28 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
Home Blog Page 810

2420 करोड़ के अत्याधुनिक उपकरणों के कॉन्ट्रैक्ट्स को मिली मंजूरी, भारतीय सेना होगी और मजबूत।

रक्षा मंत्रालय ने लिया यह फैसला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 2420 करोड़ के अत्याधुनिक उपकरणों के कॉन्ट्रैक्ट्स को मंजूरी दे दी है। इस कॉन्ट्रैक्ट में रक्षा मंत्रालय नोसेना के लिए अमेरिका के बोइंग कंपनी से सॉल्यूशन खरीदेगा। वहीं थल सेना के लिए अत्याधुनिक  संचार उपकरण ख़रीदे जाएंगे।

1949.32 करोड़ के सॉल्यूशन नोसेना के लिए ख़रीदे जाएंगे। इसके जरिये ट्रेन पायलेट को लाइव एयरक्राफ्ट के बजाय सिम्युलेटर पर ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे ट्रेनिंग का खर्चा भी कम आएगा। इसलिए सॉल्यूशन खरीदने का फैसला लिया गया है। वहीं 2013 में लिए गए पी-8 एयरक्राफ्ट की भी संख्या 8 से बढ़ाकर 12 करने का फैसला लिया गया। यह एयरक्राफ्ट समुंदर के गहराई में गश्त लगा रही पनडुब्बी का पता लगाने में सक्षम है। दुश्मन को कमजोर करने के लिए भारतीय नौसेना के लिए ऐसे 4 एयरक्राफ्ट और ख़रीदे जाएंगे।

नौसेना के अलावा थल सेना के लिए 470 करोड़ के अत्याधुनिक संचार उपकरण ख़रीदे जाएंगे। इन उपकरणों से थल सेना को आतंकियों के पास मौजूद आधुनिक उपकरणों का मुकाबला करने में मदद मिलेगी। इससे पहले 2 जनवरी को वायुसेना के लिए स्मार्ट बम और नोसेना के लिए बराक मिसाइल खरीदने की भी मंजूरी दी गई थी।

आज से शुरू होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच, होगी इनपर नज़र

सुनील यादव | Navpravah.com

आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका में किसी सीरीज को जीतने में नाकाम रही भारतीय टीम इस बार इस श्रृंखला को जीतकर अपने ऊपर लगे इस धब्बे को मिटाने की भरसक कोशिश करेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत में मिली अपनी पिछली हार का बदलना चुकता करना है।

साल 2015 से अबतक भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखलाओं में अविजीत रही है। इस बीच भारतीय टीम ने 9 टेस्ट श्रृंखला अपने नाम किया, जो कि विश्व रिकॉर्ड की बराबरी है। लेकिन यह सभी श्रृंखलाएं ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ उनके देश में नहीं जीतीं गई हैं। रैंकिंग की बात करें, तो भारत पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर बरकरार है। दक्षिण अफ्रीका पिछली हार का बदला लेने के इरादे से सीमर्स को सपोर्ट करती पिचों का निर्माण कर चुकी है। जिसको देखते हुए भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह श्रृंखला संघर्षपूर्ण होने वाली है।

भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को दक्षिण अफ्रीकन पिचें बेहद रास आती हैं। शायद इसलिए इनका यहां औसत करीबन 70 के आस-पास है। पिछले दक्षिण अफ्रीकन दौरे में इन दोनों बल्लेबाजों ने 2 मैचों में अच्छे स्कोर किये थे, जिसे देखते हुए फिर एक बार इस जोड़ी से बेहतर प्रदर्शन के कयास लगाए जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्पीड गन कहे जाने वाले डेल स्टेन को अफ्रीका के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए केवल 5 विकेट की जरूरत है। भारत के खिलाफ डेल स्टेन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। स्टेन ने भारत के खिलाफ खेले गए 12 टेस्ट मैचों में 63 विकेट हासिल किए हैं। केपटाउन की पिच भी स्टेन को बहुत भाती है, यहां खेले गए पिछले 12 टेस्ट मैचों में स्टेन ने 65 शिकार किये हैं।

दक्षिण अफ्रीका की नेशनल टीम से चोट के कारण एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन काफी समय से बाहर चल रहे थे। इसलिए यह श्रृंखला इनके लिए वापसी श्रृंखला होगी। अब देखना ये है कि भारतीय खिलाड़ी इस श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम का किस तरह सामना करते हैं। आज केपटाउन के न्यूलैंड स्टेडियम पर यह मैच भारतीय समय के अनुसार 2 बजे से खेला जाएगा।

