29 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 82

पुणे रेल मंडल ने पहली बार देश की सीमा के पार बांग्लादेश भेजी कारों की खेप

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 

पुणे रेल मंडल द्वारा देश के अनेक क्षेत्रों में विभिन्न तरह की वस्तुओं आदि का परिवहन नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें शक्कर, ऑयल प्रोडक्ट आदि शामिल है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुणे रेल मंडल द्वारा कारों का परिवहन रेल के माध्यम से पहली बार बांग्लादेश को किया गया है।

हाल ही में रेलवे द्वारा गठित की गई बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट ने अपने सक्रिय प्रयासों से पहल करके नया बिज़नेस प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। रेलवे के शीघ्र परिवहन, किफायती दरों, सुरक्षित परिचालन आदि विशेषताओं को देखते हुए ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने इस दिशा में विशेष रुचि दिखाते हुए अपने उत्पाद को बांग्लादेश के लिए रेलों के माध्यम से भेजने का विकल्प चुना है, जिसके जरिए पुणे रेल मंडल के चिंचवड़ रेलवे स्टेशन से 75 पिकअप वेन पहली खेप में रेल वेगनों में लोड करके 2139 किलोमीटर दूर बांग्लादेश के बेनापोल (Benapole) को भेजी गई हैं।

पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्य योजना को अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष बाजपेयी के संयोजन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ। स्वप्निल निला के नेतृत्व में वाणिज्य तथा परिचालन विभाग की टीम के सक्रिय एवं संयुक्त प्रयासों से बेहतर मार्केटिंग के जरिए ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से संभव बनाया जा सका है।

Madhya Pradesh: उप चुनाव के ठीक पहले दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में भिड़न्त, एक-दूसरे को बता रहे डकैत

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
मध्य प्रदेश में अपना अस्तित्व तलाश रही कांग्रेस पार्टी की चुनौतियों को उसके नेता ही आए दिन बढ़ाते नज़र आते हैं। भाजपा नेतृत्व से भिड़ने के समय आपस में ही भिड़ने की वजह से कांग्रेस पार्टी की एक बार फिर किरकिरी हो गई है। उप चुनाव नज़दीक है, ऐसे में दो वरिष्ठ कांग्रेसियों के आपसी विवाद ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है। 
कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे डॉक्टर गोविंद सिंह और पूर्व खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने डॉक्टर गोविंद सिंह के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की कि राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी।
पूर्व खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा गोविंद सिंह ग्वालियर चंबल में सबसे बड़े डाकू हैं। जायसवाल तो गोविद सिंह को मलखान सिंह से भी बड़ा डाकू बता गए। उन्होंने गोविंद सिंह को भूमाफिया बताते हुए ग्वालियर चंबल का डकैत बताया। प्रदीप जायसवाल ने कहा भिंड ग्वालियर में अवैध खनन में हिस्सेदारी के लिए गोविंद सिंह दबाव की राजनीति करते रहे हैं। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था और जमकर कमीशन खोरी की थी।

प्रदीप जायसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि गोविंद सिंह के कारण ही पिछली सरकार में खनिज नीति को मंजूरी नहीं मिल पायी थी। यदि उस समय खनिज नीति को मंजूरी मिलती, तो प्रदेश को चार से 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व हासिल होता। लेकिन उस समय मंत्री रहे डॉक्टर गोविंद सिंह ने खरीद नीति पर आपत्ति जताते हुए उसे अमल में लाने से रोक दिया।

नेतागीरी छोड़ धन्धा करें जायसवाल- 

प्रदीप के आरोपों से नाराज़ डॉ. गोविंद सिंह ने भी जवाबी हमला बोल दिया। सिंह ने कहा, प्रदीप जायसवाल ने कांग्रेस को धोखा दिया है। निर्दलीय विधायक होने के बाद भी कांग्रेस सरकार में खनिज विभाग जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई। बावजूद इसके जायसवाल ने जनसेवा की जगह सौदेबाजी को महत्व दिया। डॉ गोविंद सिंह ने उन्हें सलाह दी है कि वह राजनीति छोड़ कर पैसा कमाने के लिए धन्धा करें। राजनीति जनसेवा का माध्यम है। प्रदीप जायसवाल पैसा कमाने के लिए राजनीति में आए हैं, इसी बात से उनकी छवि का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

