29 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 909

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लोगों ने किया दरकिनार, दिल्ली में हुई आतिशबाजी

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

देश भर में दिवाली मनाई धूमधाम से मनाई गई, वहीं दिल्ली NCR में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 1 नवम्बर तक पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी थी, लेकिन दिल्ली में जमकर आतिशबाजी देखने को मिली।

पॉश इलाकों में देर रात आतिशबाजी होती रही और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पूरी दिल्ली में धज्जियाँ उड़ती दिखी। लगातार आतिशबाजी के बाद दिल्ली में धुंध छा गया। वहीं प्रदूषण के स्तर में भी भारी वृद्धि देखने को मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिवाली के बाद इसपर विचार किया जाएगा कि प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार हुआ है या नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते प्रदूषण के कारण ये फैसला सुनाया था कि दिल्ली में पटाखों की बिक्री 30 अक्टूबर तक नहीं होगी।

दिवाली के बाद पटाखों के कारण धुंवे की परत आसमान में तैर रही होती है। वायु गुणवत्ता सूचकांक के खराब होने कारण स्वास्थ्य को नुकसान होता है, लोग यदि ऐसी हवा में लंबे समय तक रहें,तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री पर रोक लगायी थी, लेकिन 1 नवम्बर के बाद पटाखों की फिर शुरू हो जायेगी।

मूवी रिव्यू: ‘गोलमाल अगेन’

कोमल झा| Navpravah.com

स्टार कास्ट:  अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल केमू, श्रेयस तलपड़े, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, नील नितिन मुकेश, प्रकाश राज

अवधि: 2 घंटा  31 मिनट

सर्टिफिकेट: U /A

रेटिंग: 3 स्टार

दो-दो साल में ‘गोलमाल’ सीरीज की फिल्में रिलीज करने वाले रोहित ने ‘गोलमाल अगेन’ रिलीज करने में 7 साल का समय लगा दिया। फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज हुई है। जानते हैं, कैसी बनी है यह फिल्म…

कहानी-

यह कहानी है पांच अनाथ दोस्तों गोपाल (अजय देवगन), माधव (अरशद वारसी), लकी (तुषार कपूर), लक्ष्मण 1 (श्रेयस तलपड़े) और लक्ष्मण 2 (कुणाल खेमू) की, जो ऊटी के जमनादास अनाथालय में पल-बढ़कर बाहर निकले हैं। जब उन्हें पता चलता है कि अनाथालय के हेड जमनादास का निधन हो गया है तो वे उनकी तेरहवीं में शामिल होने ऊटी पहुंचते हैं। फिर वहां उन्हें पता चलता है कि वासु रेड्डी नाम का कोई बिल्डर (प्रकाश राज) और उसके साथी निखिल (नील) उस आश्रम और उसके साथ लगे कर्नल चौहान (सचिन केलकर) के प्लॉट को हथियाना चाहते हैं। फिर यहां उन्हें भूत का अहसास भी होता है। इसी बीच उन्हें उस बात की जानकारी भी मिलती है कि वहां के एक कर्नल की बेटी की मौत कुछ समय पहले हुई है। आखिर कर्नल की बेटी की मौत के पीछे की वजह क्या है? भूत की मिस्ट्री क्या है? कैसे पांचों दोस्त भूत के चंगुल से खुदको बचा पाते हैं? ऐसे सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

डायरेक्शन-

रोहित शेट्टी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में फिल्म का डायरेक्शन किया है। बड़े-बड़े और कलरफुल सेट्स देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म की शूटिंग ग्रैंड पैमाने पर की गई है। फिल्म के वन लाइनर्स और पंच ठहाके लगाने को मजबूर करते हैं। ताबड़तोड़ एक्शन भी देखने को मिलता है। अगर कमी की बात की जाए तो गानों की लंबाई फिल्म की रफ़्तार को कम करती है। इन्हें छोटा किया जा सकता था।

