28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 945

पैसा कमाना चाहते हैं डॉक्टर्स, तो सेवा भाव से करें काम – योगी आदित्यनाथ

gandhi-jayanti-cm-yogi-administers-oath-of-cleanliness
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
आज लखनऊ में रायबरेली रोड स्थित संजय गाँधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था, SGPGI का यह 22वां दीक्षांत समारोह है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
उन्होंने कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले सभी डॉक्टरों को बधाई, सत्य हर परिस्थिति में सही मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है, धर्म कर्तव्यों के प्रति आग्रही बनाता है। डॉक्टर पैसा कमाना चाहते हैं, लेकिन अगर सेवा भाव से काम करें तो सम्मान और पैसा दोनों मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि एलोपैथ के साथ क्या आयुर्वेद को जोड़कर नई चिकित्सा पद्धति बन सकती है ये सोचें, डॉक्टर्स आयुर्वेदिक ग्रंथों को भी कभी कभी देखें, सरकार डॉक्टर्स की शिक्षा पर बहुत रुपया खर्च करती है, डाक्टर डिग्री लेकर विदेश ना जाएं, अपने ही देश मे रहकर सबकी सेवा करें।

महँगाई कम करने में सफल रही हमारी सरकार – अमित शाह

we-succeeded-in-reducing-expenses-amit-shah
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
अमित शाह तीन दिन की झारखंड यात्रा पर हैं, जहाँ उन्होंने आज कहा कि बीते पंद्रह साल में महंगाई इस समय सबसे निचले स्तर पर है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के सभी लोग मान रहे कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और मंहगाई कम हो रही है।
शाह ने कहा कि जल्द ही सबके पास बिजली पहुँचेगी, वर्ष 2022 तक देश के हर गांव में बिजली पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से 14 हज़ार गांवों में बिजली पहुंचाई गई है और भी जगह बिजली जल्द ही सप्लाई की जायेगी। अमित शाह ने कहा कि उनकी सरकार पर तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है, क्योंकि हमने एक भी भ्रष्टाचार नही किया है।
बीजेपी अध्यक्ष तीन दिन की झारखंड यात्रा पर हैं। उन्होंने  कहा  कि आज देश की अर्थ-व्यवस्था में तेज़ी आई है और शेयर बाज़ार ऊंचाई पर है। अमित शाह ने कहा कि आज देश में शायद एक भी घर ऐसा नहीं जहां बैंक का खाता मौजूद नहीं है।
उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 80 हजार महिलाओं को LPG दिए गए हैं और आगे भी वितरण की प्रणाली जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में अभी तक साढ़े चार करौड़ शौचालय बनाए गए हैं।

मुंबई के ‘आरके स्टुडियो’ में लगी भीषण आग

Huge fire at rk studio
एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com 
मुंबई के मशहूर आरके स्टुडियो में भीषण आग लगने की वजह से अफरा तफरी मची है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को रवाना कर दिया है। समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सजावट के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे बिजली के तारों में स्पार्किंग की वजह से आग लगी।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, स्टुडियो में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां भेज दी गईं हैं। फिलहाल अभी तक किसी के चोटिल और हताहत होने की ख़बर नहीं है। बता दें कि आरके स्टुडियो की स्थापना शोमैन राज कपूर ने की थी। यह स्टुडियो मुंबई के व्यस्ततम स्टूडियोज़ में से एक है। इस स्टूडियो में शूट की गई पहली फिल्म ‘आग’ थी। इसके अलावा बरसात, आवारा और श्री 420 इस स्टूडियो में शूट की गई पहली फिल्मों में से एक हैं।

पीएम मोदी ने बढ़ाई देहरादून वालों की टेंशन, कल सड़क पर निकलना पड़ेगा भारी

यूपी सब मिलकर बनाएंगे ग्रोथ इंजन .
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
देहरादून जाने के लिए अगर आप अपना प्लान बना रहे है तो रूक जायिये, क्योंकि 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67 जन्म दिवस है, जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री रेखा आर्य की साइकिल रैली के कारण जनता को जाम की परेशानी से दो चार होना पड़ेगा।
यही नहीं जनता को होने वाली परेशानी को लेकर पुलिस ने अपना ट्रैफिक प्लान जारी तो किया है, लेकिन जाम से जनता को परेशानी न हो इसको लेकर पुलिस के सामने भी चुनौती है।
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जनजागरूकता के मकसद से आयोजित की गयी ये रैली अब संख्या में महज 15 लोगो के शामिल होने के कारण यात्रा मार्ग पर जाएगी जिसका हरिद्वार में समापन किया जायेगा विवादों का कारण बनी ये रैली अब सड़को से होकर जाएगी।
उत्तराखंड में वर्तमन समय में चार धाम यात्रा से लेकर रविवार को अवकाश होने के कारण काफी संख्या में लोगो की आवाजाही रहती है जिसके के कारण पुलिस जाम में लोगो को परेशानी न हो इसको लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
देहरादून ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जनजागरूकता के मकसद से महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि देहरादून से हरिद्वार के बीच साइकिल रैली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही होगी। 17 सितंबर को रैली के चलते इस व्यस्ततम मार्ग पर जनता को जाम की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए उन्होंने साइकिल दल के काफिले को अब 15 लोगों तक सीमित कर दिया गया है और सरकार जो कार्यक्रम निर्धारित करती है, पुलिस- प्रशासन उसे फॉलो करेगे।

