27 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 881

जम्मू-कश्मीर: कल अगवा हुए 23 वर्षीय जवान का शव बरामद

सोल्जर का शव बरामद
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले से आज सुबह एक जवान का शव मिला, सूत्रों के अनुसार, जवान इरफान अहमद खान को कल अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था, और आज उसका शव बरामद किया गया।
23 वर्षीय इरफान काफी दिनों से छुट्टी पर थे, उनकी पोस्टिंग उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में थी। टेरिटोरियल आर्मी के जवान इरफान के हत्यारों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे पहले भी ऐसी कई घटना हो चुकी है, सितंबर माह में उत्तरी कश्मीर के हज्जान इलाके में आतंकवादियों ने बीएसएफ के जवान रमीज अहमद की, उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी और उसके परिवार के चार सदस्यों को घायल भी कर दिया था।
शहीद जवान रमीज अहमद पारी ताल्लुक बीएसएफ की 73वीं बटालियन से थे, आतंकवादियों ने बीएसएफ जवान के घर में दाखिल होकर परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी।

बीजेपी नेता अमू का एक और विवादित बयान, ममता बनर्जी को कहा शूपर्णखा!

सूरजपाल सिंह अमू ने फिर दिया विवादित बयान
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सिर काटने पर इनाम देने वाले नेता सूरजपाल सिंह अमू फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उनके निशाने पर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पद्मावती का समर्थन कर रही हैं। इस बात से ग़ुस्साए बीजेपी नेता अमू ने ममता की तुलना शूपर्णखा से की है। अमू ने ममता बर्नजी को धमकी दी है। वह शूपर्णखा के साथ क्या हुआ था, इसे न भूलें।
सूरजपाल अमू उन क्षत्रिय नेताओं में से हैं, जो इस फिल्म को लेकर लगातार विरोध कर रहे है, अमू ने कहा था कि जो भी संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाएगा उसे वह 10 करोड़ का इनाम देंगे। गुड़गांव पुलिस ने हरियाणा बीजेपी के नेता सूरजपाल सिंह अम्‍मू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भंसाली के एक प्रशंसक की ओर से शिकायत करने पर अमू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आतंकी हाफ़िज़ की रिहाई पर जमकर बरसे राहुल, बीजेपी की बोलती बंद!

राहुल गाँधी ने मोदी पर फिर किया सवाली हमला
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई हमले के गुनहगार हाफिज सईद की रिहाई को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। राहुल ने अपने ट्वीट से मोदी सरकार को कई मोर्चों पर घेरने की कोशिश की है।
राहुल गांधी ने लिखा कि, ‘नरेंद्रभाई बात नहीं बनी, आतंक का मास्टरमाइंड आजाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने लश्कर फंडिंग मामले में पाक सेना को क्लीन चिट दे दी, गले लगाने की नीति काम नहीं आई, जल्द ही और गले लगाने की जरूरत है।’
शुक्रवार को ही पाक अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा सरगना हाफिज सईद को जेल से रिहा कर दिया है। भारत समेत कई मुल्कों ने पाकिस्तान के इस कदम का कड़ा विरोध किया है।
हाफिज ने रिहा होते ही कहा था कि भारत के अनुरोध पर अमेरिका के दबाव में उसे हिरासत में लिया गया था, हाफिज का जेल से बाहर आना भारत और अमेरिका जैसे देशों के लिए कड़ी चुनौती से कम नहीं है।
पीएम मोदी पर राहुल के तंज के बाद बीजेपी ने भी घेराबंदी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि, ‘राहुल बाबा, आदतें नहीं बदली, एक बार तो देश के साथ खड़े हो, न कि आदत के मुताबिक आंतकियों के साथ।’

व्यापम घोटाला: इंजन-बोगी मॉडल बनाकर किया सीटों का गोलमाल

व्यापम घोटाला
सुनील यादव । Navpravah.com
भोपाल | मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले से जुड़ी पीएमटी-2012 की चार्जशीट सीबीआई ने गुरूवार को कोर्ट में पेश की। सीबीआई के अनुसार इस घोटाले में शामिल रैकेटियर्स ने सीट बेचने के लिए इंजन-बोगी मॉडल का ईजाद किया था। जिसमें ये रैकेटियर्स महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान जैसे राज्यों से होनहार मेडिकल के छात्रों को लालच देकर बोगियों का इंजन बनने को कहते थे। इसके बाद ये रैकेटियर्स व्यापम के अफसरों से मिलकर इस तरह से सीटिंग अरेंजमेंट करवाते थे ताकि एक इंजन के पीछे कई बोगियों को आसानी से नक़ल करवाया जा सके। इनके केंद्र भोपाल, इंदौर और शहडोल में ही रखे जाते थे।
 
