30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 80

सुशांत की मौत मामले में रिया से लगातार चौथे दिन पूछताछ जारी

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पिछले 11 दिनों से सीबीआई मुंबई में डेरा जमाए हुए है और रोज नई-नई परते खुलती जा रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह केस किसी नतीजे पर पहुंचेगा। आज सीबीआई जांच का 11वां दिन है और आज लगातार चौथे दिन सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया से सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ हो रही है। सीबीआई ने वहीं पर अस्थाई ऑफिस बना रखा है। रिया से लगातार चौथे दिन सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। रिया के साथ उनके साथ भाई शोविक भी पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई रिया, शोविक, सुशांत के कुक नीरज सिंह और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को कैमरे के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।

जांच एजेंसी ने सुशांत की बहन मीतू सिंह को भी बुलाया है। सुशांत के पिता और दूसरी बहन प्रियंका के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। सीबीआई ने रविवार को रिया से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। उनसे 8 जून से लेकर 14 जून के बीच हुई घटनाओं के बारे में सवाल किए गए। बीते 3 दिन में रिया से 26 घंटे पूछताछ हो चुकी है। पूछताछ के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को भी बुलाया गया। पैसे खर्च करने के सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत खुद उन्हें शॉपिंग कराते थे। जब उनसे पूछा गया कि सैमुअल मिरांडा से सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन क्यों लिया, तो रिया ने कोई जवाब नहीं दिया।

उधर, गोवा के होटल कारोबारी गौरव से मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूछताछ कर रही है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, रविवार को पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती से जब ड्रग्स को लेकर सवाल किया गया, तो वह नाराज हो गईं। उन्होंने सही से जवाब नहीं दिया। इसी वजह से आज फिर से ड्रग्स चैट को लेकर सवाल पूछा जा सकता है। रिया चक्रवर्ती ने कुछ सवालों पर सीबीआई अधिकारी नुपूर प्रसाद से बहस की।

आगरा के एक घर में मिली तीन जली हुई लाशे

सांकेति छाया चित्र

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

आगरा में सोमवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की जला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल इलाके की है। तीनों के अधजले शव घर में मिले हैं। मरने वालों में पति, पत्नी और बेटा शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। तीनों के शव एक ही कमरे में जली हुई हालत में मिले हैं। मृतकों की शिनाख्त रघुवीर (55), पत्नी मीरा और 22 वर्षीय बेटा बबलू के रूप में की गई है। रघुवीर परचून की दुकान चलाते थे और रविवार शाम को ही ससुराल से लौटकर आए थे।  सोमवार की सुबह लोगों ने कमरे में बंद तीनों के शव देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि बबलू और मीरा के हाथ बंधे हुए थे, जबकि रघुवीर के गले में फंदा पड़ा हुआ था। सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की जा रही है।

ख़ालिस्तानी समर्थकों की बढ़ी हिम्मत, मोंगा कमिश्नर दफ़्तर पर लहराया ख़ालिस्तानी झंडा, लपेटे गए

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

14 अगस्त को मोगा के कमिश्नर ऑफिस पर लहरा रहा भारत का तिरंगा निकाल कर खालिस्तान का झंडा लगा दिया था। इस मामले में 16 दिन से फरार चल रहे दो खालिस्तानी समर्थकों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। शर्मनाक बात यह है कि, इस घटना का मास्टर माइंड पंजाब पुलिस के एक अफसर का बेटा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से पकड़े गए दोनों खालिस्तान समर्थक विदेश भागने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही स्पेशल पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोगा के रौली गांव के जसपाल सिंह और इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। जसपाल घटना का मास्टरमाइंड है। उसके पिता पंजाब पुलिस में अफसर हैं। आरोपियों के प्रतिबंधित सिख संगठन से भी संबंध सामने आए हैं।

गुरपतवंत सिंह ने दिया था ढाई लाख डॉलर का लालच-
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने समर्थकों को खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए उकसाया था। उसने ऐलान किया था कि 15 अगस्त को जो शख्स लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराता है, तो उसे सवा लाख डॉलर दिए जाएंगे। अगर कोई सरकारी दफ्तर पर झंडा फहराता है, तो उसे ढाई हजार डॉलर दिए जाएंगे। इसी से प्रभावित होकर आरोपियों ने खालिस्तानी झंडा तैयार करवाया।

