29 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 929

अब समय न्यू इंडिया का है और इसमें अरुण जेटली जैसा ही वित्तमंत्री चाहिए – सिद्धार्थ नाथ सिंह

Now the time is of New India and it needs the same finance minister like Arun Jaitley - Siddhartha Nath Singh

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

अपने घर पर एक बैठक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा द्वारा दिए गए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि यशवंत सिन्हा ओल्ड इंडिया के एक अच्छे वितमंत्री थे, अब समय न्यू इंडिया का है और इसमें अरुण जेटली जैसा ही वित्तमंत्री चाहिए।
उन्होंने कहा कि जेटली के नेतृत्व में देश एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है, देश में ‘एक राष्ट्र, एक टैक्स’ के रूप में जीएसटी आया है। ओल्ड इंडिया में जीएसटी पास नहीं हुआ था। जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं, तब से देश में राष्ट्रीय और राज्य स्तर का अंतर्विरोध अब नहीं रहा है। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों जनता के ठुकराए हुए नेता हैं, इसलिए दूसरों का सहारा ढूंढते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि विकास के जो कार्य हैं वे समय से पूरे होंगें। शहर पश्चिम में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, नाली, सीवरेज, प्रकाश, पेयजल की व्यवस्था जल्द ही ठीक होगी। बैठक में मंडलायुक्त आशीष गोयल के साथ सीडीओ, नगर आयुक्त आदि अफसर मौजूद थे।

मुंबई रेलवे स्टेशन पर हुई 30 मौतों का जिम्मेदार कौन? क्या अब पीयूष गोयल इस्तीफा देंगे?

question-who-is-responsible-for-30-deaths-at-mumbai-railway-station-will-piyush-goyal-now-resign

अनुज हनुमत|Navpravah.com

आज मुंबई स्थित एलफिंस्टन रोड के रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर जो भगदड़ मची, उसमें अब तक 30 से भी ज्यादा यात्रियों की मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि अस्पताल में भर्ती अनेक घायलों की हालत गंभीर है।
29 सितम्बर को सुबह जब बरसात हो रही थीं तब पानी से बचने के लिए हजारों यात्री पुल पर ही खड़े रहे, लेकिन तभी पुल के टूटने की अफवाह उड़ी और देखते-देखते मौत की भगदड़ मच गई। सब जानते हैं कि किसी भी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी तैनात होते हैं। हालात को नियंत्रण में करने के लिए रेलवे का अपना स्टॉफ भी होता है।
 सवाल उठता है कि हादसे के वक्त रेलवे से जुड़े लोग कहां थे? क्या रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों की कोई जवाबदेही नहीं है? जब बरसात की वजह से भीड़ पुल पर खड़ी रही तो पुलिस ने हालात क्यों नहीं संभाले? सब जानते हैं कि हर स्टेशन पर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान लूट-खसोट में लगे रहते हैं। जांच पड़ताल के नाम पर यात्रियों को ही परेशान किया जाता है।
यदि पुलिस और सुरक्षा बल के जवान ईमानदारी से ड्यूटी दे रहे होते तो 30 यात्रियों की मौत नहीं होती। किसी भी जांच से पहले पुलिस और और सुरक्षा बल के जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड किया जाना चाहिए। स्टेशन प्रबंधन से जुड़े अधिकारी दोषी हैं।
क्या गोयल इस्तीफा देंगे?
रेल दुर्घटना को लेकर गत माह ही सुरेश प्रभु ने रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। सवाल उठता है कि क्या अब नए रेल मंत्री पीयूष गोयल इस्तीफा देंगे? यह हादसा भी गोयल के अपने मुंबई शहर में हुआ है। असल में रेल मंत्री कोई भी हो, लेकिन जब तक नीचे की व्यवस्था नहीं सुधरेगी, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे।
एक ओर हम जापान की मदद से अहमदाबाद-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चला रहे हैं तो दूसरी ओर स्टेशन पर भगदड़ से 30-30 मौतें हो रही हैं। अच्छा हो कि हम पहले अपनी व्यवस्था को सुधारें। बुलेट ट्रेन तभी सफल होगी, जब सामान्य ट्रेनों में सफर सुरक्षित होगा।

सहारनपुर: प्रेमी की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका!

