29 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 930

पर्यटन की करेंगे ब्राण्डिंग -रीता बहुगुणा

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी गुरूवार को लखनऊ स्थित पर्यटन विभाग के पर्यटन भवन पहुँचीं, जहाँ उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी का देश में पर्यटन के मामले मे दूसरे स्थान है, उन्होंने कहा कि किसी विभाग की सफलता तभी होती है, जब उसके लिये बाक़ायदा योजना बनाई जाए।
उन्होंने कहा कि यूपी में पर्यटन में अपार संभावनाएं हैं। यहाँ पर जहाँ बौद्वधर्म एवं वैष्णव धर्म के स्थल हैं। वहीं सिखों एवं इस्लाम के लिये भी तमाम ऐसे स्थल हैं जो पर्यटन के लिये हैं। उन्होंने आगे कहा कि यूपी मे जंगल, झील हैं, ब्रज की कथाओं के साथ अयोध्या की राम जन्मभूमि और काशी जैसे ऐतिहासिक स्थल भी हैं।
रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि पर्यटन विभाग को लेकर सरकार गंभीर है, उन्होंने पूर्व की सरकारों पर आरोप लगते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने पर्यटन विभाग के लिये काम नही किया है। रीता ने कहा कि पर्यटन विभाग के कामों की हम लोग ब्राण्डिंग करेंगे, जिसमें आध्यात्मिक स्थलों के साथ अर्धकुंभ की भी ब्राण्डिंग की जाएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने ये भी बताया कि पर्यटन विभाग के पास खुद के दो सौ पुलिस जवान है, इन जवानों की संख्या बढ़ा कर हम पांच सौ करने जा रहे हैं, जिसमें महिलाओ की संख्या बढ़ाने का काम भी चल रहा है।

यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले, 2019 से पहले बनेगा राममंदिर

siddharthnath singh distributed medicines in flodded area

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि 2019 से पहले राम मंदिर बन जाएगा। उन्होंने कहा है कि परिस्थितियां बदल रही है और राम मंदिर को लेकर लोगों की सोच भी बदल रही है।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि स्वामी ब्रह्मयोगानंद ने पहले भविष्यवाणी की थी कि नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उनकी ये भविष्यवाणी सही सबित हुई थी। अब स्वामी ब्रह्मयोगानंद ने भविष्यवाणी की है कि 2019 से पहले राम मंदिर बनेगा।
 बहरहाल, उन्होंने कहा कि देश की स्थिति बदल रही है। जिन लोगों ने पहले राम मंदिर का विरोध किया था, वे अब एक भव्य मंदिर का समर्थन कर रहे हैं। बता दें, बाबरी मस्जिद के मालिकाना हक की कानूनी लड़ाई हारने के 71 साल बाद यूपी का शिया वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। बोर्ड ने 30 मार्च 1946 को ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाए गए उस फैसले को चुनौती दी, जिसमें मस्जिद को सुन्नी वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी करार दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में शिया वक्फ बोर्ड ने कहा था कि बाबरी मस्जिद को उस जगह बने मंदिर को नष्ट करके बनाया गया था।

उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘‘सनकी बुड्ढा’’ बताया

North Korea called US President Donald Trump "eccentric bug"

