29 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 931

पापा मुलायम से मिले अखिलेश , नये सपा अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही

akhilesh-from-dad-mulayam-the-election-of-new-sp-president-soon

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

लखनऊ। अपने पिता पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का ‘आशीर्वाद’ मिलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उनसे मुलाकात की और उन्हें आगामी पांच अक्तूबर को आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का न्यौता दिया। सपा प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश अपने पिता मुलायम से मुलाकात करने उनके घर गये और उन्हें पांच अक्तूबर को आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का निमंत्रण दिया। इसी अधिवेशन में सपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है।
सुनील के मुताबिक मुलायम ने राष्ट्रीय अधिवेशन का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। अखिलेश की मुलायम से मुलाकात कई महीनों बाद हुई है। मालूम हो कि सपा संस्थापक मुलायम ने गत 25 सितम्बर को लखनऊ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि चूंकि अखिलेश उनके पुत्र हैं, लिहाजा उनके साथ उनका आशीर्वाद है, लेकिन उनके कुछ निर्णयों से वह सहमत नहीं हैं। माना जा रहा था कि इस संवाददाता सम्मेलन में मुलायम सपा से अलग होकर कोई नयी पार्टी बनाएंगे लेकिन उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया था।
इससे पहले 23 सितंबर को पार्टी के प्रान्तीय अधिवेशन में अखिलेश ने मुलायम का जिक्र करते हुए कहा था कि नेताजी का आशीर्वाद उनके साथ है और वह उनके आंदोलन को ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुलायम के वरिष्ठ सहयोगी पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल ने उन्हें एक और प्रेस नोट उठाकर दिया था, लेकिन सपा संस्थापक ने उसे नहीं पढ़ा था।
 मीडिया में लीक हुए उस प्रेस नोट में अलग पार्टी बनाने की बात लिखी थी। ऐन वक्त पर मुलायम के इस रुख को अखिलेश के विरोधी शिवपाल यादव गुट के लिये झटका माना जा रहा है। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल ने मुलायम पर अपने बेटे अखिलेश से मिले होने का आरोप लगाया है।
मुलायम के साथ मिलकर एक अलग मोर्चा बनाने की ख्वाहिश रखने वाले लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी कहा था कि मुलायम ने प्रेस कांफ्रेंस में वह प्रेस नोट नहीं पढ़ा, जो उन्हें पढ़ना था। अब वह पांच अक्तूबर को होने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का इंतजार करेंगे और उसके बाद ही कोई कदम उठाएंगे। इस बीच, अपने सियासी भविष्य के लिये मुलायम की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे शिवपाल पर अब अपनी अलग राह तय करने का दबाव बढ़ गया है। शिवपाल के एक करीबी ने एएनएस से कहा कि आगामी पांच अक्तूबर को सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद शिवपाल कोई अलग पार्टी बना सकते हैं।

बांग्लादेश: नशीली दवाओं के साथ तीन रोहिंग्‍या गिरफ्तार, 8 लाख ड्रग टेबलेट बरामद

bangladesh-three-rohingyas-arrested-with-drug-8-million-drug-pellet-recovered

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

म्यांमार में हिंसा भड़कने ने बाद भागकर बांग्लादेश में शरण लेने पहुंचने रोहिंग्या समुदाय में से बांग्लादेश पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में तीन रोहिंग्या और एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी म्यांमार से बांग्लादेश में 8 लाख मेथमफेटामाइन की गोलियों की तस्करी की कोशिश में थे।
बांग्लादेश की विशिष्ट ‘रेपिड एक्शन बटालियन’ (आरएबी) ने कल नफ नदी के मुहाने पर मछली पकड़ने के एक ट्रॉलर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह नदी दोनों देशों में जाती है। आरएबी के एरिया कमांडर मेजर रुहुल अमीन ने ‘एएफपी’ को बताया, ‘‘हमने चार लोगों को याबा गोलियों की तस्करी करते पकड़ा है। उनमें से तीन म्यामां के रोहिंग्‍या हैं और एक बांग्लादेशी नागरिक है।’’ उन्होंने आगे कहा ‘इन लोगों के पास नाव में म्यांमार से लाई 8 लाख गोलियां मिली हैं। दो रोहिंग्या यहां हाल ही में आए जबकि तीसरा शख्स पुराना शरणार्थी है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में निकटवर्ती म्यांमार के रखाइन राज्य से पलायन कर बड़ी संख्या में रोहिंग्या रोहिंग्या मुसलमान पहुंच रहे हैं।
 याबा मेथाम्फेटामाइन तथा कोकेन के मिश्रण के लिए उपयोग किया जाने वाला थाई शब्द है। थाई भाषा में इसे ‘क्रेजी मेडिसीन’ कहा जाता है। यह मिश्रण बांग्लादेश में युवाओं के बीच लोकप्रिय है। रखाइन में 25 अगस्त को हिंसा होने के बाद से करीब 480,000 रोहिंग्‍या मुस्लिम भाग कर बांग्लादेश आ गए और यहां के दक्षिणपूर्वी जिले कॉक्स बाजार में शरण लिए हुए हैं।

