29 C
Mumbai
Sunday, August 23, 2026
Home Blog Page 743

रामपुर में बोले सीएम योगी – ‘अराजकता किसी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी’

यूपी में सख्त कानून व्यवस्था से डरे अपराधी

एनपी न्यूज डेस्क | Navpravah.com

यूपी सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष चाहे जो भी कहे, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से संतुष्ट हैं। आज सीएम योगी रामपुर पहुंचे थे जहाँ उन्होंने दिव्यांगजनों को 1605 ट्राई साइकिल वितरित कीए। इसके बाद उन्होंने दिव्यांग बच्चों से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। इसके साथ ही संबोधन के दौरान उन्होंने आम बजट में किसानों के लिए किये गए ऐलान पर भी बात की और आजादी के बाद पहली बार किसानों को उनकी फसल की ढेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिलने का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जो बातें प्रधानमंत्री ने कहीं, वो केंद्र की सरकार पूरी करने की तरफ कदम बढ़ा रही है। 

अपने वक्तव्य के दौरान उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जो लोग ऐसा करेंगे, उनसे सख्ती से सरकार निपटने के लिए तैयार है। अपराधियों को प्रदेश छोड़कर जाना होगा। उन्होंने कहा कि 1 लाख 37 हजार बेसिक शिक्षकों की भर्ती होगी और साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जायेगा। सरकार अपने नागरिकों के विकास को लेकर गंभीर है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट में देश के गरीब और किसान के लिए बीजेपी ने बहुत घोषणाएं की है। सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रकार से यूपी के हालात बदल रहे हैं, जल्दी ही यूपी में बाहर से निवेश करने कंपनियां आयेंगी। उन्होंने कहा कि यूपी का विकास ही उनकी सरकार का एक मात्र लक्ष्य है। अब देखना होगा कि विपक्ष सीएम योगी के इस बयान को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देता है ! लेकिन सीएम के रुख से इतना तो स्पस्ट ही कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर काफी संजीदा है ।

राहुल सर कहते हैं क्रिकेट सिर्फ एक बॉल का खेल, इसलिए हर बॉल को सीरियस लेना-पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने इंटरव्यू में राहुल द्रविड़ की तारीफ़
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
अंडर 19 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है। भारत ने इस टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में एक भी मैच नहीं हारा है। भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था, जिसमें टीम ने 100 रन से जीत हासिल की है। इस मुकाबले में पृथ्वी ने 94 रन की बेहतरीन पारी खेली है।
टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने खिताबी मुकाबला जीतने के बाद कहा कि इस जीत का पूरा श्रेय खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को जाता है। वहीं पृथ्वी ने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय राहुल द्रविड़, कोच ज्वाला सिंह और उनके पिता को भी जाता है। पृथ्वी ने एक निजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं अपने पापा, कोच राहुल और ज्वाला सर के मंत्र से यहां तक का सफर तक कर पाया हूं। वर्ल्डकप के दौरान राहुल सर की क्लास से हम आज चैम्पियन बने हैं। पृथ्वी ने बताया राहुल सर कहते हैं, क्रिकेट सिर्फ एक बॉल का खेल है। इसलिए हर बॉल को सीरियस लेना चाहिए।
पृथ्वी ने कहा कि उनके लिये अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। यहां से मैं कई सुनहरी यादें लेकर जा रहा हूँ। मैं बयां नहीं कर सकता कि इस समय क्या महसूस कर रहा हूं, मैं बहुत खुश हूं। शॉ ने यहां भारतीय टीम को मिले समर्थन पर हैरानी जताते हुए कहा कि वे सभी हमें देखने आये और पहली गेंद से हमारा साथ दिया। हमें उनसे बहुत प्यार मिला जिसकी हमने कल्पना नहीं की थी।
यह पूछने पर कि ऑस्ट्रेलियाई पारी खत्म होने के बाद उन्होंने अपने खिलाड़ियों से क्या कहा जिसपर उन्होंने बताया कि यह बड़ा स्कोर नहीं था, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि टीम इसे हलके में ले। यह विश्व कप फाइनल था और हमें शांतचित्त होकर खेलना था।