अनुज हनुमत|Navpravah.com

 उत्तर कोरिया ने डोनाल्ड ट्रंप पर अमेरिकी छात्र ओट्टो वार्मबियर की मौत का फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘‘सनकी बुड्ढा’’ बताया है। सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए द्वारा जारी एक बयान में उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग की हिरासत के दौरान 22 वर्षीय छात्र के उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘‘सनकी बुड्ढा’’ बताया। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने वार्मबियर के मुद्दे पर अमेरिका पर फायदा उठाने का आरोप लगाया। वार्मबियर की उत्तर कोरिया में कोमा में रिहाई होने के बाद अमेरिका लौटने पर मौत हो गयी थी।
जनवरी 2016 में एक पर्यटक के रूप में उत्तर कोरिया की यात्रा पर आये वार्मबियर को गिरफ्तार करके कैदी बना लिया गया था। हिरासत से उसकी रिहाई होने और एक रहस्यमयी कोमा में स्वदेश भेजे जाने के कुछ दिनों बाद ही इस वर्ष जून में उसकी मौत हो गयी थी। बयान में कहा गया है ‘‘ट्रंप और उनके लोग डीपीआरके विरोधी अपने अभियान के लिए एक अमेरिकी छात्र वार्मबियर की मौत का फिर से फायदा उठाने में लग गये है।’’ एक अमेरिकी चिकित्सा परीक्षक ने कहा है कि वार्मबियर के अभिभावकों और ट्रंप के दावों के बावजूद उसमें उत्पीड़न का कोई स्पष्ट संकेत नजर नहीं आया जिसके बाद उत्तर कोरिया का यह बयान आया है।
उसके अभिभावकों ने मंगलवार को अमेरिकी टेलीविजन को दिये साक्षात्कारों में कहा था कि उसके पुत्र का उत्पीड़न किये जाने के संकेत दिखायी देते है। उन्होंने कहा था कि उसके पुत्र के दांत ‘‘पुन: व्यवस्थित’’ दिखाई दे रहे थे और हाथ तथा पांव विरूपित थे। फ्रेड वार्मबियर ने ‘‘फाक्स एंड फ्रेंडस’’ कार्यक्रम में कहा ‘‘उन्होंने ओट्टो का अपहरण किया। उन्होंने उसका उत्पीड़न किया। उन्होंने जानबूझ कर उसे घायल किया। वे आतंकवादी है।’’ इस साक्षात्कार के प्रसारण के बाद ट्रंप ने पहली बार उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के शासन पर वार्मबियर के उत्पीड़न के आरोप लगाये थे।

मुंबई: एलफिंस्टन स्टेशन के ब्रिज पर भगदड़, 22 की मौत 30 से अधिक घायल

अमित द्विवेदी । Navpravah.com

मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर अफवाह के चलते भगदड़ मच गई, जिसके चलते 22 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के ही केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज सुबह क़रीब साढ़े नौ बजे एलफिंस्टन स्टेशन में लोगों के बीच अफ़वाह फैल गई कि बारिश की वजह से फ़ुटओवर ब्रिज गिर गया है। इसी बात को लेकर लोगों ने भागना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मचने की वजह से 22 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और लगभग २५ लोग घायल हो गए। जिनका इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर स्थित फुटओवर ब्रिज पर चल रहा एक शख्स बारिश में फिसलकर गिर गया, जिसके बाद नीचे उतर गए लोगों को लगा कि ब्रिज गिर रहा है। इसी के चलते लोगों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। मामला सुबह का था इस वजह से स्टेशन पर भारी भीड़ थी, जिसकी वजह से दुर्घटना ने बड़ा रूप ले लिया। घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिलीफ ट्रेन घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए सामने आए जिसकी वजह से घायलों को तुरंत इलाज मिल सका। प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार जायसवाल ने बताया कि घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोगों ने अपनी गाड़ियों में लादकर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए तेज़ी से घायलों को अस्पताल पहुँचाया, नहीं तो मामला और भी गम्भीर हो सकता था। हालांकि पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी साफ-साफ पता नहीं चल पाया है।

बीएचयू घटना की क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

bhu-crime-investigation-launched-by-crime-branch

सौम्या केसरवानी|Navpravah.com

बीएचयू में लाठीचार्ज के बाद विवाद की जांच के लिए एसएसपी वाराणसी ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। क्राइम ब्रांच की टीम बीएचयू कैंपस में पहुंची और बीएचयू कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला।
इसी के साथ जांचकर्ताओं ने घटना के दिन मौजूद रहे सुरक्षाकर्मियों से पुछताछ भी की। सीएम योगी द्वारा दिए गए सख्त आदेशों के बाद क्राइम ब्रांच की टीम हर उस व्यक्ति से पुछताछ करेगी जो घटना के दिन मौजूद था।
एसपी क्राइम ने बताया कि क्राइम ब्रांच पत्रकारों पर हुए हमलों की जांच करेगा और महामना मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर कालिख पोते जाने के प्रयास की भी जांच की जा रही है।
क्राइम ब्रांच टीम ने एक नम्बर जारी किया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति लिखित, मौखिक और ई-मेल के जरिए सूचना दे सकता है। क्राइम ब्रांच ने 23 और 24 सितम्बर को विश्वविद्यालय परिसर के अलग-अलग जगहों और मुख्य द्वार पर लगे सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की।

दशहरे में अयोध्या को सजाया संवारा जाएगा -योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों को लगाईं फटकार

