30 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 939

ये क्या ! रेल मंत्री के चढ़ते ही बन्द हो गया प्लेटफार्म का एस्केलेटर

rail-ministers-escalator-climbs-off
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
एक तरफ पीएम मोदी ने जापान के साथ मिलकर बुलेट ट्रेन की नींव रख दी है । तो वहीं दूसरी ओर देश के नये रेल मंत्री पीयूष गोयल के ऊपर भी बड़ी जिम्मेदारी है । इन दोनों स्थितियो के बीच रेल मंत्री के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद रेलवे विभाग को काफी शर्मिंदा होना पड़ा ।
दरअसल , पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों को तब बहुत शर्मिंदा होना पड़ा जब केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के आगमन के दौरान एस्केलेटर अचानक बंद होगा। दरअसल बीते शुक्रवार (22 सिंतबर) को पीयूष गोयल गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जहां प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए उन्होंने एस्केलेटर का प्रयोग किया लेकिन एस्केलेटर अचानक बंद हो गया और रेल मंत्री को चलकर जाने पड़ा।
गौरतलब है कि पीयूष गोयल वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने पर चर्चा के लिए सूरत पहुंचे थे। सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार , एस्केलेटर प्लेटफॉर्म नंबर चार का था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि एस्केलेटर खराब होने का कारण ओवर लोडिंग भी हो सकता है। दूसरी तरफ रेलवे के अन्य अधिकारी ने बयान जारी कर कह कि एस्केलेटर भूल से सुरक्षा अधिकारी ने बंद कर दिया था।
फिलहाल इस घटना से इतर अगर हम रेल मंत्री पीयूष गोयल के दौरे की बात करें तो इससे पहले रेल मंत्री ने ट्रेन में मिलने वाले खाने की क्वालिटी सुधारने के लिए नई पहल शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि यात्रा के दौरान ट्रेन में यात्रियों को मिलने वाले खाने के साथ खाने की मात्रा और कॉन्ट्रैक्टर की जानकारी भी दी जाए।
रेल मंत्रालय की तरफ से सभी जॉनल जनरल मेनेजर्स को एक पत्र भेजा गया। पत्र में रेलवे बोर्ड ने बताया है कि रेल मंत्री ने कहा, ट्रेन में यात्रियों को खाने के साथ सप्लायर या कॉन्ट्रैक्टर की डिटेल्स के साथ, वजन, पैकिंग की तारीख भी बतानी चाहिए। इसके साथ ही पैकेट पर एक ऐसा सिंबल भी होना चाहिए जिससे पता चले कि पैकेट में खाना वेज है या नॉन वेज।
अब देखना होगा की रेल मंत्री पीयूष गोयल के आने के बाद रेल सेवा की स्थिति कब तक बेहतर होंगी । फिलहाल प्रयास तो किये जा रहे हैं ऐसा विभाग का कहना है ।

बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लगाने के आदेश : हिमाचल हाईकोर्ट

order-for-applying-biometric-attendance-system-himachal-high-court
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने पंचायती राज संस्थानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लगाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने अधिकारियों के ढुलमुल रवैये पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को सभी सरकारी कार्यालयों में जवाबदेही बढ़ाने के लिए यह आदेश दिया है।
न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान ने एक याचिका पर सुनवाई की। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार को न केवल पंचायतों में, बल्कि राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्य प्रणाली में सुधार करने के लिए डिजिटल उपस्थिति प्रणाली लगाने के निर्देश दिए हैं।
न्यायाधीश ने मुख्य सचिव वी.सी. पारेख को पंचायती राज विभाग में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अन्य विभागों के संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाने को कहा है।
सरकारी कर्मचारियों खासकर दूर-दराज के इलाकों में कार्यरत सभी सरकारी कर्मचारियों की समय पर कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने इससे पहले इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा चौकियों पर की गोलाबारी, 7 घायल

