28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 946

सुलझने की बजाय उलझता जा रहा प्रद्युम्न मामला,सीएम ने किया सीबीआई जांच का ऐलान

pradyuman-case-getting-complicated

शिखा पांडे | Navpravh.com

रायन स्कूल में हुए मासूम बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के मामले में आये दिन नए खुलासे हो रहे हैं, लेकिन अब तक कोई पुख्ता बात निकलकर सामने नहीं आयी है। तमाम हंगामों के बाद आज मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने प्रद्युम्न के घर का दौरा किया व पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की। सीएम ने परिवार को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द इस मामले की तह तक पहुंचकर क़ातिल का पता लगाया जायेगा व सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। देश भर से लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग को देखते हुए अंततः उन्होंने इस केस को सीबीआई को सौंपने की घोषणा भी की।

खट्टर ने यह भी ऐलान किया कि अब रायन इंटरनेशनल स्कूल की गुडगाँव ब्रांच, जहाँ प्रद्युम्न पढता था, 3 महीने के लिए सरकार के कब्ज़े में रहेगी। इसका मुख्य कारण यह बताया गया कि उस स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के भविष्य को मद्देनज़र रखते हुए यह फैसला किया गया है। राज्य के डिप्टी कमिश्नर स्कूल की तमाम गतिविधियों पर नज़र रखेंगे।

प्रद्युम्न के परिवार से बात करने के बाद सीएम खट्टर ने मीडिया से रूबरू होते हुए सीबीआई जांच का ऐलान किया। यहाँ भी उन्होंने उस हरियाणा पुलिस का बचाव किया, जिसके दुर्व्यवहार की शिकायत रायन स्कूल के माली और बस ड्राइवर ने की। माली और ड्राइवर ये बता चुके हैं कि पूछताछ के दौरान किस तरह हरियाणा पुलिस ने उनके साथ मारपीट की व उनपर दिमागी दबाव बनाया। सीएम ने कहा कि हरियाणा पुलिस ईमानदारी से अपना काम कर रही है, लेकिन परिवार व कई अन्य लोगों की लगातार मांग के चलते सीबीआई जांच का फैसला लिया गया है।

प्रद्युम्न के माता पिता ने सीएम के दौरे व सीबीआई जाँच के ऐलान पर आभार प्रकट करते हुए बस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह अब भी अपनी बच्ची को उसी स्कूल में भेजेंगे, इसके जवाब में वे बोले कि इसका फैसला परिस्थितियाँ ही करेंगी, और वह बच्ची भी, जो पिछले तीन सालों से अपने भाई प्रद्युम्न के साथ उस विद्यालय में जाती आती रही है। प्रद्युम्न के पिता ने कहा, “मेरी मांग पिंटो परिवार या किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। मेरी मांग है कि ऐसी कार्रवाई हो जिससे अन्य स्कूल प्रशासन भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग हों।”

दूसरी ओर आज आरोपी कंडक्टर अशोक की पत्नी व उसकी भाभी ने जेल में उससे मुलाकात के बाद जो खुलासा किया है, वो और भी चौंकाने वाला है। उन्होंने मीडिया को बताया कि अशोक ने प्रद्युम्न को नहीं मारा है। उसे डरा- धमकाकर, मार-पीटकर इस मामले में फंसाया गया है। पत्नी का कहना है कि अशोक ने उन्हें बताया है कि ये हत्या उसने नहीं की है, उसे जबरन जुर्म कुबूल कराने के लिए कोई नशे का इंजेक्शन भी दिया गया था। इन सभी खुलासों के बाद अशोक की पत्नी व परिवार ने भी मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

इधर आरोपी अशोक के वकील ने कहा है कि पुलिस ने अशोक को मारपीट और करंट के झटके देकर जबर्दस्ती बयान दर्ज करवाया है। अशोक ने वकील को कहा कि हत्या से उसका कोई लेना देना नहीं है। अब इस पूरे घटनाक्रम में क्या सच है, क्या झूठ, यह तो शायद सीबीआई जांच के बाद ही सामने आ पायेगा।