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने विराट कोहली, आरसीबी ने किया रिटेन

स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 50 से ज्यादा के औसत से खेलने वाले कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने उन्हें 17 करोड़ रुपयों में रिटेन किया है। यह अब तक के आईपीएल के इतिहास में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा कीमत है।

पिछले साल बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ में पुणे की टीम ने खरीदा था, जो कि सबसे ज्यादा महंगे थे। इस वर्ष होने वाले आईपीएल के लिए विराट, धोनी और रोहित शर्मा उनसे आगे निकल चुके हैं। भारत के अनुभवी खिलाड़ी और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 करोड़ रुपयों में रिटेन क्या है। इतने में ही मुम्बई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा को भी रिटेन किया है। एक खिलाड़ी को रिटेन करने की कीमत 12.5 करोड़ रखी गई थी।

राजस्थान रॉयल्स ने केवल एक खिलाड़ी अॉस्ट्रेलिया के वर्तमान कप्तान स्टीव स्मिथ को चुना है, जबकि उनके साथ टेस्ट उप कप्तान डेविड वॉर्नर और भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बने रहेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब ने स्पिनर अक्षर पटेल को अपनी टीम में रखा है और दिल्ली ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिस मौरिस, युवा ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को  रिटेन किया है।

जिन फ्रेंचाइजी टीमों ने सभी तीन खिलाड़ी रिटेन किए हैं, उनमें चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियन्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलौर शामिल हैं। चेन्नई ने धोनी के बाद टीम में रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना को चुना है। मुंबई इंडियन्स में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह दूसरे और तीसरे रिटेन किये गये खिलाड़ी हैं। अगर फ्रेंचाइजी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके तीन खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उनमें से पहले को 15 करोड़, दूसरे को 11 करोड़ और तीसरे को सात करोड़ रुपये मिलेंगे।

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

मैं हिंदुओं में राष्ट्रवाद की भावना जगाने के लिए काम करता हूँ -संभाजी भिड़े

समाज में भेदभाव नहीं हो, सब एक बराबर हैं -RSS प्रमुख मोहन भागवत

चारा घोटाला: आज रांची की सीबीआई कोर्ट लालू यादव व अन्य दोषियों के खिलाफ कर सकती है सजा का एलान।

तीन तलाक़ बिल पर असमंजस, आज सत्र का आखिरी दिन।

आज पिछड़े जिलों के डीएम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, नीति आयोग ने किया 2 दिन के सम्मेलन का आयोजन।

उत्तराखण्ड: मदरसों ने पीएम मोदी की फ़ोटो लगाने से किया इनकार, बताया इस्लाम के खिलाफ।

आज से केपटाउन के न्यूलैंड स्टेडियम पर खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच।

एशेज श्रृंखला: इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बनाए 346 रन, ऑस्ट्रिलिया ने बनाये 1 विकेट खोकर 44 रन।

अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए 7000 करोड़ की सैन्य मदद रोकी, भारत ने भी लिया शहादत का बदला।

पाक ने आतंकियों पर कार्रवाई न की, तो घुसकर मारेंगे -अमेरिका

ऐश्वर्या को मां बताने वाला शख्स, कर चुका है रहमान के ‘शिष्य’ होने का ‘दावा’

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आंध्रप्रदेश के रहने वाले 29 साल के संगीथ कुमार ये दावा कर रहे हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी मां है। इस पूरे मामले में अब तक बच्‍चन परिवार की ओर से कोई रिएक्‍शन नहीं आया है।

पुलिस का कहना है कि ऐश्‍वर्या की अोर से शिकायत दर्ज होने के बाद ही वो इस मामले की जांच करेगी।पुलिस का कहना है कि ऐसे दावे वाला संगीथ कहीं किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्‍त तो नहीं हैं?

रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों पहले इस शख्‍स ने खुद को संगीतकार एआर रहमान का शिष्‍य भी बताया था, लेकिन तब ये मामले ने ज्यादा तूल नही पकड़ा था। संगीथ आंध्र प्रदेश स्‍टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरशन में काम करने वाले एक बस कंडेक्‍टर का बेटा है। संगीथ के मुताबिक वो विशाखापट्टनम के चोरवड़म जिले में पले-बढ़े हैं।

संगीथ कुछ दिनों से ऐश्वर्या की फोटो लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ऐश्‍वर्या ने 1988 में ऐश्‍वर्या राय ने आईवीएफ के जरिए लंदन में उन्‍हें जन्‍म दिया था। लेकिन अगर इस शख्स की बात पर यकीन किया जाये तो, जब उसका जन्म हुआ 1988 में तब ऐश्‍वर्या की उम्र महज 14 साल थी, जो कि चौंकाने वाली बात है।