अनुज हनुमत | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि इस बार दशहरा के अवसर पर अयोध्या नगरी को सजाया संवारा जाएगा। इसके साथ ही दीपावली से एक दिन पूर्व साधु संतों, समाज के अन्य लोगों को साथ मिलकर एक भव्य आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं आयोजन में शामिल होंगे साथ ही उनका प्रयास होगा कि राज्यपाल भी इस आयोजन में आये। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में आज पत्रकारों से कहा कि प्रदेश की 22 करोड़ की जनता सुरक्षा में कोई कमी न होने पाए, यही उनकी सरकार प्राथमिकता है। प्रदेश की सभी महिलाओं, बेटियों और सभी जन को सुरक्षा मिले और सम्मान मिले। ये उनकी जिम्मेदारी भी है और नैतिक कर्तव्य भी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सवाल के जवाब में वाराणसी की बीएचयू की घटना को साजिश बताते हुए कहा कि अराजकता फैलाने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। बीएचयू प्रकरण संवेदनशील है छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्राक्टोरियल बोर्ड को अपना काम करना चाहिए था।
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर प्रदेश और केंद्रीय विश्वविदयालयों के कुलपतियों से विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करने की सलाह दी। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन विपक्ष मोदी के कल्याणकारी कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न करने की मन्शा से इस तरह के कार्यों को हवा दे रहा है।

इस ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने ऐसा बदला लुक, कि पहचान नहीं पाएंगे आप!

शिखा पाण्डेय | Navpravah.com

कातिल अदा, बेजोड़ अभिनय और अद्भुत अंदाज़ से बड़े बड़े अभिनेताओं को सकते में डाल देने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अगर यह कहें, कि ‘किसी’ फिल्म में अभिनय उनके लिए बेहद मुश्किल रहा, तो आपको विश्वास नहीं होगा। आपको सुनकर यकीन हो या न हो, मगर यही सच है। जी हाँ! खुद आमिर खान ने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में अपने रोल को अब तक के करियर का सबसे मुश्किल रोल बताया है। आमिर ने इस रोल के बनने की कहानी से जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “One of my toughest roles.”

दरअसल फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में आमिर म्यूजिक कंपोजर शक्ति कुमार का रोल निभा रहे हैं। आमिर की ये फिल्म अगले महीने दीवाली के अवसर पर रिलीज हो रही है। इसलिए इन दिनों वे इसके प्रमोशन में जुटे हैं। वैसे आमिर इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में हैं। फिल्म में उनके साथ दंगल गर्ल जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। सूत्रों के अनुसार दंगल में उनके साथ नजर आईं सनाया मल्होत्रा को फिल्म में कोरियोग्राफी का क्रेडिट दिया गया है।

इस फिल्म में आमिर का लुक उनकी अब तक की फिल्मों से बिलकुल अलग है। उनके बालों का स्टाइल, दाढ़ी, कपड़े, चलने-बोलने का अंदाज सब कुछ बिलकुल अलगऔर बेहद  दिलचस्प है। आमिर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके इस रोल की मेकिंग को बहुत मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह आमिर की टीशर्ट से लेकर उनके बालों के कट तक, खूब प्रयोगों के बाद उनका लुक फाइनल किया गया। इसमें फिल्म की क्रू से जुड़े अलग-अलग लोग भी आमिर के इस ‘ परफेक्ट’ कैरेक्टर को लेकर अपनी बात रख रहे हैं।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की कहानी एक ऐसी मुस्लि‍म फैमिली की बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है जिसको सिंगर बनना है, लेकिन उसके पिता को ये पसंद नहीं। अपने सपनों को सच करने के लिए वह यू ट्यूब पर बुर्का पहनकर अपना एक वीडियो अपलोड करती है,जिसे लोग पसंद करते हैं। फिल्म में जायरा वसीम के साथ टीवी एक्ट्रेस मेहर विज भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

आपको बता दें कि साल भर में मात्र एक ‘सुपरहिट’ फिल्म बनाने के लिए मशहूर आमिर अगले साल दिवाली के अवसर पर अपने दर्शकों के लिए ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ लेकर आ रहे हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए भी आमिर खान ने पूरी तरह से अपना लुक बदला है। उन्होंने 20 किलो वजन घटाया है, साथ ही फिल्म के लिए उन्होंने कान और नाक भी छिदवाए हैं। आमिर व अमिताभ बच्चन के अलावा कटरीना कैफ व फातिमा सना शेख फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

