29 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 886

कन्फ्यूज़ नित्यानंद पर भड़के सिब्बल, कहा, “बोलो नहीं तो देश गँवा दोगे”

नित्यानंद पर भड़के कपिल सिब्बल
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय के बयान पर एक बार फिर सरकार और विपक्ष में बयानबाजी शुरू हो गई है। दरअसल सोमवार को नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि उनकी ओर उठने वाली अंगुली या हाथ को तोड़ देना चाहिए, या काट डालना चाहिए।
इस ‘धमकी’ को लेकर विपक्ष के नेताओं में काफी रोष है। राय के इस विवादित बयान से नाराज़ पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि पीएम के खिलाफ बोलोगे तो अंगुली गंवा दोगे, पद्मावती के खिलाफ बोले तो सिर गंवा दोगे, लेकिन बाकी आवाज़ यही पुकार रहे हैं कि अगर कुछ नहीं बोले तो देश गंवा दोगे।
बता दें कि सोमवार को नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए लोगों से कहा कि सभी को हमारे प्रधानमंत्री पर गर्व होना चाहिए। एक गरीब का बेटा होते हुए और एक आम जीवन जीने के बावजूद भी आज इतनी ऊँचाइयों पर पहुंचे। इसी बीच लोगों को आगाह करते हुए नित्यानंद ने कहा कि उनकी ओर (प्रधानमंत्री की ओर) उठने वाली अंगुली को, उठने वाले हाथ को, हम सब मिलकर या तो तोड़ दें, ज़रूरत पड़ी तो काट देंगे…”
इस धमकी की आलोचना होने पर अपना जवाब देते हुए नित्यानंद राय ने कहा, प्रधानमंत्री गरीबों के मसीहा हैं, जो स्वाभिमानी लोगों पर उंगली उठाएगा, वह प्रधानमंत्री पर भी सवाल खड़े करेगा। मोदी जी ने गरीबी और भ्रष्टाचार को हटाने की पुरजोर कोशिश की है। बाकि जो मैंने कहा, वह एक मुहावरे का स्वरुप है, जिसका अर्थ है कि देश में ऐसी ताकतों की कोई जगह नहीं है।

तीन तलाक मामला: शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक!

तीन तलाक़
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ दिलाने का विचार मोदी सरकार कर रही है टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार आनेवाले शीतकालीन सत्र में तीन तलाक पर रोक लगाने के लिए विधेयक पेश करने के विचार में है
बता दें की हाल ही में  सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ तीन तलाक पर रोक लगाते हुए सरकार को कानून बनाने की सलाह दी थी। चीफ जस्टिस जेएस खेहर और जस्टिस नजीर ने अल्पमत में मिले  फैसले में कहा था की  तीन तलाक एक धार्मिक मामला है, इसलिए कोर्ट इसमें दखल नहीं देगा। जबकि जजों ने तलाक को पाप मानते हुए सरकार को इसमें दखल देकर सही कानून बनाने की बात कही ।
दोनों जजों ने आगे कहा की तीन तलाक पर छह महीने का स्टे लगाया जाना चाहिए, जिसकेबीच सरकार इसपर सही कानून बना ले, लेकिन यदि ऐसा नहीं हो पाया तो सरकार इस स्टे को जारी रखे। गौर करनेवाली यह की सभी पार्टियां आपसी राजनीती को अलग रखकर इस गंभीर मामले का फैसला लें।

ट्विंकल ने ली बीजेपी के इस नेता की चुटकी, पूछा, “ईनाम पर जीएसटी भी लगेगा?”