‘सेक्सी दुर्गा’ को रिलीज कराने के लिए निर्देशक ने छेड़ी जंग

Directed by the director to release 'Sexy Durga'

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

तिरुवनंतपुरम के फिल्म निर्माता ने अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अपनी फिल्म ‘सेक्सी दुर्गा’ को रिलीज की मंजूरी देने के लिए सेंसर बोर्ड से लड़ाई शुरू कर दी है।
सनल कुमार शशिधरन की यह मलयालम फिल्म 23 सालों में पहली भारतीय फिल्म है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम में टाइगर पुरस्कार मिलने वाला है।
फिल्म निर्माता ने कहा, इस फिल्म को अगले माह होने वाले स्टार 2017 जियो मुंबई फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किए जाने पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी थी, क्योंकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इस फिल्म के कारण लोगों की “धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
शशिधरन ने बताया, मैं सेंसर बोर्ड की राय का इंतजार कर रहा हूं। मैं इसके लिए लड़ने जा रहा हूं, क्योंकि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, कलात्मक चीज रचने की स्वतंत्रता का सवाल है।
आईएफएफआर की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि राजश्री देशपांडे और कन्नन नायर अभिनीत ‘सेक्सी दुर्गा’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें यह दिखाया गया है कि एक पुरुष प्रधान समाज में जुनून और पूजा कैसे तेजी से उत्पीड़न और शक्ति के दुरुपयोग की मानसिकता पैदा करती है।
उन्होंने कहा, दुर्गा फिल्म का नायक है। मुझे पता है कि लोग कहेंगे, दुर्गा तो हमारी देवी हैं, लेकिन अगर यह मामला है, तो सड़कों पर जाने वाली दुर्गा नाम की सभी महिलाओं की पूजा करें। लेकिन यह नहीं हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा, भारतीय फिल्म निर्माता सच्चाई पर आधारित फिल्में बनाने का साहस दिखाते हैं, इसके लिए आंदोलन करते हैं, और सरकार उस आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म का किसी भी तरह से कोई धार्मिक संबंध नहीं है। उन्होंने यह तक कह दिया कि भारत ‘ईरान जैसा देश बनता जा रहा है।’ लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है और सेंसर बोर्ड से एक प्रमाणपत्र लेने के लिए आवेदन किया है।

अखिलेश सरकार में हुई 18 हजार भर्तियों की होगी अब जांच

पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं अखलेश यादव

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

योगी सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएससी की भर्तियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने का फैसला किया है. इस आयोग का गठन अखिलेश यादव शासनकाल में हुआ था और इसने करीब 18 हजार भर्तियां की थीं ।
सरकार बनने के पहले 100 दिनों में ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC की 40 हजार भर्तियों की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. अब 6 महीने का कार्यकाल पूरा होने पर यूपीएसएससी की 18000 भर्तियों की विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
योगी सरकार एक-एक कर जहां भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने की कोशिशों में जुटी है, वहीं पुरानी सरकार के कारनामों की जांच कर विपक्ष को घेरने की कवायद भी कर रही है. यूपीएसएससी की 18 हजार भर्तियों के अलावा 15 हजार के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया चल रही थी, जिसे रोक दिया गया था.
योगी ने अपनी सरकार के छह महीने का कार्यकाल पूरा करने के मौके पर जारी श्वेत पत्र में इस निर्णय का खुलासा किया था. श्वेत पत्र में कहा गया है कि यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन जून-2014 में किया गया था.
इसने मार्च 2017 तक विभिन्न विभागों की विभिन्न श्रेणियों के समूह ग के पदों पर चयन की कार्यवाही की. चयन में अनियमितताओं के बारे में विभिन्न माध्यमों से शिकायतें मिली थीं. श्वेत पत्र में इन शिकायतों के आधार पर आयोग की भर्तियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने के निर्णय की जानकारी दी गई.
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग ने समूह ‘ग’ के करीब 40 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले थे. इनमें से करीब 18 हजार का चयन किया जा सका. नई सरकार के आने के समय आयोग में करीब 15 हजार पदों के इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही थी. ये इंटरव्यू रोक दिए गए. आयोग ने लगभग सभी विभागों के समूह ‘ग’ के पदों पर भर्तियों की कार्यवाही शुरू की थी.