फिल्म की ख़ूबियाँ-

फिल्म की खूबियों की अगर बात करें तो अपनी पहचान के मुताबिक ये फिल्म भी हंसी मजाक से भरपूर है। कॉमेडी का बेहतरीन तड़का है. पटकथा पर अच्छे से काम किया गया है। ढेरों दृश्य खूब हंसाते हैं. खास बात यह है कि कई दृश्य देखने में सीरियस लगते हैं मगर ये सीन खूब हंसाते हैं। कॉमेडी में हॉरर का बेहतरीन तड़का है फिल्म की हास्यकथा कई जगहों पर सचमुच आपको हंसाती है तो कई जगहों पर औसत है, लेकिन पूरी फिल्म के दौरान आप पेट पकड़कर हंसते रहेंगे क्योंकि फिल्म के हर अभिनेता को देखना अपने आपमें मजेदार अनुभव है। बात चाहे तुतलाने वाले लक्षमण (श्रेयस) की हो या फिर दबंग गोपाल की जो भूतों से हद से ज्यादा डरता है, फिल्म का हर किरदार इतना अनुभवी और दक्ष है कि आप उनकी हरकतों को देखकर अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे। वैसे तो फिल्म के डायलॉग बेहद मामूली और नीरस हैं लेकिन हास्य से भरपूर हैं।

एक्टिंग-

अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल केमू, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, वृजेश हिरजी की अपनी-अपनी खूबी है, जिसे आप पिछली तीन सीरीज से देखते आए हैं और इन एक्टर्स ने जमकर हंसाने की कोशिश की है। परिणीति अपनी पिछली फिल्मों के विपरीत कम बोली हैं, इसलिए अच्छी लगी हैं। नील नितिन मुकेश प्रभावित नहीं करते। वह हीरो रह नहीं गए हैं और विलेन लगते नहीं। वह कमजोर कड़ी हैं।  जॉनी लीवर और संजय मिश्रा की मौजूदगी से ठहाके मारकर मारकर हंसने पर विवश करते हैं। कैमरावर्क अच्छा और संपादन कसा है। भुतहा ट्रेक में कुछ बातों के दोहराव के बावजूद फिल्म बिखरी नहीं। फिल्म की सभी सिनेमेटोग्राफी, लोकेशंस, कैमरा वर्क कमाल का है।

म्यूजिक-

फिल्म का म्यूजिक बेहतरीन है। टाइटल ट्रैक के साथ ही फिल्म की शुरुआत होती है। ‘मैंने तुझको देखा’ सहित बाकी गाने भी सुनने में ठीक लगते हैं। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी अच्छा है। लेकिन फिर भी अच्छे संगीत की कमी खटकती है। अगर इन बातों को नजरअंदाज कर दें और आप गोलमाल सीरीज की फिल्मों के फैन हैं तो यह भी पसंद आएगी।

सभी एक्टरों की कॉमिक टाइमिंग बढ़िया है। यहां कहना पड़ेगा कि रोहित शेट्टी आपको कभी बहुत बेचैन नहीं होने देते। यहां मस्ती-मजाक, लड़ाइयां, गाने, ठहाके, भूत सब का एक बफे है जिससे आपको ओवरडोज भी हो सकता है। कई बार, आप इन बेवकूफियों पर हंसने के अलावा और कुछ नहीं कर पाएंगे।

अगर आप इसमें कुछ ठोस ढूंढ रहे हैं, तो यहां कोई लॉजिक नहीं मिलेगा बस मैजिक मिलेगा। लेकिन, अगर आप सिर्फ हंसना चाहते हैं, तो गोलमाल अगेन देखने जा सकते हैं।

 

‘बत्ती गुल मीटर चालू’ करेंगे शाहिद कपूर!

कोमल झा| Navpravah.com

पद्मावती की शूटिंग पूरी होने के बाद शाहिद कपूर ने अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। इसका निर्देशन ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ बना चुके श्रीनारायण सिंह करेंगे। उन्होंने कुछ दिनों पहले शाहिद कपूर के साथ अपनी फिल्म का एलान कर दिया था। इस फिल्म का नाम होगा ‘बत्ती गुल मीटर चालू’।

डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह ने बताया कि, “कमीने, जब वी मेट, हैदर और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में शाहिद कपूर का अभिनय काबिले तारीफ़ था। उनकी स्टार वैल्यू भी है और मैं उनके साथ काम करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

