकि मेरे पिता जी की बायपास सर्जरी करवानी है। बस इसी वजह से लगता है मुझको निकाल दिया गया। मनीष ने आगे कहा कि बसपा में पैसे मांगने की लिमिट तोड़ी जा रही हैं इसलिए लोग उसको छोड़ रहे हैं। मनीष ने कहा पार्टी के सभी नेता तंग आ गये हैं, लेकिन वे अभी कुछ बोलेंगे नहीं।

जानकारी के मुताबिक, मनीष ने अभी कोई पार्टी ज्वॉइन नहीं की है, लेकिन वे जल्द ही कोई पार्टी ज्वाइन करेगें उसके बाद संभवतः वे पार्टी से जुड़ी बाकी बातों से पर्दा उठा सकते हैं। उनके चाचा रामपाल वर्मा हरदोई के बालामऊ से भाजपा से विधायक हैं। इससे पहले दलित नेता इंद्रजीत सरोज बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे, सरोज और रावत दोनों जातियों को बसपा का परंपरागत वोटर माना जाता है। पिछले कुछ महीनों में बसपा के कई नेताओं ने या तो पार्टी छोड़ दी या फिर उनको निकाल दिया गया।

उत्तर कोरिया के मुद्दे पर विश्व की महाशक्तियों में टकराव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षणों व युद्ध की तैयारियों से जहां एक ओर पूरा विश्व गंभीर हो चुका है वहीँ, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि यदि उत्तर कोरिया के परमाणु मिसाइल कार्यक्रम के सम्बन्ध में कोई कूटनीतिक निर्णय नहीं लिया जाता है तो ये वैश्विक विनाश का कारण भी बन सकता है. साथ ही ब्रिटेन ने भी उत्तर कोरिया पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है.

उत्तर कोरिया द्वारा लगातार किये जा रहे परमाणु समझौतों व सुरक्षा कानूनों के उल्लंघन के बाद से पूरा संसार सकते में आ गया है. दक्षिण कोरिया ने भी अपनी नौसेना के युद्ध अभ्यास में तेजी ला दी है. पूर्वी तट पर दक्षिण कोरिया के नौसैनिक युद्ध का अभ्यास कर रहे हैं. दक्षिण कोरिया को इस बात का संदेह है कि उत्तर कोरिया पर तमाम पाबंदियों के बावजूद युद्ध के उकसावे का कोई भी हथकंडा अपना सकता है.

उधर जापान के राष्ट्रपति शिंजो आबे ने भारतीय मंत्री अरुण जेटली से कहा है कि जापान भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. रूस की तरफ से उत्तर कोरिया पर प्रतिबन्ध की बात पर वैश्विक पटल पर सभी देशों में एक मत नहीं बन रहा है जिसे बेहद चिंता का विषय मन जा सकता है.

विश्व की महाशक्तियां बंटी हुई नजर आ रही हैं. रुस और चीन दोनों ही अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के खिलाफ नजर आ रहे हैं. साथ ही अमरीका ने उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंधों की वकालत की है. सुरक्षा परिषद में भी अमेरिका इसके सम्बन्ध में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है. साथ ही पूरे विश्व से उत्तर कोरिया को अलग थलग किये जाने की तमाम कोशिशें अमेरिका द्वारा की जा रही हैं.

राजकोट : जीजा को मार भाइयों ने लिया बहन के खून का बदला

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

राजकोट के मवड़ी में एक केस सामने आया है, सालों ने अपने जीजा का खून करके उसकी लाश को माँ के सामने रख दिया और कहा कि लो बदला पूरा कर दिया, मेरी बहन की आत्मा को आज शांति मिलेगी, क्योंकि उसका हत्यारा मारा गया।

तिरूपति बालखजी सोसायटी मे रहने वाले रवि ने अपनी पत्नी राधिका से लव मैरेज किया था, करीब 10 महीने पहले रवि ने राधिका का कत्ल कर दिया था, जिसके बाद रवि को जेल हो गयी थी, 5 दिन पहले ही रवि पैरोल पर रिहा हुआ था, जिसका फायदा उठाते हुए राधिका के दोनों भाई प्रशांत और हर्षद ने अपने दोस्त परम के साथ मिलकर रवि का कतल करके अपनी बहन के खून का बदला ले लिया।

कत्ल करने के बाद तीनों फरार हो गये थे, हालांकि कुछ ही घंटों के भीतर तीनों को नगर पुलिस ने पकड़ लिया। राधिका ब्यूटी पार्लर चलाती थी, बहन की आत्मा को शांति मिले, इसलिए तीनों आरोपियों ने रवि का कत्ल कर दिया।

बहन की हत्या का बदला लेने के लिए दोनों ही बेचैन थे, जैसे ही भाइयों को पता चला कि रवि पैरोल पर बाहर आया है, उन्होंने तुरन्त काम को अंजाम देने का मन बना लिया। सोमवार की दोपहर जब रवि अपने घर बाहर से आया तभी तीनों ने मिलकर चाकू से उसपर प्रहार किया और उसकी निर्मम हत्या कर दी।

पीएम मोदी की म्यांमार में आंग्सान सूकी से मुलाकात, किये कई अहम फैसले

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आज म्यांमार की यात्रा पर हैं जहाँ उनकी मुलाक़ात स्टेट काउंसिलर आंग सान सू की से हुई.  इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से एक्सटर्नल मिनिस्ट्री के प्रवक्ता रवीश कुमार ने दी.

मुलाकात में पीएम मोदी और सू की के बीच राखिने राज्य में रोहिंग्या मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचारों के सम्बन्ध में भी चर्चा की सम्भावना व्यक्त की जा रही हैं. साथ ही सरकार रोहिंग्याओं के भारत से विस्थापन के विषय में भी गंभीर है. पीएम मोदी ने म्यांमार के सम्बन्ध में वीसा दिए जाने को लेकर भी अहम घोषणा की है. साथ ही उन्होंने कई अहम फैसले म्यांमार के सम्बन्ध में लिए हैं. इन सब की जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से दी है.

लगभग 40000 रोहिंग्या भारत में अवैध तरीके से निवास कर रहे हैं. भारत और म्यांमार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम की ओर अग्रसर होने के भी संकेत दिए हैं. साथ ही व्यापार और निवेश से सम्बंधित चर्चा भी होगी.

ब्रिक्स के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पधानमंत्री मोदी म्यांमार पहुंचे हैं. 2014 के आसियान समिट के दौरान भी पीएम मोदी म्यांमार का दौरा कर चुके हैं. म्यांमार भारत का बेहतर सहयोगी देश माना जाता है. जिससे भारत तकरीबन 1640 किलोमीटर का बॉर्डर शेयर करता है.