सूबे में एक के बाद एक हो रही घटनाओं से कानून व्यवस्था सन्देह के घेरे में आ गई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश में लखनऊ के काकोरी क्षेत्र का है, जहां बहादुर पत्नी ने सूझबूझ से अपने पति की जान बचाकर बदमाशों को भागने पर मजबूर तो कर दिया, लेकिन सूबे की कानून व्यवस्था पर बड़ा पृश्न खड़ा कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कल देर रात लाठी डंडो और कुल्हाडी लैस कुछ लोग आबिद के घर पहुंचे और गेट खटखटाया। इसके बाद उन लोगों ने पत्रकार आबिद अली को बाहर बुलाया और फिर उन पर हमला कर दिया। फिर क्या, पति को मार खाता देख उनकी पत्नी आयशा आबिद तेजी से घर के अन्दर गईं और रिवाल्वर लेकर बाहर आई और हवाई फायरिंग शुरु कर दी। गोली चलते देख बदमाश भाग निकले।
आबिद की पत्नी की सूझबूझ और बहादुरी की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। ये पूरा माजरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। सूत्रों के अनुसार, हमला करने का मकसद किराये के मकान को खाली करवाना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है, लेकिन योगी सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के आदेश हवा हवाई ही साबित हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर चटख धूप निकलने से दिन में सर्दी कम हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर सूखा रहा। राज्य के पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा गिरा। इस दौरान इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद तथा वाराणसी मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा, झांसी, फैजाबाद, कानपुर तथा मेरठ मण्डलों में भी यह सामान्य से ज्यादा रहा।
रात के तापमान में भी चढ़ाव का रुख देखा गया। झांसी, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, इलाहाबाद तथा फैजाबाद मण्डलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप निकलने से अब दोपहर के वक्त सर्दी का एहसास लगभग ना के बराबर हो रहा है। हालांकि सुबह और रात को हल्की ठंड महसूस की जा रही है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।
1 फरवरी को दिल्ली में अंकित सक्सेना नाम के एक नौजवान को सरेआम गला काटकर मार दिया गया था। अंकित का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने सलीमा नाम की एक लड़की से प्यार किया था और सलीमा के घरवालों ने ही अंकित का बेरहमी से कत्ल कर दिया।
मृतक अंतिक के पिता ने अपील की है कि इस मामले को सांप्रदायिक रंग ना दिया जाए। अंकित सक्सेना के पिता से जब मनोज तिवारी मिलने गये, तब उनके पिता ने मनोज तिवारी से कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए, किसी धर्म से उन्हें नफरत नहीं है। एक निजी चैनल से बात करते हुए भी अंकित के पिता ने कहा कि मैं सभी चैनल्स और मीडिया हाउस से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि इसे हिंदू-मुस्लिम मामला न बनाएं, मुझे किसी मुस्लिम से कोई नफरत नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के लिए सभी जिम्मेवार नहीं हैं। मेरे बेटे को बचाने के लिए 1000 की भीड़ में कोई आगे नहीं आया। मेरी पत्नी का इलाज कराने के लिए मनोज तिवारी का शुक्रिया। मैंने बेटे के लिए बहुत सपने देखे थे, लेकिन अब मैं किसी से क्या कहूँ।
अंकित के पिता ने बताया कि मेरा बेटा और वो लड़की दोस्त थे, लेकिन उनके रिश्ते के बारे में मुझे ज्यादा पता नहीं था। उन्होंने कहा कि अंकित कहता था कि पापा शादी मैं आपकी मर्जी से करूंगा, लेकिन लड़की मेरी पसंद की होगी। इस मामले में जो भी मेरी मदद कर रहे हैं, मैं उनका शुक्रगुजार हूँ।