सेना पर एफआईआर के मूद्दे पर भड़के कुमार विश्वास

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश के सम्मान और उसके स्वाभिमान पर हमला हो और कवि कुमार विश्वास को गुस्सा न आये ऐसा बहुत ही कम देखा गया है। बीते दिनों जम्मू कश्मीर सरकार ने एक मूद्दे में सेना पर ही एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए थे। इसी विषय पर कवि कुमार विश्वास की कलम से आज फिर देश के समर्थन के लिए एक शेर निकल पड़ा।

कुमार ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती की सरकार ने सेना के उपर पत्थरबाजी करने वालों लोंगों के खिलाफ मुकद्दमे वापस लेने पर लिखा है। कुमार ने शेर के माध्यम से जनता को विश्वास दिलाना चाहा है कि इस देश फर्जी राष्ट्रवाद का नारा देकर यह सत्ताखोर शिखंडी कुछ नहीं कर सकते है। यहां सिर्फ वोट की राजनीती के लिए सेना का कोई मतलब नहीं है। इस देश में सिर्फ और सिर्फ वोट की राजनीती होती है।

 बता दें कि सेना पर एफआईआर के मामले में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने भी पिछले दिनों रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा था। स्वामी ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए उन पर सवाल उठाए थे। स्वामी ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि एफआईआर पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के विधानसभा में दिए गए बयान को रक्षा मंत्री सीतारमण ने अस्वीकार करने से इनकार कर दिया है। इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री की एक हफ्ते की खामोशी को पार्टी को नोटिस में लेना चाहिए। हम सेना पर एफआईआर दर्ज किए जाने को स्वीकार नहीं कर सकते। बहरहाल स्वामी के इस हमले पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से कोई जवाब नहीं आया था।

UP: जिम ट्रेनर की हत्या मामाले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, दरोगा आरोपी  भेजा गया जेल 

पारुल पाण्डेय|Navpravah.com 

नोएडा के सेक्टर 122 में शनिवार देर रात एक युवक को गोली मारने का मामला में 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और गोली चलानेवाले आरोपी दरोगा को भी धर लिया गया है। सएसपी लव कुमार अनुसार उन्होंने  ट्रेनी सब इंस्‍पेक्‍टर, जिसने गोली चलाई थी उसकी सर्विस रिवॉल्वर जब्त कर ली है। साथ ही उसे जेल भेज दिया गया है। पेशे से जिम ट्रेनर युवक जीतेंद्र यादव को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है। जीतेंद्र के परिवार का आरोप है कि सीएनजी स्टेशन पर कहासुनी के बाद नशे में धुत यूपी पुलिस के दारोगा ने उसे गोली मार दी।

एसएसपी लव कुमार ने बताया की अगर इस को प्रथम दृष्टया के अधर पर देखा जाए तो यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला नजर आता है। जांच के दौरान यह पाया कि ट्रेनी सब इंस्‍पेक्‍टर उस व्यक्ति के बड़े भाई को जानता था, जिसे गोली लगी है। आरोपी एसआई और पीड़ित जीतेंद्र यादव भी एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। आरोपी एसआई सादी वर्दी में था और उसके साथ मौजूद बाकि पुलिस वाले वर्दी में थे। आरोपी ने ही बाकी पुलिस टीम को सूचना दी थी कि कही हंगामें की सूचना है। एसआई के कहने पर ही मौके पर पूरी टीम पहुंची थी। उन्होंने कहा कि स्‍टॉफ ने मुझे बताया कि जिस व्‍यक्ति को गोली मारी उसके साथ कुछ बहस हुई थी, जिसके बाद गोली क्यों चलाई गई। इसकी जांच जारी है ।
आगे एसएसपी लव कुमार ने बताया कि ट्रेनी सब इंस्‍पेक्‍टर को जेल भेज दिया गया है और बाकी तीन पुलिसवालों जिसमें दो कांस्‍टेबल और एक सब इंस्‍पेक्‍टर शामिल हैं। इन तीनो की भूमिका अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्‍होंने कहा है कि यह मामला फर्जी एनकाउंटर का नहीं था। यह मामला दुश्‍मनी का लगता है।

बात दें कि इस घटना से झल्लाए पीड़ित परिवार का आरोप है कि जितेन्द्र रात को लगभग 10 बजे जब बहरामपुर से बहन की सगाई कर लौट रहे थे, तभी नशे मे धुत विजयदर्शन नाम के व्यक्ति ने फर्जी एनकाउंटर करने की कोशिश की और जितेंद्र के अन्य साथियों को भी विजयदर्शन ने पुलिस की मदद से गायब कर दिया है। परिवार का कहना है कि जितेन्द्र का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं था। उनके अनुसार, गोली गले में लगी है और रीढ़ की हड्डी में अटक गई।