रेलवे ट्रैक पर मिला JDU विधायक के बेटे
रेलवे ट्रैक पर मिला JDU विधायक के बेटे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सहारनपुर : अनित की हत्या के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है| वहीं हत्या आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी| फिर शव को 24 घंटे तक फ्रीज में छिपा कर रखा| पुलिस ने फ्रिज को बरामद कर महिला के साथ शव को ठिकाने लगाने में उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है|
यही नहीं महिला अपने मृत प्रेमी के घर पर शोक जताने के लिए गई थी| बता दें, बीते 26 सितंबर की सुबह अंबाला रोड रेलवे मार्ग पर थाना कुतुबशेर पुलिस को एक युवक का शव रेलवे ट्रेक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था|
इस युवक की शिनाख्त मैदा मिल फाटक इंदिरा कालोनी निवासी 25 वर्षीय अनित के रूप में हुई थी| शव मिलने के बाद से ही पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई थी| इसी दिन एक महिला पहले एसएसपी और बाद में डीएम बंगले में पहुंची| फिर रेलवे ट्रेक के किनारे मिले शव में उसे झूठा फंसाए जाने की बात कहते हुए दोनों अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया|
जिसके बाद जांच प्रांरभ की गई तो पता चला कि जो महिला प्रार्थना पत्र देकर गई है, उसके मृतक से प्रेम संबंध चल रहे थे| एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में मृतक के शिवपुरी निवासी महिला सीमा पूर्व निक्की पत्नी टीटू से अवैध संबंध होने का पता चला, जो अपने पति से अलग रह रही थी| साथ ही यह भी जानकारी मिली कि इन संबंधों को लेकर महिला के परिजनों से आतीश का पहले भी झगड़ा हो चुका है| जब महिला से जब पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुल गया| वहीं 24 सितंबर की शाम आरोपी महिला सीमा और उसका भाई मांगा आतीश को घर पर बुलाकर सीमा कमरे पर ले गए थे|
हत्यारोपी महिला सीमा उर्फ निक्की ने बताया कि पिछले एक साल से अनित के साथ उसके संबंध थे| पिछले 15 दिन से लगातार रात को अनित घर पर आता था और सुबह तीन-चार बजे घर से जाता था| समाज में तरह-तरह की बातें होने लगी थी, इसलिए अब अनित को आने-जाने के लिए मना कर रही थी| सीमा ने बताया कि इस बाबत उसने अपने भाई मांगा को बता दिया था| 24 सितंबर की रात जब अनित आया तो भाई के साथ मिलकर उसका गला दबाकर मार डाला| शव को छिपाने के लिए घर के ही 165 लीटर वाले फ्रिज का इस्तेमाल किया|  25 सितंबर की देर रात फ्रिज को रेहड़ी में रखकर रेलवे ट्रैक किनारे ले जाया गया| फिर फ्रीज से निकाल कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया था|

फ़िल्म समीक्षा : जुड़वा 2

कोमल झा । Navpravah.com

फिल्म: जुड़वा 2

डायरेक्टर: डेविड धवन  

स्टार कास्ट: वरुण धवन, तापसी पन्नू, जैकलिन फर्नांडिस, अनुपम खेर, पवन मल्होत्रा, विवान भंतेना, सलमान खान, अली असगर, विकास वर्मा, राजपाल यादव

अवधि: 2 घंटा 29 मिनट

डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म ‘जुड़वा 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 1997 में डेविड धवन ने ‘जुड़वा’ नाम से तेलुगु फिल्म ‘हेलो ब्रदर’ की रीमेक बनाई थी। बेहतरीन गानों और कॉमेडी से भरी इस फिल्म में सलमान खान जुड़वा रोल में थे। आज भी टीवी पर जुड़वा को लोग देखना पसंद करते हैं। करीब 20 साल के बाद डेविड ने उसी फिल्म की रीमेक बनाई है। सिनेमा घरों ने जाने से पहले जानिए कैसी है वरुण धवन की ‘जुड़वा 2’।

