31 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 853

अब मोबाइल से भी बुक हो सकेंगे जनरल टिकट

जनरल टिकट बुकिंग सुविधा
राजेश सोनी | Navpravah.com 
भारतीय रेलवे अब जनरल बोगी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मोबाइल टिकट की सुविधा देने जा रही है। रेलवे ने इसके लिए एक यूटीएस एप्प की शुरुआत की है। 
बता दें कि फिलहाल यूपी के लखनऊ और मुरादाबाद में एप्प द्वारा जनरल टिकट बुक कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके आलावा, यह सुविधा दिल्ली समेत कई शहरों में शुरू की गई है। यह एप्प दिल्ली से लखनऊ यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 
 
दिल्ली और लखनऊ दोनों ही देश के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से हैं और यहाँ लोगों को जनरल टिकट निकालने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ता था। जिसके कारण, इन रेल यात्रियों का काफी समय भी बर्बाद होता था। 
इस एप्प के बाद यात्रियों को कतार से राहत मिल जाएगी और मोबाइल एप्प से टिकट बुक करने पर आसानी से टिकट उनके मोबाइल पर आ जाएगा। चेकिंग के दौरान यात्री, टीसी को अपने मोबाइल में ही टिकट दिखा सकेंगे।इस एप्प से आप प्लेटफार्म टिकट भी बुक करवा सकते हैं और इसे आप अपने मोबाइल में टिकट को दिखा सकते हैं।  
इस एप्प को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए आपको एक आईडी बनानी पड़ेगी। जिसमें आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और पहचान पत्र आदि शामिल होंगे। आईडी बनाने के बाद ही आप इस एप्प से टिकट बुक करवा पाएंगे। 

मोदी कार्यकाल में दोगुने शहीद हुए वायु सैनिक

मोदी कार्यकाल में ज्यादा वायुसैनिक हुए शहीद
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
एक आरटीआई के जवाब में भारतीय वायुसेना को लेकर चौकाने वाले नतीजे सामने आये हैं। संजय शर्मा नाम के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने वायुसेना के शहीद जवानों की जानकारी मांगी थी, जिसका जवाब स्तब्ध कर देने वाला है। आरटीआई द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, मनमोहन सिंह के कार्यकाल की तुलना में नरेन्द्र मोदी के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में अधिक जवान शहीद हुए हैं। 
 
बता दें कि इस आरटीआई के जबाव में भारतीय वायु सेना के मुख्यालय ने बेहद चौकाने वाले खुलासें किये हैं। वायु सेना के मुख्यालय के अनुसार वर्ष 2017 के पहले 10 महीनों में इतने सैनिक शहीद हुए, जितने पिछले 9 वर्षों में वायु सैनिक शहीद हुए थे। 
 
संजय शर्मा ने 4 सितम्बर को आरटीआई द्वारा भारत के रक्षा मंत्रालय में अर्जी भेजी थी। इस आरटीआई का जबाव संजय सिंह को भारतीय सेना के मुख्यालय की विंग कमांडर और केंद्रीय जन सुचना अधिकारी ने दी है। संजय शर्मा को बताया गया कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में पिछले 9 वर्षों में 8 सैनिक शहीद हुए थे, वहीं मोदी कार्यकाल के साढ़े 3 सालों में अबतक 8 सैनिक शहीद हो चुके हैं।     

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सपा सदस्यों ने सभापति पर फेंके गोले

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गोले फेंकते हुए सपा सदस्य
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में जमकर हंगामा हुआ। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस सत्र में, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्य वेल में आ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे।
हंगामे और शोर-शराबे के बीच विधानसभा बैठक के सभी कार्य निबटाए गए, हंगामे के बीच विधान परिषद स्थगित कर दी गई है। विधानसभा सत्र 14 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा। पिछले सत्र में विपक्षी दलों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा न लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की थी, तब बजट सत्र में विपक्षी नेताओं व सत्ता पक्ष के बीच तीखा विवाद हुआ था। इस बार सपा के साथ कांग्रेस, बसपा भी सरकार को घेरने की तैयारी में है। 
भाजपा सरकार मौजूदा वित्तीय वर्ष में 18 दिसम्बर को एक और अनुपूरक बजट लाने की तैयारी कर रही है, बजट 10-15 हजार करोड़ रुपये के होने का अनुमान है। इसके जरिए सीएम की उन घोषणाओं के लिए धन का बंदोबस्त होगा, जो उन्होंने समय-समय पर की हैं। योगी ने जरूरी खर्चो के लिए ही बजट प्रावधान के निर्देश दिए, 200 करोड़ रुपये आकस्मिता निधि के रूप में रखे जाएंगे। सरकारी विभागों पर दबाव है कि वह केवल बहुत जरूरी प्रस्तावों के लिए पैसा बजट के जरिए मांगे।