झंडा लहरा कर वीडियो भी बनाया-
जसपाल और इंद्रजीत 14 अगस्त को सुबह 8 बजे कमिश्नर ऑफिस में घुस गए। फिरोजपुर के साधूवाला गांव के रहने वाले आकाशदीप को भी अपने साथ ले लिया। तीनों ने कमिश्नर ऑफिस की चौथी मंजिल से तिरंगा उतारकर केसरिया खालिस्तानी झंडा फहरा दिया। झंडे पर सिख पंथ का पवित्र निशान खंडा बना हुआ था। खालिस्तान जिंदाबाद भी लिखा था। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर भी वायरल किया था।

तीसरे दिन ही गिरफ्तार हो गया था आकाशदीप-
घटना सामने आने के बाद तीनों पर केस दर्ज किया था। जसपाल और इंद्रजीत सिंह पर तिरंगे का अपमान और खालिस्तानी झंडा फहराने और आकाशदीप पर इसका वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने आकाशदीप को घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जसपाल और उसका साथी इंद्रजीत भागकर दिल्ली पहुंच गए थे। जसपाल का पिता चमकौर सिंह मुक्तसर जिले में सब इंस्पेक्टर है। उसकी गिरफ्तारी न होने पर पंजाब पुलिस पर सवाल भी उठने लगे थे।

सिख फॉर जस्टिस से जुड़े है आरोपी-
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी संदीप यादव ने बताया कि उन्हें राष्ट्रविरोधी गतिविधि के दो आरोपियों के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली थी। उनकी टीम ने करनाल बाइपास पर छापा मारकर इंद्रजीत और जसपाल को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों के खालिस्तान जिंदा फोर्स के साथ संबंध बताए जा रहे हैं। साथ ही इनके तार प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से भी जुड़े हुए हैं।

भारत ने दक्षिणी चीन सागर में तैनात किए वॉरशिप

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद ही भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में वॉरशिप तैनात कर दिए थे। दोनों पक्षों के बीच जब डिप्लोमैटिक स्तर की बातचीत शुरू हुई तो चीन ने सबसे पहले भारत के इस कदम को लेकर नाराजगी जताई थी।

दरअसल, 2009 से लेकर अब तक चीन लगातार इस क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी को बढ़ा रहा है। वहीं, भारत की सैन्य मौजूदगी को लेकर विरोध भी जताता रहता है। इस मामले पर सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ”गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद ही भारतीय नौसेना ने अपने वॉरशिप दक्षिण चीन सागर में तैनात कर दिए थे। हालांकि, इसे लेकर पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने विरोध दर्ज कराया था, क्योंकि इस इलाके को लेकर चीन हमेशा अपना दावा पेश करते आया है।”

– अमेरिकी नौसेना के साथ भी संपर्क
भारतीय नौसेना के वॉरशिप की दक्षिणी चीन सागर में तैनाती के बाद चीनी नौसेना और रक्षा सेनाओं ने भारत के सामने इस मुद्दे को लेकर शिकायत भी की। हालांकि, इस दौरान अमेरिकी नौसेना ने भी अपने वारशिप्स को दक्षिणी चीन सागर में तैनात कर दिया था। इस बीच भारतीय नौसेना ने भी अमेरिकी नौसेना के साथ संपर्क बनाए रखा था।

– रुटिन मॉक ड्रिल
दरअसल, यह नियमित ड्रिल थी, जिसके तहत भारतीय नौसेना के वॉरशिप को उस इलाके में मौजूद दूसरे देशों के युद्धपोत के बारे में अपडेट किया जा रहा था। भारतीय नौसेना ने इस पूरे मिशन को बेहद संतुलित तरीके से पूरा किया। कहीं किसी तरह की पब्लिसिटी नहीं की गई।

– हिंद महासागर क्षेत्र में पूरी तरह सकर्त है नौसेना
सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर के ईर्द-गिर्द होने वाली किसी भी तरह की गैर-जरूरी गतिविधि से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। नौसेना की योजना है जल्द ही हिंद महासागर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के लिए सिस्टम को और भी मजबूत कर लिया जाए। इसके लिए कुछ और इक्विपमेंट जुटाए जाएंगे।

देवास (मप्र) : घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाना पड़ा महंगा

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक घर मालिक का पाकिस्तान के प्रति प्रेम उमड़ पड़ा और उसने अपने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। लेकिन देखते ही देखते लोगों ने इस पाकिस्तानी झंडे को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आनन फानन में राजस्व और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, देवास में औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के एक मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद मामले की जांच करने राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की। औधोगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी मकान मालिक फ़ारुख खान के खिलाफ धारा 153A के तहत दर्ज केस दर्ज किया है। लोक शांति में विघ्न डालने या संभावना होने की धारा में कारवाई की है, वहीं छत पर लहरा रहा झंडा भी जब्त किया गया।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नहीं दी ताजिया दफन की इजाजत