शाहिद ने इसकी जानकारी टि्वटर पर एक वीडियो शेयर कर के दी है। उन्होंने लिखा है, ‘आईये, उजाले के इस त्योहार को मनाते हैं, इस उम्मीद के साथ कि जल्दी बिजली किसी का विशेषाधिकार न होकर सबकी होगी।’ इस फिल्म को टी-सीरीज और क्र‍िआज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहल इस फिल्म का नाम रौशनी तय हुआ था लेकिन लगता है फिल्म के मेकर्स को यह नाम ख़ासा पसंद नहीं आया है। जिसके चलते अब इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है। अब इस फिल्म का नाम ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ रखा गया है।

बता दें कि फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ बिजली कंपनियों की मनमानी के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई पर आधारित है। जानकारी के अनसुार, शाहिद कपूर एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इसके लिए कटरीना कैफ को अप्रोच किया गया है।

फिलहाल कटरीना कैफ लॉस एंजेलिस में हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉस एंजेलिस जाने से पहले उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट को पढ़ लिया था। कहानी कटरीना को बहुत पसंद आई है।

 

अफगानिस्तान: सेना कैंप पर किया आत्मघाती हमला, 43 सैनिकों की मौत

एनपी डेस्क न्यूज़| Navpravah.com

अफगानिस्तान के कंधार में सेना के कैंप पर तालिबान ने आत्मघाती बड़ा हमला किया है। हमले में 43 सैनिकों की मौत हो गई। अफगानिस्तान अधिकारियों के अनुसार, तालिबान के लोग दो गाड़ियों के साथ कैंप में घुस आए थे। जिसके बाद दोनों गाड़ियां बम से उड़ गई। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ले ली है।

इससे पहले भी अफगानिस्तान में पुलिसकर्मियों और सैन्य बलों को निशाना बनाकर हमले होते रहे हैं। हाल ही में हुए दो आत्मघाती विस्फोटों में भी करीब 74 लोग मौत की नींद सो गये थे।

इस बीच, अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान सीमा पर किए गए ड्रोन हमले में पाकिस्ताननी तालिबान के एक वरिष्ठ नेता ओमर खालिद खोरासानी के मारे जाने की सम्भावना जताई जा रही है। स्थानीय मीडिया और आतंकवादी सूत्रों ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। हालांकि खोरासानी के तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान , जमात-उल-अख्तर (टीटीपी जेयूए) ने इन खबरों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस के अफगानिस्तान दौरे पर तालिबान ने बड़ा हमला किया था। तालिबान की ओर से उस दौरान करीब 30 रॉकेट दागे गए थे। हालांकि, इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।

देवबंद का फतवा: सोशल साइट पर मुस्लिम महिलाओं की फोटो अपलोड करने के खिलाफ फतवा!

कोमल झा| Navpravah.com

अगर आप मुस्लिम हैं और आपने फेसबुक, ट्विटर या अन्य सोशल साइट्स पर फोटो अपलोड या शेयर किया तो आपके खिलाफ फतवा जारी हो सकता है। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुम उलूम देवबंद ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने या शेयर करने को हराम करार देते हुए एक फतवा जारी किया है। और कहा कि इस्लाम महिलाओं की फोटो लगाने की इजाजत नहीं देता है। इसीलिए सोशल साइट पर मुस्लिम महिलाओं के फोटो अपलोड नहीं करनी चाहिए।

बात दें कि देवबंद के इफता यानि फतवा विभाग में एक शख्स ने लिखित तौर पर यह पूछा था कि क्या फेसबुक और वॉट्सऐप पर अपना या पत्नी का फोटो अपलोड या शेयर करना क्या इस्लाम में जायज है? इस पर दारुल उलूम देवबंद के फतवा विभाग के मुफ्ती तारिक कासमी ने कहा कि इस्लाम मुस्लिम महिलाओं के फोटो सोशल साइट पर लगाने की इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में बिना जरुरत के फोटो खिंचवाना ही मुस्लिम महिलाओं-पुरुषों के लिए जायज नहीं है। ऐसे में फेसबुक-वॉट्सऐप पर फोटो अपलोड करना जायज नहीं हो सकता है।

