जायरा के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति ने पेश की सफाई

ज़ायरा वसीम विवाद
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
 
दिल्ली से मुंबई जाते वक्त विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में जायरा वसीम ने अपने साथ हुए छेड़छाड़ की बात कही थी, जायरा की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने 39 वर्षीय विकास सचदेवा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है।
छेड़छाड़ के आरोपी विकास ने पुलिस को बताया कि उसने जानबूझकर कुछ नहीं किया है, वो फ्लाइट में सो रहा था, लंबे समय से नहीं सो पाने के चलते वे काफी थका हुआ था। बिजनेसमैन विकास के मुताबिक, विमान में उसने केबिन क्रू से कंबल मांगते हुए डिस्टर्ब ना करने की बात कह कर सो गया था।
विस्तारा एयरलाइंस के कुछ अधिकारियों ने भी बताया कि विकास पूरे समय सो रहा था। विकास ने कहा कि जैसे ही उसका पैर जायरा से टच हुआ, उसने माफी भी मांग ली थी। विकास ने कहा कि उसने ये जानबूझकर नहीं किया था।
जायरा ने रविवार सुबह ही इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के जरिए आपबीती बयां किया कि उसके साथ विमान में बत्तमीज़ी की गयी थी। 17 साल की जायरा मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।
विस्तारा के चीफ स्ट्रेटजी और कर्मशि‍यल ऑफिसर संजीव कपूर ने एक निजी चैनल को बताया कि अगर पुलिस की जांच में आरोपी दोषी पाया गया तो एयरलाइन दोषी के खि‍लाफ नो फ्लाई नियम की प्रक्रि‍या पर काम शुरू कर देगी और जायरा के साथ जो भी हुआ हम उसके लिए माफी मांगते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.