Agra: Muharram procession underway in Agra, on Oct 12, 2016. (Photo: Pawan Sharma/IANS)
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
मोहर्रम के मौके पर मुस्लिम समाज में ताजिया जुलूस निकालने और बाद में उन्हें दफन करने की प्रथा. लेकिन कोरोना के चलते सभी धर्मों के सभी धार्मिक कार्यक्रमों पर पांबदी लगाई गई है. ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माेहर्रम के मौके पर उत्तर प्रदेश में ताजिया दफन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. हाई कोर्ट ने ताजिया दफन करने की अनुमति मांगने वाली सभी अर्जियों को खारिज कर दी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि कोरोना महामारी के बीच सड़कों पर भीड़ लगाने की इजाज़त नहीं दी जा सकती है. वहीं दूसरी ओर बंबई हाईकोर्ट ने सिर्फ 5 लोगों के साथ मोहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति दी है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर मोहर्रम के जुलूस निकालने की याचिका को खारिज करते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था.

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सभी देशवासियों को सख्ती से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए. जगन्नाथ रथ यात्रा में परिस्थितियां अलग थीं, वहां सिर्फ एक जगह का ही मामला था। ताजिया दफन करने की इजाज़त मांगने के लिए जगन्नाथ रथ यात्रा को आधार नहीं बनाया जा सकता है.
जस्टिस शशिकांत गुप्ता और जस्टिस शमीम अहमद की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया. बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में ताजिया दफनाने की परमीशन दिए जाने की मांग को लेकर चार अर्जियां दाखिल की गईं थीं. अर्जियों में कहा गया था कि सरकार ने ताजिया बनाने और घर में रखने की इजाज़त दी है तो दफनाने की भी अनुमति मिलनी चाहिए. गौरतलब है कि सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने अर्जियों को खारिज करने की सिफारिश की थी.

रिया के अनुसार पेंटिंग देख कर डर गए थे सुशांत, जानिए ऐसी ही 5 डरावनी पेंटिंग्स के बारे में

 

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

सुशांत सिंह राजपूत की माैत के बाद एक चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रही है, वह है उनकी यूराेप यात्रा। रिया चक्रवर्ती का कहना है कि इस ट्रिप के दाैरान सुशांत ने एक पेंटिंग देखी। उस पेंटिंग काे देखने के बाद से ही सुशांत बदल गए थे और असामान्य व्यवहार करने लगे। दरअसल, इस पेंटिंग में सैटर्न अपने ही बच्चे काे खा रहा था। वास्तव में यह कलाकृति काफी डिस्टर्ब करने वाली है। लेकिन ऐसी कई सारी पेंटिंग्स हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें देखकर काेई भी परेशान हाे सकता है। आइए जानते है, दुनियाभर की भयावह पेंटिंग्स के बारे में, जिनको लेकर अनेक किस्से मशहूर है।

Love Letters Replica : Love Letters Replica  नाम की इस पेंटिंग में एक प्यारी सी बच्ची अपने एक हाथ में गुलाब और एक हाथ में लिफाफा पकड़े हुए है। चार साल की उम्र वाली इस बच्ची के पीछे एक सच्ची कहानी है। यह बच्ची समंथा हाॅस्टन एक मेरिकी सीनेटर की बेटी थी, जाे सीढ़ियाें से गिरने के कारण बुरी तरह से घायल हाे गई और अस्पताल में दम ताेड़ दिया। साल 1887 में इस बच्ची की पेंटिंग बनाई गई और एक प्रदर्शनी में लगी। लेकिन इस पेंटिंग काे थाेड़े ही देर में हटाना पड़ गया। देखने वालाें का कहना था कि अगर 1 मिनट भी इस पेंटिंग काे देखने पर भाव बदलते हुए दिखाई देते हैं। यह पेंटिंग लाेगाें काे डराती है।

The Crying Boy : दूसरे विश्व युद्ध के दाैरान इटली के कलाकार ब्रूनाे एमेडियाे ने अनाथालय के ढेराें च्नकर लगाए और वहां के बच्चाें का दर्द करीब से देखा। ब्रूनाे ने करीब 65 राेते हुए बच्चाें की कलाकृति बनाई। इनमें से एक पेंटिंग यह भी थी। लेकिन इस पेंटिंग काे ब्रिटेन में अभिशापित पेंटिंग के ताैर पर जाना जाने लगा। इस पेंटिंग काे जिसने भी अपने पास रखा उसके साथ अजीबाेगरीब घटना घटित हाेने लगी। ऐसा कहा जाता है कि पेंटर ने बच्चे काे राेने के लिए उसके आंखाें के सामने माचिस की तीली जलाई हुई थी।