संगीथ का कहना है कि वे अब चाहते हैं कि उन्हें ऐश्वर्या का फोन नंबर कोई दिला दे, जिससे की वो सीधा उनसे बात कर सकें, क्योंकि उनके परिवार वाले उन्हें अभी तक गलत जानकारी देते थे, अब उन्हें सही जानकारी मिल गयी है।

बादाम तेल के सेवन से होंगे ये बेमिसाल फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बादाम तेल का इस्तेमाल न सिर्फ सेहत के लिए किया जाता है, बल्कि खूबसूरती को बढाने में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। बादाम की तरह बादाम का तेल भी पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है। बादाम तेल के नियमित सेवन से एक ओर जहां दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है, वहीं ये दिमागी सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

इतना ही नहीं बादाम का तेल एनिमिया की शिकायत को भी दूर करता है और इससे इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि किसी चीज को उसके मूल रूप में ही लेना फायदेमंद होता है। जबकि ऐसा नहीं है, बादाम के तेल में वो सभी गुण पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं।

बादाम तेल के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम अगर सही है ऐसे में बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता हैं।

बादाम का तेल विटामिन ई, विटामिन डी और पोटै‍शियम का खजाना है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

गर्भावस्था में बादाम तेल का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में बादाम तेल के सेवन से डिलीवरी के नॉर्मल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों को फायदा पहुंचाते हैं।

बादाम के तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं। ओमेगा-6 दिमाग की सेहत के लिए एक आवश्यक तत्व है। इससे दिमाग को पोषण मिलता है।

अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो आज से ही बादाम के तेल को अलग-अलग रूपों में लेना शुरू कर दें। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है।

बादाम तेल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। बादाम के नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

लालू यादव की किस्मत का फैसला आज एकबार फिर टला, कल आ सकता है फैसला।

संविधान, लोकतंत्र और सेना के बाद आरएसएस है भारतीयों का रक्षक -सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज 

केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन ने किया सनकी तानाशाह किम जोंग उन का समर्थन 

बीएसएफ ने लिया पाकिस्तान से कल का बदला, तबाह की कई चौकियां। 

बिहार के एक बैंक में दिनदहाड़े डकैती, डकैत अपने साथ लूट ले गए 52 लाख रुपये। 

गायक सोनू निगम को अजान को “गुंडागर्दी” बताना महंगा पड़ सकता है, कॉन्सर्ट रद्द करने की अपील।  

सेंसेक्स में 176 अंकों की तेजी, निफ्टी 62 अंक ऊपर। 

अभिनेता प्रभास ने कहा, “बाहुबली फिल्म का सीक्वल आया तो मैं काम नहीं करूँगा।”

अमेरिका ने अपना हित साधने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया है -विदेश मंत्री खाव्जा आसिफ 

पाकिस्तान में अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अमेरिका अब सारा दोष पाकिस्तान को दे रहा है -इमरान खान 

अज़ान विरोधी बयान सोनू निगम को दुबई और यूएई में भी पड़ सकता है महंगा

सोनू निगम की मुश्किलें बढ़ी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले साल बॉलीवुड के सिंगर सोनू निगम ने अज़ान को गुंडागर्दी बताया था। अब सोनू निगम का अज़ान पर दिया गया बयान महंगा पड़ता नजर आ रहा है। दुबई और अबू धाबी में आयोजित होने वाले भारतीय गायक सोनू निगम के लाइव कॉन्सर्ट को वहां के मुसलमानों ने सोनू को इस्लाम विरोधी बताते हुए उनके कॉन्सर्ट का बहिष्कार करने की अपील की है। 
 
सोनू निगम को आगामी 12 जनवरी को दुबई के ड्यूटी फ्री टेनिस स्टेडियम में परफॉरमेंस करना है। इस परफॉरमेंस के बाद सोनू को क़तर के दोहा एग्जीबिशन व कन्वेक्शन हॉल में भी परफॉरमेंस करना है। बता दें कि इस कॉन्सर्ट के लिए वहां के मुस्लमान सोशल मीडिया पर गायक सोनू निगम के खिलाफ मुहीम चला रहे हैं। उनका कहना है कि सोनू इस्लाम विरोधी है और उनको अजान से नफरत है। इस वजह से उनके कार्यक्रम का मुसलमानों को वहिष्कार करना चाहिए और उन्हें दुबई का वीजा नहीं देना चाहिए। 
 
