30 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 937

OMG : किश्वर मर्चेंट ने पब्लिक्ली प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा को सुनाई खरी खोटी!

कोमल झा| Navpravah.com
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं. किश्वर अक्सर कई मुद्दों पर अपने सोशल हैंडल पर खुलकर अपनी बात रखती हैं. अब किश्वर अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं. कलर्स के शो सावित्री देवी कॉलेज और हॉस्पिटल से बिना नोटिस दिए बाहर कर दिया है. जिसके बाद अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर किश्वर ने सोशल मीडिया पर प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा को जमकर लताड़ लगाई. फिल्म ‘पिंक’ और टीवी के कई बड़े शोज की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए और साथ ही उनके प्रोडक्शन हाउस को सबसे घटिया करार दिया.
किश्वर मर्चेंट ने आरोप लगाया कि उन्हें जानकारी दिए बिना शो से हटाया गया और उनकी जगह किसी और को शो में रखा गया. बीती रात किश्वर ने इंस्टाग्राम पर प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा को आड़े हाथ लिया. उन्होंने अपनी बात रखते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. लेटर में किश्वर ने लिखा, मैंने आपके और आपके प्रोडक्शन हाउस के बारे में काफी अच्छी बातें सुन रक्खी थी. मैं आपकी फिल्म ‘पिंक’ की भी फैन थी. लेकिन मुझे बड़ा धक्का लगा है. ये अब तक का सबसे घटिया प्रोडक्शन हाउस है जिसके साथ मैंने काम किया. मैंने 4 महीने तक शो में अपने ट्रैक के लिए इंतजार किया. आखिरकार जब मैंने कहा मुझे शो छोड़ना है तब उन्होंने मेरा ट्रैक शुरू किया. इस बीच पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद मैं शूट के लिए गईं. कास्टिंग डायरेक्टर शागिर खान मुझे रिप्लेस करने के लिए दूसरे एक्टर्स को फोन करने लगे.
किश्वर ने कहा, जब मैंने यह सब बातें प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर रश्मि शर्मा और पवन कुमार को बताईं तो उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी. हाल ही में मैंने एक न्यूज पोर्टल में पढ़ा कि मेरे रोल के लिए किसी नई एक्ट्रेस को रख लिया गया है. जो कि कुछ दिनों में शूटिंग शुरू करने वाली हैं.
बता दें, स्टार प्लस का शो सावित्री देवी कॉलेज और हॉस्पिटल इस साल मई में शुरू हुआ था. किश्वर इसमें डॉक्टर नीता आदर्श मल्होत्रा का किरदार निभाती थीं.

शुरू हो गई राम रहीम पर फिल्म की शूटिंग, टाइटल सॉन्ग है ‘बेवफा आइटम’

