केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर इस बात पर नाराज हो गए कि उनकी मौजूदगी के बावजूद अस्पताल के बहुत से डॉक्टरों ने छुट्टी ले ली थी। इसी बात पर हंसराज अहीर ने गुस्से में आकर डॉक्टरों के खिलाफ विवादित बयान दे दिया है। हंसराज अहीर विवादित बयान देते हुए डॉक्टरों को नक्सली बनने की सलाह दे दी। आज केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर महाराष्ट्र के चंदरपुर में एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन जब वे उद्घाटन के लिए पहुंचे तो सारे डॉक्टर उस समय नदारद थे। इसी वजह से अहीर डॉक्टरों पर भड़क गए और उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टरों को सरकार और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें नक्सली बन जाना चाहिए। बाद में हम उन्हें नक्सलियों की तरह गोली मार देंगे। गौरतलब है कि हंसराज अहीर इससे पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकें हैं। इससे पहले हंसराज अहीर ने कहा था कि हमें पाकिस्तान के अलावा भारत के तथाकथित दोस्त बांग्लादेश से भी खतरा है।
आज कुलभूषण जाधव से उनके परिवार ने की मुलाक़ात, शीशे का दीवार बना फासला।
जब मेरी सरकार आई तो खबर छपती थी, लोग दफ्तर समय से आने लगे हैं- पीएम मोदी।
आज क्रिसमस का त्यौहार दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने किया मेजेंटा मेट्रो लाइन का उद्धघाटन, सीएम योगी भी रहे मौजूद। आतंकी हाफिज सईद ने लाहौर में खोला पार्टी ऑफिस, 2018 में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। आत्मघाती हमले में अफगानिस्तान में 6 लोगों की मौत, आईएस ने ली जिम्मेदारी। क्रिकेट में हाथ आजमाना चाहते हैं हॉलीवुड अभिनेता दी रॉक। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कोच पद डैरन लेहमन 2019 में छोड़ देंगे।
आयकर विभाग को सरकार ने और किया मजबूत, अब डिफॉल्टरों की खैर नहीं।
AIADMK ने दिनाकरण का समर्थन करने पर 6 पदाधिकारियों को निकाला।
उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित -योगी आदित्यनाथ
राजेश सोनी | Navpravah.com
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर योगी आदित्यनाथ ने 93 ऐसे कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है, जो अपनी सजा की अवधि तो पूरी कर चुके हैं, लेकिन जुर्माना अदा ना कर पाने की वजह से अभी भी जेल में हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर आज 93 कैदियों को रिहा करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी पांच बार लखनऊ से सांसद चुने जा चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद ऐसे कुल 135 कैदियों में से उन 93 बंदियों को चुना गया है, जो किसी अन्य मुकदमे में दोषी नहीं हैं। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के निमित भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। भाजपा वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद उन्हें भारत रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। बनारस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी के लंबी उमर की कामना करते हुए हवन किया और केक काटे हैं। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा नेता विजय गोयल ने उनके आधिकारिक निवास कृष्णा मेनन जाकर उनको बधाई दी है।
देश की पहली वातानुकूलित (एसी) लोकल ट्रेन का लाभ मुम्बईकर 1 जनवरी से ले पाएंगे। इसे मुम्बईकरों के लिए नए साल के तौफे के रूप में देखा जा रहा है। पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) द्वारा संचालित इस लोकल ट्रेन ने सुबह दस बजकर 32 मिनट पर दक्षिण मुम्बई में बोरीवली स्टेशन से चर्चगेट तक अपनी यात्रा शुरू की। अब जानते हैं, यह एसी लोकल कितनी सुविधाओं से लैस है।
12 बोगियों की इस ट्रेन का किराया सामान्य लोकल के फर्स्ट क्लास के किराए से थोड़ा ज्यादा होगा। एसी ट्रेन होने की वजह से इसमें भीड़ ज्यादा होने के आसार हैं, इसलिए उसे कंट्रोल करने के लिए इसमें बाउंसर तैनात किए गए हैं। कुछ दिनों पहले रेलवे ने इसके सभी ट्रायल और चेक पूरे किए थे।
