28 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 922

अयोध्या में राम मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती : साध्वी प्राची

साध्वी प्राची

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

हमेशा विवादों मे बनी रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने इलाहाबाद में फिर से विवादित बयान दिया है । इलाहाबाद के नैनी इलाके में आयोजित घंटेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से दुनिया कोई ताकत रोक नहीं सकती है।

उन्होने उत्तर प्रदेश में नेशनल हाइवे पर होने वाली नमाज पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे यूपी में सड़कों को रोककर होने वाली नमाज बंद हो। इसके साथ ही साध्वी प्राची ने रात की अजान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

उनका कहना है कि रात के अजान से लोगों की नींद डिस्टर्ब होती है इसलिये वो भी बंद होनी चाहिये। राम मंदिर राष्ट्र मंदिर है और राष्ट्र मंदिर का निर्माण अयोध्या में होने से कोई नहीं रोक सकता है। अयोध्या में राम मंदिर में बने ऐसी पूरे देशवासियों की इच्छा है और जल्द से जल्द मंदिर बनेगी और सब देखेंगे।

साध्वी ने आगे कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को चिमटे से पकड़कर बाहर फेंक देना चाहिए, इनके लिए भारत मे कोई जगह नही है, भारत इनके बाप का देश नहीं है, उनका समर्थन किसी को नही करना चाहिए, और जो उनका समर्थन करता है, उनपर देशद्रोह का केस होना चाहिए।

लखनऊ : सिविल कोर्ट के बाथरूम में धमाका, जांच में जुटी पुलिस

lucknow-explosion-in-civil-court-bathroom-police-involved-in-investigation

अनुज हनुमत|Navpravah.com

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिविल कोर्ट में ब्लास्ट हुआ। पुलिस के मुताबिक यह ब्लास्ट सिविल कोर्ट के बाथरूम में हुआ है। फिलहाल इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विस्फोटक सामग्री फ्लश टंकी में छिपाकर रखी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया विभाग ने परिसर को घेर लिया है। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी और फॉरेंसिक टीम

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और तफ्तीश में जुट गई है। लेकिन सिविल कोर्ट की बिल्डिंग में विस्फोटक पहुंचने पर सुरक्षा पर सवालिया निशान जरूर उठने लगे हैं।

पुलिस के मुताबिक विस्फोटक कम तीव्रता का था, इसी वजह से किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में बम की पुष्टि नहीं हुई है। मौके की फोरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है।

शाम 4 बजे हुआ विस्फोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 बजे के आसपास सिविल कोर्ट के बाथरूम से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

कोर्ट में मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ वहां पहुंची। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। जांच टीम ने घटनास्थल से कुछ सैंपल भी लिए हैं।

 

UP: सैफ़ई में अखिलेश ने की युवा नेताओं से मंत्रणा, बहके नेताओं की हो सकती है घर वापसी

akhilesh-from-dad-mulayam-the-election-of-new-sp-president-soon

अनुज हनुमत । Navpravah.com

आगरा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में जाने से पहले सैफई पहुंचे पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने परिवार के युवा नेताओं सांसद धर्मेन्द्र यादव, तेज प्रताप सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के साथ बंद कमरे में गुप्त मंत्रणा की।

परिवार के चारों युवा नेताओं ने आगरा कार्यसमिति के लिए रणनीति तैयार की। अखिलेश यादव ने कार्यसमिति में मुलायम सिंह यादव को भी आमंत्रित किया है। कार्यसमिति में मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव के भी पहुंचने की उम्मीद है।

अखिलेश यादव आगरा एक्सप्रेस वे से मंगलवार शाम को सैफई पहुंच गए थे, जहां मैनपुरी से सांसद तेप्रताप सिंह पहले से मौजूद थे। धर्मेन्द्र यादव और अंशुल यादव बुधवार सुबह आवास पर पहुंचे, जिसके बाद चारों युवा नेताओं ने कई घंटे तक मंत्रणा की। पूरी वार्ता को वैसे तो गुप्त रखा गया है, लेकिन जो बातें छन कर सामने आयीं उसके अनुसार मुलायम सिंह यादव कार्यसमिति में आने को राजी हो गए हैं।