गौरतलब है कि पिछले वर्ष सोनू निगम ने अप्रैल 2017 में अजान को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं एक मुस्लमान नहीं हूँ, फिर भी मुझे सुबह-सुबह अजान की आवाज से जगना पड़ता है। इस ट्वीट के बाद सोनू निगम का मुस्लिम संगठनों द्वारा देश भर में विरोध हुआ था। मामला इतना बढ़ गया था कि सोनू निगम को अपना ट्विटर अकाउंट बंद करना पड़ा था।    

बैंक की नौकरी से चलने वाले घरों में रिश्ता करने से करें परहेज -फतवा जारी

दारुल उलूम ने जारी किया फतवा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

देश के प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने फतवा जारी किया है। फतवे में कहा गया है कि बैंक की नौकरी से चलने वाले घरों से शादी का रिश्ता जोड़ने से परहेज करने और शरीर के अंगों को जाहिर करने वाले तंग बुरके नहीं पहनने को कहा है।

दारुल उलूम के फतवा विभाग ‘दारुल इफ्ता’ ने बैंक की नौकरी करने वाले व्यक्ति के घर में शादी का रिश्ता करने के इस्लामी नुक्ते-नजर से दुरुस्त होने के बारे में पूछे गये सवाल पर कल फतवा जारी कर दिया गया था। फतवे में कहा गया है कि ऐसे परिवार में शादी से परहेज किया जाए। हराम दौलत से पले-बढ़े लोग आमतौर पर सहज प्रवृत्ति और नैतिक रूप से अच्छे नहीं होते, इसलिए ऐसे घरों में रिश्ते से परहेज करना चाहिए।

इस्लामी कानून या शरीयत में ब्याज वसूली के लिए रकम देना और लेना शुरू से ही हराम माना जाता रहा है। इस्लाम के मुताबिक धन का अपना कोई स्वाभाविक मूल्य नहीं होता, इसलिये दुनिया के कुछ देशों में इस्लामी बैंक ब्याजमुक्त बैंकिंग के सिद्धांतों पर काम करते हैं।

बिहार के एक बैंक में दिनदहाड़े डकैती, लूटे 52 लाख 

बिहार में बैंक लूट

राजेश सोनी | Navpravah.com

नितीश राज में भी बिहार की कानून व्यवस्था गुंडों और बदमाशों के सामने विफल नजर आ रही है। ऐसा हमारे कहने के पीछे का कारण यह है कि आज सुबह बिहार के समस्तीपुर शहर के गोला रोड पर स्थित यूको बैंक की शाखा को डकैतों ने दिनदहाड़े लूट लिया है और अपने साथ बैंक से 52 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। लूट की सुचना मिलते ही एसपी दीपक रंजन और डीएसपी मो.तनवीर अहमद पूरे पुलिस बल के साथ बैंक की शाखा पर पहुंचे और उन्होंने सारी घटना की छानबीन शुरू कर दी। 
 
बता दें कि आज सुबह बैंक की शाखा जैसे ही खुली, 3 डकैत ग्राहक के रूप में बैंक में प्रवेश करते हैं और फिर हथियार के दम पर बैंक के स्टाफ को बंधक बनाकर सिर नीचे कर बैठने को कह देते हैं। एक अपराधी बैंक के द्वार पर निगरानी करता है और बाकि सब सड़क पर खड़े थे। जैसे ही कोई अन्य बैंक कर्मी या ग्राहक बैंक में प्रवेश करते, उन्हें द्वार पर खड़ा डकैत बंधक बना लेता। इसके बाद अंदर मौजूद एक डकैत शाखा प्रबंधक से लॉकर की चाभी लेता है और 52 लाख रुपए निकाल लेता है और वहां से वे सभी डकैत फरार हो जाते हैं। जाते-जाते डकैत अपने साथ लाए ताले को बैंक के मुख्यद्वार पर लगा देते हैं। वहीं डकैत बैंक में लगे सीसीटीवी के हार्डडिस्क निकाल अपने साथ ले गये। 
 
शाखा प्रबंधक राजेश कुमार सिंह और एसपी दीपक सिंह ने बताया कि डकैतों ने बैंक लॉकर से 52 लाख रुपयों की डकैती की है। पुलिस ने बैंक के सामने की दुकान पर लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है और इस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर ही पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। कुल डकैत आठ की संख्या में थे और वे सभी हथियार के साथ बाइक पर सवार होकर आए थे।