30 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 938

दाऊद ने दी अंजलि दमानिया को धमकी, कहा, ‘वापस लो केस’

Dawood threatens Anjali Damania, said, 'Take back case'
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता अंजलि दमानिया को पाकिस्तान से धमकी भरा फोन देर रात आया है। जिसमें उन्हें धमकाया गया है कि BJP नेता एकनाथ खडसे के खिलाफ केस वापस लो।
अंजलि दमानिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता एकनाथ खडसे के खिलाफ केस वापस लेने के लिए उन्हें धमकियां मिल रही हैं। अंजलि दमानिया ने ट्वीट कर बताया है कि शुक्रवार रात 12:33 बजे उन्हें एक कॉल आया, जिसमें उन्हें बीजेपी नेता एकनाथ खडसे के खिलाफ दायर केस वापस लेने के लिए धमकी दी गई। अगले ट्वीट में अंजलि ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को सूचित कर रही हूं कि मुझे पाकिस्तान के लैंडलाइन नंबर से कॉल आया है, जिसमें मुझ पर एकनाथ खडसे के खिलाफ केस वापस लेने का दबाव बनाया गया। उन्होंने ज्वाइंट सीपी क्राइम से मामले की जांच करने की भी मांग की है।
रिपोर्टस के मुताबिक, अंजलि को धमकी भरा कॉल पाकिस्तान के नंबर से आया था जो True caller पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम से सेव है। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले एकनाथ खडसे और दाऊद इब्राहिम के बीच बातचीत का एक फोन रेकार्ड सार्वजनिक हो गया था।
अंजलि दमानिया पूर्व में आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता रही है और महाराष्‍ट्र राज्‍य में पार्टी की प्रवर्तक भी। वे इंडिया अगेन्‍स्‍ट करप्‍शन की सक्रिय कार्यकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता भी रही हैं। अंजलि के पिता आरएसएस से संबंधित थे और उनके पति एम्‍के ग्‍लोबल फायनेंस में इंस्‍टीट्यूशनल इक्‍विटी के प्रमुख रहे। 2011 में उन्‍होंने अन्‍ना हजारे की इंडिया अगेन्‍स्‍ट करप्‍शन मुहिम में हिस्‍सा लिया था तथा आम आदमी पार्टी के गठन के बाद उन्‍होंने इसकी महाराष्‍ट्र इकाई का जिम्‍मा दिया गया था।
इस मामले से दो दिन पूर्व ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक सनसनीखेज खुलासा किया था कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार अंडरवर्ल्ड डॉन, दाऊद इब्राहिम के साथ बातचीत कर रही है, जो इस समय पाकिस्तान में छिपा हुआ है। राज ठाकरे ने कहा था कि मोदी, दाऊद इब्राहिम के साथ आपसी समझौते पर सहमती बना रहे हैं, ताकि वह 2019 लोकसभा चुनावों में बड़ी उपलब्धि के तौर पर इस मुद्दे का इस्तेमाल कर सकें।