कहानी-

फिल्म की कहानी वही है, सलमान खान की पिछली ‘जुड़वा’ जैसी, दो बच्चों के एक साथ जन्म लेने की और फिर उनमें से एक के चोरी हो जाने की। विलेन के रोल में जाकिर हुसैन पहले इन बच्चों के पिता को एयरपोर्ट पर फंसा लेता है और बाद में बदला लेने के लिए एक बच्चे को चुरा लेता है। चुराया हुआ ये बच्चा रेल की पटरी पर गिर जाता है, जिसे एक महिला (काशी) पाल-पोसकर बड़ा करती है। इसका नाम राजा (वरुण धवन) है। उसका दोस्त नंदू (राजपाल यादव) है। वहीं दूसरा बच्चा प्रेम लंदन में अपने परिवार के साथ पलने बढ़ने लगता है। कहानी में तब मोड़ आता है, जब किसी तरीके से पप्पू पासपोर्ट (जानी लीवर) की वजह से राजा लंदन जाता है। फिर दोनों जुड़वा भाई, राजा और प्रेम लंदन में मिलते हैं। इस बीच उनकी जिंदगी में समारा (तापसी पन्नू) और अलिष्का (जैकलीन फर्नांडिज) आती हैं। इसके अलावा कहानी में और क्या-क्या ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

डायरेक्शन-

फिल्म का डायरेक्शन अच्छा है, लेकिन लिखावट कमजोर है जिसे और बेहतर बनाया जा सकता था। फिल्म में कुछ पंचिंग लाइन्स हैं, जिसे सुनकर हंसी आती है। फिल्म के डायलॉग्स भी घिसे-पिटे हैं, पहली वाली फिल्म यानी ‘जुड़वा’ के मुकाबले ये फिल्म खास नहीं है। स्क्रीनप्ले और बेहतर हो सकता था। फिल्म में स्टार्स की भरमार है, जिन्हें और बेहतर तरीके से सजाया जा सकता था। फिल्म की स्क्रिप्ट और एडिटिंग दोनों ही बेहद कमजोर है। किसी भी सीन में कोई तुक नहीं है। अगर आप इस फिल्म की स्टारकास्ट के फैन हैं, तभी आप इसके बेतुके सीन्स पर सवाल नहीं उठाएंगे, वर्ना हो सकता है काफी सीन्स पर आपको लगने लगे कि डेविड धवन से ये उम्मीद नहीं थी। इंटरवेल के बाद फिल्म में सलमान खान भी कुछ मिनटों के लिए नजर आते हैं। इस सीन में वरुण और सलमान दोनों ही जुड़वा नजर आते हैं।

म्यूजिक-

फिल्म के गाने पहले से ही चार्टबस्टर्स पर और टीवी पर खूब चल रहे हैं। फिल्म के दो गाने, ‘ऊंची है बिल्डिंग..’ और ‘टन टनाटन टनटन तारा..’ पुरानी फिल्म से लिए गए हैं, जिन्हें न्यू स्टाइल में दिखाया गया है। फिल्म में गानों की लंबाई बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से फिल्म लंबी हो गई है। पहला गाना गणपति बप्पा मोरया है, जो एक ही बार सुनने लायक है। वरुण-तापसी और जैकलीन पर फिल्माया गया ‘आ तो सही’ भी आपको सुनने में अच्छा लग सकता है। गानों की लिहाज से ये फिल्म टोटल मसाला है।

एक्टिंग-

फिल्म में वरुण धवन ने अपना किरदार अच्छी तरह से निभाया है। फिर भी इसे और बेहतर बनाया जा सकता था। राजपाल यादव ने नंदू का रोल बखूबी निभाया है, जो ‘जुड़वा’ में शक्ति कपूर ने निभाया था। फिल्म में जॉनी लिवर भी थोड़ी देर के लिए ही नजर आये हैं। वहीं, फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज को जिस रोल के लिए रखा गया है, वह उन्होंने बखूबी निभाया है। उन्होंने फिल्म में हॉटनेस को बरकार रखा है और तापसी ने अपनी पिछली फिल्मों में ज्यादा अच्छी एक्टिंग की है। यहां पर उन्होंने ग्लैमर का तड़का लगाने की कोशिश की है, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हुई हैं। अनुपम खेर और पवन मल्होत्रा का रोल भी ठीक ठाक ही है।