क्या है इंजन-बोगी मॉडल 
 
भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, व्यापम घोटाले में शामिल रैकेटियर्स ने इंजन-बोगी मॉडल का ईजाद किया था। इसमें इंजन का अर्थ नक़ल करवाने वाले और बोगी का अर्थ नक़ल करने वाले स्टूडेंट्स। इस मॉडल का उपयोग कर व्यापम घोटाले में शामिल रैकेटियर्स, मेडिकल के होनहार छात्रों को लालच देकर और व्यापम प्रशासन के आला अफसरों से मिलकर सीटों की हेराफेरी करते थे।
क्यों है 3 ही केंद्र?
_इंदौर शहर में 4 बड़े मेडिकल कॉलेज होने के कारण यहाँ सीटों के ज्यादा खरीददार होते थे। इसलिए व्यापम अफसरों से मिलकर इंदौर में सीटों की ज्यादा हेराफेरी करवाते थे।
_भोपाल में इस रैकेटियर्स के सरगना का हेडक्वार्टर होने की वजह से वहां के गुजराती विद्यालयों में अफसरों से अच्छा सामंजस्य था, जिससे नक़ल करवाने में आसानी होती थी।
_शहडोल शहर राज्य के बॉर्डर पर होने के कारण वहां उतनी देख-रेख नहीं की जाती थी, जिससे इन रैकेटियर्स को मौका मिल जाता था आसानी से नक़ल करवा कर बचने का।
PC: DainikAaj
 
कितने इंजन कितनी बोगियां 
 
पीएमटी-2012 चार्जशीट के अनुसार इस मामले में 348 कैंडिडेट इंजन-बोगी मॉडल में शामिल थे। इन कैंडिडेट्स में से सबसे ज्यादा इंदौर में 124 इंजनों के पीछे 124 बोगियां थी। इसके बाद भोपाल में 32 इंजनों के पीछे 32 बोगियों को बिठाया गया था। अंत में शहडोल में 9 इंजनों की 9 बोगियों को नक़ल करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
 
कौन है इसमें शामिल 
इस चार्जशीट में 26 बड़े नाम शामिल हैं। जिसमें पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन सुरेश एन विजयवर्गीय, एनएल मेडिकल कॉलेज के जयनारायण चौकसे, चिरायु के अजय गोयनका और इंडेक्स के सुरेश भदौरिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

ट्विंकल ने पीएम मोदी पर किया हमला, बीजेपी की बोलती बंद!

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया अपना पहला पीरियड का अनुभव
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने सोशल मिडिया पर पीएम मोदी के सफाई अभियान पर अपना तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भारत में अजीब किस्म का टैक्स लगता है। सैनिट्री पैड्स पर 12 फीसद जीएसटी लगाया है, जबकि झाड़ू पर कोई टैक्स नहीं है। सरकार को लगता है महिलाओं को खुद से ज्यादा घर को साफ रखना चाहिए। यह उनकी समझ से बाहर है।
जीएसटी स्लैब पर नाराज़ ट्विंकल ने लिखा कि सरकार को लगता है कि महिलाओं को केवल घर साफ़ रखना चाहिए। बाकी उनका स्वयं स्वच्छ रहना जरुरी नहीं है जहां सरकार सैनिट्री पैड्स पर 12 फीसद जीएसटी लगा रही है, वहीं झाड़ू पर कोई कर नहीं। आगे ट्विंकल लिखती हैं कि भारत में केवल 23 फीसद महिलाएं सैनिट्री नैप्किन इस्तेमाल करती हैं, जिससे फंगल और रीप्रोडक्टिव इन्फेक्शंस जैसी बीमारियां फैलती हैं।
विदित हो कि अभिनेत्री ट्विंकल सामाजिक मसलों पर काफी एक्टिव रहती हैं। सैनिट्री पैड्स पर कुछ दिन पहले बीबीसी वर्ल्ड को दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्वच्छता और पेयजल से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी थी।

संस्कारी फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में एंट्री करेगा RSS!