विभाग का कहना है कि देवबंद से जारी यह फतवा हालांकि एक व्यक्ति के लिए जारी हुआ है, लेकिन यह दुनिया भर के मुस्लिमों के लिए है। सोशल मीडिया पर पूरे विश्व के लोग आपस में जुड़े हैं। इस मामले में मदरसा जामिया हुसैनिया के मुफ्ती तारीख कासमी ने कहा है कि यह फतवा बिल्कुल सही है। उनका कहना है कि इस्लाम के मुताबिक फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल साइट्स पर अपनी या बीवी या किसी गैर महिला की फोटो अपलोड करना और शेयर करना जायज नहीं है।

दारुल उलूम देवबंद में फतवों के लिए अलग से डिपार्टमेंट ऑनलाइन भी है। इस डिपार्टमेंट में लेटर भेजकर या आनलाइन फतवा लिया जा सकता है। लोग इस्लाम से जुड़े सवालों का जवाब भी इस डिपार्टमेंट से मांग सकते हैं।

 

हर्षिता दहिया का आखिर कौन हैं हत्यारा?

एनपी डेस्क न्यूज़| Navpravah.com

आवाज की दुनिया में उसकी अलग पहचान थी, लोक गायिकी में वो एक मुकाम रखती थी. हम बात कर रहे हैं, हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की। हरियाणा में एक कार्यक्रम में अपनी सुरीली गायकी से सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने के बाद ये सिंगर वापस घर लौट रही थी, मगर रास्ते में अचानक एक कार ने उसकी कार का रास्ता रोका। कार में सिंगर के साथ बैठे उसके तीन साथियों को बाहर निकाला और फिर बेहद करीब से सिंगर की कनपटी पर एक के बाद क चार गोली मारी। हम आपको बता रहे हैं सिंगर हर्षिता की मौत की कहानी।

मंगलवार को एक प्रोग्राम के बाद वो अपनी कार में तीन साथियों के साथ पानीपत से दिल्ली के लिए निकली ही थी कि पानीपत-रोहतक रोड पर एक गांव के नज़दीक पीछे से आई एक कार ने लोक गायिका हर्षिता दाहिया की कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया जैसे ही कार रुकी, कुछ युवक उतरे और उन्होंने हर्षिता के ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा निवासी बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी हर्षिता पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उसकी कनपटी और गर्दन में पांच से छह गोलियां मारीं। हर्षिता की मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हर्षिता पर पांच से छह गोलियां चलाई गईं।

क़ातिल एक नीले रंग की फोर्ड फीगो कार में आए थे और उनकी तादाद भी चार थी। इतने भयानक और बेख़ौफ़ तरीक़े से हुए क़त्ल की एक वारदात अपने-आप में पूरे हरियाणा को दहला देने के लिए काफ़ी थी। लेकिन उन्हें अपनी मौत का अंदाजा पहले ही हो गया था, जानिए कैसे?

पता चला है कि हर्षिता ने मौत से कुछ घंटे पहले फेसबुक पर लाइव होकर बड़ा खुलासा किया था। हर्षिता ने धमकी मिलने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था कि वह इन धमकियों से डरती नहीं है। इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या का प्राथमिक कारण सोशल मीडिया पर हर्षिता की एक विवादित टिप्पणी वाले वीडियो को माना जा रहा है। इसी को लेकर उसे धमकी दी जा रही थी।

तो इन सवालों के जवाब जानने के लिए हर्षिता के इन वीडियोज को देखना और समझना जितना ज़रूरी है, उसकी ज़िंदगी में झांकना भी शायद उतना ही अहम है। फिलहाल पानीपत पुलिस यही कर रही है। लेकिन बेहद रहस्यमयी तरीक़े से बीच सड़क सरेशाम हुई एक लड़की के क़त्ल की ये वारदात जितनी डरावनी है, इसके राज़ शायद उतने ही गहरे हैं।

 

