‘धूम 4’ में मेरे होने की बात झूठ है, फिलहाल मेरे पास समय नहीं है -शाहरुख़ खान
दीपिका-रणवीर में अनबन, हो सकते हैं अलग!
एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी आनेवाली फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर तो चर्चा में हैं ही, लेकिन इसी के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों को लेकर लंबे समय से ऐसी चर्चा रही है कि वह रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने इस बात की कभी भी औपचारिक घोषणा नहीं की। दोनों ने जो भी फिल्में साथ में कीं, वह हिट रहीं। कई मौकों पर दोनों साथ में नजर आए जहां उनकी अच्छी केमिस्ट्री भी देखने को मिली।
रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर हाल ही में दीपिका के साथ डिनर डेट पर निकले। उस समय इन्होंने काफी वक्त तक साथ टाइम स्पेंड किया। जहां पर किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं होने की बात कही जा रही है।
अब सुनने में तो यही आ रहा है कि इस झगड़े के कारण ये दोनों अब ब्रेक-अप का भी मन बना रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी रणवीर और दीपिका के बीच झगड़े की खबर मीडिया में सुनने को मिली थी, जिसके बाद कहा जाने लगा कि इन्होंने ब्रेक-अप कर लिया है। खबर तो ये भी है कि रणवीर दीपिका से शादी करके घर बसाना चाहते हैं। मगर दीपिका शादी के लिए तैयार नहीं हैं, वह सिर्फ अपने करियर पर इस समय ध्यान देना चाहती हैं। इस बीच कहा यह भी जा रहा है कि दोनों की फिल्म ‘पद्मावती’ रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह झगड़ा और अफवाह महज पब्लिसिटी स्टंट है और कुछ भी नहीं।
एक बार फिर बड़े पर्दे पर नज़र आएगी ये जोड़ी
ट्रांसपेरेंट कपड़े की वजह से ट्रोल हुईं गौरी खान

फिल्म समीक्षा : इत्तेफाक़

NTPC में हुआ हादसा हृदय विदारक :राज बब्बर
दिल्ली हाईकोर्ट: अशोभनीय शारीरिक संपर्कों को यौन उत्पीड़न नहीं कहा जा सकता
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सभी अशोभनीय शारीरिक संपर्कों को यौन उत्पीड़न नहीं कहा जा सकता, जब तक कि यह यौन उन्मुख व्यवहार की प्रकृति का न हो।
न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने अपने फैसले में कहा कि सभी प्रकार के शारीरिक संपर्क को यौन उत्पीड़न की श्रेणी में नहीं आंका जा सकता। कोई अनचाहा शारीरिक संपर्क या फिर किसी तरह के तकरार के दौरान सहयोगी का हाथ पकड़ लेना यौन उत्पीड़न नहीं है। दुर्घटनावश शारीरिक संपर्क भले ही अशोभनीय हो, लेकिन वह यौन उत्पीड़न नहीं होगा। केवल उसी प्रकार का शारीरिक संपर्क यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आएगा जो ‘अनचाहा यौन व्यवहार’ की प्रकृति का होगा, अन्यथा वो यौन उत्पीड़न नहीं होगा।
पीठ ने सीआरआरआई के एक वैज्ञानिक की अपील पर सुनवाई के दौरान यह बात कही, उन्होंने अपने एक पूर्व वरिष्ठ सहयोगी को शिकायत समिति एवं अनुशासनात्मक प्राधिकार से मिली क्लीन चिट दिए जाने को चुनौती दी थी। महिला ने अपने वरिष्ठ सहयोगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, दोनों केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान में काम करते थे।
फोर्ब्स रिपोर्ट : सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप पर मुकेश अंबानी
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की 2017 की सूची जारी की है। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कुल 38 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर जगह बनाई है।
फोर्ब्स इंडिया ने यह सूची जारी करते हुए कहा है कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद भी देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त नही पड़ी और शेयर मार्केट नई ऊंचाइयां छू रहा है। इस वजह से देश के 100 शीर्ष अमीरों की संपत्ति में भी अच्छा इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की भारत की 100 सबसे अमीर लोगों की वार्षिक सूची में 38 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ शीर्ष स्थान पर है।
वहीं, 19 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विप्रो के अजीम प्रेमजी की (पिछले साल की सूची से दो पायदान की छलांग लगाते हुए) भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। देश के 100 शीर्ष अमीरों की संपत्ति बढ़कर 479 अरब डॉलर तक पहुंच गई है, जो देश के विदेशी मुद्रा भंडार 402.5 अरब डॉलर से अधिक है। इन 100 अमीरों की कुल संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
NTPC हादसा : श्रमिक कर रहे प्रदर्शन और श्रमिकों को सरकारी अस्पताल में मरने के लिए छोड़ दिया गया
एनपी डेस्क न्यूज़| Navpravah.com

जन्मदिन विशेष: 52 बरस का बादशाह

