आरएसएस करेगा फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री
एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com 
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर हो रहे विवाद पर आरएसएस अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आने की तैयारी कर रहा है। संघ का मानना है कि फिल्म समाज का आईना है और सामाजिक बदलाव इसी से लाया जा सकता है।
संघ के मुताबिक फिल्म ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए आज की युवा पीढ़ी में बेहतर सामाजिक मूल्य और संस्कार भी विकसित किए जा सकते हैं, इसलिए अब संघ इस दिशा में बढ़ रहा है। समय-समय पर संघ की तरफ से फिल्मों पर टिप्पणी की जाती रही है, लेकिन इस क्षेत्र में पदार्पण का फैसला पहली बार किया गया है। अब संघ बॉलीवुड में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए आगे आ रहा है।
संघ फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेगा, संघ के इस फिल्म फेस्टिवल में तड़क-भड़क वाली मुंबइया फिल्मों को नहीं, बल्कि संस्कार और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली फिल्मों को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए संघ ने नंद कुमार को नई जिम्मेदारी दी है, कुमार अभी प्रज्ञा प्रवाह के प्रमुख के रुप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उनके साथ दिल्ली प्रांत के सह प्रांत संघ चालक आलोक कुमार को बतौर सह संयोजक के रूप में जोड़ा गया है।
इसके अलावा जिन शहरों या प्रांतों में फेस्टिवल का आयोजन होगा, वहां राज्य और स्थानीय समिति बनाई जाएगी, इस तरह का पहला आयोजन दिल्ली में 19 दिसंबर को होगा। इससे पहले संघ की तरफ से इंदौर में एक आयोजन किया गया था, लेकिन वो सफल नही हुआ था, इसलिए अब आयोजन दिल्ली में किया जायेगा।

राम मंदिर निर्माण मामले में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का विवादित बयान

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। भागवत ने कहा रामजन्म भूमि पर सिर्फ राम मंदिर का ही निर्माण होगा। सुप्रीम कोर्ट में रामजन्म भूमि मुद्दे पर 5 दिसंबर से आखिरी सुनवाई करने जा रहा है और इस सुनवाई के पहले भागवत के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 
 
मोहन भागवत ने आगे कहा राम मंदिर बनने के बाद जल्द ही मंदिर पर भगवा झंडा लहराएगा। उन्होंने कहा रामजन्म भूमि पर और किसी ढांचे का निर्माण नहीं किया जा सकता, वहां सिर्फ राम मंदिर का ही निर्माण होगा। मोहन भागवत ने अपने संबोधन में गोरक्षा का भी मुद्दा उठाया। गोरक्षा के मुद्दे पर भागवत ने कहा अगर गाय की हत्या इस तरह से देश में चलती रही, तो हम शान्ति से नहीं जी सकेंगे। 
 
कुछ दिन पहले ही आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर ने भी आयोध्या विवाद सुलझाने की कोशिश की थी। वहीं शिया वक्फ बोर्ड ने भी राम मंदिर विवाद को सुलझाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव में बोर्ड ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में ही बने और लखनऊ में एक मस्जिद का निर्माण कर दिया जाए। इस मस्जिद का नाम किसी मुस्लिम शासक पर न रखते हुए, इस मस्जिद का नाम मस्जिद-ए-अमन रख देना चाहिए। 
 
इस प्रस्ताव को सुन्नी बोर्ड ने खारिज कर दिया था। वहीं बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी के सयोंजक ज़फ़रयाब ने कहा था कि बाबरी पर शिया बोर्ड का दावा फर्जी है।

गुजरात चुनाव: बीजेपी के उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अपनी पांचवी सूची में 13 प्रत्याशितों को टिकट दिया है। इन प्रत्यशितों में 2 पाटीदार नेता भी शामिल किये गए हैं। पार्टी ने इससे पहले 17, 18, 20 और 21 नवम्बर को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। 
 