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया अपना पहला पीरियड का अनुभव
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com
हरियाणा बीजेपी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर कुंवर सूरजपाल अमु के 10 करोड़ रुपये वाले बयान पर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने चुटकी ली। ट्विंकल ने कहा कि जो राशि आप ईनाम के रूप में देने वाले हैं, उसपर जीएसटी भी लगेगा या नहीं?
हालाँकि बीजेपी के प्रमुख पद पर आसीन अमु की घोषणा के बाद भाजपा को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा।
इसी सन्दर्भ में अभिनेत्री  ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट किया, “देश ये जानना चाहता है कि इन 10 करोड़ रुपए पर भी जीएसटी लगा है क्या?” ट्विंकल के इस ट्वीट को साढ़े तीन हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया और यूजर्स ने इसका खूब मजाक उड़ाया।
बता दें कि रिलीज डेट आगे बढ़ने से नाराज़ कई बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर अपनी नाराज़गी जताई है। भंसाली के समर्थन में ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट किया, “मैं आशा करती हूं कि ‘पद्मावती’ सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो, यही ऐसे लोगों के लिए मुंह तोड़ जवाब होगा, जो तरह तरह की धमकियां दे रहे हैं.”

हार्दिक-कांग्रेस में तनातनी, टेंशन में पाटीदार

tension between hardik and congress
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
टिकट बंटवारे को लेकर पाटीदार अनामत आंदोलन समिति और कांग्रेस के बीच मतभेद जस का तस बना हुआ है। हार्दिक पटेल ने आगामी गुरुवार को अहमदाबाद में होने वाली प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को रद्द कर दिया है, जिसमें कयास लगाया जा रहा था कि वह कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान करने वाले थे।
इससे पहले हार्दिक ने कहा था कि 18 नवंबर को गांधीनगर में रैली करूंगा, क्‍योंकि कांग्रेस के साथ समझौता हो गया है लेकिन बाद में रैली को रद्द कर दिया। वहीं 21 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस होनी थी, वो भी  हार्दिक ने रद्द कर दी।
कांग्रेस ने पास के दो सदस्यों-ललित वसोया और अमित ठुम्मर को रविवार को जारी सूची में जगह दी गई थी, हालांकि, हार्दिक पटेल नीत संगठन ने 20 सीटों की मांग की थी। उनमें से एक वसोया ने आज कांग्रेस के टिकट पर धारोजी सीट से अपना नामांकन पत्र दायर किया।
वसोया के नामांकन पत्र दायर होने पर हार्दिक पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियां ट्वीट करते हुए लिखा, बाधाएं आती हैं आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं, पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा।

द्वारका मेट्रो मुठभेड़ मामला: 30 राउंड फायरिंग के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार

shootout in dwarka mod metro 5 criminals arrested
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
मंगलवार को दिल्ली में द्वारका मोड़ मेट्रो के पास हुई मुठभेड़ के बाद पाँच बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया गया है। बदमाशों से मुठभेड़ में पुलिस ने लगभग 30 राउंड फायरिंग की।
यह ऑपरेशन पंजाब और दिल्ली पुलिस ने मिलकर किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, पंजाब पुलिस को यह ख़बर मिली थी कि बिंदापुर में पिलर नंबर 68 के सामने शांति पार्क के प्लाट नंबर 5 की एक इमारत में ये बदमाश छुपे हैं। ऑपरेशन के लिए जब पुलिस पहुंची और बदमाशों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस पर ही दनादन फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लगभग 30 राउंड फायरिंग किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी कि मुठभेड़ में 5 बदमाशों को धर लिया गया है, जबकि एक बदमाश बचकर निकल गया। गिरफ्तार बदमाश कार लुटेरे बताए जा रहे है और पंजाब के मोस्ट वांटेड अपराधी हैं।

