28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 947

बेतुके बयान को लेकर ‘ट्रोल’ हुईं प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा, ‘नहीं मालूम तो चुप रहा करो’

कोमल झा । Navpravah.com
फिल्मी हसीना प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल ब्रैंड एम्बेसडर है और उसी के तहत वो जॉर्डन गई थीं|  हालांकि देश को अपनी इस बेटी पर गर्व होना चाहिए कि वो एक सामाजिक काम कर रही हैं लेकिन प्रियंका को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा|  दरअसल  उन्होंने देश का उत्तर पूर्व राज्य सिक्किम जो शांतिपूर्ण है, उसे उग्रवाद प्रभावित बता दिय|  जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया में ट्रोल की जा रही हैं|
दरअसल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने सिक्किम को उग्रवाद से परेशान राज्य बताया |  सिक्किम उत्तर पूर्व भारत में एक छोटा राज्य है इस राज्य में अब तक फिल्म इंडस्ट्री डेवलप नहीं हुई है, न ही इस क्षेत्र से किसी व्यक्ति ने फिल्म बनाया है|  प्रियंका यहां ‘पहुना’ के लिए आई हुई थीं, उन्होंने ‘पहुना’ को सिक्किम की पहली फिल्म बताया  इस फिल्म को खुद प्रियंका ने प्रोड्यूस किया है|  इसे फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला|  पाखी टायरवाला ने फिल्म को निर्देशित किया है|  कहानी के केंद्र में दो नेपाली बच्चे हैं|
सिक्किम पर प्रियंका की प्रतिक्रिया जैसे ही लोगों के सामने आई लोग नाराज हो गए और  सोशल मीडिया में उन्हें ट्रोल किया जाने लगा|  एक यूजर ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा सिक्किम भारत का एक सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में से है और यहां कोई उग्रवाद नहीं रहा और बात रही फिल्म इंडस्ट्री अभी शुरुआती अवस्था में है, लेकिन फिर भी यहाँ पर बहुत सी ऐसी फिल्मे बनी है, उन फिल्मो को  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बहुत सराहा गया है. लोगो ने यह भी कहा कि सिक्किम को विद्रोह प्रभावित राज्य कहना एक राजनीतिक बयान और उन्हें ऐसे बयान खासकर विदेशों में देने से पहले अपनी राजनीतिक समझ बढ़ा लेनी चाहिए|
आपको बता दें कि साल 2013 में सिक्किम को सबसे कम अपराध वाला राज्य माना गया था|  विवाद बढ़ने के हालांकि इस मुद्दे पर अब प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम सरकार से माफी मांग ली है इससे पहले जॉर्डन में सीरियाई शरणार्थी बच्चों की वजह से उन्हें ट्रोल का शिकार होना पडा था|  हालांकि तब ज्यादातर लोग उनके पक्ष में आए गए थे|

कुआलालंपुर: मज़हबी विद्यालय में लगी भीषण आग, झुलसने से 25 की मौत

kuala-lumpur-25-dead-due-to-scorching-heat-in-religious-school
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com 
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के धार्मिक स्कूल में आग की वजह से 25 लोगों की मौत हो गयी. आग मलेशिया में गुरुवार को करीबन 05:15 पर (भारतीय समयानुसार बुधवार रात पौने दस) लगी. इस हादसे में 23 स्कूल के बच्चों की और 2 वार्डन की मौत हुई. वहाँ के अधिकारियों ने कहा कि यह देश में अभी तक हुई आगजनी की सबसे भीषण घटनाओं में से एक है.
सूत्रों के मुताबिक गुरुवार सुबह लगी इस आग के कारणों का पता नहीं चल सका है. तहफीज दारुल कुरान इत्तिफाकिया नाम का यह धार्मिक स्‍कूल राजधानी के बीचों बीच स्‍थित है.  स्‍कूल के दो मंजिला इमारत में आग सुबह से पहले लगी. दमकल कर्मी तुरंत ही मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इससे पहले ही भयानक तबाही मच चुकी थी.अग्निशमन एवं बचाव विभाग के निदेशक खीरुदीन द्रहमान ने मीडिया से कहा, ”इतने सारे लोगों के मारे जाने की बात समझ नहीं आती, जिस वक्त आग लगी, उस वक्त बच्चे सो रहे थे.
कुआलालंपुर के फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के डायरेक्टर खिरुदिन द्रहमन ने ने बताया कि हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है. कुछ बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बच्चों ने दम घुटने की शिकायत की थी. 7 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है, वहीं 11 को स्कूल से निकाला गया है. इस स्कूल में 5-18 साल के छात्र पढ़ते हैं.
प्रदेश के उपमंत्री लोगा बाला मोहन ने कहा, “हम मरने वाले छात्रों के साथ सहानुभूति रखते हैं. यह हाल के वर्षों में राजधानी में हुए सबसे बड़े घटनाओं में से एक है.”उन्होंने आगे बोला, “हम तत्काल चाहते हैं कि पुलिस तुरंत घातक हादसे के कारणों की जांच करें ताकि भविष्य में इस तरह की आपदाओं को रोका जा सके.
हाल के दिनों में लगातार आग लगने की घटनाओं पर मलेशियाई प्रशासन ने निजी स्कूलों के सुरक्षा उपायों पर अपनी चिंता जताई है. स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक 2015 से अब तक 211 बार आग लगने की ऐसी घटनाएं हुई हैं. हो सकता है कि पिछले 20 सालों में ये सबसे बड़ी आग लगने की घटना है. एक ट्विटर यूजर ने घटना का वीडियो शेयर की है. मलेशियाई के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया.