इन 13 प्रत्याशितों में पाटण से रणछोड़भाई रबारी, धानेरा से मावजीभाई देसाई, उंझा से नारायणभाई पटेल, विजापुर से रमणभाई पटेल, कड़ी से पुंजाभाई सोलंकी, इडर से हितेषभाई कनोडिया, माणसा से अमित भाई चौधरी, वडगाम से विजयभाई चक्रवती, देहगाम से बलराजसिंह कल्याणसिंह चौहान, ठक्करबापानगर से वल्लभभाई काकडिया, धंधुआ से कालूभाई डाभी, कालोल से सुबनबेन प्रवीणसिंह चौहान और नडियाद से पंकजभाई देसाई को पार्टी का टिकट दिया गया है।   
 
पिछले दो दशकों से राज्य की सत्ता पद पर काबिज भारतीय जनता पार्टी इस बार भी सत्ता में आने की पूरी कोशिश कर रही है। हालाँकि इस साल के विधानसभा चुनाव में सभी विरोधी दलों ने एक साथ होकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जिसके कारण बीजेपी इस बार कहीं न कहीं कमजोर पड़ती नजर आ रही है।
गुजरात में कुल 182 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में बहुमत साबित करने हेतु किसी पार्टी को 92 सीट की दरकार होगी। गुजरात चुनाव दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को होगा, 18 दिसम्बर को मतगणना होगी। 

गुजरात चुनाव: 5 से 10 बड़े उद्योगपतियों के लिए समर्पित हैं पीएम मोदी

राहुल गाँधी ने मोदी पर फिर किया सवाली हमला
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान एक बार फिर राहुल गाँधी ने नोटबंदी के मुद्दे पर सवाल उठाया। राहुल ने कहा “नोटबंदी के समय सूट-बूटवाले बैंकों में पीछे से घुसकर एसी में बैठे थे और गरीबों की हालत खराब थी।  
 
जैसे-जैसे गुजरात चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे -वैसे  भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी हमले और तेज हो गए हैं। राहुल गाँधी गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। गांधीजी के जन्मस्थल पोरबंदर से राहुल ने नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर जमकर सवाल उठाए और नीतियों को जन विरोधी बताया।
राहुल ने कहा गुजरात सिर्फ 5 से 10 बड़े उद्योगपतियों का नहीं है, यह किसान, मजदूरों और छोटे कारोबारियों का है। राहुल ने सभा में उपस्थित लोगों से सवाल किया कि “आपने किसी सूट-बूटवाले को बैंक के लाइन में देखा था? मैं बताता हूँ क्यों नहीं देखा था, क्योंकि वे पहले से ही बैंको में पीछे से घुसकर एसी में जाकर अंदर बैठे थे। 
 
राहुल ने इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला किया और कहा भाजपा वाले लोगों को अपनी मन की बात सुनाते हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कांग्रेस पार्टी लोगों की मन की बात सुनेगी। 

लालू के बेटे को मारो थप्पड़, ईनाम में पाओ एक करोड़ रुपए -भाजपा

तेजप्रताप यादव ने दिया विवादित बयान
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com 


लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने पिछले बुधवार को धमकी भरे  लहजे में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशीलकुमार मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी। तेजप्रताप ने कहा कि “अगर वे सुशील कुमार के बेटे की शादी में गए तो वहां उनकी पोल खोल देंगे और पंचायत शुरू कर देंगे।
 
तेजस्वी के इसी बयान का जवाब देते हुए, पटना यूनिट के भाजपा के नेता अनिल साहनी ने कहा कि लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी को थप्पड़ मरने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। तेजस्वी के इस विवादित बयान पर जनता दाल यूनाइटेड पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि “तेज प्रताप अपने पिता लालू की नकल कर रहे थे। आगे संजय ने कहा, अगर तेजस्वी में हिम्मत हैं तो सुशील मोदी के घर में घुसकर दिखाए। उन्होंने कहा कि’ ऐसा नहीं है सिर्फ “उनके नसों में ही खून दौड़ रहा है और दूसरों की नसों में पानी भरा है’।
 
जेडीयू के एक अन्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा ,”ये 1990 का साल नहीं है और ये लालू प्रसाद का जंगल राज नहीं है, अब बिहार में कानून का राज है। आगे उन्होंने कहा कि “हम तुम्हारी चुनौती स्वीकार करते हैं ,तुम सुशील कुमार के बेटे की शादी में आओ और तुम क्या कर सकते हो दिखाओ।