परिवारिक सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव ने फोन पर चाचा शिवपाल यादव से भी बात की है और उनके भी कार्यसमिति में पहुंचने की उम्मीद है। परिवार के लोगों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो कार्यसमिति के बाद फिर से पूरी पार्टी एक हो जाएगी, इसका क्या फार्मूला होगा यह भी तय हो चुका है।

अखिलेश से मिलने के इंतजार में तमाम सपा नेता सैफई पहुंचे लेकिन वह परिवार के दूसरे युवा नेताओं के साथ कार में बैठे और तेजी से आगरा के लिए निकल गए। मीडिया और अन्य किसी से उन्होंने बात नहीं की, माना जा रहा है कि कार्यसमिति की किसी रणनीति का पहले वह खुलासा नहीं करना चाहते थे।

तेल की कीमतों में कमी करना आम लोगों के प्रति सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है :अमित शाह

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि मोदी सरकार का पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करना आम लोगों और किसानों को राहत प्रदान करने की सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है, जब वैश्विक स्तर पर कीमतें बढ़ रही हैं ।

सरकार ने कल पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। ईंधन की कीमतों में पिछले तीन महीने से वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया। उत्पाद शुल्क में यह कटौती चार अक्तूबर से प्रभावी हो जाएगी।

इस निर्णय के लिये प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते अंतर्राष्‍ट्रीय मूल्‍य के प्रभाव को कम कर आम आदमी और किसानों को राहत देना मोदी सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पेट्रोल और डीजल पर बेसिक उत्पाद शुल्क 2 रूपये प्रति लीटर कम करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णय का हार्दिक अभिनंदन।’’

बेटे हृतिक और कंगना रनौत विवाद में पापा राकेश रोशन ने तोड़ी चुप्पी

father-hrithik-and-kangana-ranaut-controversial-father-rakesh-roshan

एंटरटेनमेंट डेस्क|Navpravah.com

रितिक रोशन और कंगना रनौत की कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है या यूं कहें कि इसके खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं| कंगना ने एक इंटरव्यू में रितिक रोशन और उनके पूरे परिवार के बारे में बहुत कुछ बोला तो वहीं रितिक रोशन ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जो बात अब सामने आई है| अब मामले में कंगना के आरोपों पर राकेश रोशन ने चुप्पी तोड़ी है| उन्होंने कहा, हम लोग कंगना की तरह बेतुकी बातें करने में विश्वास नहीं करते|

इस मामले में रितिक रोशन ने खुलकर कभी बात नहीं की लेकिन उन्होंने जो भी जरूरी कदम उठाया उसे मीडिया से छिपाने की कोशिश भी नहीं की तो वहीं कंगना हमेशा की तरह इस मामले में बेबाक रहीं जो उनका स्टाइल है|

इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा, हम लोग लूज टॉक नहीं करते| हम किसी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में यकीन नहीं करते| हमने अपनी शिकायत सारे सबूतों के साथ सौंप दी है| आप चाहें तो इसे देख सकते हैं क्योंकि ये पब्लिक डोमेन में है|

उन्होंने कहा, अगर आप इस शिकायत को पढे़ंगे तो हैरान रह जाएंगे| हमने साइबर क्राइम के सामने 8 अप्रैल 2017 को अपना पक्ष रखा है| हमने सभी डॉक्यूमेंट, कागज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जमा कर दिए हैं| इसके बाद अब सच को ढूंढ़ने का सारा काम अथॉरिटी का है| हमें हमेशा से ही सच की ताकत पर भरोसा रहा है| मुझे मेरे पिता ने हमेशा सच की राह पर चलना सिखाया है| मैंने बेटे रितिक को भी यही बात सिखाई है| हमें यकीन है, जल्द ही सच सबके सामने होगा|