कर्नाटक में कांग्रेस Exit गेट पर खड़ी है -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पारुल पाण्डेय|Navpravah.com  
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की 90 दिवसीय यात्रा की समाप्ति पर रविवार को कर्नाटक में आयोजित एक समापन रैली में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में भाजपा की रैली को संबोधित किया। इस दौरन पीएम ने अपने भाषण में कोंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि कर्नाटक की हवा बदल रही है। कांग्रेस यहां EXIT गेट पर खड़ी है। इस बार हम कांग्रेस को हम कर्नाटक से बाहर करके रहेंगे। 

आगे पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस का कल्चर नहीं चाहिए। अब इस पार्टी का समय पूरा हो गया है। हम कांग्रेस मुक्त देश की ओर बढ़ रहे हैं । बीजेपी की सरकार कर्नाटक में विकास की गति में तेजी लाएगी । कर्नाटक में एक करोड़ 16 लाख लोगों का बैंक खाता खुला है। इस राज्य के एक करोड़ लोगों को बीमा योजना को लाभ मिलेगा। बेंगलुरू में एक दिन के लिए बिजली चली जाए तो हाहाकार मच जाएगा। इस राज्य के हजारों गांव में बिजली नहीं थी, लेकिन हमने वहां 7 लाख गांवों में बिजली पहुंचाकर लोगों का जीवन रोशन करने की कोशिश की है । 

भाजपा के एक नेता से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, कर्नाटक के चुनाव अभियान प्रभारी पीयूष गोयल, अनंत कुमार, डी.वी.सदानंद गौड़ा व अनंत कुमार हेगड़े के इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे ।  इस यात्रा का नेतृत्व राज्य इकाई के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने किया। इसका मकसद विकास के जरिए कर्नाटक में बदलाव लाकर भाजपा को सत्ता में वापस लाना है। 

ज्ञात हो कि इस साल कर्नाटक में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसकी तैयारी के तहत ही बीजेपी ने राज्य में ‘नव कर्नाटक निर्माण यात्रा’ प्रारंभ की थी । इस यात्रा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दो नवंबर को 224 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाई थी। राज्य में विधानसभा चुनाव आनेवाले अप्रैल-मई में होनवाले हैं। भाजपा 2008 में अपने दम पर यहां सत्ता में आई थी, लेकिन पांच साल बाद 2013 के चुनाव में हारकर वह सत्ता से बाहर चली गई थी।

पद्मावत’ के बाद ‘पैडमैन’ को प्रमोट कर रही हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका ने किया फिल्म पैडमैन का प्रमोशन

पारुल पाण्डेय । Navpravah.com  

‘पद्मावत’ फिल्म विवाद से बाहर निकलकर इन दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैप्पी मूड में नज़र आ रही हैं। 9 फरवरी को रिलीज़ होनेवाली अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पैडमैन’ को दीपिका ने कुछ अलग ढंग से प्रमोट किया है। इन दिनों सेलिब्रिटीज में चल रहे चैलेंज ट्रेंड को दीपिका ने फॉलो करते हुए उन्होंने सेनेटरी पैड के साथ अपनी एक फोटो सोशल मिडिया पर शेयर की है ।  

इससे पहले भी आमिर खान, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने भी सेनेटरी पैड के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब इस चैलेज को आगे बढाते हुए दीपिका पादुकोण ने यह चैलेंज बैडमिंटन चैंपियन और ओलंपिक मेडल विनर पीवी सिंधू को दिया है। दीपिका ने अपनी फोटो सेनेटरी पैड के साथ खीचकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। दीपिका ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि अक्षय कुमार मुझे टैग करने के लिए धन्यवाद । हां, ये मेरे हाथ में पैड है और इसमें कोई शर्म करने वाली बात नहीं। यह एक प्राकृतिक स्थिती है । पीरियड…
 
बात दें कि अरुणाचलम मुरुगनानथम ने सबसे पहले फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना को टैग करते हुए इसे आगे बढ़ाने के लिए अपील की थी। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी राजकुमार राव के साथ ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें यह दिखाया गया है कि यदि आदमी सैनेटरी पैड को खरीदने पर शर्मिंदा नहीं होगा तो दुनिया एक खुशहाल जगह होगी।