 कोमल झा| Navpravah.com
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरुमीत राम रहीम के पूरे कारनामों साध्‍वियों से यौन शोषण तक बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश की जा रही है. साध्‍वियों से यौन शोषण का दोषी पाए जाने के बाद राम रहीम को तो फिलहाल जेल में हैं और 20 साल की सजा काट रहा है, लेकिन उसकी चहेती हनीप्रीत का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है. सूत्रों की माने तो हनीप्रीत नेपाल में है. अब राम रहीम पर फिल्म बनाई जाएँगी है, जिसमें हनीप्रीत के किरदार में राखी सावंत नजर आएंगी. फिल्म की कहानी राम रहीम के रंगीनियों और आपराधिक कहानियों पर आधारित होगी.
Inline image 1
राम रहीम के रॉक स्टार बनने से लेकर उसके जेल जाने तक की दिखाई जाएगी है. हनीप्रीत के साथ उसके रिश्तों को भी फिल्म में दिखाए जाने की उम्मीद है.
इस फिल्म में राम रहीम की हनीप्रीत की भूमिका में नजर आने वाली हैं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत. फिल्म के डायरेक्टर के मुताबिक रजा मुराद फिल्म डायरेक्टर का किरदार निभाएंगे. मंगलवार से बाहरी दिल्ली इलाके में फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. राम रहीम और हनीप्रीत पर एक गाना भी फिल्माया जा रहा है. गाने में राम रहीम हनीप्रीत को “बेवफ़ा आइटम” कहकर बुलाता है.
Inline image 2
 राखी ने बताया कि राम रहीम उन्हें सिरसा लेकर गए. वह डेरा के अंदर बने गुफा में भी ले जा चुके हैं. बाबा ने अपने जन्मदिन पर उन्हें डेरा बुलाया था. वहां बाबा से मेरी नजदीकी देख कर हनीप्रीत डर गई थी, उसे लगा कहीं मैं उसकी सौतन न बन जाऊं.
राखी ने बताया कि बाबा पर बन रही फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है. उन्होंने बताया कि हनीप्रीत का नाम लेकर उनके पास फोन आया था. वह कह रही थी कि आप मेरी दोस्त हो फिर क्यों फिल्म बना रही हो. राखी ने बताया कि फिल्म में राम रहीम जेल में चक्की पिस रहा है. फिल्म की कहानी में हनीप्रीत की मौत हो जाती है. राखी ने बताया कि बाबा पर बन रही फिल्म दिसंबर-जनवरी तक तैयार हो जाएगी. उन्होंने बताया कि हनीप्रीत खूबसूरत है, लेकिन मैं उससे ज्यादा खूबसूरत हूं.
राखी ने बताया कि फिल्म के लिए फाइनेंसर का इंतजार हो रहा है. राखी ने बताया कि अभी दिल्ली में फिल्म की जो शूटिंग हुई उसमें ऐसा सीन शूट किया कि बाबा जेल में चक्की पीस रहे हैं. हनीप्रीत के सपने देख रहे हैं. बाबा के पैसों पर हनीप्रीत ऐश कर रही है.
फिल्म के निर्माता कोई और नहीं राखी सावंत के बड़े भाई राकेश सावंत हैं. उन्होंने कहा, टीवी पर राम रहीम के किस्से देखकर उन्हें इस विषय पर फिल्म बनाने का आइडिया आया. राखी सावंत के मुताबिक राम रहीम के जीवन पर बन रही यह फिल्म कॉमेडी के रूप में होगी और क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करेगी. राम रहीम के राज अभी भी कई पर्दों के पीछे हैं. वही पुलिस हनीप्रीत की तलाश कर रही है जिससे डेरा के वह तमाम रहस्य सामने आ सकें जिन पर अभी भी धूल पड़ी हुई है. फिलहाल राम रहीम और हनीप्रीत के किस्से एक अलग अंदाज में सामने आने वाले हैं.

अपराधियों के ऊपर कहर बनकर टूटेंगे UP ATS के 42 जाबांज

अनुज हनुमत । Navpravah.com

यूपी पोलिस का कद पिछले 6 महीने में काफी बढ़ गया है। कारण है मजबूत कानून व्यवस्था और अपराधियों के पस्त हौसले। आने वाले समय में कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के खातिर यूपी एटीएस ने एक माह में 42 फाइटर तैयार किये हैं, जो किसी भी परिस्थिति में कार्य करेंगे। यह फाइटर किसी भी कड़ी से कड़ी समस्या से निपटने में माहिर होंगे।

विगत दिनों लखनऊ में स्वाॅट टीमों की स्पेशल ट्रेनिंग खत्म हो गई है। पिछले महीने की 21 तारीख से 23 सितंबर तक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बता दें कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाराणसी और आगरा की स्वाॅट टीमों ने इस ट्रेनिंग में भाग लिया था। 34 दिनों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलों की स्वाॅट टीमों को बेसिक पुलिस टैक्टिस, स्पेशल टैक्टिस, फायर आर्म्स टैक्टिस और फिजिकल ट्रेनिंग दी गई।