NIA ने पूछताछ के लिए MLA राशिद इंजीनियर को भेजा समन

NIA ने टेरर फंडिंग के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को घाटी में आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने समन भेजा है। अधिकारियों ने आज बताया कि राशिद इंजीनियर को तीन अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वह मुख्यधारा के पहले राजनीतिक हैं जिन्हें इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने समन भेजा है। कारोबारी जहूर वटाली से पूछताछ के दौरान उनका नाम सामने आया था। एनआईए ने वटाली को घाटी में आतंकवादी गुटों और अलगाववादियों को कथित तौर पर धन मुहैया कराने के मामले में गिरफ्तार किया था।
उत्तर कश्मीर की लागाते विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राशिद ने इस मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है और उन्होंने जम्मू कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष से जांच शुरू करने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने अलगाववादी नेताओं के खिलाफ 30 मई को एक मामला दर्ज किया था। इन नेताओं की प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों- हिजबुल मुजाहिदीन, दुख्तरान-ए-मिल्लत, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य संगठनों के सक्रिय आतंकवादियों के साथ कथित तौर पर सांठगांठ है।
जांच एजेंसी ने प्राथमिकी में कहा है कि यह मामला जम्मू कश्मीर में अलगाववादी एवं आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण के लिए हवाला सहित विभिन्न गैरकानूनी तरीकों से धन एकत्र करने, लेने और उगाहने तथा घाटी में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, स्कूल जलाने, सुरक्षा बलों पर पथराव करने तथा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के संबंध में दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में पाक स्थित आतंकी गुट जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद का नाम आरोपी के तौर पर है। जमात उद दावा प्रतिबंधित गुट लश्कर ए तैयबा

त्रिवेणी छात्रावास की छात्राओं से मिलें कुलपति

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छेड़खानी और छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज की घटना के बाद कुलपति गिरिश चन्द्र त्रिपाठी ने बुधवार की देर शाम त्रिवेणी छात्रावास की छात्राओं से मुलाकात की।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति ने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
सिंह ने कहा कि कुलपति ने इस भेंट के दौरान छात्राओं को बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनके लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से महिला प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय के बाहर के सदस्यों वाली एक समिति गठित की गयी है जो समय-समय पर परिसर में आकर महिला छात्रावासों में रहने वालों की समस्याओं को सुनती है तथा उनके निस्तारण हेतु सिफारिश करती है।
उनके अनुसार, कुलपति ने कहा कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हैं। उनकी गुणवत्ता सुधारने तथा अन्य स्थानों पर कैमरे लगाने का काम चल रहा है।
कुलपति ने कहा, ‘‘चूंकि विश्वविद्यालय में सुरक्षा तंत्र में पूर्व सैनिकों को ही भर्ती करने का प्रावधान है, इसलिए हमारे पास महिला सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। :क्योंकि: पहले सेना में महिलाएं नहीं होती थीं। लेकिन हम इसे जरूरी बदलाव कर महिला सुरक्षाकर्मियों को शामिल करने का काम कर रहे हैं।’’

यशवंत सिन्हा के विचार भाजपा और राष्ट्र के हित में : शत्रुघ्न

yashwant-sinhas-idea-is-in-the-interest-of-the-bjp-and-the-nation-shatrughan
एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
नयी दिल्ली । भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज अपने पार्टी सहयोगी यशवंत सिन्हा के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि यशवंत सच्चे अर्थों में राजनेता हैं और उन्होंने सरकार को आईना दिखाया है।
बिहार से सांसद शत्रुघ्न की अपनी पार्टी के रुख से कई मुद्दों पर मतभिन्नता है।
यशवन्त सिन्हा ने एक अखबार में प्रकाशित एक लेख में वित्त मंत्री अरूण जेटली की, उनकी आर्थिक नीतियों को लेकर आलोचना की है। पूर्व वित्त मंत्री के विचारों को खारिज करने वाले, पार्टी के नेताओं पर शत्रुघ्न ने निशाना साधा और कहा कि ऐसा करना ‘बचकाना’ होगा क्योंकि उनके (सिन्हा के) विचार पूरी तरह से ‘‘पार्टी और राष्ट्र के हित में है।’’
 कई ट्वीट कर सरकार पर कटाक्ष करते हुए शत्रुघ्न ने यशवन्त सिन्हा की टिप्पणियों को लेकर कही जा रही बातों के संदर्भ में दावा किया कि हम सब जानते हैं कि किस तरह की ताकतें उनके पीछे पड़ी हैं।
उन्होंने नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में कहा था कि राष्ट्र किसी भी दल से बड़ा है और राष्ट्र हित सबसे पहले आता है।
शत्रुघ्न ने ट्वीट किया, ‘‘ मेरा दृढ़ता से यह मानना है कि सिन्हा ने जो कुछ भी लिखा है वह पार्टी और राष्ट्र के हित में है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह सच्चे अर्थों में राजनेता हैं, जिसने खुद को साबित किया है और जो देश के सबसे सफल वित्त मंत्रियों में से एक हैं।
 उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर आईना दिखाया है और समस्या की जड़ पर चोट की है। ’’ यशवंत को बड़ा भाई बताते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि इस तरह के विचारों के साथ सामने आने के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए।

