वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर योगी आदित्यनाथ ने दिया कैदियों को तोहफा 

उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित -योगी आदित्यनाथ

राजेश सोनी | Navpravah.com 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर योगी आदित्यनाथ ने 93 ऐसे कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है, जो अपनी सजा की अवधि तो पूरी कर चुके हैं, लेकिन जुर्माना अदा ना कर पाने की वजह से अभी भी जेल में हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर आज 93 कैदियों को रिहा करेगी।
 
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी पांच बार लखनऊ से सांसद चुने जा चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद ऐसे कुल 135 कैदियों में से उन 93 बंदियों को चुना गया है, जो किसी अन्य मुकदमे में दोषी नहीं हैं। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के निमित भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। भाजपा वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद उन्हें भारत रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।    
 
बनारस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी के लंबी उमर की कामना करते हुए हवन किया और केक काटे हैं। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा नेता विजय गोयल ने उनके आधिकारिक निवास कृष्णा मेनन जाकर उनको बधाई दी है। 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.