वाशिगंटन में गोलीबारी, एक की मौत तीन घायल

shooting-in-washigan-one-killed-three-injured
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
वॉशिंगटन: अमेरिका में आये दिन गोलीबारी के हमले बढ़ते ही जा रहे है. हालही  में एक बार फिर से अमेरिका में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है. वॉशिंगटन के रॉकफोर्ड के फ्रीमैन हाई स्कूल में गोली चलाने वाले ने एक व्यक्ति की जान ले ली और तीन अन्य को घायल कर दिया.
मामले पर बयान देते हुए फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने कहा कि रॉकफोर्ड के फ्रीमैन हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया. तीनों की हालत स्थिर है.
अमेरिका के ‘द स्पोक्समैन-रीव्यू’ अखबार की ख़बर के अनुसार रॉकफोर्ड स्पोकान काउंटी के दक्षिण में है. काउंटी के शेरिफ ओजी क्नेजोविक ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है.

निर्मला सीतारमण आज पहुँची वाराणसी

nirmala-sitharaman-arrives-today-in-varanasi
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पूर्व रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण आज वाराणसी पहुंची हैं, पीएम मोदी भी 22 सितम्बर को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे, वहीँ रेलमंत्री पियूष गोयल भी 17 सितम्बर को वाराणसी ने दौरे पर रहेंगे।
निर्मला सीतारमण वाराणसी पहुँची, जहाँ उन्होंने वाराणसी दौरे को लेकर ख़ुशी व्यक्त की, और रक्षा कहा कि यहाँ आकर बहुत खुश हूं, मुझे यहाँ आकर बहुत अच्छा लग रहा है, काशी मे जो आता है, उसका मन खुशियों से भर जाता है। काशी सबका मन मोह लेती है।
उन्होंने आगे कहा कि 25 कैन्टोमेंट बोर्ड के अंदर 14 डिक्लियर हो चुके है, कल भी 8 का सम्मान होगा। इस अभियान में नन्हे बच्चों को जोड़ना एक बहुत ही अच्छा निर्णय है, छात्रों का मैं इसके लिए अभिवादन करती हूं।
उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री के रूप में ये पहला दौरा है, रिसाइकिलिंग के द्वारा कूड़े को काम लायक बनाना एक मुख्य हिस्सा है, उत्तराखण्ड जैसे जगहों के पिकनिक स्पॉट्स पर कूड़ा न फैलायें, ऐसे स्पॉट्स पर रक्षा मंत्रलाय द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 15 सितम्बर तक चलेगा। 2019 तक जब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनायी जाएगी, तब तक हम स्वच्छ भारत अभियान अपना लक्ष्य पूरा करेगें।

उत्तर प्रदेश: युवती से बलात्कार की कोशिश, ज़िंदा जलाया

दिल्ली में हुआ फिर गैंगरेप
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश:  कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में युवती से कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश की और बाद में उसको जिंदा जला दिया. पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करके इस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के छितानी का पुरवा मजरा असवां गांव निवासी मान सिंह ने कल देर रात पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की के घर में घुसकर उससे बलात्कार की कोशिश की. उस वक्त घर में लड़की के अलावा बस उसकी दादी ही थी.
पीड़िता की चीख सुनकर बगल के कमरे में सो रही उसकी दादी की नींद टूट गई और जब उसने उठकर देखा तो वह आग की लपटों से घिरी जान बचाने को चीख रही थी. उसकी दादी ने शोर मचाना शुरू किया तो युवक ने वृद्ध दादी को भी लात-घूंसों से पीटा. इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया.
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय के मुताबिक, लड़की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोपी मानसिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
बताते चलें कि इस तरह यूपी के अमेठी में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहना वाली लड़की के घर में घुसकर उसके साथ रेप का प्रयास किया था. लड़की के विरोध करने पर उसके उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और फरार हो गया. लड़की की चीख सुनकर लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी.

