29 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 860

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

गुजरात चुनाव: पहले चरण के मतदान में पड़े 68 फीसदी वोट।

पहले चरण की वोटिंग से भाजपा संतुष्ट, अरुण जेटली ने कहा, भाजपा जीत रही है।

दूसरे चरण का चुनाव प्रचार चरम पर, कांग्रेस लगा रही है पूरा जोर, कई रैलियां आज।

गुजरात चुनाव: ब्लूटूथ के जरिये हो रही EVM में छेड़छाड़ की शिकायत बेबुनियाद :चुनाव आयोग

टी.बी जैसी जानलेवा बीमारी के खोजकर्ता को गूगल ने डूडल बना कर दी श्रद्धांजलि।

पनामा पेपर्स: IPL के पूर्व चैयरमैन अमीन पर ED की कार्रवाई, 10.35 करोड़ के म्युचुअल फण्ड जब्त।

भारत-श्रीलंका एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच आज, चोटिल केदार की जगह डेब्यूटेंट वासिंगटन सुंदर करेंगे एंट्री।

ISL 2017: फेरान की हैट्रिक से गोवा की जीत, केरल को 5-2 से हराया।

मंगल का वायुमंडल सौर हवाओं से पूरी तरह सुरक्षित है -रिसर्च

राफेल सौदे ने भारत को पाकिस्तान पर दिलाई बढ़त: मनोहर पर्रिकर

अब तक की प्रमुख ख़बरें

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

कांग्रेस ने लगाए ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप, कहा “ब्लूटूथ के जरिए छेड़छाड!”

हिसार में नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हुई दरिंदगी।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने फोर्टिस अस्पताल की ज़मीन की लीज़ रद्द करने का दिया आदेश।

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सरकारी एजेंसियां सख्त कदम उठाएं -अनिल बैजल।

भारत -श्रीलंका एक दिवसीय श्रृंखला का पहला मैच कल धर्मशाला में खेला जाएगा।

पहले चरण के मतदान के बाद बोले देश के वित्त मंत्री -गुजरात में भाजपा जीत रही है।

गुजरात चुनाव -राहुल ने प्रचार के दौरान कहा, भाजपा की नक़ल हम नहीं करेंगे, उनकी गालियों का हम उत्तर नहीं देंगे।

ईवीएम में गड़बड़ी को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने की पर्याप्त तैयारी।

गुजरात चुनाव -लालू का भाजपा पर निशाना ,कहा भाजपा को राम का सहारा।

मुनाफा वसूली के कारण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने वाला बिटकॉइन 15 फीसदी गिरा।

हिसार में नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हुई दरिंदगी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
हिसार के उकलाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश का सिर शर्म से झुका दिया है। यहां पांच साल की बच्ची के साथ दिल्ली के निर्भया कांड अौर शिमला के गुड़ियां केस से भी भयानक अौर सनसनी पैदा करने वाली घटना हुई है।
उकलाना में कबाड़ चुनकर अपना गुजारा करने वाली की बेटी को दरिंदे ने उठा लिया अौर उस 5 साल की मासूम से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बच्ची के नाजुक अंगों पर प्रहार किया है। मृतक बच्ची की मां ने बताया कि देर रात को किसी ने उनकी 5 साल की छोटी बेटी का अपहरण कर उकलाना की टेलिफोन एक्सचेंज के पास ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया अौर उसके नाजुक अंगों पर भी प्रहार किया है, जिसके कारण मासूम की मौत हो गई।
इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि जो उकलाना में पांच साल की बच्ची के साथ हुआ वह दिल्ली की निर्भया से भी दर्दनाक है। आज हमारी बेटियां अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है, भाजपा सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
हिसार की एसपी मनीषा चौधरी  तमाम अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और मृतक बच्ची के परिजनों से बातचीत की और मामले की पूरी जानकारी ली और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन भी दिया।