The Anguished Man : इस पेंटिंग काे दुनिया की सबसे डरावनी और भुतहा पेंटिंग कहा जाता है। इस पेंटिंग काे बनाने वाले कलाकार के बारे में काेई जानकारी ताे नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि कलाकार ने इस पेंटिंग काे अपने या किसी और के खून से बनाया था। सीन राॅबिन्सन नाम के शख्स काे यह पेंटिंग उनकी मृत दादी के संदूक से मिली। इस पेंटिंग काे देखने के बाद सीन के साथ कई हादसे हुए। उसे लगातार आवाजें सुनाई पड़तीं, खाली घर में अजनबी चेहरे दिखते। इसका रहस्य जानने की कई लाेगाें ने काेशिश की लेकिन सबके साथ काेई न काेई ऐसी डरावनी घटना हुई कि वे पीछे हट गए। सीन ने इस पेंटिंग काे किसी अज्ञात जगह पर छिपा दिया।

The Rain Woman : इस पेंटिंग काे बनाने वाली कलाकार स्वेतलाना टेलेटस ने ताे ऐसी कई तस्वीरें तैयार कीं, जाे दुनियाभर में मशहूर हुईं। लेकिन इस पेंटिंग की काफी चर्चा हाेती है। इस पेंटिंग में बारिश के बीच एक स्त्री की आकृति दिखती है। काले और सफेद रंगाें के बीच हल्के हरे रंग की झलक भी है। इस पेंटिंग के बारे में कलाकार का कहना है कि उसने सिर्फ 5 घंटे में यह तस्वीर बना डाली। स्वेतलाना ने बताया कि जैसे काेई हाथ पकड़कर उनसे यह तस्वीर बनवा रहा हाे। इस पेंटिंग काे कई लाेगाें ने ऊंची कीमत पर खरीदा लेकिन घर ले जाकर कुछ ही समय के बाद हर काेई उसे वापस करने आ गया। लाेगाें ने कहा कि इस पेंटिंग काे घर में टांगते ही उदासी छा गई और लाेगाें की नींद उड़ गई। इसके साथ ही हर जगह पैरानाॅर्मल चीजें नजर आने लगीं।

CSK को लगा दूसरा झटका, सुरेश रैना IPL से हुए बाहर, भारत लौटे

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
आईपीएल खेलने के लिए यूएई पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। कल टीम के एक खिलाड़ी सहित 12 स्टाफ मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद आज टीक के महत्वपूर्ण खिलाड़ी सुरेश रैना पारिवारिक कारणों से भारत लौट आए है। वे पूरे सीजन में नहीं खेलेंगे। सीएसके के सीईओ के ई विश्वनाथन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी औऱ कहा कि टीम इस समय में उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रही है।
– निजी कारणों से लौटे रैना
सीएसके के सीईओ ने ट्विटर पर लिखा, ‘सुरेश रैना निजी कारणों से भारत वापस लौट चुके हैं। वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय में सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रही है।’ आपको बता दें कि इसी साल मार्च में रैना दोबारा पिता बने थे। उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे का नाम दोनों ने रियो रखा था।
– क्वारंटाइन है CSK टीम
सीएसके के सदस्य को दुबई पहुंचने के बाद ही कोरोना हुआ था जिसके बाद शुक्रवार को पूरी टीम को क्वारंटाइन कर दिया गया था। ऐसी खबरें चल रही हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स के कुल 11 सदस्यों को कोरोना हुआ है, जिसमें से एक भारतीय खिलाड़ी भी है। बता दें चेन्नई की टीम चेपक में पांच दिन का कैंप करने के बाद 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी और वो 6 दिन के क्वारंटाइन पीरियड में थी। सुरेश रैना भी टीम के साथ यूएई पहुंचे थे। वह चेन्नई में हुए कैंप का भी हिस्सा थे। जहां बाकी टीम होटल में बंद थी वहीं रैना देश लौट आए हैं।

प्रतापगढ़ में फिर गरमाया हनुमान मंदिर में भंडारे का मामला : राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह सहित 11 लोगों को किया नजरबंद