इनमें राजधानी एक्सप्रेस के कोच की तरह बड़ी सिंगल विंडो लगाई गई है। कोच का इंटीरियर पिछले साल मुंबई को दी गई नई लोकल कोच जैसा है। कोच में लगी सीटें नीले और ग्रे रंग की हैं। इन्हें पहले से ज्यादा आरामदेह बनाने का दावा किया गया है। दो सीटों के बीच की जगह भी बढ़ाई गई है, ताकि भीड़ ज्यादा होने पर पैसेंजर्स सीटों के बीच आराम से खड़े रह सकें। कोच में खड़े होकर चलने वाले यात्रियों को सहारे के लिए ऊपर लगे हैंडल भी इस तरह बनाए गए हैं कि एक हैंडल दो यात्री पकड़ सकें। दरवाजे के बीच में लगे स्टील पोल को भी नई शेप दी गई है, ताकि इसे एक साथ ज्यादा पैसेंजर्स पकड़ सकें। इस ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इसमें 5964 पैसेंजर्स की कैपिसिटी होगी।
इस एसी ट्रेन को 11 नॉर्मल लोकल ट्रेन के बदले चलाया जा रहा है। इनमें से 8 सर्विस चर्चगेट से विरार और 3 सर्विस चर्चगेट से अंधेरी के बीच चलाई जाएगी। ये सभी तेज लोकल होंगी, जबकि धीमी लोकल के तौर पर सिर्फ एक सर्विस महालक्ष्मी से बोरीवली के बीच चलाई जाएगी।
बता दें कि मुंबई लोकल में हर रोज 65 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इसमें भी अकेले वेस्टर्न लाइन पर 35 लाख पैसेंजर्स हैं और इस लाइन पर 37 स्टेशन पड़ते हैं। एसी लोकल को सबसे पहले इसी लाइन पर चलाया जा रहा है। मुंबई के लिए सरकार ने 370 एस्केलेटर्स को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा सिक्युरिटी को बेहतर बनाने के लिए सभी ट्रेनों और स्टेशनों पर CCTV भी लगाए जा रहे हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने एक बार फिर सूबे की कमान विजय रुपाणी के हाथ में सौंपी है। भाजपा गुजरात में छठी बार सरकार बनाने जा रही है और इस नई सरकार का शपतग्रहण मंगलवार को सचिवालय मैदान में होगा। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। रूपाणी के साथ उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शपथ लेंगे। रुपाणी और नितिन पटेल के सिवा शपथग्रहण में छह से अधिक कैबिनेट स्तर के तथा 12 से 14 राज्य मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाघाणी को भी इस बार कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की संभावना है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हर्षद पटेल ने बताया कि शपथ समारोह 11 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जायेगा। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे रूपाणी ने पिछले साल सात अगस्त को पहली बार शपथ कथित विजय मुहूर्त में लिया था। उससे पहले आनंदीबेन पटेल का भी शपथ ग्रहण उसी समय पर हुआ था। इस बीच, राज्य के मुख्य सचिव जे एन सिंह ने आज शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। समारोह में दस हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में संत भी उपस्थित रहेंगे, उनके लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि इस बार के गुजरात चुनाव में भाजपा ने 99 सीट हासिल की है। वहीं भाजपा ने पिछले बार 2012 के गुजरात चुनाव में 115 सीटें हासिल की थी। जिसका साफ़-साफ़ मतलब है कि भाजपा इस बार के गुजरात चुनाव में कहीं न कहीं कमजोर पड़ी है।
केजरीवाल को आमंत्रित न करने से नाराज मनीष सिसोदिया
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (25 दिसंबर) को दिल्ली मेट्रो की आठवीं मैजेंटा लाइन का उद्घाटन किया और बॉटेनिकल गार्डेन से कालिंदी कुंज तक मेट्रो में सफर किया। इस दौरान उद्घाटन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं करने से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा “दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली मेट्रो के उद्घाटन में ना बुलाना दिल्ली के जनता का अपमान है। ना बुलाने की केवल एक ही वजह है– इन्हें डर था कि कहीं केजरीवाल प्रधानमंत्री जी से जनता के लिए मेट्रो किराए कम करने की मांग ना कर दें।” सिसोदिया की इस टिप्पणी पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा है, “किराया कम करने की औकात नहीं है केजरीवाल की, कार्यक्रम उत्तर प्रदेश का था, दिल्ली के मुख्यमंत्री का क्या काम? और दिल्ली की जनता को वोटिंग अधिकार वापस कर देना चाहिए, ऐसी सरकार चुनने के पाप का प्रायश्चित करने के लिए। मनीष जी आप तो समझदार थे। क्यों इस पागल के जाल में आ गये?