वहीं ट्रेनिंग के दौरान जवानों को खतरनाक ऑपरेशन्स को सफलता पूर्वक अंजाम देने, अपराध और आतंकी गतिविधियों पर कंट्रोल करने की ट्रेनिंग दी गई, ताकि ट्रेंड जवान हाई रिस्क ऑपरेशन्स और आतंकवादी एक्टिविटीज का मुकाबला हाईटेक तरीके से कर सकें।

ट्रेनिंग खत्म होने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा कि ट्रेनिंग ले चुकी स्वाट टीमों का नेतृत्व जिलों के ट्रेंड डिप्टी एसपी करेंगे, जो एटीएस से संपर्क बनाकर हाई रिस्क ऑपरेशन, अपराधों और आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के कार्यों में सहयोग करेंगे ।

ट्रेनिंग पीरियड के दौरान स्वाट टीमों को रेड के तरीके, रूम में एंट्री, तलाशी के तरीके, अपराधियों की गिरफ्तारी और हथकड़ी लगाने के तरीके सिखाए गए। इस दौरान इन जवानों को एटीएस की स्वॉट टीम ने एटीएस के अमौसी स्थित मुख्यालय पर सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और सीआईएसएफ के विशेषज्ञों से ट्रेनिंग कराई गई ।

फिलहाल मौजूदा समय में अपराधियों के हौसले पस्त करने वाली यूपी पुलिस अब धीरे धीरे खुद को मजबूत, तेज और एडवांस तकनीकी से युक्त बना रही है।

J&K Update: उरी में सेना की कार्यवाही में दो आतंकी ढेर

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

जम्मू कश्मीर के बारामुला के पास उरी सेक्टर के एक गांव में कुछ आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका में सेना द्वारा सुबह से ही मुठभेड़ जारी है। सुबह से ही सेना ने अपने ऑपरेशन में तेजी लाते हुए कार्यवाही की। अभी आ रही खबरों के अनुसार सुरक्षा बलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है।

अब तक इस ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। लेकिन अभी एक और आतंकी के छुपे होने की आशंका है। फिलहाल अभी मुठभेड़ जारी है। गौरतलब हो कि, शनिवार की मध्य रात्रि को क्षेत्र के कलगाई इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी का पता लगने के बाद सेना, सुरक्षाबलों ने अभियान छेड़ दिया। इस दौरान आज रविवार को एक आतंकवादी को मार गिराया गया। क्षेत्र में तीन और आतंकवादियों के छिप होने की सूचना के आधार पर व्यापक अभियान जारी है। उरी से कमान तक के इलाके को खंगाला जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकवादी घुसपैठ कर इस ओर आ रहे थे।

हिजबुल आतंकी आदिल अहमद भट्ट बिजबहेरा से गिरफ्तार-

मालूम हो कि पिछले कुछ महीने से भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जनवरी से लेकर अब तक 125 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। दो दिन पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आदिल अहमद नाम के आतंकी को एक संयुक्त अभियान में बिजबेहरा इलाके में गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि अहमद हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य है और बिजबेहरा के जिबलीपोरा इलाके का रहने वाला है। आतंकी आदिल अहमद बट पर तीन लाख का ईनाम था।

BHU बवाल: दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “नवरात्रि में बरसा दी लाठियां! शर्म करो”

अनुज हनुमत । Navpravah.com

नई दिल्ली । बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में कथित छेड़खानी के विरोध में और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर कल देर रात पुलिस के लाठीचार्ज पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल किया है कि क्या ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ केवल एक नारा है?’ इतना लिखने के बाद दिग्विजय सिंह यहीं नही रुके उन्होंने टि्वटर एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के ज़रिए स्पष्ट किया कि, ‘‘बीएचयू की छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज की मैं निंदा करता हूं, उनकी मांग केवल सुरक्षा थी, क्या यह मांग अनुचित थी?’’ आगे उन्होंने लिखा है, ‘‘मोदी और योगी को यह मांग मानने में क्या एतराज हो सकता है? ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ केवल एक नारा ही है क्या?’’

दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘‘हम हिन्दू तो नवरात्रि में कन्या भोज कराते हैं, उनके पैर छूते हैं,? दान देते हैं, यह हिन्दुओं का धर्म है और परम्परा है और यह हिन्दुत्व के तथाकथित ठेकेदार कन्याओं पर लाठी बरसा रहे हैं । वह भी मालवीय जी द्वारा स्थापित बनारस (काशी) हिन्दू विश्वविद्यालय में और मोदी जी के संसदीय क्षेत्र में शर्म करो।’’ उन्होंने अपने अंतिम ट्वीट में भाजपा नेताओं की कड़ी आलोचना की। फिलहाल अभी तक दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

आपको बता दें कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में गुरुवार को हुई कथित छेड़खानी के विरोध में धरना प्रदर्शन के बाद बीती रात पूरा परिसर छावनी में तब्दील हो गया। शनिवार की रात कुलपति आवास के पास पहुंचे छात्र और छात्राओं पर विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें कुछ विद्यार्थी घायल हो गए।

बीएचयू की परेशान छात्राओं का कहना है कि पुलिस ने उन पर भी लाठीचार्ज किया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। सभी विद्यार्थी संस्थान में गुरुवार को हुई कथित छेड़खानी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

इधर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति ने हालात के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय को दो अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। उन्होंने घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया है। उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी अराजक तत्व हैं, जो छात्राओं को आगे कर संस्थान की गरिमा को धूमिल करना चाहते हैं।

BHU : छात्राओं का प्रदर्शन हुआ उग्र, हालात और भी ज्यादा बिगड़े

bhu-crime-investigation-launched-by-crime-branch

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

22 सितम्बर को बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने छेड़छाड़ के खिलाफ प्रदर्शन की शुरुआत की थी, जिसके बाद अभी BHU में हालात और बिगड़ गए हैं। वहीँ पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज और छात्रों द्वारा पुलिस पर पथराव ने BHU के हालात को और भी गम्भीर बना दिया है।

BHU में शुक्रवार से शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है, शनिवार-रविवार की रात को कुलपति का आवास घेरने पहुंचे छात्रों पर सिक्योरिटी ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद नाराज छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव की घटना के बाद 10 थानों की पुलिस BHU कैंपस के अन्दर घुसी और लाठीचार्ज शुरू कर दिया। BHU में माहौल बिगड़ने के बाद यूनिवर्सिटी को 2 अक्टूबर के लिए बंद कर दिया गया है।

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शनिवार को पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल कैंपस में दाखिल हुआ और पत्थरबाजी कर छात्रों पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज से भगदड़ शुरू हो गयी, जिसमें 3 छात्र घायल हो गए।

नाराज छात्रों ने बाद में वाहनों को आग के हवाले करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में कई टू-व्हीलर्स को आग लगा दी गयी है। सिक्योरिटी और पुलिस वालों के सामने छात्र डटे हुए हैं, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बनारस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है।

मिशन 2019: बीजेपी ने कसी कमर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज

अनुज हनुमत । Navpravah.com

मिशन 2019 को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। इस बाबत उसने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे पुनः मेहनत में लग जाएं। मिशन 2019 को मजबूती देने के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी आज से अपने देशभर के नेताओं के साथ मंथन करेगी।

बता दें कि यह बैठक शाम 4 बजे एनडीएमसी सेंटर में शुरु होगी। जबकि 25 तारीख को मुख्य बैठक तालकटोरा स्टेडियम में होगी। दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी होगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के अभी डेढ़ साल बचे हैं, लेकिन बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी लिहाज से सभी सांसदों, विधायकों, पार्षदों और प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों समेत 2000 नेताओं को इसमें शामिल होने के लिये बुलाया गया है।

सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान राजनीति प्रस्ताव पेश किया जायेगा, जिसमें रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को शामिल किये जाने की संभावना है। राजनीतिक प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी राम माधव और विनय सहस्रबुद्धे को सौंपा गयी है। इसके अलावा एक आर्थिक प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है, जिसमें जीएसटी से आए आर्थिक बदलाव, नोटबंदी के कारण बदली परिस्थितियों का जिक्र हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर सरकार के रूख की कुछ विपक्षी दलों समेत एक वर्ग आलोचना कर रहा है। दूसरी ओर जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर भी सरकार को कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में आमतौर पर स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों समेत 200 से कम सदस्य हिस्सा लेते हैं। इस बार इसमें हिस्सा लेने वालों की संख्या 2000 के आसपास होगी। अब देखना होगा कि ये बैठक मिशन 2019 को कितना मजबूती प्रदान कर पाता है।

J&k Live Update: उरी में छुपे करीब 3 आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों ने पूरे गांव को घेरा

अनुज हनुमत । Navpravah.com

आतंकवादी गतिविधियों को लेकर पाकिस्तान की हरकतों में रत्ती भर भी बदलाव नहीं हो रहा है। लगातार वो सीजफायर का उलंघन करता आ रहा है। फिलहाल अपने देश में बने आतंकी शिविरों से वह भारत में दहशतगर्दों को भेज रहा है। अभी ताजा जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के बारामुला के पास उरी सेक्टर के एक गांव में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव में दो से तीन आतंकियों के छुपे होने की आशंका है। फ़िलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बल उस खास घर को चिन्हित करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां आतंकी छुपे हुए हैं। यह सेना और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन है। संभावना जताई जा रही है कि आतंकियों ने शनिवार रात के अंधरे में सीमा पार से घुसपैठ की है। सुरक्षा बलों के नजर में आने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी गांव में घुस गए और वहीं से फायरिंग कर रहे हैं। आतंकी जिस गांव में छुपे हुए हैं, वह नियंत्रण रेखा के करीब है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीने से भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है, जिसके बाद से पाकिस्तान और उसकी गोद में पल रहे तमाम आतंकी संगठन गुस्से में हैं। जनवरी से लेकर अब तक 125 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। दो दिन पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आदिल अहमद नाम के आतंकी को एक संयुक्त अभियान में बिजबेहरा इलाके में गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि अहमद हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य है और बिजबेहरा के जिबलीपोरा इलाके का रहने वाला है। आतंकी आदिल अहमद बट पर तीन लाख का ईनाम था।

दिल्ली: थम नहीं रहा अपराध, अब नर्स के साथ हुआ गैंगरेप

father-is-raping-her-daughter-from-months
कोमल झा| Navpravah.com
दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमते नहीं दिख रहे हैं।एक मामले की गुत्थी सुलझती नहीं कि दूसरा मामला सामने आ जाता है। हालही में ताजा मामला दिल्ली की सीमा से सटे गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके का है। यहां एक नर्स के साथ पहले लूटपाट की गई। आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने नर्स के साथ गैंगरेप भी किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।
मामला सिहानी गेट इलाके का है। पीड़ित नर्स राजनगर एक्सटेंशन के एक अस्पताल में कार्यरत है. बीते दिन, शिफ्ट पूरी हो जाने पर वह वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में अचानक दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी उसे जंगल में ले गए, जहां दोनों ने पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल छीना और उसे नग्न अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गए। सुबह होने तक घायल पीड़िता जंगल में ही पड़ी रही। सुबह होने पर पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। तब जाकर वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. इस घटना के बाद से पीड़िता बेहद सहमी हुई है।
गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में हुई इस चौंकाने वाली वारदात को लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी है। फिलहाल जिस तरह से इस वारदात को अंजाम दिया गया है, ये बताता है कि अपराधियों के हौंसले किसकदर बुलंद हैं।

‘न्यूटन’ पर लगे नक़ल के गम्भीर आरोप, निर्देशक ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है’

the-serious-allegation-of-copying-newton-the-director-said-there-is-nothing-like-that

