28 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 921

निर्विरोध रूप से अखिलेश बने सपा अध्यक्ष, भाजपा को पटखनी देने का पीटा डंका

पत्नी की सीट से चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं अखलेश यादव

शिखा पाण्डेय|Navpravah.com

एक बड़ी प्रसिद्ध कहावत है, ‘रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया।’ यह कहावत बड़ी सटीक बैठती है समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर। जी हाँ! अखिलेश यादव का मानना है कि देश के अधिकतर राज्यों में अपना वर्चस्व स्थापित कर चुकी भारतीय जनता पार्टी को मात्र उन्हीं की पार्टी पटखनी दे सकती है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को रोकने और उसका सामना करने का दम सिर्फ सपा में है।

उल्लेखनीय है कि सपा के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। आज निर्वाचन की घोषणा के बाद सभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, ” भाजपा के लोगों ने प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन जो कर्ज माफ होना चाहिए, वह नहीं हुआ। अखिलेश ने कहा, “आज देश के जो हालात हैं, वह किसी से छुपे नहीं हैं। आज ना केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश का किसान संकट में है।”

अखिलेश ने नोटबंदी और जीएसटी को भाजपा सरकार की सबसे बड़ी असफलता करार देते हुए कहा कि नोटबंदी से जो व्यापार ठहरा था, वह जीएसटी के कारण पूरा बंद हो गया। दोनों ने मिल कर नौजवानों का रोजगार छीन लिया।
अखिलेश ने कहा, “भाजपा जितनी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, उसका झूठ भी उतने ही बड़े पहाड़ जैसा है। हम समाजवादी लोगों को संकल्प लेना होगा कि हम उनके पहाड़ जैसे झूठ का पर्दाफाश करेंगे।” अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से सिर्फ बैंकों को फायदा हुआ है, आम जनता को नहीं।

अखिलेश ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें अन्याय कर रही हैं, उन्हें रोकना होगा। इन सरकारों के अब तक के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सीबीआई के जरिये लोगों को डराती है, लेकिन समाजवादी किसी से नहीं डरते।
अखिलेश ने कहा, ” हमें संकल्प करना होगा कि सपा और उसकी साइकिल और तेजी से आगे बढ़ती जाए।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश और अपनी मौजूदगीवाले अन्य राज्यों में बड़ी ताकत से लोकसभा में पहुंचे।

अखिलेश ने लगे हाथ अपने व अपने पिता के बीच लंबे समय से चल रहे मनमुटाव के बिलकुल समाप्त हो जाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी मुलायम से कई बार फोन पर बात हुई और उनसे आशीर्वाद भी मिला।उन्होंने कहा, “हमने नेताजी (मुलायम यादव) को सूचित किया था कि गुरुवार को बहुत बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है, अगर आप आयेंगे तो हम सभी को बहुत अच्छा लगेगा। मैंने उनसे बुधवार को भी बात की। सम्मेलन में आने से पहले भी बात की और कहा की अगर आपका आशीर्वाद नहीं होगा तो पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी। इस पर नेताजी ने हम सबको फोन पर आशीर्वाद दिया।” अखिलेश ने भरोसा जताया कि जब नौजवान सपा के साथ खड़े हैं, तो आनेवाले चुनाव में पार्टी और ज्यादा सीटों पर जीत हासिल ज़रूर करेगी। कारण चाहे जो हो, लेकिन आपको बता दें कि सपा के इस अधिवेशन में मुलायम शामिल नहीं हुए।

मुकेश अंबानी 10वीं बार बने भारत के सबसे अमीर शख्स, बालकृष्ण भी पीछे नहीं!

mukesh-ambani-became-the-10th-richest-person-in-india-even-after-balkrishna

शिखा पाण्डेय|Navpravah.com

भारत के ‘सबसे अमीर’ पद पर पिछले 10 सालों  से आसीन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी इस बार भी इस पद पर डंटे हुए हैं। मुकेश अंबानी वर्ष 2017 के लिए जारी फोर्ब्स मैगज़ीन की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में 38 अरब डॉलर(करीब 2.47 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर छलांग लगा कर पहुँचे हैं विप्रो के चेयनमैन अजीम प्रेमजी, जो पिछले वर्ष चौथे स्थान पर थे। अजीम प्रेमजी की संपत्ति करीब 19 अरब डॉलर आंउकी गई है। वहीं तीसरा स्थान हिंदुजा ब्रदर्स को दिया गया है। हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 18.4 अरब डॉलर आंकी गई है।