भोपाल के सीरियल किलर उदयन दास को उम्र कैद की सजा

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
आकांक्षा हत्याकांड के आरोपी और सनकी सीरियल किलर उदयन दास को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। उदयन ने अपनी प्रेमिका आंकाक्षा की हत्या कर उसे दफना दिया था। उसने अपने माता-पिता की भी हत्या की थी। करीब चार साल पहले 2017 में पहली बार उदयन की करतूतों का खुलासा हुआ था। अब इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। सीरियल किलर उदयन दास की करतूतों को क्राइम पेट्रोल के साथ ही हाल ही में प्रदर्शित वेब सीरिज अभय में भी दिखाया गया है.
बता दें कि राजधानी भोपाल का खौफनाक सीरियल किलर उदयन दास हाई प्रोफाइल लाइफ जीने का आदी था और उसने अपनी प्रेमिका आकांक्षा शर्मा की हत्या की थी। आकांक्षा पंश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और उसके घरवालों को उदयन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उसके घर वालों ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पुलिस से की तो इस मामले की जांच शुरू हुई थी। कॉल डिटेल तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो आकांक्षा का अंतिम लोकेशन भोपाल के साकेत नगर इलाके में मिला था। उसके बाद ही पुलिस ने उदयन हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।
उदयन दास ने 17 दिसंबर 2016 को अपनी प्रेमिका की हत्‍या कर शव को घर में ही दफना दिया था और उसपर एक चबूतरा बना दिया था। इतना ही नहीं, इस सनकी हत्यारे ने अपने माता  पिता की भी  हत्या कर दी थी और पुराने घर के बगीचे में दोनों की लाश को दफना दिया था। ये दोहरा हत्‍याकांड उसने 2010 में छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में किया था।
मां बाप की हत्या कर वो फर्जी तरीके से उनकी पेंशन भी ले रहा था। अब पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने आकांक्षा की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्‍या की ये दोनों घटनाएं भोपाल और रायपुर में हुई, लेकिन उसके खिलाफ एफआईआर पश्चिम बंगाल में दर्ज की गई थी। इस पूरे मामले की सुनवाई पश्चिम बंगाल में हुई और अब बंगाल के बांकुड़ा के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उदयन दास को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

जनवरी में विराट के घर गूंजेंगी किलकारियाँ, ट्वीट कर दी जानकारी

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं। गुरुवार को विराट ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। विराट फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के साथ यूएई में हैं। उनका 6 दिन का क्वारंटाइन पीरिएड गुरुवार को खत्म हो रहा है। विराट और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। विराट ने ट्वीट में कहा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे। ट्वीट में विराट ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई। विराट और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के खूबसूरत रिजॉर्ट टस्कनी में शादी की थी।

पिछले साल दिसंबर में सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर दोनों ने अपनी शादी के वक्त की फोटो शेयर कर मन की बात लिखी है। विरुष्का की इन पोस्ट्स में प्यार को अलग अंदाज में समझाया गया था। प्यार करना यानी भगवान का चेहरा देखना। तब अनुष्का ने वेडिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है- विक्टर ह्यूगो।

प्यार के बारे में बात इतनी है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है। यह एक मार्गदर्शक, एक प्रेरक और पूर्ण सत्य का मार्ग है और मैं शुक्रगुजार हूं। सही मायने में जिसने इसे पाया है। वहीं, विराट ने भी अनुष्का और अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं। जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति का साथ आशीर्वाद के रूप में देता है, जो आपको उस रोज का एहसास कराता है, तब आपके पास सिर्फ एक भावना होती है, आभार।