कोमल झा । Navpravah.com

राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को ऑस्कर 2018 में एंट्री मिल गई। साथ ही एक विवाद ने भी उनका हाथ पकड़ लिया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘न्यूटन’ को वर्ष 2018 के लिए ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। यह फिल्म एक पिछड़े नक्सली इलाके में मतदान के मुद्दे पर बनाई गई है।
इसी शुक्रवार फिल्म रिलीज हुई है, अब न्यूटन से जुड़े कुछ ऐसे दावे भी सामने आ रहे हैं, जिसमें फिल्म के कंटेंट के नकल का आरोप लग रहा है। खबरों के मुताबिक़, राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की कहानी ईरानी सीक्रेट बैलेट से प्रेरित है। हालाकि न्यूटन के निर्देशक ने इस तरह के आरोपों को खारिज किया है। फिल्म के कंटेंट को लेकर उठे ऐसे सवाल ऑस्कर अवॉर्ड में भारतीय दावेदारी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलेट को बाबक पयामी नेने डायरेक्ट किया था. यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। वैसे दोनों ही फिल्मों की कहानी और प्लॉट एक जैसा है। दोनों की कहानी कोसों दूर इलाके में चुनाव करवाने के दौरान की परेशानियों को दिखाती है। दोनों ही फिल्‍मों में अहम किरदार में एक सरकारी कर्मचारी है, जिसकी जिम्‍मेदारी विपरीत परिस्थितियों में सही ढंग से चुनाव करवाना है। दोनों में दूसरा अहम किरदार एक सिक्‍योरिटी अधिकारी का है, जो हर कदम पर सरकारी कर्मचारी को चुनाव ना कराने की बातें करता है।
बॉलीवुड फिल्म ‘न्यूटन’ निर्देशक अमित मसुरकर ने बनाई है। फिल्‍म में राजकुमार राव ने पोलिंग एजेंट की भूमिका निभाई है, जो छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित इलाके में चुनाव कराता है। उसे हवाई जहाज से दूरदराज इलाके में पहुंचाया जाता है जहां उसकी मुलाकात आत्‍मा सिंह यानि कि पंकज त्रिपाठी से होती है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक सिक्‍योरिटी अधिकारी की भूमिका में हैं। जो चुनाव के इलाके को अच्‍छे तरीके से जानता है।
हालांकि इस बारे में ‘न्‍यूटन’ के लेखक व निर्देशक अमित मसुरकर ने कहा कि उनकी फिल्‍म ‘न्‍यूटन’ किसी फिल्‍म से इंस्‍पायर्ड या किसी फिल्‍म का रीमेक नहीं है। उन्‍होंने कहा कि मुझे याद है कि जब मैं अपनी कहानी लिख चुका था और अपनी फिल्‍म की शूटिंग शुरू करने वाला था, तब एक दोस्‍त ने मुझे ‘सीक्रेट बैलेट’ के बारे में बताया था। वह फिल्‍म यूट्यूब पर मौजूद है इसलिए मैंने उस फिल्‍म के कुछ हिस्‍से देखे हैं। पर मुझे लगता है वह हमारी फिल्‍म से काफी अलग है। उसमें एक लेडी पोलिंग ऑफिसर हर दरवाजे पर जाकर वोटिंग कराती है। साथ ही उस फिल्‍म में एक रोमांटिंक कहानी भी है जो ‘न्‍यूटन’ में नहीं है।
बता दें कि फिल्‍म ‘सीक्रेट बैलेट’ साल 2001 में आई थी और दुनिया के कई फिल्‍म फेस्टिवल्‍स में दिखाई जा चुकी है।  इस फिल्‍म को कई पुरस्‍कार मिल चुके हैं। अब देखना ये है कि फिल्म ‘न्यूटन’ को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा तो जा रहा है, क्या भारत में भी फिल्म ‘न्यूटन’ ऑस्कर ले कर आएगा।