firing-by-pakistan-on-indian-border
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
जम्मू ।  पाकिस्तानी सेना ने जम्मू, सांबा और पुंछ जिलों में भारतीय सीमा चौकियों पर रातभर गोलीबारी और गोलाबारी की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान और पांच नागरिक घायल हो गए। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम उल्लंघन में सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है। अधिकारियों ने आज बताया कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आर एस पुरा और रामगढ़ सेक्टर में गत शाम से ही गांवों और सीमा चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। उन्होंने 20 गांवों को निशाना बनाया।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी और गोलाबारी में आरएस पुरा सेक्टर के सतोवाली गांव में तीन नागरिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि अरनिया सेक्टर के त्रेवा में एक अन्य गांववासी घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सांबा के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने गत शाम नियंत्रण रेखा पर पुंछ सेक्टर में भारी गोलीबारी और गोलाबारी की। गोलीबारी में आठ साल का एक लड़का घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवर रात कुछ सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया जिसके बाद पुलिस ने 500 से ज्यादा लोगों को वहां से निकाला।ये लोग अब एक शिविर में रह रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में अरनिया और आरएस पुरा में 20,000 से ज्यादा लोगों को अपने घरों और गांवों को छोड़कर जाना पड़ा है। तेरह से 18 सितंबर के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार गोलाबारी की गई। सीमा पर दो दिन तक शांति बने रहने के बाद 21 सितंबर को फिर से गोलीबारी और गोलाबारी शुरू हुई। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी और गोलाबारी में एक बीएसएफ जवान और एक नागरिक की मौत हो गई तथा बीएसएफ के पांच जवानों समेत 25 अन्य लोग घायल हो गए। भारतीय सेना के आंकड़ों के अनुसार, इस साल पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक अगस्त तक पाकिस्तानी सेना ने 285 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जबकि 2016 में पूरे साल में यह संख्या 228 थी।

इटावा-अदालत के आदेश पर एसओ समेत डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज।

on-the-order-of-the-etawah-court-sued-one-and-a-half-dozen-police-personnel-including-the-so
अनुज हनुमत|navpravah.com
25 सितम्बर 2016 को थाना इकदिल क्षेत्र के कांकरपुरा गाँव मे एसओ आलोक राय और क्राइम ब्रांच के 15 से 20 सिपाहियों ने हथियारों के साथ घर मे घुसकर की थी लाखो की लूटपाट विरोध करने पर पीड़ित के चाचा को उठा ले गयी थी पुलिस।
सुनवाई न होने पर पीड़ित ने ली थी अदालत की शरण।

हनीप्रीत अब नहीं बच पाएगी ….. पकड़ा गया बाबा राम रहीम का साथी ! 

ram-rahim-partner-caught
अनुज हनुमत|Navpravah.com
फिलहाल बालात्कारी बाबा के लिए काफी कुछ सही नही चल रहा है । डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हरियाणा और उदयपुर की स्पेशल टीम ने यहां सेक्टर-14 नाकोड़ा नगर में रहने वाले प्रदीप गोयल को गिरफ्तार किया है। प्रदीप ने पुलिस को बताया है कि राम रहीम को जेल में छोड़ने के बाद हनीप्रीत आई थी। कुछ दिन उसके साथ रहने के बाद हनीप्रीत नेपाल चली गई।
अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वह नेपाल कैसे और किसके साथ गई।हरियाणा पुलिस प्रदीप को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। प्रदीप मूल रूप से हरियाणा का ही रहने वाला है, लेकिन करीब दो साल से वह उदयपुर के सेक्टर-14 नाकोड़ा नगर में पत्नी व बेटी के साथ रह रहा था।
पहले प्रदीप जिस घर में रहता था उसमें उसका मकान मालिक भी रहता था। लेकिन एक साल पहले ही प्रदीप की फैमिली ने नाकोड़ा नगर में ही एक इंडिपेंड घर में शिफ्ट किया था। अब प्रदीप के घर पर ताला लगा हुआ है। प्रदीप जब हरियाणा से जयपुर आया तो उसने बिजनेस शुरू किया था, लेकिन उसमें घाटा लगने के बाद से उसने उदयपुर के पास झाड़ोल फिर से काम शुरू किया।
पड़ोसियों को ये पता नहीं है कि वह क्या काम करता था। प्रदीप का परिवार पड़ोसियों से ज्यादा संपर्क में नहीं था। पुलिस ने प्रदीप के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है जिसमें राम रहीम और हनीप्रीत से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी का द्विवदिवसीय बनारस दौरा पूरा