कांग्रेस का उठा लोकतंत्र से भरोसा, कहा, “EC पीएम मोदी की कठपुतली” 

रणदीप सुरजेवाला का विवादित बयान
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण का मतदान अभी थमा नहीं कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला हैकांग्रेस पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला चुनाव ने आयोग(ईसी) पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईसी पीएम मोदी की कठपुतली है। 
आज सुबह जैसे ही नरेंद मोदी वोट देने पहुंचे, वैसे ही इलाके के लोगों ने उनका जोरदार अभिवादन किया और मोदी ने भी लोगों का ख़ुशी से अभिवादन स्वीकार किया। जब वह वोट देने के लिए लाइन में खड़े थे, तब वे मतदाताओं से बात कर रहे थे। जब वे वोट देकर बाहर निकले तब उन्होंने अपने उँगली पर लगी स्याही लोगों को दिखाई और इशारों में ही लोगों को वोट देने के लिए कहा। इसके बाद, प्रधानमंत्री ने 5 मिनट तक सड़क पर पैदल यात्रा भी की। 
मोदी के इस व्यवहार से कांग्रेस तिलमिला गई है और उन्होंने पीएम मोदी की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आँचार संहिता का उल्लंघन किया है। आगे उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग को बंधक बना लिया है। 
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी ने इतना लंबा रोड शो किया, लेकिन किसी अधिकारी ने ना उन्हें रोका और ना ही किसीने कुछ कहा। सुरजेवाला आरोप लगाते हुए बोले कि चुनाव आयोग मोदी की कठपुतली बन चुकी है। 

जायरा वसीम मामला: कंगना बोलीं, “मैं होती तो उसकी टांग तोड़ देती”

ज़ायरा वसीम विवाद पर बोलीं कंगना
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
जायरा वसीम के साथ विमान में घटी घटना के बाद बॉलीवुड के कई एक्ट्रेस उनके सपोर्ट में आगे आए हैं, इसी कड़ी में अब कंगना रनौत ने भी ज़ायरा वसीम का समर्थन किया है। कंगना ने कहा है कि यदि ज़ायरा की जगह मैं होती, तो उसकी टांग तोड़ देती। 
कंगना ने कहा कि हमें महिलाओं को बढ़ावा देना चाहिए, न कि उन्हें जज करना चाहिए। कंगना कहती हैं, इस बच्ची के साथ जो हुआ यह खबर बहुत मायूस कर देने वाली है, सभी को जायरा का समर्थन करना चाहिए, न कि उसे जज करना चाहिए।
कंगना कहती हैं कि ज्यादातर लोगों का कहना है कि वो व्यक्ति सिर्फ अपना पैर वहां रखे हुए था, मेरे लिए ये ऑफेंसिव है। मैं होती तो उसकी टांग ही तोड़ देती, इस मामले में लोगों को जजमेंटल होने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि जायरा ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो में आरोप लगाया था कि उनके साथ विमान में छेड़छाड़ हुई है। शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने विकास को हिरासत में ले लिया था, लेकिन विकास का कहना है कि वो विमान में सो रहा था, जायरा को जब पैर लगा तो उसने उससे माफी भी मांगी थी।