गौड़ सिटी डबल मर्डर केस में हुई बेटे की गिरफ्तारी, जुर्म कबूला

डबल मर्डर केस
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
ग्रेटर नोएडा में मां-बेटी की हत्या के बाद फरार नाबालिग बेटे को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मां और बहन की हत्या उसी लड़के ने की थी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने बताया कि वह पढ़ाई पर मां की डांट और छोटी बहन को मिल रहे ज्यादा प्यार से गुस्सा था। नाबालिग लड़के ने बताया कि उसने घटना वाली रात पहले अपनी मां पर बैट से हमला किया और बहन जग गई तो उसको भी मारा, फिर कैंची और पिज्जा कटर से भी मां और बहन पर वार किया।
पुलिस के मुताबिक, किशोर ने बताया कि दिन में पढ़ाई को लेकर मां ने उसकी पिटाई की थी, जिससे वह गुस्से में था। रात के नौ से 9.30 बजे उसने सबसे पहले मां पर हमला किया। उसे लगा कि उसकी बहन उठ गई है, तो उसने उस पर भी हमला कर दिया।
हत्या वाले दिन आरोपी मां और बहन का कत्ल करके रात 11.30 बजे सीसीटीवी फुटेज में सोसायटी से बाहर निकलते हुए देखा गया, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं था, 5 दिसंबर की सुबह उसका लोकेशन दिल्ली के चांदनी चौक मिला था। बिसरख कोतवाली के इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, अंजलि के सिर बैट से 7 बार वार किया गया है, जबकि बेटी मणि पर 5 बार हमला होने की पुष्टि हुई है। बेडरूम में मिले बैट, कैंची और बाथरूम में मिले किशोर के कपड़े में लगा खून भी आपस में मैच कर गया है।
नाबालिग आरोपी को नोएडा के फेज 2 स्थित जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं बच्चे के पिता को समझ में नहीं आ रहा कि बच्चे को बचाएं या नहीं। पिता के अनुसार, मां और बेटी के हत्यारे को समाज नहीं स्वीकार करेगा  और न ही स्कूलों में ही दाखिला मिलेगा।

गुजरात चुनाव: पहले चरण में 89 सीटों के लिए दोपहर 2 बजे तक 35.52 फीसदी मतदान

गुजरात चुनाव
राजेश सोनी | Navpravah.com 
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को दोपहर 2 बजे तक 35.52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इन जिलों में दोपहर 2 बजे तक अमरेली में 32, मोरबी में 33, भावनगर में 33, कच्छ में 29, द्वारका में 27, राजकोट में 35, पोरबंदर में 28, गिर में 30, और सोमनाथ में 30 फीसदी मतदान हुआ है। 
 
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी की शिकायतों के बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदान केंद्र के बाहर देखा जा सकता है। चुनाव आयोजन को इस बीच पोरबंदर में ईवीएम की ब्लूटूथ से जुड़े होने की शिकायत मिली है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने शिकायत की कि जब पोरबंदर जिले के मोधवाढ़ा गांव में वोट डाल रहे थे, तब मीडियाकर्मी उन्हें कवर कर रहे थे, लेकिन एसएसबी जवानों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। 
 
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति की पूर्व संयोजक रेशमा पटेल जब जूनागढ़ जिले के झंझारड़ा गांव में वोट डालने पहुंची थी। उसी वक्त पीएएएस के कई कार्यकर्ताओं ने रेशमा पटेल का विरोध किया। रेशमा पटेल ने चुनाव से पहले भाजपा में प्रवेश कर लिया था। गुजरात के पहले चरण में 977 उम्मीदवारों का फैसला गुजरात की 2.12 करोड़ जनता करेगी। इन 977 उम्मीदवारों में 920 पुरुष उम्मीदवार हैं, वहीं पहले चरण में 57 महिला भी चुनावी मैदान में हैं।