modi-two-days-visit-to-varansi-tour-completed
अनुज हनुमत|Navpravah.com
बनारस । एक लंबे अरसे के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का द्विवदिवसीय दौरा आज सम्पन्न हो गया । प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी दौरे के आज अपने आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण जगहों के दौरे किये और खुद एक गाँव में शौचालय निर्माण में कन्नी चलाकर पीएम ने हर घर शौचालय के अभियान को मजबूती प्रदान की ।उन्होंने आज सुबह शहंशाहपुर गांव में एक स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गड्ढा खोदकर शौचालय की नींव रखी ।
इसके फ़ौरन बाद पीएम मोदी पशुधन आरोग्य मेला पहुंचे और उसका उद्घाटन किया और कुछ गायों की सेवा भी की ।
आपको बता दें कि यूपी के सीएम आदित्यनाथ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने शहंशाहपुर में गड्ढा खोदकर शौचालय की नींव रखी। और फिर पशुधन आरोग्य मेले के आयोजन के लिए पीएम मोदी ने यूपी सरकार और सीएम योगी को दी बधाई । पीएम मोदी ने आज पशुधन आरोग्य मेले का उद्घाटन किया, मेला लगाने के लिए यूपी सरकार की तारीफ की और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सिर्फ वोट बैंक के लिए काम नहीं करते हमारे लिए दल से बड़ा देश है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि पशु वोट नहीं दे सकते इसलिए दूसरे दलों ने पशुओं पर ध्यान नहीं दिया । अगर देश में दूध उत्पादन बढ़ेगा तो नई आर्थिक क्रांति आएगी, 2022 तक हमने किसानों की आय को दोगुनी करने का संकल्प लिया है । पीएम मोदी ने कहा, स्वच्छता मेरे लिए पूजा है इसके जरिए मैं गरीबों की भलाई करना चाहता हूं । शहंशाहपुर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, अगर घर में टॉयलेट होगा तो हर वर्ष बीमारी पर 50 हज़ार का खर्च बचेगा.अखिलेश राज पर पीएम मोदी का हमला, बेघर लोगों की लिस्ट बार-बार मांगने के बाद भी नहीं भेजी गई.देश में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार की प्राथमिक सुविधाओं के प्रति पुरानी सरकारें उदासीन थीं ।
गौरतलब हो कि , मोदी जिस शहंशाहपुर गांव पहुंचे हैं वहां से करीब 450 साल पहले शहंशाह हुमायूं ने रात्रि विश्राम किया था. गांव मोदी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से लगभग 30 किलोमीटर दूर है. शहंशाहपुर के बारे में प्राचीन किस्से प्रचलित हैं. कहा जाता है कि गांव का नाम शहंशाह हुमायूं के नाम पर पड़ा. हुमायूं शेरशाह सूरी से चौसा के युद्ध में पराजित होने के बाद देर रात गंगा नदी पार कर इस गांव पहुंचा था ।
स्थानीय लोग कहते हैं कि उसी समय गांव की एक वृद्धा ने उन्हें अपनी झोपड़ी में शरण दी थी । वृद्धा को मालूम नहीं था कि वह हुमायूं हैं ।कई बरस बाद जब हुमायूं के सैनिक गांव पहुंचे तो वहां के निवासियों को पता चला कि रात्रि विश्राम करने वाला मेहमान कौन था । फिर गांव का नाम शहंशाहपुर रखा गया, जो पहले कालूपुर के नाम से जाना जाता था ।शहंशाहपुर गांव जयापुर गांव से पांच किलोमीटर से भी कम दूरी पर है । जयापुर गांव को प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सात नवंबर 2014 को गोद लिया था । जयापुर वाराणसी जिले के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में आता है । पीएम नरेंद्र मोदी के इस दौरे ने बनारस को कई योजनाओं की सौगातें भी दी लेकिन वहीं दूसरी ओर बीएचयू के बवाल ने कई प्रश्न भी खड़े कर दिए हैं।  बहरहाल अपने संसदीय क्षेत्र बनारस को एक स्मार्ट सिटी बनाने की तमन्ना रखने वाले पीएम मोदी का सपना कब हकीकत में बदलेगा ये किसी को नही पता ।