कुलभूषण को राजनयिक पहुँच देने से पाक का इनकार

जाधव को पकड़ने के लिए ISI ने दिए थे करोड़ों रूपए
राजेश सोनी | Navpravah.com 
पाकिस्तान ने अतर्राष्ट्रीय न्याय अदालत में भारत के कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुँच देने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। पाकिस्तान ने आईसीजे में भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुँच देकर भारत सूचनाएं हासिल करना चाहता है। पाकिस्तान ने जाधव मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वियना संधि के तहत ऐसा प्रावधान जासूस पर लागू नहीं होता है। 
बता दें कि पिछले डेढ़ सालों से कुलभूषण जाधव कथित तौरपर जासूसी के आरोपी में पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहे हैं। पाकिस्तान ने जाधव को कथित तौरपर 2016 में बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया था। 
पाकिस्तान ने जाधव को राजनयिक पहुँच देने से ऐसे समय में मना किया है, जबकी कुछ दिन पहले ही जाधव के पत्नी और माँ को उनसे मिलने की अनुमति दी थी। जाधव से उनकी पत्नी-माँ इसी महीने की 25 तारीख को मिलेंगे और उनकी इस मुलाकात के दौरान भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। पाकिस्तान ने इस बात का आश्वासन दिया था कि मुलाकात के दौरान कुलभूषण जाधव की माँ और पत्नी से किसी भी तरह के सवाल नहीं पूछे जाएंगे और ना ही उनका वहां उत्पीड़न किया जाएगा। 
 
पाकिस्तान का साफ़ कहना है कि जब जाधव को पाकिस्तान ने पकड़ा था, तब वे उस समय ड्यूटी पर थे और  उन्हें भारत की तरफ से एक विशेष मिशन पर पाकिस्तान भेजा गया था। भारत ने हमेशा से पाकिस्तान द्वारा  जाधव के जासूस होने के दावे को इंकार किया है। पाकिस्तान द्वारा इसी साल जाधव को मौत की सजा सुनाई थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के इस फैसले को आईसीजे में चुनौती दी थी। 18 मई को भारत ने आईसीजे में केस जीतकर जाधव के फांसी पर रोक लगा दी गई थी। 

गुजरात चुनाव के बाद और महंगा हो सकता है पेट्रोल और डीजल

आज रात 12 बजे से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के प्राइज
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकार के एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 69.07 रुपये का मिल रहा है, वहीं डीजल के लिए 58.33 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है।
मनीभास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सीधे 2 रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है। पेट्रोलियम मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जरूर जताई है।
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को यह 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, यह कच्चे तेल की कीमतों का 30 महीने का सबसे ऊँचा दाम है। इंडियन बास्केट की बात करें, तो कच्चे तेल की कीमतें 61.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई हैं।
मौजूदा समय में रोजाना स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटती बढ़ती हैं। इस दौरान इनकी कीमतों में 3 से 4 पैसों की बढ़ोतरी होती है या फिर घटती है, लेक‍िन कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा तेल कंपनियों की मार्जिन को कम कर रहा है।

एनजीटी ने दी सफाई, अमरनाथ में मंत्रोच्चार-आरती पर नहीं लगाई है रोक

NGT ने उठाया सख्त कदम

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

अमरनाथ यात्रा पर एनजीटी ने कहा है कि अमरनाथ को लेकर दिए गए आदेश की गलत रिपोर्टिंग की गई है, क्योंकि मंत्रोच्चारण और आरती पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है, केवल शिवलिंग के सामने ही शांति बनाए रखने के लिए कहा गया था।

इसके साथ ही गुफा की सीढ़ियों से पहले लोगों को अपना सामान जमा करना होगा और गुफा में प्रवेश के लिए एक लाइन में चलना होगा। एनजीटी ने साफ किया है कि उन्होंने अमरनाथ गुफा को साइलेंट जोन घोषित नहीं किया है। बुधवार को एनजीटी की ओर से निर्देश जारी किए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया था, साथ ही एनजीटी से अपने आदेश को वापस लेने की मांग की थी।

अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए जाते हैं, साथ ही कई जगहों पर घंटियां भी बजाते हैं। लैंड स्लाइड की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एनजीटी ने यह कदम उठाया गया है। एनजीटी के अनुसार पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील होने और इलाके में ग्लेशियरों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यहां शोर-शराबा नहीं होना चाहिए और यात्रियों की संख्या भी सीमित होनी चाहिए।

बीजेपी सरकार ने इस फैसले को हिंदुओं के खि‍लाफ बताया है। बीजेपी के दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता तेजिंदर पाल बग्गा ने कहा कि वह अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे और बम-बम भोले और हर हर महादेव का जयकारा लगाएंगे, एनजीटी में हिम्मत है, तो उन्हें रोक लें।