आनंदीबेन ने दिया VIP कल्चर को बढ़ावा देने वाला बयान

आनंदीबेन ने दिया विवादित बयान

राजेश सोनी | Navpravah.com 

गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के प्रचार के लिए प्रधानमनंत्री नरेंद्र मोदी आज हिम्मतनगर पहुंचे। इस जनसभा में नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात राज्य की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने भी लोगों को संबोधित किया। आनंदीबेन ने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि अगर आप लोग नरेंद्र भाई के साथ 3 हेलीकॉप्टर देखना चाहते हो, तो भाजपा को वोट देना। 
 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले आनंदीबेन पटेल ने मंच संभाल रखा था। उनके संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ 3 हेलीकॉप्टर समेत सभास्थल पर पहुंचे। उसी दौरान आनंदीबेन ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि अगर आप लोग नरेंद्र भाई को इस तरह हेलीकॉप्टर में आते हुए देखना चाहते हो, तो भाजपा को इस चुनाव में वोट कीजिए। 
 
आज गुजरात चुनाव में 89 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। इनमें से भाजपा को पिछले चुनाव में 67 सीट मिली थी, वहीं कांग्रेस को 16 सीट मिली थी। नेशनल कांग्रेस पार्टी और जनता दल यूनाइटेड को भी 1-1 सीट पिछले चुनाव में हासिल हुई थी।

कल धर्मशाला में खेला जायेगा भारत-श्रीलंका एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच

रोहित शर्मा संभालेंगे कमान
सुनील यादव | Navpravah.com   
 

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम पर शुरू हो रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे। 3 मैचों की इस सीरीज को 3-0 से जीतकर भारत के पास वनडे में नंबर 1 टीम बनने का सुनहरा मौका है।  

पिछले 8 वर्षों से भारत में भारत के खिलाफ एक भी मैच न जीत पाने की निराशा को खत्म करते हुए श्रीलंका का पहला लक्ष्य मैच जीतना होगा। हालाँकि 1-0 से टेस्ट श्रृंखला गवां चुकी श्रीलंकाई टीम वनडे में वापसी करने को बेताब है। जहाँ भारत की ओर से रोहित शर्मा टीम की पहली बार कप्तानी करेंगे, वहीँ श्रीलंका की ओर से भी तिसारा परेरा को इस बार टीम की कमान सौंपी गई है। 
 
भारतीय बल्लेबाजी की बात करें, तो विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम का दारोमदार युवा कन्धों पर टिका है, वहीं गेंदबाजी में भी भुवनेश्वर, अक्षर और चहल की तिकड़ी श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार है। श्रीलंका ने भारत में भारत से पिछली बार 2009 में वनडे मैच जीता था। गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ हुई पिछली एकदिवसीय श्रृंखला में भारत ने श्रीलंका के घर में उसे 5-0 से हराया था। उस देखते हुए कहा जा रहा है कि श्रीलंका की टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
 
भारत और श्रीलंका के बीच हुए पिछले 12 श्रृंखला में भारत ने 9 तो श्रीलंका ने 2 श्रृंखला अपने नाम की है, 1 श्रृंखला ड्रॉ रहा था। धर्मशाला की पिच पर भारत ने 3 में से 2 मैच जीते हैं। धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है, जिसको देखते हुए रोहित शर्मा और उनकी टीम ने श्रीलंका को पटखनी देने की पूरी तैयारी कर ली है।

गुजरात चुनाव: मांग भरने से पहले किया मतदान

मांग भरने से पहले किया मतदान
राजेश सोनी | Navpravah.com
गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इसमें पहली बार मतदान कर रहे युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है। पहले चरण के मतदान में अगर किसी मतदाता ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया तो वो था भरूच का एक अविवाहित जोड़ा, जिसने अपनी शादी के समारोह से पहले पोलिंग बूथ जाकर मतदान किया और अपने लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
 