आज रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म “न्यूटन” ऑस्कर के लिए नामिनेटेड

the-serious-allegation-of-copying-newton-the-director-said-there-is-nothing-like-that
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
आज रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म “न्यूटन” भारत की तरफ से विदेशी भाषा की फिल्मों की श्रेणी में ऑस्कर के लिए आधिकारिक तौर पर नामिनेटेड हुई है। इस फिल्म में लीड रोल राजकुमार राव ने निभाया है। उन्होंने ट्विटर पर यह बात बतायी।
राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि- इस साल मेरी फिल्म आस्कर के लिए भारत की तरफ से नामिनेटेड हुई है, इस बात से मैं खुद हूँ और आप सबके साथ शेयर कर रहा हूं। मेरी पूरी टीम को शुभकामनाएं।
“न्यूटन” अमित मासूरकर के निर्देशन में बनी फिल्म है,जो एक सरकारी क्लर्क के इर्द-गिर्द घूमती है जो उचित और न्याय पूर्वक नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव करवाने की भरपूर कोशिश करता है।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल, और संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में हैं। न्यूटन को ऑस्कर में भेजने का फैसला आज ही लिया गया।तेलुगू प्रोड्यूसर सीवी रेड्डी ने एक बयान में कहा- न्यूटन को कमेटी ने 26 एंट्रीज में सेसे चुना गया है, सभी को यह फिल्म पसंद आई है।
फिल्म के डायरेक्टर अमित ने कहा है कि- उम्मीद करता हूं कि इससे छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित क्षेत्र में क्या हो रहा उसकी तरफ ध्यान जाएगा। मैं चाहता हूं कि भारत के लोग समझें कि हमारे यहां कुछ खामियां हैं और उन्हें सुधारने के लिए काम करना होगा। मैं “न्यूटन” को चुनने के लिए कमिटी का बहुत आभारी हूं। अब हमारी फिल्म को देखने ज्यादा से ज्यादा लोग आयेंगे, मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने स्वरूपानंद को नहीं माना शंकराचार्य, कहा, 3 माह में नियुक्त करें नए शंकराचार्य

allahabad-high-court-does-not-consider-swami-swaroopanand-saraswati-as-shankaracharya
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य पद के विवाद के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज अपने आदेश में कहा कि इस मामले में आगामी 3 माह में नए शंकराचार्य का चयन किया जाए।
ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य पद के विवाद के मामले में इलाहबाद हाईकोर्ट ने स्वामी स्वरुपानन्द सरस्वती को शंकराचार्य नहीं माना है, जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया है।
ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य के पद का विवाद इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रहा है, यह विवाद स्वामी वासुदेवानंद और स्वामी स्वरूपानंद के बीच चल रहा है, दोनों जजों ने शंकराचार्यों को लेकर अलग-अलग मत दिया था, निचली कोर्ट ने फैसला वासुदेवानन्द के खिलाफ दिया। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था।
इसके बाद HC ने लम्बी सुनवाई के बाद 3 जनवरी 2017 को अपना फैसला सुरक्षित किया था, जिसका फैसला आज देते हुए कोर्ट ने स्वामी स्वरुपानन्द सरस्वती को शंकराचार्य नहीं माना है।
कोर्ट ने ये भी कहा कि स्वामी वासुदेवानन्द भी शंकराचार्य नहीं हैं, मामले कि सुनवाई कर रहे जस्टिस केजे ठाकर ने वासुदेवानन्द को सन्यासी माना है, इस मामले में कोर्ट ने 3 माह में नए शंकराचार्य का चयन करने के निर्देश भी दिए हैं।