दिवाली से 24 घंटे पहले हुई छापेमारी में, शराब-जुआ के मामले में 96 अरेस्ट

एनपी डेस्क न्यूज़| Navpravah.com
पटनाः शराबबंदी से पहले दीपावली के मौके पर शराब और जुआ की महफिल एक साथ सजती थी। ऐसा नहीं है कि शराबबंदी और पुलिस की सख्ती के बाद भी दीपावली पर की जाने वाली ये स्पेशल व्यवस्था बंद हो गई हो। चोरी छिपे ये व्यवस्था चल ही रही है. इस बात के सबूत पटना पुलिस की ओर से की गई ठोस कार्रवाई के दौरान मिला है। दिवाली से ठीक पहले जुआ और शराब के चक्कर में 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब इनकी दिवाली जेल में बीतेगी।
दरअसल, पिछले 24 घंटे में पटना पुलिस की टीम ने अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान शराब की सप्लाई करने वाले, शराब पीने वाले और जुआ खेल रहे लोगों को रंगे हाथ पुलिस टीम ने अरेस्ट किया है। कुल 96 लोगों को पुलिस टीम ने अरेस्ट किया। इनमें 65 लोगों को शराब की तस्करी व पीने के आरोप में और 31 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दिवाली के एक दिन पहले हुई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 868 बोतलों में पैक करीब 372 लीटर अंग्रेजी शराब, 171 लीटर महुआ और 18 लीटर देसी शराब बरामद की। पटना पुलिस ने दिवाली के अवसर पर विशेष अभियान के तहत ये कार्रवाई कर रही है।
आप को बता दें,  पीरबहोर ने 6, बिहटा ने 5, कदमकुआ व मेहदीगंज ने 4-4, दीघा, एयरपोर्ट, मालसलामी और मनेर थाने की पुलिस टीम ने 3-3 लोगों को अरेस्ट किया. ज​बकि बुद्धा कॉलोनी, बहादुरपुर, विक्रम, मसौढ़ और बख्तियारपुर की टीम ने 2-2 लोगों पकड़ा. इनके अलावे कोतवाली, पाटलिपुत्रा, राजीव नगर, कंकड़बाग, एसके पुरी, फुलवारी शरीफ, चौक, बाइपास, गौरीचक, गोपालपुर, दनियावां, सिगोड़ी, पालिगंज, रानी तालाब और भगवान गंज थाने की पुलिस टीम ने एक-एक लोगों को अरेस्ट किया।
इसी तरह पूरे बिहार में भी शराब की तस्करी और जुए के खिलाफ अभियान में सैकडों के गिरफ्तार होने की सूचना है। बिहार पुलिस अभियान चलाकर शराब की तस्करी करने वाले, शराब पीने वाले और जुआ खेलने वालों की रंगे हाथ गिरफ्तारी कर रही है।

ये मॉडल, सेक्स चेंज कराकर बनीं लड़की

कोमल झा| Navpravah.com
दिल्ली में जन्में गौरव अरोड़ा रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 8 में नजर आए बाइसेक्शुअल कंटेस्टेंट अब गौरी बनकर रह रहे हैं। दरअसल गौरव ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए मेल से फीमेल बन गए।  जानते हैं उनकी पूरी कहानी और टीवी पर एंट्री के बारे में।
गौरव जब MTV Splitsvilla में नजर आए थे, तब लड़कियां उन्हें देखकर आहें भरती थीं। मॉडलिंग की दुनिया में वह काफी अच्छा काम कर रहे थे। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो कभी सेक्स चेंज कराएंगे।
एक इंटरव्यू में गौरव ने बताया था कि ‘स्प्लिट्सविला’ में गेस्ट बनकर आए एक टीवी एक्टर से उन्हें प्यार हो गया था, लेकिन उसने धोखा दे दिया था। इतना ही नहीं, गौरव ने यह भी बताया कि कैसे लोग उन्हें छक्का कह कर बुलाने लगे थे।
गौरव ने एक कहा, “मुझे पता है कि मैं बचपन से ही वुमन था। हमेशा आदमियों की और अट्रैक्ट होता था। लेकिन मेरे अंदर का डर इसे नकार देता था और समाज का पूर्वाग्रह मुझे अपनी असली पहचान छुपाने का दबाव बनाता था। इसलिए मैंने गुड़ियों के साथ-साथ फुटबॉल खेलना भी बंद कर दिया। अब जब कई महीनों तक चली सर्जरी के बाद उनका सेक्स चेंज हो गया है, तो वो गौरव अरोड़ा से गौरी अरोड़ा बन गए हैं।
 इस नई पहचान के साथ जल्द ही फिर से वह टीवी पर नजर आने वाले हैं। उन्हें इंडियाज नेक्स टॉप मॉडल सीजन-3 में प्रतिभागी के तौर पर शामिल किया गया है। इस शो को डब्बू रतनानी, मलाइका अरोड़ा खान और मिलिंद सोमन जज करेंगे।

कंगना-ऋतिक कॉन्ट्रोवर्सी में कूदे आमिर!