बता दें कि गुजरात चुनाव के पहले चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर मतदान आज सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। गुजरात चुनाव के पहले चरण  में कुल 24,689 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 977 उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब 2.12 करोड़ गुजरात की जनता अपनी मतदान शक्ति का इस्तेमाल कर इन उम्मीदवारों के भविष्य का  फैसला करेगी। 
 
सूरत में सुबह से ही वोट डालने के लिए लोग बड़ी तादाद में मतदान केंद्रों पर पहुंचे, जिनमें बुजुर्गों और महिलाएं की संख्या भी काफी अधिक थी। सूबे के मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी ने भी आज सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वह राजकोट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय टीम के क्रिकटर चेतेश्वर पुजारा ने रवि विद्यालय पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।
गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए नाक की लड़ाई साबित हो रही है। जहाँ इस चुनाव  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिष्ठा से जोड़ कर देखा जा रहा है, तो दूसरी तरफ यह चुनाव राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता का भविष्य भी तय करेगा। 

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सरकारी एजेंसियां सख्त कदम उठाए -अनिल बैजल  

अनिल बैजल ने दिए सख्त निर्देश
राजेश सोनी | Navpravah.com 
दिल्ली में प्रदूषण की समस्या दिन-ब-दिन भीषण होती जा रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने अपने राजनिवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में राज्यपाल ने सभी एजेंसियों को प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश दिए। बैजल ने वायु प्रदूषण से निबटने के उपायों की समीक्षा भी की। 
 
बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर पर्यावरण कानूनों के कार्यान्वयन की जांच के लिए वार्डों में पर्यावरण मार्शल को तैनात करने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदूषण से निबटने के लिए योजनाओं को 6 श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा।
 
इन 6 श्रेणियों में वाहनों का प्रदूषण, सड़कों पर धूल, सेन्ट्रल वर्ज को हरित करना, डीजल जनरेटर और कचरा जलाना शामिल हैं। परिवहन विभाग से संबधित मुद्दों को लेकर उप राज्यपाल ने एक अलग बैठक बुलाने का आदेश दिया है। उन्होंने स्थानीय निकाय और शहरी विकास मंत्रालय को आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया।
राज्यपाल ने साथ ही सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बसों की खरीद के आदेश दिए हैं। इसके लिए राज्यपाल ने इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर ज़ोर देने को कहा और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल के फायदों के बारे में जागरूक करने का आदेश भी दिया है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने फोर्टिस अस्पताल की ज़मीन की लीज़ रद्द करने का दिया आदेश

खुली फोर्टिस अस्पताल की पोल
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
अनिल विज ने हरियाणा अर्बन अथॉरिटी को पत्र लिख कर फोर्टिस अस्पताल की जमीन की लीज रद्द करने का आदेश दिया है। अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ-साथ ब्लड बैंक का लाइसेंस रद्द करने का नोटिस भी जारी किया गया है।
अनिल विज ने कहा कि अब लोग निजी अस्पतालों की लूट, गुंडागर्दी और लापरवाही के खिलाफ खड़े हो चुके हैं, अस्पतालों और डॉक्टरों को अपने रवैये में सुधार लाना चाहिए। दिल्ली के द्वारका निवासी जयंत सिंह की सात वर्षीय बेटी आद्या सिंह को डेंगू हो गया था, जिसके चलते उसको रॉकलैंड में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद में उसे दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया था।
अस्पताल ने आद्या के बिल के लिए 20 पन्नों का पर्चा तैयार किया, जिसमें सिर्फ दवाई का बिल ही चार लाख रुपए है। अस्पताल ने बिल में 2700 ग्लब्स, 660 सीरिंज और 900 गाउन के पैसे भी शामिल किए, डॉक्टर की फीस 52 हजार रुपए शामिल की गई।
इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन ने लीपापोती करने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैक्स अस्पताल के कारनामे के बाद हरियाण सरकार भी सख्त हो गई है। निजी अस्पतालों की मनमानी  के चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।