लड़कियों ने सुनाई आपबीती, अश्लील तस्वीरें दिखाकर करता था गन्दी बातें और डंडे से पीटता था

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूपी पुलिस को राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके के एक मदरसे से यौन शोषण की खबर मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर मदरसे से 51 लड़कियों को छुड़ाया। मदरसे से छुड़ाई गई लड़कियों ने अपने बयान में सनसनीखेज खुलासे किये हैं।

पुलिस जब इन पीड़ित लड़कियों को बयान दर्ज कराने मजिस्ट्रेट के सामने ले गई तो, यह सब लड़कियां काफी घबराई हुई थी। बाद में पुलिस अफसरों ने उन्हें दिलासा दिलाई और कहा कि अब आपको डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस अफसर का साथ मिलने के बाद छात्राओं ने मदरसे में अपने साथ हुए यौनशोषण की भयावह आपबीती मजिस्ट्रेट के सामने सुनाई। 
 
इन पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी संचालक कार्यालय में बुलाकर इन लड़कियों से पैर दबवाता था। छेड़खानी भी करता था और विरोध करने पर इन लड़कियों को डंडे से पीटता था। आरोपी तैयब जिया इन लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करता था। संचालक तैयब जिया इनको अश्लील तस्वीर दिखाकर इन लड़कियों से गंदी बातें करता था। तैयब जिया इन लड़कियों के शरीर पर कई जगह गलत तरीके से हाथ लगता था। जिया ने एक बार एक लड़की को ऑफिस में बुलाकर अर्धनग्न करने की कोशिश भी की थी। 
 
बता दें कि मदरसे में फंसी लड़कियों ने किसी तरह मदरसे के छत से बाहर पेपर फेंककर लोगों से मदद की गुहार लगाईं थी, जिसकी खबर मिलने पर यूपी पुलिस ने देर रात सआदतगंज थाना क्षेत्र के यासीनगंज इलाके में स्थित जामिया खदीजातुल लीलनवात मदरसे पर छापा मारा, जहां से पुलिस टीम ने 51 लड़कियों को छुड़ाया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.