आपको बता दें कि कंगना की बहन रंगोली ने मंगलवार को ट्विटर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी|  उन्होंने रितिक रोशन को अंकल तक कह दिया था| बहरहाल आगे की स्लाइड्स में पढ़िए इस मामले पर राकेश रोशन ने क्या बोला है|

बता दें, रितिक रोशन ने अपनी कम्पलेंट में कंगना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं| उन्होंने कंगना के खिलाफ पुलिस में 29 पेज की शिकायत दर्ज कराई है| शिकायत में लिखा है कि कंगना लगातार उनका पीछा कर रही थीं और उन्होंने रितिक को अपना इंटरनल लवर बताया| कंगना पर सेक्सुअली इक्स्प्लिसट मेल भेजने के आरोप भी लगाए| शिकायत पत्र में लिखा है कि रितिक और कंगना के प्रोफेशनल रिश्ते रहे हैं| उन्होंने अपनी और अपने पिता की बर्थडे पार्टी में कंगना को उसी तरह बुलाया था, जैसे इंडस्ट्री के अन्य लोगों को बुलाया| उन्होंने कंगना की ओर से भेजे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया|

कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका और रितिक का 7 सालों का अफेयर था| तब रितिक और सुजैन का तलाक भी नहीं हुआ था और क्वीन रिलीज होने के बाद रितिक रोशन कंगना से शादी भी करना चाहते थे| बहरहाल सच्चाई क्या है ये तो असल में कंगना और रितिक ही जानते हैं|

 

ट्रिपल मर्डर केस: “रेप करते थे ससुर-जेठ, इसलिए मार दिया -गीता”

father-killed-five-children-including-woman-killed

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

राजस्थान का ट्रिपल मर्डर केस पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था| आपको बतादें कि अलवर और हरियाणा में तीन लाशों के मिलने के बाद पुलिस गीता को गिरफ्तार किया था| लेकिन ट्रिपल मर्डर केस की आरोपी गीता ने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासे किए हैं| गीता का कहना है कि उसके जेठ ने भी उसके साथ रेप किया था| उसने बताया कि सास-ससुर और जेठ की हत्या अपनी बेटी की जान बचाने के लिए की थी| गीता आये दिन मारते रहते थे| यहां तक की जेठ ने भी उसके साथ रेप किया था| गीता इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी शिकायत कर चुकी है|

जानकारी के मुताबिक, अलवर और हरियाणा से मिली तीन लाशों की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए गीता को गिरफ्तार किया था| गीता पर सास-ससुर और जेठ की हत्या का आरोप था| अब पुलिस पूछताछ में गीता ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासे किए हैं| अब अगर गीता की माने तो उसने तीनों हत्याएं सिर्फ अपनी बेटी और खुद की जान बचाने के लिए की थी|

गीता के सास-ससुर और जेठ पंकज ने उसकी जिंदगी को नर्क से भी बत्तर बना दिया था| गीता ने यह भी बताया कि इन लोगों ने उसका दो बार गर्भपात भी करवाया| यहीं नहीं ससुर और जेठ मिलकर उसका रेप किया करते थे और विरोध करने पर उसे उत्पीड़ित करते रहते थे|

आप को बता दे, बीते दिनों गीता को बेटी सहित घर से बाहर निकाल दिया गया| कोर्ट के आदेश से वह वापस घर में घुस पाई| गीता ने अपनी पति के मौत की जांच करने के लिए पुलिस से लेकर पीएमओ तक शिकायत की थी| पीएमओ से जांच भी आई, लेकिन पुलिस ने गीता के बयान तक लेना सही नहीं समझा| तंग आकर गीता ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया|

बताते चले पहले अलवर से दो जली लाशें बरामद की गई, इसके बाद राजस्थान पुलिस ने इसे आॅनर किलिंग करार दिया लेकिन एक शव हरियाणा में भी बरामद हुआ| बाद में जांच करने पर पता चला कि ये तीनों शव सास—ससुर और जेठ की है| इस मामले में राजस्थान पुलिस ने गीता को आरोपी बनाकर अरेस्ट किया था|