1 साल की मासूम का अपहरण कर मार डाला, भाजपा नेता सहित तीन गिरफ़्तार

1-year-child-kidnapped-and-then-murdered-3-are-arrested-with-bjp-leader

कोमल झा । Navpravah.com

नाडियाड शहर में एक सात साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर बेरहमी से हत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। फिरौती की रकम 25 लाख रुपये मिलने से पहले ही अपहरण की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इससे अपहरणकर्ता नाराज हो गए और फिरौती की रकम मांगने से पहले ही बच्ची की हत्या कर दी। मृतक बच्ची पिछले 18 सितंबर से लापता थी।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के युवा मोर्चा का सक्रिय सदस्य मीत पटेल (22) सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दो आरोपी नाबालिक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन तीनों दरिंदों को शुक्रवार (22 सितंबर) को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सात साल की मासूम का नाम तान्या था। कुछ दिनों पहले ही मासूम बच्ची ने नडियाद में अपना जन्मदिन मनाया था।
एसपी पवार के अनुसार आरोपी और पीड़िता दोनों नाडियाड की लक्ष्य सोसायटी में एक दूसरे के पड़ोसी है। आरोपी मीत पटेल अपने एक दोस्त की मदद से तान्या को बहलाकर कार में लेकर फरार हो गया। अपहरण सोमवार (18 सितंबर) सुबह करीब 7:45 बजे किया गया। अपहरण में दो अन्य लोग भी शामिल थे जो घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर अन्य कार में थे। बाद में  बच्ची को आइस्क्रीम खिलाई। वहीं बच्ची के सोने के बाद उसका गला दवा कर मार दिया और  हैवानों ने मासूम के हाथ-पैर तक काट डाले फिर माही नदी में फेंक दिया। दिलचस्प बात ये है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद उसे खोजने का नाटक भी करने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद बाद आरोपी घर वापस आए और तान्या को खोजने का नाटक करने लगे। आरोपी घटना के कई दिनों तक बच्ची को खोजने का नाटक करते रहे।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नेता सहित तीनों हैवानों के अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मासूम का शव  नदी के पास से बरामद कर लिया है। 12वीं में पढ़ते हैं दोनों नाबालिक आरोपी बीजेपी युवा नेता मीत पटेल पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं, जो एक किराए के घर में रहते हैं और अभी कक्षा 12 में पढ़ाई करते हैं। बीजेपी नेता ने इन दोनों नाबालिक आरोपियों को पैसे का लालच देकर तान्या का अपहरण किया था। सभी आरोपियों के खिलाफ सोमवार रात आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज कर किया गया। जबकि शुक्रवार (21 सितंबर) को आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 364 (a) (फिरौती के लिए अपहरण), 120 (b) (आपराधिक षडयंत्र) और 201 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

राम रहीम के बाद रेप के आरोप में फलाहारी बाबा हुए गिरफ्तार

falhari-baba-is-arrested-in-rape-case
एनपि न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com
राम रहीम के रेप के आरोप में जेल जाने के बाद कई बाबाओं पर रेप के आरोप सामने आये हैं, इसी क्रम में राजस्थान के रामानुजाचार्य स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी फलाहारी बाबा पर भी रेप का आरोप लगा है।
इसके बाद फलाहारी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था, अस्वस्थ होने की बात कह हॉस्पिटल पहुंचे फलाहारी बाबा को अलवर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जिले की रहने वाली एक युवती ने फलाहारी बाबा के खिलाफ रेप की कोशिश का केस दर्ज कराया था, फ़िलहाल पुलिस फलाहारी बाबा को मेडिकल चेकअप के लिए लेकर गई है।
बताया जाता है कि पीड़िता के परिजन इस बाबा के शिष्य हैं, युवती जयपुर में वकालत की पढ़ाई कर रही थी वहीँ बाबा की सिफारिश पर ही इंटर्नशीप भी पूरी की थी, एक दिन बाबा ने युवती को आश्रम में ही रुकने की बात कही थी।
पीड़िता के मुताबिक, जब वो बाबा के कमरे में गई तब बाबा ने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुराचार की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वो वहाँ से भाग निकली, युवती के मुताबिक, बाबा के प्रभाव के कारण उस वक्त उसने कुछ नही बोला था, लेकिन राम रहीम के जेल जाने के बाद युवती ने हिम्मत करके बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

दिल्ली: चलती कार में बलात्कार, आरोपी फ़रार

rape in delhi

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

राजधानी दिल्ली में गैंगरेप की फिर से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त खबर के अनुसार, शुक्रवार रात के समय नोएडा के गोल्‍फकोर्स मेट्रो स्‍टेशन के बाहर खड़ी एक युवती को चार युवकों ने अगवा कर लिया। चारों युवक स्‍कार्पियों में सवार थे। उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पीड़िता सेक्टर-36 में रहती है और एक बीपीओ में काम करती है। कल शाम करीब सात बजे वह गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन के पास कैब का इंतजार कर रही थी। तभी कार में सवार दो युवकों ने युवती से रास्ता पूछा। वह जैसी ही रास्ता बताने लगी। कार में पीछे बैठे एक आरोपी ने युवती को कार में जबरन खींच लिया।  उन्होंने कहा कि दोनों बदमाश युवती को लेकर नोएडा एक्सप्रेस-वे के रास्ते यमुना एक्सप्रेस-वे की तरफ चले गए। कार में मौजूद लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसके बाद अक्षरधाम के पास उसे छोड़कर फरार हो गए।
युवती किसी तरह नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंची। दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह युवती को लेकर नोएडा पहुंची। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है।

रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

ramgopal-targeted-to-bjp
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य सम्मेलन की शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रगान गाते हुए की, इसके बाद सपा के कई दिग्गज नेता आये और मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का समापन सपा महासचिव रामगोपाल यादव के भाषण के साथ हुआ।
रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर 2019 में फिर मोदी सरकार बनी तो फिर कोई चुनाव नहीं होगा, उन्होंने कहा कि ये देश एकतंत्रात्मक, एकदलीय शासन प्रणाली की तरफ बढ़ता जा रहा है। अगर इससे बचना है तो बहुत चालाकी से इन लोगो को हराना होगा।
सीएम योगी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन्होने गोरखपुर से बाहर कभी कुछ नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि 1 पैसे का काम यूपी में 6 महीने में नहीं हुआ है और अखिलेश की योजनाओं को भी यूपी सरकार ने बंद कर दिया।
उन्होंने कहा देश को बचना समाजवादियों का परम कर्तव्य है, देश को लूटने वाले बड़े आराम से देश को छोड़ कर जा रहे हैं। जितना पैसा नोटबंदी के पास जमा हुआ, उसमें से काला धन कहाँ चला गया।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी फसलें अच्छी नहीं हो रही, जीडीपी रेट भी हमारा लगातार गिरता जा रहा है, इसके लिए कुछ नहीं हो रहा बस दौरे किये जा रहे हैं, बस ये लोग अखिलेश पर इल्जाम लग रहे हैं, काम नहीं कर रहे।

दुष्कर्म मामला: फ़िल्म निर्माता करीम मोरानी ने किया आत्मसमर्पण

movie-maker-karim-morani-surrenders

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क ।Navpravah.com

फिल्म निर्माता करीम मोरानी ने दुष्कर्म मामले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मोरानी ने ‘दामिनी’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘रा. वन’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्में प्रोड्यूसर की हैं। मोरानी पर 2015 में दिल्ली की एक औरत के साथ मुंबई और हैदराबाद में कई बार रेप करने का आरोप है। सर्वोच्च न्यायालय ने मोरानी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने आधीरात के समय शहर के बाहरी इलाके में स्थित हयातनगर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया। करीम मोरानी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
अभिनेत्री बनने की चाह रखने वाली इस 25 वर्षीया महिला ने मोरानी पर उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मोरानी पर जनवरी में दुष्कर्म, बंदीकरण, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था। मोरानी के ऊपर 417 (धोखाधड़ी), 376 (बलात्कार), 342 (जबरदस्ती कैद रखना), 506 (धमकी) जैसी धाराएं लगाई गई हैं।
पीड़िता ने इंटरव्यू में कहा था, मोरानी ने सबसे पहले जुलाई, 2015 में मुंबई में रेप किया था। मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। मैं डिप्रेस थी और मैंने किसी से भी इस बारे में बात नहीं की थी। जब मैंने उनके परिवार से बात की तो उन्होंने रिेएक्ट भी नहीं किया। उसके बाद मैंने लड़ने का सोचा।

पीड़िता ने आगे बताया, उन्होंने मुझे बहुत बार ड्रग दिया और मेरे साथ बलात्कार किया। उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मुझे ब्लैकमेल किया कि वो मेरी न्यूड फ़ोटोज़ लीक कर देंगे। मोरानी सिनेयुग प्रोडक्शन के फाउंडर हैं और शाहरुख खान के करीबी माने जाते हैं। मोरानी 2G स्कैम में भी आरोपी हैं।