पांच साल में दो लाख करोड़ रुपये का ब्रांड होगा पतंजलि: बाबा रामदेव

patanjali-baba-ramdev-will-have-a-brand-of-rs-2-lakh-crore-in-five-years
एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com
नयी दिल्ली । पतंजलि आयुर्वेद अगले पांच साल में दो लाख करोड़ रुपये का ब्रांड होगा। पतंजलि के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कंपनी नए क्षेत्रों में उतरने की तैयारी कर रही है और नए एकीकृत फूड पार्क तथा विनिर्माण इकाइयां खोलेगी। उन्होंने कहा कि एफएमसीजी क्षेत्र की विनिर्माण क्षमता अगले दो साल में एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगी।
 हरिद्वार की इस कंपनी का लक्ष्य अगले पांच साल में एक लाख करोड़ रुपये का बिक्री कारोबार हासिल करना है। कंपनी इसके मद्देनजर अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।
रामदेव ने एआईएमए के एक कार्यक्रम में कहा कि कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपये का ऋण जुटाने पर भी विचार कर रही है। कंपनी का कारोबार 2016-17 में 10,561 करोड़ रुपये रहा था। फिलहाल पतंजलि नोएडा, नागपुर, इंदौर और आंध्र प्रदेश में बड़ी इकाइयां लगा रही है।

बीएचयू की नयी चीफ प्रॉक्टर बनी प्रो. रॉयना सिंह

bhus-new-chief-proctor-pro-royna-singh

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में छेड़खानी के खिलाफ शुरू हुआ बवाल अब तक नहीं थमा है, शनिवार रात में हालात और बिगड़ गए जब पुलिस ने कैंपस में घुसकर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया था, वहीँ सीएम योगी द्वारा इस घटना की जाँच कमिश्नर को सौंपी गई थी।
बीएचयू में लाठीचार्ज की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चीफ प्रॉक्टर ओंकारनाथ सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, वहीँ सीएम योगी ने कहा था कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
बीएचयू की चीफ़ प्रॉक्टर रॉयना सिंह होंगी, पहली महिला चीफ प्रॉक्टर के रूप में रॉयना सिंह नियुक्त की गई हैं। अब हालात सुधरने के आसार नजर आने  की गुंजाइश है। इसके पहले वीसी ने कहा था कि घटना के पीछे साजिश थी,उन्होंने आइसा पर हिंसा फ़ैलाने का आरोप लगाया था।
कल वीसी गिरीश चंद्र त्रिपाठी के प्रशासनिक अधिकार सीज़ कर दिए गए हैं, वो कोई नीतिगत फैसला नहीं ले सकेंगे, वहीं सीएम योगी ने कहा है कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जायेंगे।

यूपी: 11 साल की मासूम बच्ची का रेप

एनपी न्यूज़ नेटवर्क|Navpravah.com

बलात्कार का एक और  शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक 11 साल की मासूम बच्ची को एक अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बना लिया. के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो कानून के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम 11 वर्षीय बच्ची बकरियों को खेत में चरा रही थी. तभी गांव के ही एक अधेड़ ने बच्ची को पकड़ कर  झाड़ियों में ले जाकर रेप किया. बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे. आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
सिटी सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि इस वारदात के बाद जब बच्ची बेहोश हो गई.  होश में आने के बाद वह घर पहुंची और आपबीती बताई. तब घरवाले उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले की जांच हो रही है.
बताते चलें कि हाल में ही मथुरा में दो पुलिसकर्मियों पर एक नाबालिग को हवस का शिकार बनाने की शर्मनाक वारदात सामने आई. आरोपियों ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी थी. दोनों उसके घर पर किराए पर रहते थे. फिलहाल एसएसपी ने आरोपियों को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए हैं.