सिक्किम बयानबाज़ी मामले में प्रियंका ने किया सरेंडर

एंटरटेनमेंट डेस्क । Navpravah.com
विदेश में सिक्किम को लेकर विवादित बयान देने को लेकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ट्रोल हुई थीं। ट्रोल होने पर प्रियंका पारा चढ़ गया, इस बात को लेकर उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दिया अपने फ़ेसबुक पेज पर।
हाल ही में प्रियंका ने कनाडा के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि सिक्किम के आतंकवाद से त्रस्त होने की वजह से वहां कभी कोई फिल्म नहीं बनी। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद प्रियंका ने कहा मेरा मतलब लोगों के दिल को ठेस पहुंचना नहीं था। हालाँकि प्रियंका सिक्किम के लोगों से माफ़ी भी माँग चुकी हैं।
प्रियंका ने कहा कि मुझे दुःख है कि टीआईएफएफ में एक हालिया इंटरव्यू के दौरान मैंने जो कुछ भी कहा, उससे लोगों को बहुत दर्द हुआ, जबकि मेरा बिल्कुल ऐसा इरादा नहीं था। मेरा मतलब ये कभी नहीं था कि सिक्किम में विद्रोह है। मेरा बयान उस फिल्म के संदर्भ में था, जो संघर्ष से ग्रस्त लोगों के साथ शरण लेने वाले लोगों के साथ काम करते है। सिक्किम एक शांतिपूर्ण, राज्य है, यह  मैं  भी जानती हूँ। मेरे बयान ने सिक्किम के लोगों की भावनाओं और सम्मान को चोट पहुंचाई है और इसके लिए मैं वास्तव में माफी चाहती हूँ।
मैं हमेशा ऐसे व्यक्ति के तौर पर गर्व महसूस करती हूं, जिसे दुनिया के बारे में सूचित किया गया है लेकिन इस बार, कुछ बातें मेरी गलत थी और जब मुझे कुछ तथ्यों के बारे में बेहतर जानकारी मिलनी चाहिए थी, तो मैंने जो कुछ कहा था, उसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेती हूं। मैं बयान के प्रभाव को समझती हूँ और आशा करती हूं कि सिक्किम के लोगों और सरकार ने मुझे अपने दिल में माफ कर दिया है।

योगी सरकार से परेशान किसान, कहा , ‘ये सरकार हमारे साथ कर रही है क्रूर मजाक’

हमेशा होता रहेगा प्रभु राम का दर्शन

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

क़र्ज़ में डूबे उत्तर प्रदेश के किसानों को राहत पहुँचाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार उन्हें ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित कर रही है, लेकिन किसानों की माने तो कर्ज माफी के नाम पर सरकार किसानों के साथ क्रूर और भद्दा मजाक कर रही है।
ताज़ा मामला यूपी की इटावा जनपद का है, जहाँ के किसान ईश्वर दयाल को महज 19 पैसे का कर्जमाफी का प्रमाण पत्र सौंपा गया, इस पर किसान ने कहा कि हमारे पूर्वजों में स्वतंत्रता सेनानी थे, ऐसे में यह प्रमाण पत्र स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के चेहरे पर एक थप्पड़ है।
किसान ईश्वर दयाल ने ये भी कहा कि सरकार ने हमारे साथ क्रूर मजाक किया है, इटावा में ईश्वर दयाल की तरह ही कई किसानों के 50 पैसे तक के क़र्ज़ माफ़ किये गए हैं। हालांकि कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी इसे गलत बता रहे हैं, पचौरी ने कहा कि ये गलत है, कुछ किसानों के लिए ऋण के रूप में 1,00,000 रूपए, 80,000 रूपए और 9 0,000 रूपए के ऋण के लिए माफ़ किया गया है।
इससे पहले हरदोई में भी लघु और सीमांत किसानों के साथ सरकार ने मज़ाक किया था, यहाँ भी कई किसानों को महज 22 पैसे से 10 रूपए के कर्जमाफी का प्रमाण पत्र सौंपा गए थे।