ताज महोत्सव में इस बार गूंजेगा ‘जय श्री राम’ , विपक्ष ने उठाये सवाल

ताज महोत्सव में इस बार गुजेंगे जय श्री राम के नारे

अनुज हनुमत| Navpravah.com  

जब से यूपी में योगी सरकार आई तब से उसके कार्य करने के स्टाइल को लेकर काफी चर्चा हो रही है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है । अब नया विवाद आगामी ताज महोत्सव को लेकर शुरू हो गया है। ताज आयोजन समिति ने 18 फरवरी को उद्घाटन के मौके पर श्रीराम भारती कला केंद्र द्वारा भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन तय किया है । इस मौके पर ताज महोत्सव के उद्घाटन के लिए आयोजन समिति ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है ।

तय कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी को ताज महोत्सव का उद्घाटन होगा । ताज महोत्सव आयोजन समिति ने 18 फरवरी को उद्घाटन के मौके पर श्रीराम भारती कला केंद्र द्वारा भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन तय किया है। वहीं 19 फरवरी को लोक गायिका मालिनी अवस्थी का प्रोग्राम होगा। 20 फरवरी को बॉलीवुड नाइट है। 21 फरवरी को कव्वाली गायक असलम साबरी, 22 फरवरी को पुणे का ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप पुराने गीतों पर आधारित प्रोग्राम पेश करेगा। 23 फरवरी को मुशायरा और 24 फरवरी को कवि सम्मेलन होगा।

कार्यक्रम में शिरकत के लिए 25 से 27 फरवरी तक बॉलीवुड कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। जानकारी के मुताबिक ताज महोत्सव के कुछ प्रोग्राम सूरसदन और पालीवाल पार्क में भी होंगे। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने प्रदेश के गवर्नर राम नाईक और CM योगी आदित्यनाथ को महोत्सव के उद्घाटन के लिए आमंत्रण लेटर भेज दिया है।

बहरहाल , अब इस पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी आने वाले समय मे बड़ा रूप ले सकती है। ताज महोत्सव का ये 27वां आयोजन है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि महोत्सव की शुरुआत श्रीराम के मंचन के साथ होने जा रही है, जिसको लेकर सूबे में सियासत भी गर्मा रही है। एक ओर जहां भाजपा श्रीराम के नाम से शुरुआत को शुभ बता रही है तो वहीं सपा इसकी घोर निंदा कर रही है। उनका कहना है कि ताजमहल दुनिया के अजूबों में से एक है इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, जिसकी हम निंदा करते हैं।

 योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने इस पर कहा कि अगर ताज महोत्सव में राम नाटिका का मंचन नहीं होगा तो क्या पाकिस्तान में होगा। राम हमारे आदर्श हैं।  अगर विपक्ष इसका मंचन पाकिस्तान में करवा सकती है तो करवाए। तो हम भी चलेंगे उनके साथ।

केरल: विधानसभा अध्यक्ष ने सरकारी खजाने के किया दुरपयोग, ख़रीदा 50 हज़ार का चश्मा

केरला में सरकारी खजाने का हुआ दुरूपयोग

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
 
राजनेताओं द्वारा सरकारी पैसे का दुरुपयोग करना कोई आम बात नहीं है। ये बात सभी जानते हैं कि नेता सरकारी पैसा खर्च कर देते हैं। इसी क्रम में एक ताजा घटना केरल की सामने आयी है। केरल के विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन के चश्मे की कीमत का खुलासा हुआ है। एक आरटीआई में मांगी गई जानकारी के अनुसार, श्रीरामकृष्णन ने सरकारी खर्च पर करीब 50 हजार रुपये का चश्मा बनवाया है।
 
कोच्चि के एक वकील डीबी बीनू ने एक आरटीआई के तहत सवाल किया था कि श्रीरामकृष्णन का चश्मा कितने का है? आरटीआई के जवाब के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष ने चश्मे पर 49 हजार 900 रुपये खर्च किए हैं। आरटीआई में मिली जानकारी के मुताबिक, 4900 रुपये चश्मे के फ्रेम और 45000 रुपये लेंस पर खर्च किए गए हैं। इतना ही नहीं विधानसभा अध्यक्ष के इलाज का खर्चा भी सरकारी कोष से ही लिया गया है।
 