फोर्ब्‍स के मुताबिक, रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने और रिलायंस जियो को मिली अपार सफलता के चलते रिलायंस के शेयर्स में एतिहासिक तेजी है और इसी के चलते मुकेश अंबानी की दौलत बढ़कर 38 अरब डॉलर पहुंच गई है। पिछले साल के मुकाबले अगर देखा जाए तो मुकेश अंबानी की दौलत करीब 15.3 अरब डॉलर बढ़ी है। फोर्ब्‍स के मुताबिक, अंबानी की दौलत में इस साल 67 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके चलते वह एशिया के टॉप 5 अमीरों में शामिल हो गए हैं।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल हैं, जिनकी संपत्ति 16.5 अरब डॉलर आंकी गई है। पांचवे नंबर पर हैं पलोनजी मिस्त्री। शापोरजी पल्लोनजी ग्रुप के मालिक पलोनजी मिस्त्री की संपत्ति 16 अरब डॉलर आंकी गई है। पतंजलि के आचार्य बालकृष्‍ण देश के टॉप-20 रईसों में शुमार हो गए हैं। वह पिछले साल के 48वीं पोजीशन के मुकाबले इस बार 19वीं पोजीशन पर पहुंच गए हैं। फोर्ब्‍स ने उनकी कुल दौलत 6.55 अरब डॉलर बताई है। अब तक लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर रहने वाले दिलीप सांघवी 12.01 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की दौलत में इजाफा देखने को मिला है। अनिल अंबानी की दौलत तो पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है, लेकिन उनकी रैंक गिर गई है। अनिल अंबानी पिछले साल 3.04 अरब डॉलर की दौलत के साथ जहां 29वें स्‍थान पर थे, वहीं इस बार वह 3.15 अरब डॉलर की दौलत के साथ भी 32वें स्‍थान पर हैं।

फोर्ब्‍स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी जैसे प्रयोग ने देश की इकोनॉमी को नुकसान पहुंचाया है, हालांकि फोर्ब्‍स के मुताबिक, पीएम मोदी की ओर से नोटबंदी जैसा कड़ा इकोनॉमिक फैसला लेने के बाद भी भारतीय अमीरों की दौलत 26 फीसदी बढ़ी है। इस लिस्ट के मुताबिक भारतीयों की टोटल वेल्‍थ बढ़कर 479 अरब डॉलर हो गई है।

 

पीएम मोदी को 2002 गुजरात दंगे मामले में मिली क्लीन चिट

pm-modi-gets-clean-chit-in-2002-gujarat-riots-case

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

गुजरात में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों को लेकर नरेंद्र मोदी की क्लीनचिट बरकरार रहेगी। इसपर गुरुवार को गुजरात हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला आ गया, नरेंद्र मोदी को गुजरात हाई कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है।

गुजरात हाई कोर्ट में नरेंद्र मोदी से सम्बंधित एक याचिका जकिया जाफरी ने दायर की थी, जकिया जाफरी दिवंगत कांग्रेस नेता एहसान जाफरी की पत्नी हैं, इसके पहले निचली अदालत ने भी नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी थी।

नरेद्र मोदी 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उनपर दंगों को रोकने के लिए पर्याप्त कदम न उठाने का आरोप था, ऐसे आरोप लगे थे कि पुलिस ने भी दंगों को रोकने की कोशिश नहीं की और हिंसा भड़कती गई, इन्हीं दंगों को लेकर नरेंद्र मोदी को आज 15 साल बाद भी आये दिन आलोचना झेलनी पड़ती है।

देश की सर्वोच्च अदालत तक ने नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी है,.वहीँ जकिया जाफरी ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की थी, इसी याचिका पर आज गुजरात हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

 