लन्दन के पार्संस ग्रीन स्टेशन में हुआ धमाका, 15 लोगों के मरने की ख़बर

Bomb blast in london station
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
लंदन के अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन पर आज बड़ा धमाका हुआ है, जिससे लंदन दहल उठा, मिली जानकारी के अनुसार ये धमाका स्टेशन पर पड़े सफेद कंटेनर में हुआ है, वहाँ एक शॉपिंग बैग रखा था, जिसमें बम रखने की आशंका जताई जा रही है।
यह धमाका अचानक हुआ, जिससे लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। इस धमाके के बाद मची भगदड़ के बाद कई लोग इसमें घायल हो गए हैं और 15 से 20 लोग की मौत होने की खबर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
चश्मदीद का रोंगटे खड़े कर देने वाला बयान-
एक निजी चैनल के अनुसार, रिचर्ड नाम के चश्मदीद ने उन्हें बताया कि ‘मैं ट्रेन में अखबार पढ़ रहा था, अचानक भगदड़ मच गई थी, कई लोग इधर-उधर भागते दिखे मैंने कई लोगों को जख्मी हालत में देखा, मेरे तो ये सब देखकर रोंगटे खड़े हो गये।”
इस धमाके के बाद स्टेशन को बंद कर दिया गया है, कई ट्रेनों के रूट बदल दिये गये हैं, धमाके की वजह से लोगों के चेहरे झुलस गए हैं। ये धमाका लंदन के पार्संस ग्रीन स्टेशन में हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जब तक अगली सूचना न जारी की जाए, तब तक यात्री इस स्टेशन से उचित दूरी बनाकर रखें, जिससे किसी तरह की अनावश्यक समस्या न पैदा हो।

अब आधार कार्ड हो, तभी बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

if you have aadhar card the you will be approved of driving license
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
देश में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंसों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है और नियमों में भी बदलाव करके अधिसूचना जारी कर दी है, अब बिना आधार कार्ड के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन सकेगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करके आसान कर दिया है, लेकिन फर्जी लाइसेंस पर लगाम कसने के मकसद से पहचान के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है।
सरकार ने आरटीओ कार्यालयों को पहले ही नेशनल इंफॉमैटिक्स सेंटर यानि एनआईसी से जोड़ दिया था, जिसमें आरटीओ का रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस और अन्य सभी डेटा को अपलोड किया गया है।
लाइसेंस बनवाने के लिए वोटर आईडी, पासपोर्ट, एलआईसी जैसे दस्तावेजों की जरूरत नहीं होगी। अब आधार कार्ड ही काफी होगा। जरुरी दस्तावेजों की सूची में आधार को सबसे ऊपर रखा गया है।
अभी लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस के लिए अलग आवेदन करना पड़ता है। नई व्यवस्था के तहत दोनों दोनों लाइसेंस के लिए एक बार एक ही आवेदन करना होगा। जिससे अब लाइसेंस बनवाने वालों को आसानी होगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय दौरा

two-day-visit-to-president-ramnath-kovind
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
देश के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महामहिम को चुने जाने के बाद 14 सितम्बर को उत्तर प्रदेश के अपने पहले दौरे पर पहुंचे थे, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यह दौरा दो दिवसीय है। जिसके तहत आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यूपी के दौरे पर दूसरा दिन है।
कोविंद गुरुवार को अपने दौरे के तहत लखनऊ पहुंचे थे, जहाँ उनका स्वागत राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी ने किया था, आजमहामहिम कोविंद के यूपी दौरे का दूसरा दिन है। जिसके तहत राष्ट्रपति ने आज राजभवन में ब्रेक फास्ट किया।
राष्ट्रपति प्रवास के दौरान राज्यों में बने राजभवन में रात्रि विश्राम करते हैं, इस बीच यहां वह लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं। करीब एक बजे दोपहर में राष्ट्रपति हेलीकप्टर से कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। 6 बजे एयरपोर्ट पर वापस लौटेंगे और यहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

फ़िल्म समीक्षा : लखनऊ सेंट्रल

movie-review-of-lucknow-central

नवप्रवाह रेटिंग: ⭐️⭐️⭐️

कास्ट: फरहान अख्तर, डायना पेंटी, रोनित रॉय, गिप्पी ग्रेवाल, दीपक डोबरियाल, राजेश शर्मा, इनामुलहक, रवि किशन
निर्देशक: रंजीत तिवारी