आरटीआई में खुलासा होने के बाद श्रीरामकृष्णन ने जवाब देते हुए कहा है कि उन्होंने यह सब कुछ डॉक्टरों की सलाह पर किया है। बाकी आगे उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। याचिकाकर्ता बीनू का कहना है कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के मेडिकल बिलों की कॉपी भी मिली हैम, जिनका भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आरटीआई के जवाब में विधानसभा सचिवालय द्वारा अधूरी जानकारी देने के खिलाफ राज्य सूचना आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगे।

अगरतला: वामियों के गढ़ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के प्रचार के लिए त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे हैं। उन्होंने प्रचार की शुरुआत विजय रथ यात्रा के साथ की। उनके साथ इस यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने अगरतला में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीपीआई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीपीआई के 25 साल के राज के बाद भी त्रिपुरा की 66 प्रतिशत जनता साईकिल खरीद पाने में सक्षम नहीं हैं। 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि अगर हम पंद्रह साल पहले के झारखण्ड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बात करें, तो वे जान लेंगे विकास कैसे किया जाता है। उन्हें पता चल जायेगा कि विकास करने की कला क्या होती है। 

बता दें कि त्रिपुरा में इसी साल विधानसभा चुनाव है। त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीट है और फिलहाल त्रिपुरा में सीपीआई की सरकार है। सीपीआई के माणिक सरकार यहाँ के मुख्यमंत्री हैं। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी पार्टी प्रचार के लिए त्रिपुरा पहुंचे थे। ज्ञातव्य है कि देश में सीपीएआई की सरकार सिर्फ केरला और त्रिपुरा दो ही राज्यों में है।

AK-47 फायरिंग परीक्षण में फेल हुई बुलेट प्रूफ जैकेट्स को महाराष्‍ट्र पुलिस ने लौटाया

Maharashtra police returned failed bulletproof jackets

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

26/11 को हुए आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र पुलिस को मिली 4600 बुलेट प्रूफ जैकेट्स में से एक तिहाई यानी कुल 1430 जैकेट को उसकी कंपनी को लौटा दिया गया है। इस जैकेट को एके-47 गोली परीक्षण में असफल बताया गया है, जिससे यह सुरक्षा जैकेट वापस कर दिए गए हैं।  

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खरीद और समन्वय) वी.वी. लक्ष्मीनारायण ने बताया कि एके-47 गोली परीक्षण में असफल रहने के कारण हमने 1400 से अधिक बुलेट प्रूफ जैकेट निर्माताओं को लौटा दी हैं। एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि चंडीगढ़ के केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में इस परीक्षण का आयोजन किया गया था, जिसमें केवल 3,000 जैकेट ही जांच में पास हुए, जबकि बाकी जैकेट में से एके-47 की गोलियां पार हो गईं, जिसके चलते 1,430 जैकेट्स को लौटा दिया गया।

अधिकारी ने आगे बताया कि हमने जैकेट बनाने वाली कंपनी को 1,430 जैकेट्स के बदले नए जैकेट मांगे हैं। उन्होंने कहा कि बुलेटप्रूफ जैकेट की गुणवत्ता और मानकों के साथ कोई समझौता नहीं होगा और हम उन बुलेटप्रूफ जैकेट की जांच के बाद ही कंपनी से अगला माल लेंगे। 

बता दें कि यह जैकेट कानपुर स्थित निर्माता कंपनी को वापस की गयी है, जिन्होंने इसे बनाया था।  कानपुर से यह तीन खेप में आयी थी। पुलिस विभाग ने कंपनी को 5,000 बुलेट प्रूफ जैकेट बनाने का आदेश दिया था। यह कंपनी अन्य केन्द्रीय सुरक्षा बलों को भी ऐसी जैकेट मुहैया कराती हैं। इस जैकेट को बनाने के लिए सरकार ने सीमा शुल्क ड्यूटी और अन्य शुल्कों के साथ कुल 17 करोड़ रूपए कंपनी को दिए थे, जिसके बाद 4600 जैकेट सेना को मिले थे। 2008 में हुए आतंकी हमलों में एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे की मौत के बाद बुलेट प्रूफ जैकेट्स की गुणवत्ता पर एक बहुत बड़ा विवाद शुरू हो गया था। राज्य पुलिस को हमले के करीब नौ साल बाद, 2017 की अंतिम तिमाही में जैकेट्स की खेप मिलनी शुरू हुई।