स्‍पाइसजेट के सह-संस्‍थापक अजय सिंह अब होगें NDTV के नये मालिक!

spicejet-co-founder-ajay-singh-will-now-be-the-new-owner-of-ndtv

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

NDTV में स्‍पाइसजेट के सह-संस्‍थापक अजय सिंह की बड़ी हिस्‍सेदारी हो गयी है, इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार एनडीटीवी समूह के 40 प्रतिशत शेयर स्‍पाइसजेट के चेयनमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर अजय सिंह के हो जायेंगे।
40 प्रतिशत शेयर अजय सिंह के पास जाने के बाद बाद प्रणय रॉय और राधिका रॉय के पास कंपनी के करीब 21 फीसदी शेयर बचेंगे, इस हिसाब से अजय सिंह के पास एनडीटीवी के सबसे ज्‍यादा शेयर हो जायेंगे।
एनडीटीवी के संस्‍थापक और आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर प्रणय रॉय और राधिका रॉय किसी मामले में सीबीआई जांच में फसें हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक स्‍पाइसजेट के मालिक अजय सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की कोर टीम में शामिल थे।
इंडियन एक्‍सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार, एनडीटीवी के सूत्रों ने इस सौदे की पुष्टि की और बताया कि एनडीटीवी और स्‍पाइसजेट के बीच डील फाइनल हो गई है, अब एनडीटीवी और इससे जुड़े संपादकीय अधिकार अजय सिंह के पास होंगे।लेकिन इस खबर को स्‍पाइसजेट के अधिकारियों ने गलत बताया।
3 महीने पहले सीबीआई ने रॉय दंपति के ग्रेटर कैलाश स्थित घर पर छापेमारी की थी, उन पर बैंक लोन नहीं चुकाने का आरोप है। लेकिन एनडीटीवी की तरफ से जारी बयान में सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया गया था।
सूत्रों के अनुसार ये सौदा 600 करोड़ रुपये में हुआ है, इसके बाद रॉय दंपति को 100 करोड़ रुपये नकद मिलने की उम्‍मीद है, और अब अजय सिंह NDTV के नये मालिक होगें।

ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुना सकता है फैसला

allahabad-high-court-may-hear-today-in-the-astrological-bench-badrashishram-case
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य पद के विवाद का मामला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में स्थित हाई कोर्ट में है, जिस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट आजअपना फैसला सुना सकता है, गौरतलब है कि, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला पहले ही सुरक्षित कर लिया है।
ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य के पद का विवाद इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रहा है, जिसके तहत इलाहाबाद हाई कोर्ट आज इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है, यह विवाद शंकराचार्य की पदवी को लेकर है।
हाईकोर्ट में जस्टिस सुधीर अग्रवाल और जस्टिस के.जे ठाकर की डिवीजन बेंच मामले की सुनवाई कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लम्बी सुनवाई के बाद 3 जनवरी 2017 को अपना फैसला सुरक्षित किया था, विवाद स्वामी वासुदेवानंद और स्वामी स्वरूपानंद के बीच है। वहीँ मामले में निचली अदालत ने स्वामी वासुदेवानंद के खिलाफ अपना फैसला सुनाया था।