नवप्रवाह वर्डिक्ट-

आप इस फिल्म को तभी झेल सकते हैं जब आप मसाला फिल्मों के शौकीन हों या आप वरुण धवन के दीवाने हैं। अगर आप बिना सिर-पैर की फिल्म देखना पसंद करते हैं, तभी इसे देखने जाइए, अन्यथा नहीं, क्योंकि इसमें कुछ भी नयापन नहीं है। इस फिल्म को ‘नवप्रवाह’ की ओर से मिलते हैं 2 स्टार्स।

राजस्थान: 28 वर्षीया पीड़िता के साथ 23 दरिंदो ने दुष्कर्म किया !

rape in delhi

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

राजस्थान के बीकानेर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बीकानेर के पास दिल्ली की रहने वाली  28 वर्षीया महिला के साथ 23 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीकानेर के पुलिस महानिरीक्षक एस.एस.गोधरा ने बताया, “महिला ने 26 सितंबर को घटना की सूचना दी। जांच के दौरान हमें पता चला है कि इस घटना को अंजाम देने में आठ लोग शामिल थे। हमने छह को गिरफ्तार कर लिया है।”
महिला की शिकायत के अनुसार, 25 सितंबर को सड़क के किनारे से उसे अगवा किया गया। पुलिस का कहना है कि उन दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने अपने छह और साथियों को बुलाया और फिर उन सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिनकी पहचान सुभाष, राजू राम, भानवर लाल, मनोज कुमार, जुगल और मदन के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 वर्ष से अधिक है।
पुलिस में दर्ज मुकदमे के मुताबिक रेप पीड़िता दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी की रहने वाली है. पीड़िता की उम्र 28 साल है और वारदात के समय बीकानेर आई हुई थी। युवती नई दिल्ली से चूड़ियां व अन्य सामान बीकानेर में बेचती थी। वह जयपुर रोड पर एक मंदिर के आसपास रुकती थी, जहां से बरसिंहसर और पलाना के कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। 23 लोगों ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतजार कर रही थी, तभी दो युवक जीप से आकर वहां रुके और जबरदस्ती महिला को गाड़ी में बैठाकर ले गए। चलती जीप में आरोपी महिला के साथ घंटों तक रेप करते रहे। उसके बाद अपराधियों ने अपने साथियों को बुलाकर महिला के साथ एक सरकारी बिल्डिंग में रेप किया।
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित के साथ मौके पर जाकर जांच करने के बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पीड़िता के 164 में बयान लिए गए। सदर थाने के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ और युवकों की तलाश चल रही है और उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवती के साथ सात-आठ युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की पुष्टि हो रही है।

हरियाणा: पिता नौ माह से अपनी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था!

father-is-raping-her-daughter-from-months

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

हरियाणा में रेप थमने का नाम ही नहीं ले रहा आये दिन रेप के वारदात सामने आते रहते है इस बार बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है आप को बता दे, पलवल जिले में एक वहशी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला| आरोपी पिता पिछले नौ माह से अपनी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था| इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|
यह शर्मसार  वारदात पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र की है| दरअसल, एक 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पिता गांजे का नशा करता है और वह पिछले नौ माह से उसका यौन शोषण कर रहा है| उसके पिता की उम्र 42 वर्ष है|
पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके नशेड़ी पिता ने इसी साल जनवरी माह में उसकी मां को बहुत मारपीटा इस वजह से पीड़िता की माँ काफी  जख्मी हो गई थी और फिर उसे उसी जख्मी हालत में घर से निकाल दिया था, तभी से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था|
पिता के हवस से तंग आकर पीडित लड़की ने पुलिस को शिकायत की| महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया| अब उससे पूछताछ की जा रही है|