CRPF की मुहिम, हेल्पलाइन ‘मददगार’ से बहके लोगों की तकदीर बदलेंगे जवान

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की ओर से दिल्ली में एक खास मुहिम के तहत सभी जगहों पर पोस्टर लगवाए जा रहे हैं, ये पोस्टर CRPF की ओर से शुरू की गई हेल्पलाइन के हैं।
कश्मीर के लिए शुरू की गई इस हेल्पलाइन को ‘मददगार’ नाम दिया गया है। CRPF के आईजी जुल्फिकार हसन के मुताबिक, इस हेल्पलाइन से घाटी के ऐसे युवक भी संपर्क कर सकते हैं, जिन्होंने आतंकवाद का रास्ता पकड़ लिया और गलती का एहसास होने पर सरेंडर करना चाहते हैं।
‘मददगार’ हेल्पलाइन का नंबर 14411 है, ये हेल्पलाइन 24 घंटे खुली रहने वाली है। CRPF के मुताबिक, हेल्पलाइन से जुड़े 1000 पोस्टर विशेष तौर पर दिल्ली के ऐसे इलाकों में लगाए गए हैं, जहां कश्मीर के लोग रहते हैं। ‘मददगार’ हेल्पलाइन के जरिए मरीज के लिए खून की जरूरत, बीमार व्यक्ति के इलाज, आपदा में फंसे होने आदि जैसी स्थितियों में भी संपर्क साधा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, घाटी में पिछले साल शुरू की गई इस हेल्पलाइन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बीते साल जून में शुरू की गई इस हेल्पलाइन में अब तक 67643 कॉल्स आईं, CRPF ने इन कॉल्स पर जरूरी कदम उठा कर कई लोगों को फायदा भी पहुंचाया है। जम्मू और कश्मीर में आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चला रखा है, इस साल अभी तक 190 आतंकवादियों को सुरक्षाबल ढेर कर चुके हैं।

ब्लू व्हेल गेम पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, रोक लगाने के दिए आदेश

supreme court's statement on blue whale game
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखायी है और ब्लू व्हेल गेम को पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट इस गेम के खतरों को ध्यान में रखते हुए केंद्र व सभी राज्यों को निर्देश देते हुए कहा है कि छात्रों के बीच इसकी जागरुकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा भी कि ब्लू व्हेल गेम को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं, इस पर केंद्र ने कमेटी बनाने और उसके द्वारा सुझाए गए उपायों की जानकारी भी दी। क्योंकि शिक्षा राज्य का विषय है, इसलिए उन सिफारिशों को लागू करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, इस पर कोर्ट ने सभी राज्यों के मानव संसाधन विकास मंत्रालयों को कमेटी की सिफारिशों पर अमल करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि बच्चों को आगाह और जागरुक करने की जिम्मेदारी शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों और परिजनों की भी है। इसलिए परिजनों को इस गेम की हानियाँ बताकर समझाना चाहिए।
‘ब्लू व्हेल गेम’ रूस के फिलिप बुडेकिन नाम के शख्स ने 2013 में बनाया था, इस खेल में एक एडमिन होता है, जो खेलने वाले को अगले 50 दिन तक बताते रहता है कि उसे आगे क्या करना है, खेल के आखिरी दिन खेलने वाले को खुदकुशी करनी होती है।
गेम खेलने वाले को हर दिन एक कोड नंबर दिया जाता है, जो हॉरर से जुड़ा होता है, शुरू में हॉरर फिल्म देखने जैसे आसान टास्क दिए जाते हैं, लेकिन जैसे-जैसे गेम का लेवल बढ़ता है, टास्क कठिन हो जाता है और लास्ट टास्क में सुसाइड करना होता है।

भंसाली को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सेंसर बोर्ड के हाथ सौंपी फैसले की कमान