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वैसे किराये का रोना बार-बार न रोये..आप लोगो की जानकारी में सब हुआ था, तब कुछ नही बोले बाद में ड्रामा किया..केन्द्र की तरफ से आपको प्रस्ताव रखा तो गया था, स्वीकार क्यों नही किया, जिम्मेदारी भी नही लेना चाहते और वाहवाही भी लूटना चाहते है।” इसी तरह से कुछ लोगों ने केजरीवाल के समर्थन में भी कमेंट किया है।
केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने यहाँ धर्मनिरपेक्षता पर विवादास्पद बयान दे दिया है। हेगड़े ने कार्यक्रम में कहा कि धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील होने का दावा वे लोग करते हैं, जिन्हें अपने मां-बाप के खून का पता नहीं होता है। अनंत हेगड़े कोप्पल जिले के यलबुर्गा में ब्राह्मण युवा परिषद और महिलाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आगे हेगड़े ने कहा कि लोगों को अपनी पहचान धर्मनिरपेक्षता के बदले अपने जात-धर्म के आधार पर बताने में गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील होने का दावा वे लोग करते हैं, जिन्हें अपने मां-बाप के खून का पता नहीं होता है। हेगड़े यहीं नहीं रुके, उनके बोल पूरे संबोधन के दौरान बिगड़ते रहे। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बहुत खुशी होगी, यदि कोई व्यक्ति खुद की पहचान मुस्लिम, ईसाई, ब्राह्मण, लिंगायत या हिंदू के तौर पर करता है। इस तरह की पहचान से आत्मसम्मान हासिल होता है। समस्या तब उत्पन्न होती है, जब कोई खुद को धर्मनिरपेक्ष कहता है। इस बयान के बाद हेगड़े को चारों तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने उनके इस बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने हेगड़े पर निशाना साधते हुए कहा कि अनंत हेगड़े पंचायत पद के काबिल भी नहीं हैं और हेगड़े को संस्कृति और संसदीय भाषा का ज्ञान ही नहीं है।
आज कुलभूषण जाधव का परिवार उनसे मिलने इस्लामाबाद पहुंचा है। पाकिस्तान की ओर से अनुमति मिलने के बाद कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां आज पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में मुलाकात करने पहुंचीं हैं। यह मुलाकात आधे घंटे तक रही। बंद कमरे में शीशे के आर-पार इस मुलाकात के समय पाकिस्तान में भारतीय उपउच्चायुक्त जेपी सिंह भी परिवार के साथ ही मौजूद रहे। पाकिस्तान का विदेश कार्यालय पहले ही बता चुका है कि विदेश मंत्रालय में होने वाली इस मुलाकात के दौरान भारतीय उपउच्चायुक्त जे.पी. सिंह मौजूद रहें। आपको बता दें कि आज पाकिस्तान के क़ायदे-ए-आज़म मोहम्मद अली जिन्ना का भी जन्मदिन है, पाकिस्तान का कहना है कि इसी मौके पर वह इंसानियत के नाते इस मुलाकात को करवा रहे हैं। पाक अधिकारियों के अनुसार इनकी मुलाकात पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित विदेश मंत्रालय में हुई। विदेश मंत्रालय के आफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले को देखते हुए, वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी इकट्ठे हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार कुलभूषण की मां और पत्नी पहले भारतीय उच्चायोग जाएंगी। गौरतलब है कि पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को तीन मार्च 2016 को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी द्वारा जासूसी के कथित आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को आतंकवाद फैलाने और जासूसी के आरोप में जेल में कैद कर रखा है। वहीं पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। बाद में भारत ने इस फैसले को अंतराष्ट्रीय अदालत में चुनौती दी थी और भारत ने अंतराष्ट्रीय अदालत में पाकिस्तान से केस जीतकर कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगवा दी थी।
पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके ठंड और घने कोहरे से परेशान है। घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात ज्यादातर प्रभावित होती है। इस तरह की ही एक बाधा से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को रूबरू होना पड़ा है। प्रियंका चोपड़ा को घने कोहरे के कारण उनके प्राइवेट जेट को उड़ने की इजाजत नहीं दी गई और वे अपने कार्यक्रम के लिए बरेली नहीं पहुँच पाई।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आज बरेली के यूनिवर्सिटी में हिस्सा लेने के लिए पहुंचना था, लेकिन घने कोहरे होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने उनके प्राइवेट जेट को इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने भरने की इजाजत नहीं दी थी, जिसके कारण प्रियंका चोपड़ा हवाई अड्डे पर घंटों तक इंतजार करना पड़ा। प्रियंका के साथ केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बरेली पहुंचना था।
प्रियंका चोपड़ा आज सुबह 10 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। उनके साथ उनकी माँ मधु और भाई सिद्धार्थ भी थे।ख़राब मौसम के कारण उनके प्राइवेट जेट को उड़ने की अनुमति नहीं दी और उन्हें एयरपोर्ट पर ही पांच घंटों से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। उनका इंतजार काम नहीं आया और वे एयरपोर्ट पर ही फंसी रह गई। वे अपना गुस्सा एयरपोर्ट पर ही निकाल रही थी। वे अलग-अलग ट्वीट द्वारा अपनी भावनाएं प्रकट कर रही थीं। प्रियंका ने एक ट्वीट में लिखा कि मौसम के देवी-देवता अपना कमाल दिखाइए और इस ख़राब मौसम को जल्द से जल्द साफ़ करिए। वहीं बरेली में उनके फैन और प्रियंका के चाहने वाले उनका इंतजार करते रह गए और उनको निराश घर लौटना पड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बॉटनिकल गार्डन स्टेशन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इस लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री और सीएम योगी ने मैजेंटा साथ सफर किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने ही मुझे गोद लेकर मेरा लालन-पालन किया है और मेरी नई जिम्मेदारियों के लिए मुझे ढाला है। वहीं डीएमआरसी ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम 5 बजे से यह लाइन आम यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी।
इस दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी ने कुछ अहम बातें भी कही। उद्घाटन के बाद सीएम योगी ने कहा कि इस वित्त वर्ष के अंत तक हम ग्रेटर नोएडा के 80 हजार फ्लैट बायर्स को उनका घर दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि सम्प्रदायवाद और वंशवाद की राजनीती यूपी से खत्म की जाएगी। इसके साथ ही कानपुर और आगरा में इसी वित्तीय वर्ष में मेट्रो का निर्माण शुरू होगा। पूर्वांचल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू होगा। योगी ने कहा कि गन्ना किसानों को 14 दिनों में भुगतान हो रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिल्डर्स के माध्यम से लूट हो रही थी, वो बंद हो गई है।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने ही मुझे गोद लेकर मेरा लालन-पालन किया है और मेरी नई जिम्मेदारियों के लिए मुझे ढाला है। आगे उन्होंने कहा कि मेरे देश में कोई विषय ऐसा नहीं जिस पर राजनीति का रंग ना लगाया जाए। इसी कारण कई बार विकास के काम भी राजनीतिक तौर पर देखते हैं।
यात्री इस लाइन पर कालकाजी से बॉटनिकल गार्डन के बीच मेट्रो से सफर कर सकेंगे। 12 किलोमीटर लंबा यह सफर लगभग 18 मिनट में पूरा होगा। फिलहाल, डीएमआरसी ने इस लाइन पर 10 मेट्रो चलाने का फैसला किया है। दो मेट्रो को बॉटनिकल गार्डन और कालकाजी में रिजर्व रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों को भी चलाया जाएगा। अभी प्रत्येक 5 मिनट पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। भविष्य में यह समय घटकर डेढ़ से दो मिनट के बीच हो जाएगा। अभी इस लाइन पर मेट्रो केवल 9 स्टेशनों का सफर तय करेगी। जून 2018 से 38 किलोमीटर लंबी मैजेंटा लाइन पूरी खुल जाएगी। इसके बाद जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन के बीच कुल 25 मेट्रो स्टेशन होंगे।