सावधान! खुले में ‘शौच करना होगा’ ‘अपराध’

toilet-in-open-is-crime
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश की योगी केंद्र की मोदी सरकार स्वच्छता को लेकर ख़ासा गंभीर है, इसी के चलते सरकार गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए करोड़ों रुपए का बजट भी दे रही है। मगर इसके बावजूद भी कहीं प्रशासनिक लापरवाही तो कहीं ग्रामीणों की उदासीनता के चलते आज भी बहुत सारे गांव में लोगों में लोगों के पास अपना शौचालय नहीं है। इसी को देखते हुए सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया, यूपी के गाजीपुर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि दिसंबर 2017 तक जिसने भी शौचालय नहीं बनवाया या जो भी खुले में शौच करेगा तो उसकी सभी सरकारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।
गाजीपुर जनपद के सदर विधानसभा स्थित बकराबाद गांव है, इस गाँव में करीब 300 परिवार रहते हैं, मगर इन सभी परिवारों के पास अपना शौचालय नहीं है, जिसके चलते यह लोग गांव की पगडंडियों पर शौच करने को मजबूर हैं।
गाँव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी भी शामिल रहे, इन सभी ने अगले 2 दिन बाद गांव के करीब 300 से ऊपर परिवारों को शौचालय की सौगात देने की बात कही है।

अफसरों के खिलाफ होगी कारवाई : योगी सरकार

action-will-be-taken-against-the-officers-yogi-sarkar
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिजली आपूर्ति सिंचाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी किया था, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई, बिजली आदि की आवश्यकता सम्बंधित कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
योगी सरकार के आने के बाद प्रदेश की बिजली-सिंचाई सम्बन्धी शिकायतें बढ़ी हैं, पूरे प्रदेश में जहाँ 20 हजार मेगा वॉट की डिमांड है वहीँ सप्लाई सिर्फ 15 हजार मेगावॉट पर आकर सिमट गयी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गांवों में बिजली सप्लाई को लेकर निर्देश जारी किये थे, जिसमें उन्होंने सप्लाई में कमी न आने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लापरवाह अफसरों को सख्त चेतावनी भी दी।
सीएम योगी ने कहा कि, किसानों को समस्या देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, योगी सरकार ने चुनाव के दौरान बिजली की समस्या को मुख्य मुद्दों में शामिल किया था। लेकिन योगी सरकार में ही बिजली विभाग मौजूदा समय के शायद सबसे बड़े बिजली संकट से जूझ रहा है।
प्रदेश की जनता की बिजली की मांग तकरीबन 20 हजार मेगावॉट है, जबकि प्रदेश में बिजली की उपलब्धता घटकर 15 हजार मेगावॉट पहुँच चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश की कई बिजलीघर इकाइयां भी ठप हो गयी हैं।

गाँव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर : बलिया

the-body-of-soldiers-who-reached-the-village-ballia
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स न सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग हुई थी, भारतीय सेना ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जबकि इस दौरान BSF के ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह शहीद हो गए थे।
आतंकवादियो से लडते-लडते शहीद हुये बलिया के जवान विजेन्द्र बहादुर सिंह का पार्थिव शरीर उनके गाँव विद्याभवन नारायणपुर पहुंचा, पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही गांव मे कोहराम मच गया, पत्नी व मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल है, शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देने वालो का तांता लगा हुआ है।
तकरीबन आज 11 बजे के आस-पास शहीद सैनिक का पूरा राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार होगा, सैनिक के अन्तिम विदाई मे शामिल होने हेतू आज सूबे के ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकान्त शर्मा पहुंचेंगे। पिछडा वर्ग विकास मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आलावा नेता प्रति पक्ष राम गोविन्द चौधरी भी शहीद के गांव पहुंचेंगे।
शहीद का अन्तिम संस्कार उसके पैतृक गांव बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के विद्याभवन नारायनपुर में होगा, शहीद ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह बलिया जिले के बांसडीह तहसील के नारायणपुर के रहने वाले थे।
हाल के दिनों में पाक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

अब शनिवार को भी मामले सुलझाएगा ‘दिल्ली उच्च न्यायालय’

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

सोमवार से शुक्रवार तक ही सुनवाई करने वाला दिल्ली हाईकोर्ट अब शनिवार को भी आपराधिक मामलों में सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने इसके लिए चार विशेष पीठों का गठन किया है। आपराधिक एवं जेल अपीलों पर होने वाली सुनवाई को तेज करने के नज़रिए से सप्ताह में 5 की बजाय 6 दिन सुनवाई किए जाने का यह फैसला लिया गया है। यह सुनवाई आज ही से शुरू होगी।