हरियाणा: दो महीने से गैंगरेप पीड़िता अपना इंसाफ के लिए मांग पुलिस के चक्कर लगा रही है!

three-years-old-daughter-was-seduced-by-a-victim

कोमल झा |Navpravah.com

हरियाणा:  गुड़गांव में एक गैंगरेप पीड़िता इंसाफ के लिए दो महीने से दर-दर के ठोकर खा रही है. पीड़िता के साथ दो महीने पहले गैंगरेप हुआ था. पुलिस ने एक महीने बाद केस दर्ज किया और उसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया. वहीं आरोपी अब  लगातार पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. अब पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है.
मामला सोहना के बादशाहपुर इलाके का है. हरियाणा सरकार चाहे महिला सुरक्षा के कितने भी दावे करे लेकिन हरियाणा की हकीकत कुछ और ही है. लगभग 2 महीने पहले 5 लोगों ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की.
एक महीने बाद जाकर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया. उसके बावजूद भी अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. घटना को  2 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब भी पीड़िता इंसाफ के लिए पुलिस के चक्कर काट रही है. तंग आकर अब पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है.
दूसरी तरफ, आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. पीड़िता ने बया किया की  पुलिस भी  आरोपियों के साथ मिली हुई है. इसी वजह से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. वहीं पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मुंबई भगदड़ : राष्ट्रपति ने शोक जताया

mumbai-stampede-president-condoles
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मुंबई एल्फिंस्टन रोड में मची भगदड़ में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
राष्ट्रपति के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है, ‘‘मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना; घायलों के लिए प्रार्थना — राष्ट्रपति कोविन्द।’’ गौरतलब है कि आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे में मुंबई एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गये हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
गौरतलब है कि एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर स्थित फुटओवर ब्रिज पर चल रहा एक शख्स बारिश में फिसलकर गिर गया, जिसके बाद नीचे उतर रहे लोगों को लगा कि ब्रिज गिर रहा है। इसी के चलते लोगों के बीच अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। मामला सुबह का था इस वजह से स्टेशन पर भारी भीड़ थी, जिसकी वजह से दुर्घटना ने बड़ा रूप ले लिया। घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नितीश ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए देवी की पूजा अर्चना की

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नवरात्र पर्व की महाअष्टमी के दिन गुरूवार को मां भगवती की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री कार्यालय से आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर जाकर मां शीतला देवी, पटनासिटी स्थित बड़ी पटनदेवी एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ नीतीश को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री को छोटी पटन देवी मंदिर में मंदिर के मुख्य पुरोहित ने दहेज प्रथा विरोधी अभियान की सफलता का संकल्प दिलाया।
नीतीश ने बड़ी पटन देवी मंदिर में पूजा के उपरांत मंदिर परिसर में बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की।मुख्यमंत्री ने इसके बाद पटना के गांधी मैदान में दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले रावणवध की तैयारियों का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद रणवीर नंदन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पटना प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पटना मनु महाराज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अथक प्रयास से ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है – केशव प्रसाद मौर्य

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को इलाहाबाद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह केपी कम्युनिटी हाल में आयोजित किया गया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की केंद्र और राज्य दोनों सरकार विकास के लिए काम कर रही है और विकास ही एक लक्ष्य है।
उन्होंने पार्टी की नीति को बताते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका कार्यकर्ता अपने लिए नहीं राज, समाज और गरीब जनमानस के लिए कार्य करता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ इलाहाबाद में हो रहे विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व से जब लोग प्रयाग की कुंभ नगरी में आएंगे तो उन्हें यहां के विकास पर नाज होगा, उत्तर प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए संकल्पित है, प्रयाग के आसपास के सभी तीर्थ स्थानों का विकास भी होगा
उन्होंने आगे कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल मार्ग और वायु मार्ग दोनों की सुविधा प्रदान की जाएगी। संगम नगरी में जल्द ही विकास देखने को मिलेगा, हमारी सरकार जी-जान से मेहनत कर रही है। हमारे अथक प्रयास से ही उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है।