कोमल झा । Navpravah.com

सच्ची घटनाओं पर आधारित फ़िल्मों का दौर है। बॉलीवुड में ऐसी फ़िल्मों का चलन सा हो गया है और ज़्यादातर फ़िल्में अच्छा व्यवसाय भी करती नज़र आई हैं। आइए जानते हैं कैसी है फ़िल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’।

कहानी-

किशन गिरहोत्रा (फरहान अख्तर) एक छोटे से शहर मुरादाबाद में एक मामूली लाइब्रेरियन का बेटा है। किशन का सपना अपना खुद का बैंड बनाने का होता है, लेकिन वो मुरादाबाद के आईएएस ऑफिसर के मर्डर के झूठे केस में फंस जाता है। इसके बाद वो झूठे जुर्म में जेल चला जाता है, लेकिन वकील मांग करता है कि किशन को उम्र कैद नहीं मृत्यु दंड मिलना चाहिए। किशन लखनऊ जेल पहुंचता है और इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री (रवि किशन) की ओर से एक ऐलान होता है कि 15 अगस्त के दिन प्रदेश की सारी जेलों के बीच एक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। अब किशन लखनऊ सेंट्रल जेल में बैंड बनाने का जिम्मा उठाता है और इस काम में उसकी मदद करती हैं गायत्री कश्यम (डायना पैंटी), जो कि किशन की मैडम जी हैं।हांलाकि बैंड बनाने की प्लानिंग वो इसलिए करता है ताकि वो जेल से भाग सके। क्या वह जेल के अंदर अपना बैंड बनाने का सपना पूरा कर पाता है या वह जेल से भागने में सफल हो पाता है?

सच्ची घटनाओं पर आधारित लखनऊ सेंट्रल फिल्म आप को इमोशनली बहुत कनेक्ट करेगी। लेकिन फिल्म में ड्रामा और हास्य भी सही समय पर दिखाया गया है। मुश्किलों का सामना करके जीत हासिल करने की थीम इस फिल्म को लोगों के दिल कनेक्ट करती है। अपने घर से बाहर चारदीवारी जेल के अंदर जीने की एक वजह तलाशते कैदी दर्शकों के दिल को छू लेते हैं। अपने परिवार और समाज से ठुकरा दिए जाने के बाद कैदी एक-दूसरे के साथ ही सुकून महसूस करते हैं। रंजीत तिवारी ने कैदियों के बीच इस दोस्ती और अनोखे रिश्ते को बहुत खूबसूरती के साथ निभाया है।

अभिनय-

फरहान ने अपना किरदार बख़ूबी निभाया है, लेकिन कहीं-कहीं देसी चरित्र निभाने के लिए उनके एफर्ट्स विजिबल हो जाते हैं, लेकिन उनका किरदार कहानी से कनेक्ट कर ही देता है। उनका किरदार आपको उनकी बदकिस्मती पर रुला देता है। रॉनित रॉय अपने किरदार पर बहुत सटीक दिखते हैं। वह फिल्म में एक धूर्त और चालाक जेलर की भूमिका निभा रहे हैं। कैंदियों पंडित जी (राकेश शर्मा), विक्टर (दीपक डोबरियाल), दिक्कत (इनामुलहक) और पाली (गिप्पी गिरेवाल) , रवि किशन आदि कलाकारों ने भी अपना किरदार बख़ूबी निभाया है। बात करें डायना पेंटी की, तो उन्होंने भी अपने किरदार को बहुत ही खूबसूरती से निभाया है।

संगीत-

फिल्म में अगर गानों की बात करें, तो सबसे खूबसूरत गाना रंगदारी है। इसको कम्पोज़ बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया गया है, ये गाना भी आप को इमोशनली कनेक्ट करेगी। लेकिन फ़िल्म के गानों ने कुछ ख़ास कमाई नहीं की।

‘अमरनाथ’ आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की मौत

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर के नौगाम में हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर के कमांडर अबू इस्माइल और एक अन्य आतंकी को मार गिया है। लश्कर कमांडर इस्माइल वही आतंकी है जिसने 10 जुलाई 2017 की रात अमरनाय यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की भरी पर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में हमला कर दिया था।

नौगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में अमरनाथ हमले के मास्टरमाइंड अबू इस्माइल को मार गिया है, मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर अबू इस्माइल के साथ उसका एक और साथी मारा गया है। अबू इस्माइल के साथी की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

