…जब घने कोहरे ने रोका प्रियंका चोपड़ा का रास्ता

प्रियंका ने किया नीरव से किनारा

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com  

पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके ठंड और घने कोहरे से परेशान है। घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात ज्यादातर प्रभावित होती है। इस तरह की ही एक बाधा से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को रूबरू होना पड़ा है। प्रियंका चोपड़ा को घने कोहरे के कारण उनके प्राइवेट जेट को उड़ने की इजाजत नहीं दी गई और वे अपने कार्यक्रम के लिए बरेली नहीं पहुँच पाई।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आज बरेली के यूनिवर्सिटी में हिस्सा लेने के लिए पहुंचना था, लेकिन घने कोहरे होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने उनके प्राइवेट जेट को इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने भरने की इजाजत नहीं दी थी, जिसके कारण प्रियंका चोपड़ा हवाई अड्डे पर घंटों तक इंतजार करना पड़ा। प्रियंका के साथ केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बरेली पहुंचना था। 

प्रियंका चोपड़ा आज सुबह 10 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। उनके साथ उनकी माँ मधु और भाई सिद्धार्थ भी थे।ख़राब मौसम के कारण उनके प्राइवेट जेट को उड़ने की अनुमति नहीं दी और उन्हें एयरपोर्ट पर ही पांच घंटों से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। उनका इंतजार काम नहीं आया और वे एयरपोर्ट पर ही फंसी रह गई। वे अपना गुस्सा एयरपोर्ट पर ही निकाल रही थी। वे अलग-अलग ट्वीट द्वारा अपनी भावनाएं प्रकट कर रही थीं। प्रियंका ने एक ट्वीट में लिखा कि मौसम के देवी-देवता अपना कमाल दिखाइए और इस ख़राब मौसम को जल्द से जल्द साफ़ करिए। वहीं बरेली में उनके फैन और प्रियंका के चाहने वाले उनका इंतजार करते रह गए और उनको निराश घर लौटना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.