इलाहाबाद में कछुआ अभयारण्य और कछुआ पालन केंद्र स्थापित किया जाएगा

turtle-sanctuary-and-turtle-farming-center-will-be-set-up-in-allahabad

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत इलाहाबाद में कछुआ अभयारण्य विकसित करने और संगम पर नदी जैव विविधता पार्क विकसित करने को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही कछुआ पालन केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के एक अधिकारी ने एक बैठक में बताया कि 1.34 करोड रुपये की अनुमानित लागत की इस परियोजना में गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम पर नदी जैव विविधता पार्क विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना से लोग महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ने वाले मानवीय गतिविधियों के प्रभावों के प्रति जागरक हो सकेंगे। परियोजना में गंगा नदी के बारे में ज्ञान में आ रही कमी को दूर करने के कार्य को उत्साह से किया जाएगा। इससे इलाहाबाद के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

गंगा नदी में घड़ियाल, डॉलफिन तथा कछुए सहित 2000 जलीय प्रजातियां हैं, जो देश की आबादी की 40 प्रतिशत की जीवन रेखा की विविधता को दिखाती हैं। इलाहाबाद में गंगा और यमुना में विलुप्त हो रही कछुओं की प्रजातियां हैं जिसमें बतागुर कछुआ, बतागुर धोनगोका, हरदेला टूरजी आदि हैं।

 

उत्तर प्रदेश: पत्नी ने पति को फंदे से लटका दिया!

uttar-pradesh-the-wife-hanged-her-husband

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

उत्तर प्रदेश: बदायूँ जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगलाडल्लू में मंगलवार की रात को एक विवाहिता ने अपने पति की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। मृतक के पिता ने अपनी बहु के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रभारी कोतवाल के जी शर्मा ने बताया कि गांव नगलाडल्लू निवासी ओमपाल श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी कि बीती रात उनका पुत्र रामौतार (28) एवं पुत्रवधू मिथलेश अपने में कमरे सोने गए। रात करीब एक बजे मृतक की पत्नी मिथलेश अपनी सास त्रिवेदी देवी के पास आई और बोली आपके पुत्र ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कमरे में जाकर देखा तो उनका पुत्र रामौतार मृत अवस्था में खाट पर पड़ा हुआ था।

ओमपाल ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता का आरोप है कि रामौतार की हत्या कर शव को लटकाया गया है। इधर प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मृतक ने हत्या की या आत्महत्या की है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी। हिरासत में ली गई आरोपी मिथलेश से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की वजह भी अभी स्पष्ट नही है।

आप को बता दे,  कुछ दिनों पहले दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पति के विवाहेतर संबंध और उसके अत्याचारों से परेशान होकर 25 वर्षीय महिला ने दुपट्टे से  गला घोंट दिया था। पुलिस ने बताया था कि महिला ने शुरुआत में दावा किया कि उसके पति की हत्या दो लोगों ने की है लेकिन बाद में उसका झूठ पकड़ा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  इस पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आसिफ और गुलबहार से पूछताछ की गई लेकिन वे निर्दोष निकले।

 

कपिल देव की पत्नी बनी कैटरीना कैफ

kapil-devs-wife-katrina-kaif

एंटरटेनमेंट डेस्क|Navpravah.com

पहले मस धोनी की बयोपिक बनी अब हाल ही में खबर आई थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की जिंदगी पर बयोपिक बनेगी| फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभाएंगे। लेकिन इसके बाद सस्पेंस इस बात पर था कि फिल्म में कपिल की पत्नी का रोल किस एक्ट्रेस को मिलेगा। वहीं अब सुनने में आया है कि कपिल देव की पत्नी रोमी देव का रोल कैटरीना कैफ करेंगी। बता दें कि कबीर खान इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। टाइगर जिंदा है में बिजी है कैटरीना…