शनिवार के लिए पहली विशेष खंड पीठ आज हाईकोर्ट में सुनवाई करेगी और उसके लिए 11 मामले सूचीबद्ध किये गये हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता एवं न्यायमूर्ति नवीन चावला, न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी एवं न्यायमूर्ति रेखा पल्ली, न्यायमूर्ति एस पी गर्ग एवं न्यायमूर्ति सी हरिशंकर तथा न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार एवं प्रतिभा एम सिंह की खंडपीठों का गठन किया है।

दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि पहल का उद्देश्य पुराने मामलों का तेजी से निपटारा करना है। उन्होंने कहा कि सरकार को जानकारी दे दी गयी है और सरकारी वकीलों से अदालत से सहयोग करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने हाल में सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को पत्र लिखकर शनिवार को सुनवाई करने वाली विशेष पीठों का गठन करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा कि ये पीठ आपराधिक मामलों की सुनवाई करे जिनमें कानूनी मदद देने वाला सरकारी वकील उपलब्ध कराया जाता है।

अब गूगल ‘तेज़’ गति से आपके पैसे करेगा इधर-उधर!

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

अब तक आप अपने हर सवाल के जवाब से लेकर इंटरनेट कनेक्टेड है या नहीं, इस बात की जांच तक के लिए आप जिस ‘गूगल’गुरु की शरण में जाते थे, वही गूगल अब आपके पैसे भी इधर से उधर और उधर से इधर करेगा। जी हां! बहुत जल्द ही गूगल आपको ऑनलाइन पेमेंट के भी ऑप्शन देने वाला है। गूगल अब भारत में अपनी पेमेंट सर्विस लॉन्च करने जा रहा है। इंडस्‍ट्री सोर्सेज के मुताबिक अगले हफ्ते 18 सितंबर को गूगल यूपीआई बेस्ड पेमेंट ऐप को लॉन्च करेगा, जिसका नाम होगा ‘तेज़’।

सूत्रों के मुताबिक गूगल 18 सितंबर को इस संबंध में एक इवेंट आयोजित कर रहा है। गूगल वीपी सीज़र सेनगुप्ता भी इस इवेंट में उपस्थित रहेंगे। गूगल पेमेंट ऐप में एक खास बात यह भी है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने किसी लोकल डिजिटल पेमेंट के मोबाइल ऐप के लिए मल्टी बैंक पार्टनरशिप को मंजूरी दी हो।

‘तेज़’ वैसे तो ‘एंड्रायड पे’ की तरह ही होगा, पर गूगल वॉलेट या एंड्रॉयड पे जैसी मौजूदा पेमेंट सर्विसेज से अलग पेमेंट ऑप्शन देगा। इसकी खास बात यह है कि इसमें दूसरी कंज़्यूमर पेमेंट सर्विसेज जैसे पेटीएम-मोबिक्विक, फ्रीचार्ज के लिए भी सपोर्ट होगा। इतना ही नहीं, इस ऐप में सरकार द्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के लिए सपोर्ट होगा। यह ऐप गूगल स्टोर से अन्य ऐप्स की तरह ही डाउनलोड किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि जुलाई में एनपीसीआई ने कहा था कि गूगल भारत में अपने UPI पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग पूरा कर चुका है। एनपीसीआई ने यह भी बताया था कि कंपनी अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अप्रूवल का इंतजार कर रही है।
एनपीसीआई ने यूपीआई पेमेंट सिस्टम भी लॉन्च किया जिसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेगुलेट करता है।

जल्द ही राहुल गांधी बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष – वीरप्पा मोइली

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने आज संकेत दिए कि राहुल गाँधी अगले महीने आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के जरिए पार्टी अध्यक्ष बनना पसंद करेंगे। राहुल ने हाल ही में कहा था कि अगर पार्टी उनसे कहती है तो वह कार्यकारी जिम्मेदारी संभालने के लिये ‘पूरी तरह तैयार’ हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल का नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, और ऐसा करने से पार्टी का रूख बदलेगा। मोइली ने कहा, ‘राहुल को जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालना चाहिये। यह पार्टी के लिये अच्छा है और देश के लिये भी अच्छा है। हर किसी को लगता है कि उनके अध्यक्ष बनने में देरी हुई है।
अब, राहुल संगठन चुनावों का इंतजार कर रहे हैं, वह सिर्फ चुनाव प्रक्रिया के जरिये ही अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनना चाहेंगे।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यों में आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के इस महीने तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद एआईसीसी स्तर पर चुनाव होंगे।
कांग्रेस की नीव को बेहतर करने के लिये क्या कुछ किये जाने की जरूरत है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी इसे कर रहे हैं। उन्हें हर राज्यों से जुड़े मामलों का समाधान करना है क्योंकि हर राज्य दूसरे से अलग है।
साथ ही मोइली ने कहा, निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की विरासत से काफी जुड़े हुए हैं। राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना कायापलट करने वाला है। अब कांग्रेस नये तरीके से सबके सामने होगी और अपनी पुरानी जगह बना पायेगी।