कोमल झा| Navpravah.com

कंगना-ऋतिक कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर पूरा बॉलीवुड बंटता नजर आ रहा है। ऋतिक रोशन और कंगना रनौत कंट्रोवर्सी में जहां पूरा बॉलीवुड दोनों में से किसी ना किसी एक की साइड ले रहा है वहीं ऐसा लगता है कि आमिर खान ने भी अपनी साइड चुन ली है। भले ही कंगना रनौत ने अपने बयान के कारण कई बड़े स्टार्स से दुश्मनी मोल ले ली है लेकिन आमिर खान उनके साथ हैं।

आमिर कंगना को लेकर कहते हैं कि यह उनके साथ गलत हो रहा है। बॉलीवुड में कंगना का बायकॉट किया जा रहा है जो कि गलत है, यह अनफेयर है। ग्रेपवाइन के अनुसार, आमिर कंगना के साथ खड़े हुए हैं। इसके चलते आमिर ने न सिर्फ कंगना को अपनी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की स्क्रीनिंग पर इनवाइट किया।

आप को बता दें, आमिर खान ने मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया में सीक्रेट सुपरस्टार की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी और इसमें कंगना रनौत को भी स्पेशल इनविटेशन दिया। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया में कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है जिसमें बड़े बड़े स्टार्स नजर आते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर इस बात से भी खफा हैं कि उन्हें पूरे बॉलीवुड ने कॉर्नर कर दिया है। पिछले दिनों कंगना ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं उन्होंने आदित्य पंचोली को भी लपेटे में लिया।

वहीं ऋतिक ने खुद पर लगे आरोपों के जवाब में उन्होंने हाल ही में एक टीवी चैनल पर आकर सफाई पेश की थी। ऋतिक ने एक ओपन लेटर भी जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा- सच यह है कि मैं इस लेडी से कभी नहीं मिला। हमने साथ में काम जरूर किया है। लेकिन हम प्राइवेट में कभी नहीं मिले। प्लीज समझिए मैं कोई ‘गुड बॉय’ इमेज बनाए नहीं बैठा हूं। मैं अपने फॉल्ट से अवेयर हूं, मैं भी इंसान हूं। मैं बल्कि खुद को प्रोटेक्ट कर रहा हूं, इन चीजों से जो बहुत सीरियस, सेंसिटिव और डिस्ट्रैक्टिंग हैं।

बलूचिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, 7 पुलिसकर्मियों की मौत, 22 घायल!

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में पुलिस के एक ट्रक को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कम से कम सात पुलिसकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस का एक वाहन 35 पुलिसर्किमयों को लेकर क्वेटा सिब्बी रोड पर सरियाब मिल इलाके से गुजर रहा था। शुरुआती खबरों के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने उसी दौरान सड़क के किनारे बम विस्फोट होने का दावा किया।

क्वेटा के सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वासिम बेग ने सात लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल की आपात सेवा इकाई में लाया गया है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है।

बलूचिस्तान इस लड़ाई में सबसे आगे खड़ा होगा और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक इस क्षेत्र में आतंकवादियों का नामोनिशान नहीं मिट जाता।”उन्होंने कहा, “ये कायराना हमले हमारे सुरक्षा बलों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से नहीं रोक सकते।”

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के क्वेटा शहर में ही पिछले साल भी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आतंकी हमले में 60 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 118 से ज्यादा पुलिसवाले घायल हो गए थे। हमले में 3 आतंकी भी मारे गए थे। यह हमला पाकिस्तान में पिछले साल के सबसे बड़े आतंकी हमलों माना जाता है।