ट्विटर सेवा के लिए यूपी पुलिस हुई फिर सम्मानित

up-police-for-twitter-service-again-honored

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

उत्तर प्रदेश की ट्विटर सेवा लगातार सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ रही है। जब से इस सेवा का शुभारंभ यूपी में हुआ है तब से अभी तक यूपी पुलिस ने लाखों ट्वीट में एक लाख से अधिक ट्वीट पर कार्रवाई की गयी है।

इससे खुश होकर ट्वीटर के वाइस प्रेसीडेंट कॉलिन क्रॉवेल और ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी हेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस को आमंत्रित किया गया। यह आमंत्रण यूपी पुलिस की ट्विटर सेवा की सफलता को देखते हुए दिया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने भाग लिया।

यूपी पुलिस से डीजीपी के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव प्रेजेंटेशन के बाद ट्विटर सेंटर फॉर सोशल रिसर्च द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने शिरकत की। राहुल के अनुसार, मार्च 2016 से अब तक यूपी पुलिस की ट्विटर सेवा को 3 लाख ट्वीट मिले।

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2017 से अब तक 350 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई, वहीं 64 पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई, इसके अलावा ​ट्वीट के ही कारण 16 पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर किया गया। जबकि 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

यूपी पुलिस की ट्विटर सेवा दिल्ली में अवार्ड्स की हैट्रिक लगा चुकी है, फिक्की एवं विवेकानंद इंटरनैशनल फाउंडेशन की तरफ से यूपी पुलिस को डॉयल 100, ट्वीटर सेवा, महिला सम्मान प्रकोष्ठ की विकल्प सेवा के लिए मई के महीने में सम्मानित किया गया था।

 

साउथ दिल्ली: स्कूल में पहली कक्षा की बच्ची से कर्मचारी ने किया रेप

नॉएडा में 5 साल की बच्ची के साथ की गई दुष्कर्म की कोशिश

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpraah.com

राजधानी दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा बनती जा रही है| एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं| हाल ही में दिल्ली के  गुरुग्राम में रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और अब साउथ दिल्ली के एक स्कूल में 6 साल की बच्ची का रेप का मामला सामने आया है| पीड़िता छात्रा ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो वे लोग सन्न रह गए| परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है|

घटना ने एक बार फिर  से स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है| वहीं पीड़ित बच्ची का एम्स में इलाज चल रहा है| डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की आतंरिक चोटें आई हैं, जिसे ठीक करने के लिए बच्ची का ऑपरेशन किया जाएगा| वहीं स्कूल पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि उसने बिना पुख्ता कागजी कार्रवाई किए ही सफाई करर्मचारी को काम पर रखा था|||

जानकारी के मुताबिक, राजधानी के मालवीय नगर थाना स्थित निरंकारी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा के साथ उसके स्कूल के कर्मचारी ने टॉयलेट में रेप की वारदात को अंजाम दिया| वारदात के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने पर इसका खुलासा हुआ है| परिजनों की सूचना पर पहुंच पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है|

बच्ची ने अपनी मां को बताया कि वो टॉयलेट गई थी, जहां उसने अपनी मदद के लिए बाथरूम के बाहर बैठने वाली आंटी को आवाज दी, लेकिन छोटे बच्चों की मदद के लिए शौचायल के बाहर बैठी रहने वाली आया उस वक्त वहां मौजूद नहीं थी| वहां से गुजर रहे सफाई कर्मचारी ने उसकी आवाज सुनी और उसने टॉयलेट के भीतर बच्ची के साथ बदसलूकी की|

इस घटना ने एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या स्कूलों में हमारे बच्चे सुरक्षित है| क्या मोटी फीस वसूलने वाले स्कूल बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता कर पा रहे हैं| वहीं दिल्ली पुलिस भी सवालों के घेरे में हैं, जिसने दावा किया था कि राजधानी के स्कूलों को बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाएगा| ऐसे में मां-बाप केवल यहीं सवाल पूछ रहे हैं कि उनके लिए बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा जरूरी बच्चों की सुरक्षा है|

 

बाहुबली और देवसेना हमेशा के लिए हो जाएँगे एक, जल्द करेंगे शादी!