अगर आप राशन कार्ड धारक हैं, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। राशनकार्ड धारकों के लिए 9 फरवरी 2018 से वितरण प्रणाली के नियमों में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। सरकार पीडीएस सिस्टम में चोरी को रोकने के लिए नया नियम 9 फरवरी से शुरु करेगी।
बायोमीट्रिक सिस्टम के जरिए मिलेगा राशन- राशन कार्ड की दुकानों से कालाबाजारी को रोकने के लिए अब अंगूठा लगाने के बाद ही राशन मिल सकेगा। इस योजना की शुरुआत 9 फरवरी से हो जाएगी, सभी जिला आपूर्ति विभाग इस काम व्यवस्था तो देखेंगे और लागू करेंगे। तमाम दुकानों के लिए बायोमीट्रिक मशीनें मंगा दी गई हैं, जिन्हें लगाने का काम भी शुरु कर दिया गया है।
रुकेगा असमान वितरण- सरकारी राशन की दुकानों पर कई बार असमान वितरण को लेकर सवाल उठते रहे हैं। राशन डीलरों पर सामान दूसरी दुकानों पर बेचने का आरोप भी लगता रहा है। ऐसे में बायोमीट्रिक मशीनों से इस चोरी पर रोक लगेगी। सभी पीडीएस दुकानों पर ये मशीनें लगेंगी, जिसमें राशनकार्ड धारक की पूरी जानकारी लिंक रहेगी।
अंगूठा लगाने के बाद मिलेगा राशन- राशनकार्ड धारक का नंबर मशीन में फीड रहेगा, जिससे अंगूठा लगाते ही पूरा विवरण सामने आ जाएगा। राशन कार्ड में जिन लोगों का नाम शामिल होगा, उसकी भी जानकारी मशीन में फीड रहेगी। अंगूठा लगाने के बाद ही राशन कार्ड धारक को तय यूनिट के हिसाब से राशन दिया जाएगा।
कॉमन सर्विस सेंटर से जुड़ेंगे पीडीएस सेंटर- राशन कार्ड की दुकानों को जल्द ही सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से जोड़ने का फैसला किया गया है। इस योजना में राशन की दुकानों पर जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बिजली का बिल अदा करने, पानी का बिल अदा करने, पैन कार्ड और मोबाइल के रीचार्ज की सुविधा दी जाएगी। अब आपको तमाम प्रमाण पत्रों के लिए तहसील के चक्कर नहीं काटने होंगे।
लगातार पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा। जम्मू कश्मीर के राजौरी और पूंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगते इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई जबरदस्त गोलीबारी में सेना के एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो नाबालिग समेत चार लोग घायल हो गए।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक सैनिकों ने राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से लगने वाली भीमभेर गली सेक्टर में आज जबरदस्त गोलीबारी और बमबारी की। अधिकारी ने बताया पाक की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान शहीद हो गए। इस जबरदस्त गोलीबारी में घायल सेना के एक अधिकारी ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सेना ने भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसके बाद दोनो तरफ से गोलीबारी जारी है।
इससे पहले आज पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाक की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में दो नाबालिग और एक जवान घायल हो गए। पाक सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगते अग्रिम चौकियों और गांव को निशाना बनाया था। यहां भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर छोटे और स्वचालित हथियार तथा मोर्टार से हमला शुरू कर दिया। सेना ने भी इसका उचित और प्रभावी जवाब दिया।
मंगलवार को अमेठी गैंगवार में अशफाक नामक युवक की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को अकेले ही अंजाम देने वाली यूपी पुलिस की महिला अफसर एकाएक सुर्खियों में आ गयी है। दरअसल, यह अफसर 25 हजार के इनामी को अमौसी एयरपोर्ट से अकेले उठा लायी। गिरफ्तारी से समर्थकों द्वारा कानून व्यवस्था के लिए नई मुसीबत खड़ी न हो जाए, इसकी आशंका से अपना सर्विस रिवॉल्वर लगाए यह अफसर इस हत्यारोपी को कार में लिए सारी रात राजधानी की सड़कों पर ही घूमती रही। हैरत यह है कि गैंगवार के मुख्य आरोपी की तलाश में 5 दिन से खाक छान रही यूपी एटीएस, एसटीएफ की टीमें दांत ही किटकिटाती रह गयी।