मेरे बेटे को जहर दे रही थी रिया, उसे तुरंत गिरफ्तार करो, पिता का फिर छलका दर्द

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
एक्टर सुशांत सिंह राजूपत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन का खुलासा होने के बाद सुशांत के पिता केके सिंह का दर्द एक बार फिर उमड़ पड़ा। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कि, रिया लंबे समय से मेरे बेटे को जहर दे रही थी। रिया और उसके साथियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
दूसरी ओर, सीबीआई ने रिया के भाई शोविक से पूछताछ कर रही है। सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से भी सवाल-जवाब हो रहे हैं। जांच एजेंसी ने एक महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। ये महिला कौन है, इसका पता नहीं चल पाया है। सीबीआई आज रिया से भी पूछताछ कर सकती है।
दूसरी ओर रिया के ड्रग कनेक्शन की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। एनसीबी ने बुधवार को रिया समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। रिया के वॉट्सऐप चैट से ड्रग कनेक्शन का खुलासा हुआ था। एनसीबी ने अपनी मुंबई टीम से भी कहा है कि ड्रग्स सप्लायर के नेटवर्क और बॉलीवुड कनेक्शन का एनालिसिस शुरू करें। एनसीबी रिया से आज ही सवाल-जवाब कर सकती है।
रिया का एक इंटरव्यू सामने आया है। उन्होंने यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत की तबीयत खराब होने की बात कबूल की है। उन्होंने यह भी बताया कि वे एक ऐसे होटल में रुके थे जिसे देखकर सुशांत को डर लग रहा था और सुशांत पूरी रात सो नहीं पाए थे। इस इंटरव्यू को ऑन एयर करने को लेकर सुशांत की बहन ने विरोध जताया है।

Corona Virus In India: चरम पर संक्रमण, डराते हैं पिछले चौबीस घंटे के आँकड़े

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 75 हज़ार से ज़्यादा नए मामले और एक हज़ार से भी अधिक लोगों की मौत ने डर का माहौल पैदा कर दिया है। कल के नए मामलों के बाद देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 लाख के आँकड़े को पार कर गया है। हालाँकि इस पूरे मामले में एक राहत की बात ये है कि भारत में ठीक होने वाले मरीजों का औसत तेज़ी से बढ़ रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आँकड़ो के मुताबिक़, पिछले २४ घंटे में कोरोना के 75,760 नए मामले सामने आए हैं और 1023 लोगों की मौत हो गई है। इसके पहले 22 अगस्त को 69,878 मामले दर्ज किए गए थे। इसी के साथ  कोरोना के कुल मामले की संख्या 33 लाख 10 हज़ार 235 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त आँकड़ो के हिसाब से देश में इस समय कोरोना के 7 लाख 25 हजार 99 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 25 लाख 23 हजार 772 लोग रिकवर हो चुके हैं और 60 हजार 472 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना के एक्टिव मामलों में भारत अब ब्राजील से आगे निकलते हुए दूसरा देश बन गया है। भारत में अभी कोरोना के 7 लाख 25 हजार 99 एक्टिव केस हैं, जबकि ब्राजील में 6 लाख 95 हजार 400 एक्टिव मरीज हैं। अमेरिका में अभी तक सबसे ज्यादा 25 लाख 2 हजार 851 एक्टिव केस हैं।

सर्वाधिक संक्रमित प्रदेश-

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

बड़ी ख़बर: सुशांत के कम्प्यूटर्स की आठ हार्ड डिस्क को रिया ने कराया क्लीन, IT प्रोफेशनल की ली थी मदद

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

सुशांत सिंह की मौत मामले में जब से सीबीआई की एंट्री हुई है, तब से रोज ही पल-पल नई परते खुलती जा रही है और इससे अब लगने लगा है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या हुई है। लेकिन अभी इस पर कुछ कहना जल्द बाजी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत और रिया चक्रवर्ती के बीच 8 जून को झगड़ा हुआ था। सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी के हवाले से इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि झगड़े के बाद रिया ने 8 कम्यूटर हार्डडिस्क नष्ट कराए थे। इसके लिए बाकायदा एक आईटी प्रोफेशनल को भी बुलाया गया था।

सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को बताया है कि जब हार्ड डिस्क को नष्ट किया जा रहा था, तब सुशांत भी मौके पर मौजूद थे। उनके कहने पर ही इसके डाटा को डिलीट किया गया था। हार्डडिस्क नष्ट करवाने के बाद ही रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गईं थी। हालांकि, सिद्धार्थ ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसमें क्या कंटेंट थे। इन हार्ड डिस्क में क्या था? अब इसका पता लगाना सीबीआई के लिए नई चुनौती है।

माना जा रहा है कि हार्डडिस्क में रिया और सुशांत के पर्सनल वीडियो और फोटोग्राफ हो सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि सीबीआई की ओर से होना अभी बाकी है। 8 जून की रात रिया ने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती को भी सुशांत के घर बुलाया था। इसके बाद दोनों ने तीन सूटकेस में सामान भरा और रिया सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट छोड़कर चलीं गई थी। इसकी पुष्टि बिल्डिंग के चौकीदार ने भी की है, जिसे बुधवार को सीबीआई टीम ने पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्टहाउस बुलाया था।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी, सीबीआई के बाद अब नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी रिया समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रिया के साथ सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरिंडा, बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, जया शाह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