मारिया तूफान का असर: प्यूटरे रिको के 97 फीसदी लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

 कैरेबियाई द्वीप प्यूटरे रिको के 34 लाख लोग (97 प्रतिशत) मारिया तूफान के आने के एक सप्ताह के बाद भी बिना बिजली के रह रहे हैं। ‘सीएनएन’ ने गर्वनर रिकाडरे रोसेलो के हवाले से बताया कि अमेरिका के अधीन आने वाले इस द्वीप के लगभग आधे निवासियों तक पानी आपूर्ति नहीं हो रही है और अधिकारी द्वीप पर हर जगह भोजन, ईंधन और पानी उपलब्ध कराने के लिए काम में जुटे हुए हैं।
यहां के लोगों को गैस, भोजन और नकद पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है। गैस स्टेशन और सुपरमार्केट निश्चित मात्रा में ही चीजों की आपूर्ति कर रहे हैं, जबकि बैंक नकदी की कमी से परेशान हो रहे हैं।
गर्वनर ने कहा, “अभी हम आपातकालीन स्थिति में हैं। हमारा ध्यान ऊर्जा बहाल करना नहीं है। ऊर्जा ग्रिड नष्ट हो गए हैं। और हमें इसे पुनर्निर्माण करने की आवश्यकता है। इसके दोबारा शुरू होने में वक्त लगेगा। यह कुछ दिनों में नहीं हो सकता है।”
उन्होंने कहा कि द्वीप पर विनाश की भयावहता की वजह से सहायता प्राप्त करना भी एक चुनौती है। उन्होंने कहा, “प्राकृतिक आपदाओं के मामले में यह प्यूटरे रिको के इतिहास की सबसे बड़ी आपदा थी।” इस माह की शुरुआत में आए तूफान से प्यूटरे रिको में 16, डोमिनिका में 27 और अमेरिका वर्जिन आइसलैंड्स में एक की मौत हो गई थी।
गर्वनर ने सीएनएन को बताया था कि तूफान में एक शख्स की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, “हमारे पास अधिक जानकारी नहीं है। हम संचार के संदर्भ में देश के दक्षिणपूर्व हिस्से से कटे हुए हैं।” तूफान ‘मारिया’ ने बुधवार (20 सितंबर) को प्यूर्टो रिको में दस्तक दी थी। यह अमेरिकी क्षेत्र है, जहां 33 लाख लोग रहते हैं। तूफान ‘मारिया’ चौथी श्रेणी का तूफान है।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की कहानी एक ऐसी मुस्लि‍म फैमिली की बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है जिसको सिंगर बनना है, लेकिन उसके पिता को ये पसंद नहीं। अपने सपनों को सच करने के लिए वह यू ट्यूब पर बुर्का पहनकर अपना एक वीडियो अपलोड करती है,जिसे लोग पसंद करते हैं। फिल्म में जायरा वसीम के साथ टीवी एक्ट्रेस मेहर विज भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

आपको बता दें कि साल भर में मात्र एक ‘सुपरहिट’ फिल्म बनाने के लिए मशहूर आमिर अगले साल दिवाली के अवसर पर अपने दर्शकों के लिए ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ लेकर आ रहे हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए भी आमिर खान ने पूरी तरह से अपना लुक बदला है। उन्होंने 20 किलो वजन घटाया है, साथ ही फिल्म के लिए उन्होंने कान और नाक भी छिदवाए हैं। आमिर व अमिताभ बच्चन के अलावा कटरीना कैफ व फातिमा सना शेख फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

 

सहेलियों की न्यूड तस्वीरें अपने बॉयफ्रेंड को भेजा, बाद में की दोनों ने आत्महत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