bahubali-and-devasena-will-be-forever-one-will-soon-marry

कोमल झा|Navpravah.com

भारतीय सिनेमा की ब्लकबस्टर मूवी ‘बाहुबली-द कनक्लूजन’ को बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली थी| वही बाहुबली-2 में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की केमिस्ट्री देखकर दर्शक भी हैरान थे| फिल्म रिलीज होने के बाद जितनी चर्चा इसके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की थी, उतनी ही इस बात की भी कि क्या अनुष्का और प्रभास सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| आप को बता दें, बाहुबली की सक्सेस के बाद प्रभास को शादी के करीब 6 हजार प्रस्ताव मिल चुके हैं| जिसे उन्होंने खारिज कर दिया|

हालांकि, दोनों स्टार्स अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बोलने से बचते रहे हैं| अब खबरें आ रही हैं अब वो अनुष्का से सगाई कब करेंगे, इसका ऑफिशियली तो कोई जवाब अब तक नहीं मिला है,| लेकिन सुनने में आया है कि दोनों इस साल के आखिर तक सगाई करने वाले हैं| इस पर प्रभास और अनुष्का की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म प्रोजेक्ट में बिजी होने के चलते अभी प्रभास इस मामले में कुछ नहीं कह रहे हैं|

साउथ एशियन सिनेमा मैगजीन के फिल्म और फैशन क्रिटिक उमेर संधू ने भी एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी साझा की| संधू ने अपने ट्वीट में लिखा, “प्रभास और अनुष्का शेट्टी की सगाई दिसबंर में होने जा रही है| वे अब ऑफिशियली रिश्ते में हैं|”

फिलहाल अनुष्का शेट्टी भी 34 साल की हैं लेकिन प्रभास की ही तरह शूटिंग में व्यस्त होने के कारण उन्होंने शादी के प्लान को आगे खिसका दिया| ‘बाहुबली’ से पहले बिल्ला (2009) और मिर्जी (2013) में स्क्रीन शेयर कर चुके प्रभास-अनुष्का ने कभी अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया| दोनों कम ही मौकों पर साथ दिखाई देते है|

एक रिपोट्स के मुताबिक कि प्रभास ने ‘बाहुबली’ शूटिंग के दौरान न खुद शादी की और न हीं अनुष्का शेट्टी को दुल्हन बनने दिया| दरअसल, ‘बाहुबली’ से पहले अनुष्का की शादी होने वाली थी| प्रभास ने अनुष्का की शादी इसलिए रुकवाई थी क्योंकि वो चाहते थे कि उनकी तरह अनुष्का भी ‘बाहुबली’ पर ध्यान दें|

 

कंगना – ऋतिक विवाद पर पहली बार ऋतिक ने तोड़ी अपनी चुप्पी!

kangna-hrithik-controversy-smashed-for-the-first-time-on-hritik-controversy

कोमल झा|Navpravah.com

बॉलीवुड गलियारे में काफी वक्त से कंगना-रितिक रौशन कॉन्ट्रोवर्सी के चर्चे हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले कंगना ने रितिक और उनसे जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए और उनपर कई आरोप भी लगाए थे। हाल ही में रितिक रौशन ने कंगना को एक लीगल नोटिस भेजा है वहीं आदित्य पंचोली ने भी कंगना के खिलाफ मानहानी का मामला दर्ज कराया था।उस समय तो ऋतिक ने इनका जवाब नहीं दिया था, लेकिन गुरुवार(5 अक्टूबर) को पहली बार कंगना के मामले में रितिक कुछ बोलते हुए नजर आए हैं।

रितिक ने अपनी बात मीडिया के सामने नहीं बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से रखी है। उन्होंने गुरुवार 4 अक्टूबर को तीन पेज के पिक्टर ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा,’जो भी हो रहा था मैं उसे लगातार इग्नोर कर रहा था। मुझे लगता है, रिएक्श न देना, इग्नोर करना सही है। अपनी डिग्निटी को बचाना जरूरी है, यह तरीका ज्यादा अच्छा है। मीडिया इससे और खेल रही है, वह इसे जाने नहीं देना चाहता।’