जांच के दौरान ईडी ने रिया के डिलीट किए चैट हासिल किए थे, जिसमें ड्रग्स को लेकर बातचीत की गई थी। यह जानकारी एनसीबी को सौंप दी गई थी। एनसीबी की टीम जल्द ही मामले में रिया और दूसरे आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। हालांकि रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया है कि रिया ने कभी ड्रग्स नहीं लिया है।

रिया के जो चैट ईडी ने हासिल किए हैं, उसमें एमडीएमए नाम के हाई ड्रग की बात की गई है। यह ड्रग मुंबई में होने वाली पार्टियों में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा सैमुअल मिरिंडा ने रिया को लिखा है- हैलो रिया, स्टॉक लगभग खत्म हो गया है। एक चैट में जया शाह ने रिया को लिखा है- पानी, चाय या कॉफी में चार बूंद डालकर उसे दे देना। फिर 40 मिनट लगेंगे।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को भी पूछताछ का सिलसिला जारी रखा। जांच एजेंसी ने सुशांत के साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और उस इमारत के सुरक्षाकर्मी से पूछताछ की है, जहां सुशांत रहते थे। इसके अलावा मामले की जांच से जुड़े दो पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ की गई।

रिया चक्रवर्ती को कूपर अस्पताल के शवगृह में जाने की इजाजत देने के मामले में महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल प्रबंधन और मुंबई पुलिस को नोटिस भेजा है। आयोग ने दोनों से सवाल किया है कि रिया को किस नियम के तहत शवगृह में जाने की इजाजत दी गई।

Congress विधायक अदिति सिंह पर उनकी दादी ने लगाया गम्भीर आरोप, राजनीतिक गलियारे में हड़कम्प

ब्यूरो | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
 
उत्तर प्रदेश की चर्चित कांग्रेसी नेता एक बार फिर सुर्ख़ियो में हैं। इस बार चर्चा का विषय राजनीतिक नहीं, घरेलू है। रायबरेली की विधायक अदिति सिंह की दादी के एक पत्र ने राजनीतिक गलियारे में हड़कम्प मचा दिया है। लगभग 85 वर्ष की दादी ने अदिति पर आरोप लगाया है कि अदिति और उनकी बहू डरा-धमकाकर उन्हें सम्पत्ति से बेदख़ल करना चाहती है। 
 
अदिति सिंह की वृद्ध दादी ने एक लेटर लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी और अपने छोटे बेटे कमलेश की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि हमें ख़तरा है, अतएव हमें तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए। 
दरअसल पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की मां वर्तमान और रायबरेली कांग्रेस सदर सीट से विधायक अदिति सिंह की दादी ने अपनी पोती और अपनी बहू पर धमकाने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। डीएम, रायबरेली को दिए गए एक चिट्ठी वायरल होने के बाद यह पूरा मामला सामने आया है।
माँ के साथ घर में घुसकर हड़काया- 
 
कमला सिंह ने आरोप लगाया है कि विधायक अदिति सिंह ने अपनी मां के साथ उनके घर में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जमीन हड़पने के इरादे से लगातार उनको परेशान कर रही हैं। विधायक अदिति की ऊंची पहुंच और पकड़ को देखते हुए उन्होंने अपने और छोटे बेटे कमलेश सिंह की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
डीएम को दिए गए पत्र के वायरल होने के बाद रायबरेली में चर्चाएं तेज हैं। लोगों का कहना है कि पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के ऊपर कभी भी इस तरीके से पारिवारिक आरोप नहीं लगे। परिवार को एकजुट रखने के लिए उन्होंने अपने सामने ही संपत्तियों का बंटवारा कर दिया था। फिलहाल अदिति सिंह की दादी के पत्र वायरल होने के बाद साफ हो रहा है कि परिवार में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। संपत्तियों को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं।
वायरल पत्र के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि एक पत्र मिला है, जिसको राजस्व टीम और पुलिस द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