Supreme Court
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने राहत भरी सांस ली है पद्मावती को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिर सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है, जिसके चलते कोर्ट इस पर फैसला नहीं ले सकता। यह मामला अभी प्री-मेच्योर है, ऐसे में इस पर फैसला देना प्री-जजमेंट की तरह होगा। सेंसर बोर्ड ही इस पर वैधानिक तरीके से सही फैसला ले सकता है। कोर्ट इस मामले में कैसे हस्तक्षेप कर सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि जो आपत्ति याचिका में दी गई हैं, वो किसी अन्य काम के लिए इस्तेमाल नहीं होंगी और उसे पब्लिसाइज नहीं किया जाएगा। इस तरह सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निस्तारण किया।
विदित हो कि वकील एम. एल. शर्मा ने याचिका दाखिल कर इस फिल्म से विवादित सीन्स को हटाने का आदेश देने की मांग की है। इसके साथ ही फिल्म के निर्माता निर्देशक के खिलाफ FIR दर्ज कर CBI जांच की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि इस फिल्म में जानबूझकर एक महिला की मानहानि की जा रही है।

भारत में मेरी जान को खतरा -विजय माल्या

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
आज यूके की वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में हुई प्री-ट्रायल सुनवाई हुई, जिसके दौरान माल्या के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को भारत में जान का खतरा है। अब अभियोजन पक्ष भारत सरकार द्वारा माल्या की सुरक्षा की तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटा है।
इससे पहले की सुनवाई में विजय माल्या ने भारत की खराब जेलों का हवाला दिया था और तब भारत ने यूके अथॉरिटज को भरोसा दिलाया था कि माल्या को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। माल्या को जिस बैरक में रखने की तैयारी है उसकी तस्वीरें भी यूके अथॉरिटीज को भेजी गईं हैं। अब माल्या ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए अपनी जान का खतरा ही बता दिया है।
अभियोजन पक्ष माल्या की इस दलील की काट निकालने की तैयारी में जुट गया है कि माल्या की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए जाएंगे, इसकी रूपरेखा कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।
विजय माल्या पर देश के कई सरकारी बैंकों से करीब 9000 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाने का आरोप है। इसको लेकर माल्या के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। माल्या ने दो मार्च 2016 को भारत छोड़ दिया था और तब से वह ब्रिटेन में रह रहे हैं। यूके की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस भारतीय अधिकारियों की तरफ से इस केस को देखा जा रहा है।

नरेन्द्र मोदी पर भड़कीं सोनिया, कहा, “मुँह न छुपाइये सामना कीजिये”

sonia commented on modi

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि पीएम ने अपने अंहकार के लिए लोकतंत्र के मंदिर को ताला लगा दिया। इतना ही नहीं नोटबंदी जैसे फैसले लेकर वह गरीबों के भविष्य को भी नष्ट करने पर तुले हुए हैं।

दरअसल केंद्र द्वारा शीतकालीन सत्र बुलाए जाने की देरी पर नाराज़ सोनिया गांधी ने कहा कि ‘केंद्र सरकार आगामी गुजरात चुनाव की वजह से संसद का सामना करने से मुँह चुरा रही है। जबकि यह केवल एक बहाना है।’ कांग्रेस अध्यक्षा ने आगे प्रधानमंत्री पर सवाल दागते हुए कहा कि मोदी प्रधानमंत्री जीएसटी के लिए आधी रात को संसद सत्र बुला सकते हैं, लेकिन शीतकालीन सत्र की संसदीय बैठक का सामना करने से क्यों बच रहे हैं? उनका कहना है कि मोदी संसद पर ताला लगाकर संवैधानिक जवाबदेही से नहीं बच सकते।

अपने आधिकारिक आवास पर बुलाई बैठक में कांग्रेस अध्यक्षा ने नोटबंदी को गरीबों के भविष्य को नष्ट करने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों पर जबरन जीएसटी और नोटबंदी जैसे फैसले थोप रही है। जबकि कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टी इसे जल्दबाजी में किया गया फैसला मानती है।

बता दें कि इस साल 30 जून, 2017 को संसद जीएसटी लागू करने के लिए आधी रात को बुलाया गया था। बता दें कि इससे पहले साल 1997 में संसद सत्र आधी रात को बुलाया गया था। ये सत्र देश की आजादी के पचास साल पूरे होने की वर्षगांठ पर बुलाया गया था।