बारिश के बावजूद भक्तों में रही माँ के दर्शन की ललक

regardless-of-the-rain-the-odds-of-the-mothers-presence-in-the-devotees
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
जनपद चित्रकूट में भारी बारिश के बीच नवरात्रि के अवसर पर प्रथम दिन शैलपुत्री के रूप में भक्तों ने माँ को स्थापित किया तो आज दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी के रूप में,  भक्तों ने बारिश में ही सुबह की आरती संपन्न किया । नवरात्रि के पावन महीने मे चित्रकूट के ऐचवारा ग्राम पंचायत मे जय माँ दुर्गा पूजा समिति द्वारा सन 2001 से ही माँ की प्रतिमा की स्थापना कर पूजन किया जाता है एवं भव्य भण्डारे का आयोजन होता है । परन्तु इस वर्ष मां ब्रम्हचारिणी की शाम की आरती भजन बारिश के बीच में संपन्न हो रही है| मानसून के इस कहर के बावजूद भक्तों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास व विधि-विधान से पूजन अर्चन व माँ की आरती कर प्रसाद वितरित किया जा रहा है ।
नवरात्रि के प्रथम दिन  स्थापना से ही जनपद में बारिश हो रही है और पूरे जनपद में महिला पुरुष तथा बच्चे मां को नमन वंदन कर रहे हैं| भक्तों के द्वारा निष्ठापूर्वक उपवास रखकर मां को याद कर रहे हैं| इस पावन पवित्र दिन में समूचे जनपद चित्रकूट के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है । वही जनपद चित्रकूट के व्लामीक नदी के किनारे स्थित मां दुर्गा की प्रसिद्ध मंदिर मां बंगला मुखी देवी विराजमान है  तो  नदी के छोर पर  अर्थात त्यागी इण्टर कालेज के समाने देवी प्रतिमा स्थित है , जहां पर भक्तों की भारी भीड़ लग रही  है।
प्रशासन द्वारा भक्तों को कोई कठिनाई न होने पाए इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।  जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में सभी गांवो में लोग बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मां की प्रतिमा को स्थापित करके पूजन-अर्चन कर रहे हैं। इस समय पूरे जनपद में दुर्गा पाण्डालो मे भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है| लोग अपने घरों से जाकर पांडालों में तथा देवी मंदिरों में दर्शन करके अपने परिवार की मन्नत पूरी कर रहे हैं ।चारो ओर भक्तिमय पूर्ण वातावरण मे मां के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है ।

…जब महेश भट्ट ने इस अभिनेत्री को जड़े कई थप्पड़

mahesh-bhatta-slap-to-to-this-actress

कोमल झा । Navpravah.com

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट बॉलीवुड की सबसे विवादास्पद शख्यियत में से एक हैं, लेकिन इसके साथ ही सिनेमा के जीनियस भी माने जाते है। भट्ट से जुड़े विवादों में सबसे बड़ा विवाद उस समय सामने आया जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने उन पर मारपीट का आरोप लगा कर सनसनी मचा दी।
ऐसा ही एक विवाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा और उनके बीच हुआ था। दरअसल, 2005 में आई फिल्म ‘नजर’ में महेश भट्ट ने मीरा को अपने बैनर तले लॉन्च किया था। इस फिल्म को डायरेक्ट महेश भट्ट की बीवी सोनी राजदान ने किया था। फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर सकी, लेकिन फिल्म में भट्ट कैम्प ने मीरा से इतना एक्पोज करवाया कि फिल्म सेमीपोर्न जैसी लगने लगी। मीरा को इससे कोई ऐतराज भी नहीं था। फिल्म रिलीज होते ही मीरा बॉलीवुड की हॉटकेक बन गयी और बड़े-बड़े बैनर उन्हें अप्रोच करने लगे।
आप को बता दें कि महेश भट्ट नहीं चाहते थे कि मीरा दूसरे डाय़रेक्टर्स के साथ भी काम करे। लेकिन मीरा दूसरे डाय़रेक्टर्स के साथ करना चाहती थीं। इस बात को लेकर कई बार महेश भट्ट और मीरा में बहस भी हुई। महेश भट्ट ने तो पहले मीरा को प्यार से समझाया लेकिन जब उसके बाद भी मीरा नहीं मानी तो उन्होंने उनसे बात करना ही छोड़ दिया।
मीरा अपने इस स्टारडम को भट्ट कैम्प की चौखट के भीतर ही कैद कर रखने को तैयार नहीं थी। उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े निर्देशकों से मिलना जारी रखा। इसी बीच सुभाष घई ने उन्हें अपनी एक फिल्म के लिए अप्रोच किया। ये बात जब मीरा ने महेश भट्ट को बताई तो वो भड़क गए और उसी समय मीरा को कई चांटे जड़ दिए। मीरा का कहना था कि महेश भट्ट के अलावा सोनी राजदान ने भी उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया। मीरा का बयान सामने आते ही बॉलीवुड में मच गया। हालांकि, इस विवाद से मीरा को कोई फायदा नहीं हुआ। “नजर” के बाद मीरा सिर्फ एक ही दो फिल्मों में नजर आईं और फिर बॉलीवुड की दुनिया से गायब ही हो गईं।