इससे पहले भी एनजीटी ने आदेश जारी करते हुए माता वैष्णो देवी में एक दिन में सिर्फ 50 हजार यात्री ही दर्शन करने के निर्देश दिए थे। एनजीटी के आदेश के खिलाफ वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल कहा, “मैं चुनाव आयोग से नहीं डरता”

भूषण भट्ट ने दिया विवादित बयान
राजेश सोनी | Navpravah.com 
गुजरात चुनाव के दौरान भाजपा विधायक भूषण भट्ट ने चुनाव आयोग के खिलाफ विवादित बयान दिया है। भट्ट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भट्ट, चुनाव आयोग के खिलाफ विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे हैं भट्ट अपने विवादित बयान में चुनाव आयोग के बारे में कह रहे हैं कि मैं चुनाव आयोग की परवाह नहीं करता हूँ। इस बयान के बाद चुनाव आयोग द्वारा विधायक भूषण भट्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 
 
बता दें कि भाजपा विधायक भूषण भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लोगों को शामिल होने के लिए कथित तौरपर पैसों की पेशकश की थी। भाजपा विधायक भूषण भट्ट का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसके बाद भाजपा के लिए गुजरात चुनाव के दौरान एक नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साबरमती रिवर फ्रंट की रैली के बाद सोशल मीडिया पर फैला है। भूषण भट्ट भाजपा की ओर से जमालपुर-खेड़िया सीट से उम्मीदवार हैं। इस सीट के लिए गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज वोट पड़ रहे हैं। 
 
भूषण भट्ट इस वीडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहते नजर आ रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की आज साबरमती रिवर फ्रंट पर रैली है। भूषण ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की सभा से पहले सड़क पर रैली निकाली जाएगी और इस रैली में करीब 4 से 5 हजार 2 व्हीलर और 4 व्हीलर वाहन होने चाहिए।
  
भट्ट ने कहा कि सभी वाहन सड़क रैली से 45 मिनट पहले जमा हो जाएँ। हम सभी वाहनचालकों को  पेट्रोल भराने के लिए टोकन भी मुहैया कराएंगे। आगे भूषण ने धमकी भरे लहजे में कहा कि आप सब चुनाव आयोग की कतई चिंता न करें, मैं चुनाव आयोग से नहीं डरता, चुनाव आयोग को जो करना है वो करें। 
इस वीडियो को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी बी स्वैन ने देखने के बाद कहा कि हमने इस विधायक के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। अहमदाबाद के चुनाव अधिकारियों ने भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भूषण भट्ट की पहचान भाजपा विधायक से ज्यादा आरएसएस की पृष्ठभूमि से जुड़े होने के वजह से है। वहीं अहमदाबाद के एक वकील ने मुख्य चुनाव आयोग से भूषण भट्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और भट्ट पर मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया है। 
 

गुजरात चुनाव में बीजेपी हारेगी, कांग्रेस जीत सकती है -हार्दिक पटेल

हार्दिक पटेल ने कहा कांग्रेस जीतेगी
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद हार्दिक ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में बीजेपी हारेगी, इसलिए कांग्रेस जीत सकती है।
हार्दिक ने पाटीदारों के आरक्षण आंदोलन पर कहा कि आंदोलन की शुरुआत लोगों के अधिकारों से होती है, रोड बनाना विकास नहीं होता। मुझे इतना मालूम है कि बीजेपी हारेगी और हमने गुजरात की जनता से बीजेपी के खिलाफ वोट डालने की अपील की है, तो समझ जाना चाहिए कि हमने कांग्रेस का समर्थन किया है।
हार्दिक पटेल के माता-पिता को वोटिंग से पहले घर में पूजा-अर्चना करते देखा गया। पिता ने भी हार्दिक के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि हमारे बच्‍चे ने कभी कांग्रेस का खुलकर समर्थन किया है। हार्दिक पटेल के माता-पिता भारत पटेल और ऊषा पटेल ने वीरामगाम विधानसभा सीट में अपना वोट डाला है।
चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में उत्‍तर गुजरात की 53 और मध्‍य गुजरात की 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला और पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने अपना-अपना वोट डाल दिया है।
पीएम मोदी की मां हीराबेेेन ने भी अपना वोट डाला, उनके साथ उनके छोटे पुत्र पंकज मोदी और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। हीरा बेन ने बाहर आते हुए संवाददाताओं से गुजराती में कहा, ”भगवान गुजरात का कल्याण करें”।