नए साल के पहले दिन ही उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह अमेरिका को दे रहा है परमाणु युद्ध की धमकी

किम जोंग ने फिर दी अमेरिका को चेतावनी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

नए साल के संबोधन में उत्‍तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका को परमाणु युद्ध की धमकी दी है। तानाशाह ने कहा कि परमाणु बम का बटन हमेशा मेरी टेबल पर रहता है। यह कोई ब्लैकमेलिंग नहीं है।
 
तानाशाह किम जोंग उन ने कहा अमेरिका को जानना चाहिए कि परमाणु बम का बटन मेरे टेबल पर है। अमेरिका का पूरा मैनलैंड इलाका हमारे परमाणु रेंज की जद में है। अमेरिका मेरे और मेरे देश के खिलाफ कभी भी युद्ध शुरू नहीं कर सकता है। उत्तर कोरिया ने हमेशा परमाणु हथियार बनाने में सफलता पाई है और हम इसे हमारी देश की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।
 
पिछले कई साल से उत्तर कोरिया के  परमाणु कार्यक्रमों को लेकर विश्वस्तर पर तनाव की स्थिति है। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए ही अमेरिका ने सयुंक्त राष्ट्र में जाकर कच्चे तेल पर प्रतिबंध लगवाया है। परमाणु कार्यक्रम चलाने के लिए कच्चे तेल की सप्लाई अतिआवश्यक होती है। अब तक अमेरिका, उत्तर कोरिया को मिलने वाले 90 प्रतिशत तेल की सप्लाई पर रोक लगवा चुका है।
 
इसके अलावा अमेरिका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है। विश्व भर में 50 से ज्यादा उत्तर कोरियाई नागरिक काम कर रहे हैं, उनको अमेरिका उनकी नौकरी से बर्खास्त करवा रहा है। तानाशाह इन लोगों की कमाई से मोटा कर वसूलता है और उन पैसों को अपने परमाणु कार्यक्रम में इस्तेमाल करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.