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित एक श्री हनुमान मंदिर में भंडारे को लेकर प्रति वर्ष माहौल गरमाता है, क्योंकि इस हनुमान मंदिर में ठीक मोहर्रम के जुलूस के दिन ही एक बंदर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. इसी बंदर की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष यहां भंडारा होता है. इस वर्ष भी प्रशासन ने भंडारे की अनुमति न देते हुए कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता और भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह को नजरबंद कर दिया गया है। डीएम के आदेश पर उदय प्रताप सिंह समेत 11 पर हाउस अरेस्ट की कार्रवाई की गई है। राजा भैया के पिता आज शाम 5 बजे से कल रात 9 बजे तक अपने भदरी महल में नजरबंद रहेंगे। वहीं हनुमान मंदिर पर भंडारे के कार्यक्रम को भी जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है, जिसकी नोटिस भी पुलिस ने भदरी राजमहल में चस्पा कर दिया है।

– पिछले तीन सालों से नहीं दी गई अनुमति
बता दें राजा उदय प्रताप सिंह ने हनुमान मंदिर पर भंडारा करने की परमिशन देने की गुहार लगाई थी। दरअसल जिस हनुमान मंदिर पर भंडारे की बात है, वहां पास से ही मोहर्रम का जुलूस भी निकलता है, जिसके चलते इलाके का सौहार्द बिगड़ने के खतरा रहता है। पिछले 3 सालों से जिला प्रशासन इसी के चलते हनुमान मंदिर पर पूजा-पाठ और भंडारे की अनुमति नहीं देता है।

– मोहर्रम के दिन ही होता है हनुमान पाठ और भंडारा
दरअसल हनुमान मंदिर पर एक बंदर के मौत के बाद राजा उदय प्रताप सिंह बंदर की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन करते हैं। इस हनुमान मंदिर पर मोहर्रम के दिन हनुमान पाठ और भंडारे का आयोजन होता है। पिछले 3 सालों से जिला प्रशासन इस कार्यक्रम पर रोक लगाते हुए राजा भैया के पिता और उनके समर्थकों को नजरबंद करते हुए भंडारा का आयोजन नही करने देता है।

– मोहर्रम के दिन ही की गई थी एक बंदर की गोली मार कर हत्या
दरअसल मोहर्रम के दिन ही 2005 में बंदर को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद से इलाके के लोग बंदर की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन करते हैं। 2015 से राजा भैया के पिता ने मंदिर पर पूजा-पाठ को भव्य रूप दे दिया। इसके बाद दो समुदाय में टकराव देखते हुए जिला प्रशासन ने 2016 में इस आयोजन पर रोक लगा दी थी।

– सुप्रीम कोर्ट ने जिला प्रशासन पर सौंपा निर्णय का अधिकार
भंडारे की अनुमति न मिलने पर राजा उदय प्रताप ने 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में प्रत्यावेदन किया था। 27 जनवरी 2020 को कोर्ट ने मामले को निस्तारित करते हुए जिला प्रशासन को निर्णय लेने का निर्देश दिया। 24 अगस्त 2020 को कोविड का हवाला देते हुए फिर जिलाधिकारी ने भंडारे पर रोक लगा दी। इसके बाद उदय प्रताप सिंह समेत 11 लोगों को नजरबंद कर दिया गया है। वहीं भदरी महल के पास भारी संख्या में फ़ोर्स तैनात लगा दी गई है।

Mumbai : 5 लोगों के शामिल होने की शर्त के साथ ताजिया जुलूस को अनुमति

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

सिर्फ 5 लोगों के शामिल होने की शर्त के साथ बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस की अनुमति ने दी है। कोर्ट ने कहा कि मुंबई में ताजिया जुलूस में पांच से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। महाराष्ट्र में कहीं भी किसी अन्य जुलूस की अनुमति नहीं है। अब देखना यह है कि मुस्लिम समाज कोर्ट के आदेश को कहां तक मानता है? क्योंकि सिर्फ पांच लोगों के साथ जुलूस निकालना मुस्लिम समाज के लिए मुश्किल ही नहीं असंभव सी बात है।

– सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने की दी थी सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने मुहर्रम पर देशभर में जुलूस निकालने की इजाजत देने से गुरुवार को यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि पूरे देश के लिए एक सामान्य आदेश कैसे जारी किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है।

– अराजकता फैल सकती है : चीफ जस्टिस बोबडे
प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी. रामासुब्रमणियन की पीठ शिया नेता सैयद कल्बे जव्वाद की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा था आप एक सामान्य आदेश की मांग कर रहे हैं और अगर हम इसकी अनुमति दे दें, तो अराजकता फैल जाएगी। खास समुदाय को कोविड फैलाने के लिए निशाना बनाया जाएगा। हम यह नहीं चाहते। अदालत के तौर पर हम सभी लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में नहीं डाल सकते।