साथ ही रितिक ने लिखा कि, सच यह है कि मैं इस लेडी से कभी नहीं मिला। हमने साथ में काम जरूर किया है, लेकिन हम प्राइवेट में कभी नहीं मिले। प्लीज समझिए मैं कोई ‘गुड बॉय’ इमेज बनाए नहीं बैठा हूं। मैं अपने फॉल्ट से अवेयर हूं, मैं भी इंसान हूं। मैं बल्कि खुद को प्रोटेक्ट कर रहा हूं, इन चीजों से जो बहुत सीरियस, सेंसिटिव और डिस्ट्रैक्टिंग हैं।

वहीं मेल को लेकर रितिक  पर लगे आरोपों पर जवाब देते हुए वह लिखते हैं, ‘3000 मेल मैने खुद को करे, साइबर क्राइम डिपार्टमेंट इस बारे में कुछ ही दिन में सारी जांच पड़ताल कर लेगा और पूरी कहानी सबके सामने आ जाएगी। मैंने अब तक अपना लैपटॉप और फोन तब साइबर सेल के हवाले कर दिया है लेकिन दूसरी पार्टी ने यह करने से मना कर दिया। इंवेस्टिगेशन बंद नहीं होगी। मैं इन 4 सालों मे बहुत हैरास हुआ हूं।’

बता दें कि, अभी हाल ही में रितिक ने कंगना के खिलाफ पुलिस में 29 पेज की शिकायत दर्ज कराई थी। कहा जा रहा था कि, रितिक की तरफ से उनके कानूनी सलाहकार महेश जेठमलानी ने यह शिकायत फाइल कराई है। जिसमें रितिक ने आरोप लगाया है कि कंगना ने लंबे वक्त तक उनका पीछा किया, इसमें रितिक ने दावा किया है कि कंगना उनको सेक्सुअल मेल भेजा करती थीं।

 

थाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठी राधे मां, पुलिसवाले नतमस्तक

Radhe Maa sitting on the SHO chair in the police station, the policeman knit

अनुज हनुमा|Navpravah.com

खुद को देवी बताने वालीं और दहेज प्रताड़ना के आरोप में कानूनी शिकंजे में फंस चुकी राधे मां एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। दरअसल, मामला दिल्ली का है, जहां पर राधे मां विवेक विहार थाने पहुंची। इस दौरान राधे मां की जी-हुजूरी में थाने के एसएचओ से लेकर थाने के कई सिपाही लग गए। इस दौरान राधे मां थाने के एसएचओ की कुर्सी पर बैठी हुई नजर आईं।

हाथ जोड़कर खड़े हैं एसएचओ साहब

अब विवाद इस बात पर हो रहा है कि राधे मां के आगे आखिर कानून भी नतमस्तक दिखा। जिस वक्त राधे मां एसएचओ की कुर्सी पर बैठी हुईं थी, उसी समय थाने के एसएचओ हाथ जोड़कर राधे मां के साइड में खड़े हुए थे। कमरे में कुछ पुलिस वाले भी भक्त की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। साथ ही थाने में ही भक्तों की भीड़ जुट गई है और राधे मां की जय-जयकार हो रही है।

विवेक विहार थाने का है मामला

बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें नवरात्रों के दौरान अष्टमी की हैं। हाथ में त्रिशूल लेकर अपने भक्तों के बीच अजब-गजब मुद्रा को लेकर चर्चित राधे मां दिल्ली के विवेक विहार थाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठी नजर आईं। खाकी वर्दी की इज्जत से बेपरवाह एसएचओ संजय शर्मा भक्त की मुद्रा में हाथ जोड़े राधे मां के सामने अभिभूत से खड़े दिखाई दिए। वर्दी के ऊपर मातारानी की चुनरी डाल रखी थी।

कानून का किया अपमान!

एसएचओ को देखकर ऐसा लग रहा था मानो वो अपने कर्तव्यों के मंदिर यानी थाने में ना होकर किसी देवी के मंदिर में खड़े हों। इस माजरे को लेकर अब विवाद इस बात पर हो रहा है कि एसएचओ साहब ने वर्दी में राधे मां आगे नतमस्तक होकर वर्दी कानून का अपमान किया है।

SHO ने कुछ भी बोलने से किया इनकार

जब इन तस्वीरों को लेकर एसएचओ से बात करने की कोशिश की गई तो वो कन्नी काट गए। थाने के एक कांस्टेबल का कहना है कि राधे मां रामलीला में आई थी। काफी भीड़ जुटने की वजह से एसएचओ संजय शर्मा उन्हें थाने ले आए। आपको बता दें कि राधे मां पर दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और धमकाने समेत गंभीर आरोप लगे हैं।

राधे मां को फर्जी धर्मगुरु घोषित किया जा चुका है

इसके अलावा हाल ही में फर्जी धर्मगुरुओं की एक लिस्ट में राधे मां का भी नाम शामिल किया गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि एक थाने में राधे मां के प्रति इतनी श्रद्धा कहां तक उचित है?

 

पर्यटन पर्व आज से शुरू

twenty-day-tourism-festival-begins-today
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

पिछले दिनों पीएम मोदी ने लोगों से देश में घूमने और उसके विविधता को समझाने का आह्वान किया तो इसके कुछ दिनों बाद पर्यटन मंत्रालय ने भी भारतीयों के अपने देश घूमने के लिये पर्यटन पर्व मनाने की एक पहल शुरू कर दी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश भर में आज से पर्यटन पर्व मनाया जा रहा है। ये पर्व 5 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। बीस दिनों तक चलने वाले पर्व में राज्य सरकारें और 18 अन्य मंत्रालय शामिल होंगें। पर्यटन पर्व के दौरान वीडियोग्राफ़ी, फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे.अल्फोंस के अनुसार पर्यटन पर्व के दौरान मंत्रालय दो अभियान, देखो अपना देश और पर्यटन सबके लिए चलायेगा। पर्यटन पर्व की शुरुआत आज से राष्ट्रीय राजधानी स्थित हुमायूँ के मक़बरे से होगी और 25 अक्टूबर को इण्डिया गेट पर होने वाले समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहेंगे।

इस पर्व को सफल बनाने के लिए अन्य मंत्रालय भी कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। स्वच्छता ही सेवा का नारा देकर पर्यटन केंद्रों का साफ़ रखने का आह्वान भी किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मंत्रालय की योजना है कि लोग कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत पर भी फ़ोकस करें।

 

रजनीश कुमार होगें SBI के नये चेयरमैन

rajneesh-kumar-to-become-sbis-new-chairman

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन पद पर 3 साल के लिए रजनीश कुमार को नियुक्त किया गया है,  फिलहाल रजनीश कुमार SBI के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त है, अरुंधति भट्टाचार्या का कार्यकाल इसी हफ्ते खत्म हो रहा है।

रजनीश कुमार ने 2015 में नेशनल बैंकिंग ग्रुप में बैंक 1980 में एसबीआई जॉइन किया था, इसके पूर्व रजनीश कुमार SBI कैपिटल मार्किट के हेड हुआ SBI के मर्चेंट बैंकिंग विभाग के प्रमुख पद पर नियुक्त रह चुके हैं। साल 1980 में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर रजनीश कुमार ने एस बी आई ज्वाइन किया था।

साल 2016 में SBI के मौजूदा चेयर पर्सन अरुंधति भट्टाचार्य को सेवा विस्तार मिला था, 2013 मे अरुंधति भट्टाचार्य चेयरमैन पद पर नियुक्त हुई थी। 1 साल का एक्सटेंशन अरुंधति को 2016 में मिला था और इसी हफ्ते उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अरुंधति भट्टाचार्य एसबीआई की पहली महिला चेयर पर्सन रही है।

SBI के नये चेयरमैन रजनीश कुमार के सामने बैड लोन के संबंध में कोई उचित समाधान सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी। इतना ही नहीं रजनीश कुमार को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि किस तरह कर्ज को बढ़ाकर ग्रोथ को सहारा दिया जा सके। आमतौर पर बैंक लोन को प्रणालीगत जोखिम के तौर पर देखा जाता है जबकि भारत की आर्थिक रणनीति का एक प्रमुख तत्व क्रेडिट ग्रोथ है।