आज एक रेल हादसा और, पर नही हुआ नुकसान

today gaian a rail accident but not any loss
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
देश में एक के बाद एक रेल हादसों ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये हैं, लगातार हो रहे हादसों से रेलवे कोई सबक लेता दिखाई नहीं दे रहा है, रेल हादसे तो अब रूक ही नही रहे हैं, आज रेलवे की एक और लापरवाही फिर सामने आयी है।
जम्मू राजधानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुँचते ही डिरेल हो गई, ट्रेन का आखिरी डिब्बा पटरी से उतर गया, हालाँकि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, ये हादसा सुबह 6 बजे हुआ।
इसके पहले प्लेटफार्म की ओर जाते वक्त सियालदह एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, उस वक्त कोई यात्री ट्रेन में मौजूद नहीं था, ट्रेन को अपने निर्धारित समय से 30 मिनट लेट रवाना होना था, पटरी की कपलिंग उखड़ने के कारण ये हादसा हुआ था।
रेलवे की तरफ से बयान में ये कहा गया कि ट्रेन की स्पीड अधिक थी जबकि पटरी की कपलिंग उखड़ी हुई थी, इस कारण ट्रेन की 5 बोगियां पटरी से उतर गई थी। कपलिंग कमजोर होने के कारण तेजी से ट्रेन गुजरी और इस कारण ये हादसा हुआ।
हादसे के कारण कई ट्रेनों को रोकना पड़ा था, यात्रियों को इस घटना के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा, इसके पहले आज सुबह सोनभद्र जिले में एक रेल हादसा हो गया था।

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अहमदाबाद मे किया बुलेट ट्रेन का शिलान्यास

Japanese Prime Minister Shinzo Abe laid the foundation stone of a bullet train in Ahmedabad
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
दो दिवसीय भारत दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भारत को बुलेट ट्रेन की सौगात दी। जिसका शिलान्यास साबरमती आश्रम स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने आज किया। भारत में पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच में चलेगी।
अहमदाबाद में पहली बुलेट ट्रेन का शिलान्यास करने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने एथलेटिक्स स्टेडियम में संबोधित करते हुए कहा आज मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी और वैश्विक नेता हैं।
उन्होंने कहा जापान से 100 इंजीनियर भारत आये हैं और वे भारतीय इंजीनियरों के साथ मिलकर रातदिन एक करके काम कर रहे हैं, जापान में एक भी रेल हादसा नहीं हुआ। हम भारत में भी ट्रेन व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि मेक इन इंडिया के लिए हम भी प्रतिबद्ध हैं और मैं भारत के लिए सब कुछ करूंगा। शिंजो आबे जय जापान जय भारत का नारा भी दिया।
अभी मुंबई और अहमदाबाद का सफर आठ घंटे में पूरा होता है। लेकिन देश की पहली बुलेट ट्रेन से यह सफर दो घंटे में पूरा हो जायेगा। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की गति 350 किमी/घंटा होगी, और यह परियोजना 2022 तक पूरी होगी।

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अधिकारियों को दी चेतावनी

cabinet-minister-om-prakash-rajbhar-warned-officials
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी शामिल हुए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ना केवल खुद को गब्बर बताया बल्कि शोले फिल्म के डायलॉग में अधिकारियों और कर्मचारियों को सन्देश भी दे डाला।
उन्होंने कहा कि शोले फिल्म में जेलर ने कहा था मैं अंग्रेजों के ज़माने का जेलर हूँ, जब मैं नहीं सुधरा तो तुम क्या सुधरोगे, कुछ ऐसे अधिकारी आज भी विद्यमान है, जिन्हें पिछली सरकारों में उनको लूट की छूट मिली थी और वह अभी भी उसी में लगे हुए है, उनको पता नहीं है कि सरकार बदल गयी है।
उन्होंने आगे कहा कि उसी शोले में एक डायलॉग गब्बर सिंह ने बोला था, यहाँ से 50,50 कोस दूर रात को जब कोई बच्चा रोता है तो माँ कहती है सो जा बेटा नहीं तो गब्बर आ जायेगा, उसी तरह ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को मेरा सन्देश है कि यदि गरीब, दलित, पिछड़े लोगों को तकलीफ हुई तो, उस अधिकारियों की खैर नही है।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मुग़ल राजवंश पर जमकर निशाना साधा