10 जुलाई की रात को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बस पर लश्कर के आतंकियों ने हमला किया था, इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं थी और 19 से अधिक लोग घायल हो गये थे। सभी सात लोगों में पांच गुजरात के और दो महाराष्ट्र के थे, यात्रियों के अलावा पुलिस पर भी आतंकियों ने हमला बोला था। आज सेना इस हमले के मास्टर माइंड अबू इस्माइल को मार गिया है।

बुलेट ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘महंगा सपना’ – शिवसेना

शशि थरूर के बाद अब शिवसेना ने मानुषी पर कसा तंज
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की शिवसेना ने कड़ी आलोचना की है, शिवसेना ने इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘महंगा सपना’ बताया। कहा कि इस परियोजना से देश को 108,000 करोड़ रुपये की चपत लगेगी। भूमि और पैसा गुजरात और मुंबई से आएगा और टोक्यो सारा मुनाफा लेगा।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ में बुलेट ट्रेन परियोजना की आलोचना की है। कहा, जापान इस परियोजना के लिए कील से लेकर रेल, मानव शक्ति से लेकर प्रौद्योगिकी और यहां तक की सीमेंट-कंक्रीट सब कुछ लाएगा, भूमि और पैसा गुजरात और मुंबई से आएगा और टोक्यो सारा मुनाफा लेगा।
शिवसेना ने यह भी जिक्र किया कि मुंबई के बोझ से दबा और असुरक्षित उपनगरीय रेल धन और सुधार के अभाव से जूझ रहा है और राज्य में कई अधूरी परियोजनाएं लंबित हैं।
शिवसेना ने कहा कि बुलेट ट्रेन भारत की आम जनता का सपना नहीं है, यह सिर्फ धनाढ्य वर्ग के लिए है और इसके लिए गोयल खास तौर से चुने गए हैं। बुलेट गुजरात को उद्योगपतियों को कुछ नया देने के लिए हैं, जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं।
फडणवीस मोदी के सपने के लिए 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि दे रहे हैं। मुखपत्र में कहा गया, अब हम आशा और दुआ करते हैं कि बुलेट ट्रेन का इस्तेमाल मुंबई को लूटने के लिए नहीं किया जाए।
दो दिवसीय भारत दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री ने भारत को बुलेट ट्रेन का सौगात दिया। जिसका शिलान्यास साबरमती आश्रम स्टेशन  पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने किया। भारत में पहला बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच में चलेगा।

16 नवम्बर को होगी सलमान खान के काले हिरण शिकार मामले की सुनवाई

salman-khans-black-deer-hunting-case-hearing-on-november-16
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
बॉलीवुड में जाने माने सलमान खान के काले हिरण शिकार के मामले में एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है। खबरों के मुताबिक, समय की कमी के चलते ये बहस अगली तारीख़ तक के लिए टाल दी गई। अब गुरुवार को इस केस पर फिर से कोर्ट में बहस होगी। आप को बता दे कि सलमान के खिलाफ कोर्ट को गुमराह करने के लिए दो अर्जियां दी गई थीं, जिसपर 16 को सुनवाई होगी।
इस केस में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। इन पर भी आरोप है कि इन्होंने सलमान को शिकार करने के लिए उकसाया था। बुधवार को इस केस में प्रॉसिक्यूशन की ओर से पब्लिक प्रासीक्यूटर भवानी सिंह भाटी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री की मौजूदगी में बहस शुरू की। इस केस को एक बार फिर से परखा गया। भवानीसिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में कोर्ट को जानकारी दी।
कोर्ट में कहा गया कि इस केस की चश्मदीद⁠⁠⁠⁠ पूनमचंद का बयान सलमान खान के सामने हुआ था और उन्होंने सलमान को शिकार करते समय काफी नजदीक से देखा था। कोर्ट में इस बहस के दौरान सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत और सैफ, तब्बू और सोनाली के वकील केके व्यास मौजूद थे। मामले में बहस जारी है और समय की समाप्ति के कारण इसे वहीं रोक दिया गया।
आप को बताते चलें कि सलमान के खिलाफ कोर्ट को गुमराह करने के खिलाफ दो अर्जियां भी दायर की गई हैं, जिसपर सुनवाई होना बाकी है।