रणवीर सिंह का किरदार इस फिल्म में काफी चैलेंजिंग होगा, क्योंकि वे टीम इंडिया के कैप्टन होंगे। रणवीर सिंह के अपोजिट में कैटरीना कैफ कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार निभाते नजर आ सकती हैं। खबर के मुताबिक कटरीना कैफ इस किरदार को निभाने के लिए काफी एक्साइटिड हैं, लिहाजा उनका नाम ही सबसे आगे है। वहीं कैटरीना ही फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान की फेवरेट एक्ट्रेस हैं। कबीर खान ने कैटरीना के साथ टाइगर जिंदा है, फैंटम और न्यूयॉर्क जैसी फिल्मों में काम किया है।

बताया जाता है कि कपिल देव की कामयाबी के पीछे उनकी पत्नी रोमी का हाथ रहा है। ऐसे में कैटरीना के लिए रोमी का किरदार निभाना काफी मायने रखता है। गौरतलब है कि साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी के दौरान टीम इंडिया ने फाइनल में वेस्टइंडीज को 181 रनों से परास्त करते हुए वर्ल्ड कप हासिल किया था। इस दौरान भारतीय टीम के लिए ऐतिहासक उपलब्धि थी।  आपको बता दें कि कपिल देव ने टीम इंडिया के लिए साल 1978 से 1994 तक क्रिकेट खेला। इसके बाद वे क्रिकेट से रिटायर हो गए।

कपिल ने कहा, हमने जब खेलना शुरू किया, तो अधिकतर लोग अंग्रेजी में बात करते थे, हिंदी में नहीं। मुझे जब कप्तान बनाया गया, तो लोगों ने कहा कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती और मुझे कप्तान नहीं होना चाहिए। इसकी प्रतिक्रिया में मैंने कहा कि आप किसी को अंग्रेजी में बात करने के लिए ऑक्सफोर्ड से ले आइए और मैं क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा। कपिल ने यह भी कहा, यह सच है कि हम मानसिक तौर पर मजबूत नहीं थे, लेकिन कुछ मैच जीतने के बाद हमारा आत्मविश्वास बढ़ गया। 1983 में आखिरकार हमने खिताबी जीत हासिल की।

गौरतलब है कि 1983 में भारत ने लार्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। बता दें, कैटरीना की आने वाली फिल्म है- ‘टाइगर जिंदा है’। ये फिल्म साल 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। फिल्म को अली अब्बास डायरेक्ट करेंगे। फिल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी।

 

इलाहाबाद : बसपा नेता की मौत मामले का CCTV फ़ुटेज आया सामने

allahabad-cctv-footage-of-bsp-leaders-death-case-came-in-front

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

यूपी का इलाहाबाद जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में बसपा नेता की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक बीते विधानसभा चुनाव में भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया था।

बसपा नेता की मौत के बाद हत्यारों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने सड़कों पर हंगामा किया था, बसपा नेता के समर्थकों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए बस में आग लगा दी थी, बवाल के चलते कई मीडियाकर्मी घायल भी हुए थे।

इस दुस्साहसिक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये फुटेज घटना की रात के 2:17 बजे का है। इसी टाइम बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। फुटेज में कुछ युवक जाते दिखाई दे थे हैं वहीं एक व्यक्ति भाग रहा है, पुलिस ने इसी सीसीटीवी फुटेज के जरिये हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

कम्पनीबाग के पीछे हरितकुंज अपार्टमेंट में रहने वाले बसपा नेता राजेश कुमार यादव की हत्या कर्नलगंज थाना क्षेत्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद हास्टल के पास गोली मार कर की गयी थी। सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे हुई इस घटना के दौरान बदमाशों ने मृतक की फार्च्युनर गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ भी की है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि राजेश अपने डॉक्टर मित्र राज नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर मुकुल के साथ ताराचंद हॉस्टल में किसी से मिलने आधी रात को घर से निकल कर गए थे। जिसके बाद भोर में घरवालों को जानकारी मिली के गोली लगने से उसकी मौत हो गयी।