ट्रेन से सामान चोरी हो जाता है तो रेलवे उसके लिए जिम्मेदार नहीं – एनसीडीआरसी

अब विंडो सीट के लिए लग सकता है ज्यादा चार्ज
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
एनसीडीआरसी ने कहा है कि अगर किसी पैसेंजर का बिना बुक किया गया कोई सामान ट्रेन से चोरी हो जाता है तो रेलवे उसके लिए जिम्मेदार नहीं लेगी। एनसीडीआरसी ने लोअर कंज्यूमर फोरम के उस ऑर्डर को खारिज कर दिया जिसमें उसने एक महिला के खोए हुए सामान के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराते हुए कम्पनसेशन देने को कहा था।
5 सितंबर 2011 को ममता अग्रवाल शालीमार एक्सप्रेस में सफर कर रहीं थीं, उनके पास एक सूटकेस था। इसमें तीन गोल्ड चेन, दो डायमंड रिंग्स और एक सिम्पल रिंग के अलावा 15 हजार रुपए कैश थे।
महिला ने इसकी शिकायत डिस्ट्रिक्ट फोरम में की, तब फोरम ने रेलवे से इस महिला को 1.30 लाख का कम्पनसेशन देने को कहा था। छत्तीसगढ़ स्टेट कमीशन ने भी इस ऑर्डर पर मुहर लगा दी, लेकिन एनसीडीआरसी ने इसे खारिज कर दिया।
रेलवे एक्ट के सेक्शन 100 (1989) के मुताबिक, हम किसी भी पैसेंजर के लगेज के खोने, टूटने या नॉन डिलिवरी के लिए तब तक दोषी नहीं हैं जब तक उस लगेज को हमारे किसी इम्प्लॉई ने बुक ना किया हो।
मामले की सुनवाई के दौरान एनसीडीआरसी ने साफ कहा- इस मामले में हम रेलवे की तरफ से कोई गलती या लापरवाही नहीं है। पिछले दोनों फोरम ने जो ऑर्डर दिया है वो कानून और नियमों के मुताबिक नहीं है। लिहाजा, इन्हें रद्द किया जाता है। कमीशन ने रेलवे के किसी कर्मचारी की भी इस केस में कोई गलती नहीं पाई गयी है।

मोदी ने भगवान राम के जीवन के पहलुओं पर आधारित डाक टिकट किया जारी

modi-continues-his-postal-stamp-based-on-aspects-of-the-life-of-lord-rama
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
वाराणसी ।पीएम मोदी ने अपने बनारस दौरे के दौरान कई योजनाओ का शिलान्यास किया । इस मौके पर उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण डाक टिकट भी जारी किये ।
 नरेन्द्र मोदी ने भगवान राम के जीवन के विविध पहलुओं पर आधारित डाक टिकट संग्रह जारी किया। मोदी ने यहां तुलसी मानस मंदिर में टिकट संग्रह जारी करते हुए कहा, ‘यह पहला ऐसा टिकट संग्रह है जिसमें प्रभु रामचंद के जीवन के अनेक पहलुओं को अलग अलग टिकटों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘भगवान राम का जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरक है।’
मोदी ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर हम महात्मा गांधी का स्मरण करें तो शिशुकाल से ही प्रभु राम उनके जीवन का एक मंत्र बन गये थे। उन्होंने कहा कि वह इस डाक टिकट का अनावरण दिल्ली में विज्ञान भवन या प्रधानमंत्री निवास पर कर सकते थे लेकिन फिर विचार आया कि नवरात्रि का पावन पर्व है और राम जी के जीवन में नवरा​त्रि और विजयदशमी का विशेष महत्व है। यहां तुलसीदास जी की स्मृतियां आज भी जीवंत है, इस टिकट के लोकार्पण के लिए ऐसे मानस मंदिर से बडी कोई जगह नहीं हो सकती है।
मोदी ने कहा कि हमारे देश और दुनिया में डाक टिकट का अपना एक महत्व रहा है। डाक ​​टिकट एक प्रकार से इतिहास को अपने में संजोये हुए है। डाक टिकट एक प्रकार से एंबेसडर का भी काम करता है। उन्होंने कहा कि कभी कभी डाक टिकट के संग्रह से पता चलता है कि किसी देश में किस प्रकार से बदलाव आया है। भारत का डाक विभाग भी लगातार इस प्रकार का योगदान देता रहता है।