सौम्या केसरवानी।Navpravh.com
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह के 23वें श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने जौनपुर के तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में मुग़ल राजवंश पर जमकर निशाना साधा।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज जौनपुर टी.डी. महाविद्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने बलरामपुर हाल में पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘बाबर और औरंगजेब लुटेरे थे, इतिहासकारों ने लोगों को भ्रमित किया है।
शर्मा ने कहा कि लुटेरों को महान बताकर भ्रमित किया गया है, हालांकि अपने बयान में उन्होंने मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफर के लिए सम्मान भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज़ादी में बहादुर शाह जफर का योगदान था, इसलिए हम सब उनका सम्मान करते हैं।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है, उन्होंने कहा कि एक साल बाद अक्टूबर 2018 से 24 घंटे बिजली मिलेगी, सभी जिलों को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इस दौरान समारोह में राज्यमंत्री गिरीश यादव एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. राजाराम यादव भी मौजूद रहे।

कल रिलीज होने वाला “जुड़वा 2” के अगले सांग “आ तो सही” की पहली झलक जारी!

the-next-glimpse-of-the-next-song-aaa-to-sahi-released-tomorrow
एनपी न्यूज़ डेस्क  | Navpravah.com
साजिद नाडियादवाला की फिल्म “जुड़वा 2” का चौथा गीत “आ तो सही” एक मजेदार डांस के साथ जो उलझन, मस्ती और पागलपन से भरा है।
साजिद नाडियादवाला की फिल्म “जुड़वा 2” के संगीत ने दर्शकों का दिल पहले से ही जीत लिया है और अब निर्माता फ़िल्म का अगला मस्ती से भरपूर गीत “आ तो सही” जारी करने के लिए तयार है जो फ़िल्म की जान और शान जुड़वा प्रेम और राजा की उलझन और पागलपन को बखूबी दर्शाएगा।
फ़िल्म में राजा और प्रेम की दोहरी भूमिका निभा रहे वरुण धवन इस गीत में मॉरीशस के समुद्र तटों पर जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू के साथ ग्लैमर का जादू बिखेरते हुए नज़र आएंगे। प्रफुल्लित करने वाले इस गीत में अलिशका उर्फ ​​जैकलीन फर्नांडिज और समारा उर्फ ​​तापसी पन्नु अपने सामने दोनो जुड़वां भाइयों को देखकर चकित हो जाती है। हालांकि, राजा और प्रेम अपनी पहचान बताए बिना उस स्तिथि से बच निकलने में कामयाब हो जाते है। फ़िल्म के इस हाई वोल्टेज डांस नंबर को नेहा कक्कड़ के साथ प्रतिभाशाली जोड़ी मीट ब्रोस द्वारा बनाया और गाया गया है।
वीडियो में दोनो अभिनेत्री फ़िल्म के हीरो वरुण धवन के साथ तड़कती भड़कती केमिस्ट्री साझा करती हुई नज़र आएंगी। सिर्फ जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू ने ही इस गाने में अपनी सुंदरता का जादू नही बिखेरा है बल्कि वरुण धवन ने अपनी फिट बॉडी से गाने में चार चाँद लगा दिया है।
हालांकि सांग के टीज़र को आज जारी कर दिया गया है, वही यह सांग कल सुबह 11 बजे रिलीज होगा।
कॉमेडी, एक्शन, नाटक, हास्य और रोमांस से भरपूर सलमान खान की भूमिका वाली यह फ़िल्म पारिवारिक दर्शकों की पसंदीदा फिल्मो में से एक है। दर्शक समकालीन मोड़ के साथ फिल्म के पुनर्मूल्यांकन संस्करण को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
डेविड धवन द्वारा निर्देशित साजिद नाडियाडवाला की फ़िल्म “जुड़वा 2”  में सलमान खान के सुप्रसिद्ध किरदार राजा और प्रेम की भूमिका को वरुण धवन एक बार फिर उजागर करते हुए नज़र आएंगे। जैकीलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू क्रमशः करिश्मा कपूर और रामभा की भूमिका अदा करेंगी।
“जुड़वा 2” का ट्रेलर आपको मनोरंजन के रॉलर कॉस्टर राइड पर ले जाएगा जहाँ फ़िल्म के डॉयलोग आपको हँसी से लॉट-पॉट कर देंगे। “चलती है क्या 9 से 12”, “सुनो गणपति बप्पा मोरया” और “ऊंची है बिल्डिंग 2.0” ने दर्शको की प्रत्याशा को बढ़ा दिया है। वही फ़िल्म का चौथा गीत “आ तो सही” चार्टबस्टर की सूची में शामिल होने के लिए तैयार है।
साजिद नाडियादवाला द्वारा निर्मित, डेविड धवन द्वारा निर्देशित, फ़िल्म जुड़वा 2 को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नडियादवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। फ़िल्म 29 सिंतबर को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।