भरतपुर : पति की हत्या के लिए पत्नी ने शार्प शूटर को दी सुपारी

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान के संभाग मुख्यालय भरतपुर में पुलिस ने एक शार्प शूटर को हथियार और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपने पति को मरनवाने के लिए आगरा से शार्प शूटर को बुलाया था. पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध कट्टा और तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पूछताछ में पकड़े गए आरोपी आशीष ने बताया है कि वह एक शॉर्प शूटर है। उसे प्रद्युम्न की पत्नी नीतू सिंह ने सुपारी देकर यहां भेजा। इन दोनों के बीच कई साल से मुकदमा चल रहा है. पुलिस ने बताया कि जब आशीष गला पकड़कर प्रद्युम्न को गोली मारने के लिए घर से बाहर ले जाने लागा. यह देखकर प्रद्युम्न की दो लड़कियां अपने को बचाने के लिए शार्प शूटर पर टूट पड़ीं. उन्होंने किसी तरह से अपने पिता को बचाया और आशीष को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचित किया.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शार्प शूटर को गिरफ्तार किया. मामला अटलबंद थाना इलाके की बापू नगर कॉलोनी का है। प्रद्युमन कुमार जिला न्यायालय में न्यायाधीश का रीडर है और उसकी पत्नी नीतू सिंह उसी कोर्ट में अधिवक्ता है और नीतू सिंह अपने पति प्रद्युमन की हत्या करवाना चाहती थी। इसलिए उसने सुपारी देकर एक शार्प शूटर को अपने पति की हत्या करवाने के लिए बुलाया था। गिरफ्तार शार्प शूटर की पहचान 28 साल के आशीष के रूप में हुई है जो आगरा के शमसाबाद जिले का रहने वाला है।. इस घटना के बाद पीड़ित प्रद्युम्न ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए कहा है की मेरी पत्नी नीतू सिंह के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा है इसलिए उसने मेरी हत्या करवाने के लिए सुपारी देकर एक शार्प शूटर को बुलाया था।

24 घंटे के अंदर सलाखों के पीछे पहुंची देवी-देवाताओं पर टिप्पणी करनेवाली हीर खान

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

अब वह दिन लद चुके हैं, जब कोई भी ऐरा-गैरा हिन्दू धर्म के खिलाफ कुछ भी ऊलजलूल बोल कर चला जाता था. जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है, हिन्दू धर्म और हिन्दू देवी-देवाताओं पर टिप्पणी करनेवालों के खिलाफ कार्रवाइयां तेज हो गई है. लेकिन अभी भी कुछ जहरीले लोग समाज में खुलेआम विचरण कर रहे हैं, जो हिन्दू धर्म और हिन्दू देवी-देवताओं पर कमेंट्स करने से बाज नहीं आ रहे हैँ.

प्रयागराज के खुल्दाबाद इलाके की रहने वाली हीर खान ने हाल ही में यू ट्यूब पर हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस घटना की शिकायत दर्ज होने के मात्र 24 घंटे बाद ही हीर खान सलाखों के पीछे पहुंच गई है. बताया जाता है कि हीर खान के परिवार में उसकी मां और एक छोटी बहन है. पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है. हीर पढ़ी-लिखी तो नहीं लेकिन यूट्यूब पर खूब ऐक्टिव रहती है. इन सबके बीच यह जानकर तो आप और दंग रह जाएंगे कि हीर खान का यूट्यूब अकाउंट भूमिपूजन के खिलाफ ‘ब्लैक डे 5 अगस्त’ नाम से बनाया गया था. देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में हीर खान को महज 24 घंटे में प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

हीर ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक कॉमेंट किए थे. वीडियो में खुद को इस्लाम का रक्षक बनाने वाली हीर ने चर्चित होने की उम्मीद में एक बहुत बड़ी गलती कर दी. युवती ने सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. यह चैनल 4 जनवरी 2020 को बनाया गया था. इस चैनल में डॉ. कफील खान के समर्थन में कई वीडियोज पोस्ट किए गए हैं.

इस आपत्तिजनक वीडियो को अपलोड करने के बाद आरोपी हीर खान के जेहन में भी पुलिस कार्रवाई की दहशत भर चुकी थी. वह प्रयागराज में स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर में छिप गई. पुलिस ने छानबीन के बाद उसे खोज निकाला. बताया जाता है कि हीर बहुत पढ़ी-लिखी नहीं है. इस मामले में हीर की मां से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया. उनका कहना है कि हीर से वह किसी भी तरह का ताल्लुक नहीं रखना चाहती हैं.