मुंबई में एक कपल द्वारा खुदशुशी करने का माला सामने अाया है। लड़का और लड़की दोनों ने ट्रेन के अागे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस अात्महत्या करने के पीछे जो मामला सामने अाया है वह सच में चौंका देने वाला है। दरअसल जब पुलिस को मृतक युवती के हॉस्टल रूम में गई तो वहां उसे सुसाइड नोट मिला।
पिछले सप्ताह मुंबई में एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। वरुशाली लांडे नाम की लड़की जॉर्ज अस्पताल में नर्स की पढ़ाई कर रही थी और वहीं हॉस्टल में रह रही थी। वहीं उसका बॉयफ्रेंड सुरेश मुंबई के ही एक प्राइवेट अस्पताल में मेल नर्स के तौर पर काम कर रहा था। सुसाइड करने वाली लड़की के सुसाइड नोट से पता चलता है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड सुरेश को अपनी दो रूममेट की न्यूड तस्वीरें भेजी थी। सुसाइड नोट में वरुशाली ने लिखा है कि अगर उसकी रूममेट की तस्वीरों का कोई भी गलत इस्तेमाल किया जाता है तो उसके लिए वह जिम्मेदार होगी। अब पुलिस यह जांचने में लगी है कि कहीं यह तस्वीरें भेजना ही तो उनकी सुसाइड करने की वजह नहीं बनी है।
जब उसकी रूममेटस से इस बारे में पूछा गया तो पता चला कि मृतका वृशाली ने चुपके से अपनी उनकी न्यूड फोटो लेकर बॉयफ्रेंड को भेजी थी। ये बात रूममेट्स को पता चल गई। उन्होंने वृशाली से सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड एेसा करने के लिए उसपरर दबाव बनाता था।
जब वृशाली ने इस बात से इंकार किया तो उसके बॉयफ्रेंड ने धमकी दी की वह उसके माता पिता को दोनों के बारे में सच बता देगा। बस इसी बात के डर से उसने अपनी सहेलियों की न्यूड फोटोज अपने बॉयफ्रेंज को भेज दी। इसके बाद सहेलियों ने कहा कि अागे से वह कभी भी एेसा नहीं करेगी और न ही अपने बॉयफ्रेंड से बात करेगी। लेकिन सहेलियों के समझाने के बावजूद वह टली नहीं। जब सहेलियों ने पुलिस में जाने की धमकी दी तो पुलिस के डर से लड़का लड़की दोनों ने ट्रेन के अागे कूदकर अात्महत्या कर ली।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां BBC की 100 सबसे टॉप महिलाओं की लिस्‍ट में शामिल

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर ही अपनी एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इस बार वह अपनी मां को लेकर सुर्खियों में हैं| हम आप को बता दे, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरुन्निसा सिद्दीकी को दुनिया भर की टॉप 100 महिलाओं में शामिल किया गया है| बीबीसी ने 2017 की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की है| इसमें अलग-अलग देशों की महिलाएं शामिल हैं, इसमें ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली नवाज की मां भी एक हैं|
 नवाजुद्दीन ने यह लिस्‍ट शेयर करने के साथ ही अपनी मां के साथ एक ब्‍लैंक एंड वाइट फोटो भी शेयर किया है| नवाज ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘एक छोटे से गांव के परंपरावादी परिवार में आने वाली हर मुसीबत से जूझते हुए जिसने हिम्‍मत दिखायी, मेरी मां’|
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरुनिस्सा सिद्दीकी का नाम बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल हो गया है| उन्हें बीबीसी ने भारत की प्रभावशाली महिला माना है| एक्टर ने इस मौके पर ट्विटर पर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए अपनी मां के साथ तस्वीर को शेयर किया है| इस तस्वीर में मां और बेटे दोनों ने एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखा हुआ है| 43 साल के एक्टर ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- एक महिला जिसने छोटे शहर और रुढ़िवादी परिवार से होने के बावजूद भी हर कठिन परिस्थितियों के सामने हिम्मत दिखाई- मेरी मां|
बता दें, इस लिस्ट में महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का नाम भी शामिल किया गया है| लिस्ट में बिजनेस वुमन अदिति अवस्थी, ईरा त्रिवेदी जो एक लेखिका हैं, सोशल वर्कर हैं, प्रियंका रोय का नाम शामिल है|
अपनी मां की सफलता से बॉलीवुड का यह ‘बाबुमोशाय बंदूकबाज’ काफी खुश है| नवाज ने सन 1999 में बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्‍म ‘सरफरोश’ में एक छोटे से किरदार से शुरुआत की थी| कई फिल्‍मों में छोटे किरदार कर चुके नवाज आज बॉलीवुड में जाना माना नाम हैं| नवाज  की पहली सुपरहिट फिल्‍म ‘गैंग्‍स ऑफ वासेपुर 2’ रही थी, जिसमें उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी| इसके अलावा वह ‘मांझी- द माउंटेन मैन’, ‘कहानी’, ‘हरामखोर’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं|