पर्यटन पर्व आज से शुरू

twenty-day-tourism-festival-begins-today
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

पिछले दिनों पीएम मोदी ने लोगों से देश में घूमने और उसके विविधता को समझाने का आह्वान किया तो इसके कुछ दिनों बाद पर्यटन मंत्रालय ने भी भारतीयों के अपने देश घूमने के लिये पर्यटन पर्व मनाने की एक पहल शुरू कर दी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश भर में आज से पर्यटन पर्व मनाया जा रहा है। ये पर्व 5 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। बीस दिनों तक चलने वाले पर्व में राज्य सरकारें और 18 अन्य मंत्रालय शामिल होंगें। पर्यटन पर्व के दौरान वीडियोग्राफ़ी, फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे.अल्फोंस के अनुसार पर्यटन पर्व के दौरान मंत्रालय दो अभियान, देखो अपना देश और पर्यटन सबके लिए चलायेगा। पर्यटन पर्व की शुरुआत आज से राष्ट्रीय राजधानी स्थित हुमायूँ के मक़बरे से होगी और 25 अक्टूबर को इण्डिया गेट पर होने वाले समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहेंगे।

इस पर्व को सफल बनाने के लिए अन्य मंत्रालय भी कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। स्वच्छता ही सेवा का नारा देकर पर्यटन केंद्रों का साफ़ रखने का आह्वान भी किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मंत्रालय की योजना है कि लोग कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत पर भी फ़ोकस करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.