बता दें कि 30 जनवरी को अशफाक की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी। इस दौरान अमेठी पुलिस ने एक शूटर को पकड़ लिया था। जिसने पूछताछ में राजेश विक्रम सिंह व उसके बड़े भाई पूर्व प्रमुख राकेश विक्रम सिंह समेत तीन लोगों के हत्या में शामिल होने का खुलासा तक किया। गैंगवार में हत्या से पुलिस मुख्यालय तक सकते में आ गया था। मामला सीधे सीधे दो अलग वर्गों से जुड़ा होने के दृष्टिगत इन सभी की गिरफ्तारी के लिए बाकायदा यूपी एटीएस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, एसओजी समेत रेंज के कई थानों के तेज़तर्रार पुलिसकर्मियों की तमाम टीमों को लगाया गया था। गिरफ्तारी नही होने पर शुक्रवार को ही पुलिस अधीक्षक ने राजेश व राकेश के खिलाफ 25-25 हजार रुपए इनाम की घोषणा कर दी थी। अमेठी और आसपास के जिलों में इनके इश्तहार चस्पा करा दिए गए।
इधर, बेहद भरोसेमंद सूत्र बताते हैं कि आरोपियों को जेल भेजने के बढ़ते भारी दबाव के बीच 4 दिन गुजरने पर भी कोई कामयाबी मिलती न देख, जोन के सबसे बड़े अफसर ने सीओ तिलोई डॉ. बीनू सिंह को इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी का टास्क दिया। सूत्रों की मानें, तो बीनू सिंह ने अफसरों को भरोसे में लेकर बिना अपने हमराह लिए कार से लखनऊ कूच कर दिया और पार्किंग में ड्राइवर को कार में ही छोड़ अमौसी एयरपोर्ट के बाहर गेट पर बैठी रहीं।
एयरपोर्ट से बिना फोर्स अकेले दबोच लायी अमेठी गैंगवार का इनामी-
बताते हैं कि अचानक मुखबिर से संकेत मिलते ही बीनू ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में रिवॉल्वर लोड कर राजेश विक्रम को एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर ही दबोच लिया और कार में धक्का देकर अमेठी की ओर जाने लगीं। सूत्र यहां तक बताते हैं कि महिला अफसर ने बिना देरी किए जिले के अफसरों को कामयाबी की खबर सुना दी। लेकिन राजेश की गिरफ्तारी से इलाके में किसी तरह के तनाव की आशंका ने अफसरों के माथे के बल बढा दिए। बताया जाता है कि बीनू सिंह ने राजेश को कार में ही लॉक कर लिया और कई घँटे राजधानी लखनऊ की सड़कों पर घुमाते हुए अशफाक की हत्या से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर लीं।
इधर, दिन निकलते ही महिला अफसर राजेश को लेकर जिला मुख्यालय पहुँची। गिरफ्तारी से तनाव न बढ़े, एहतियातन राजेश की सुरक्षा बढा दी गई। जहां तहां आरोपियों को दबोचने के लिए जुटीं एटीएस, एसटीएफ टीमों ने भी राजेश से हत्या के सम्बंध में सिलसलेबार पूछताछ की। तब जाकर राजेश की गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट लिखी जाने लगी। क्रेडिट लेने और देने की स्वभाविक होड़ ने भी कुलांचे भरीं। दोपहर बाद मेडिकल ओर और फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
इस बीच गिरफ्तारी की ख़बर पाकर कल ही हटाए गए एडीजी अभय कुमार भी पहुँच गए। पुलिस स्टाइल में महिला अफसर की यह कहते हुए पीठ थपथपाते सुने गए, भई हमें पता था हमारी ऑफिसर बीनू पकड़ कर लाएगी। वहीं, अधिकारियों ने सीओ तिलोई के इस अचीवमेंट को जमकर सराहा। कुल मिलाकर इतने बड़ी आपराधिक वारदात के एक आरोपी को जेल भेजे जाने के बाद आज पुलिस अफसरों को सुकून की नींद आना तय है।
बाजार में अंगूर दो तरह के मिलते हैं, एक हल्के हरे रंग का और एक काले रंग का। अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद है, इसमें पायी जाने वाली कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
एक शोध में सामने आया है कि यदि आप अवसाद से बचना चाहते हैं, तो उसके लिए अंगूर काफी फायदेमंद है। शोधकर्ताओं का कहना है कि भोजन में अंगूर को शामिल करने से मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
ऑनलाइन ‘नेचर कम्यूनिकेशंस’ में प्रकाशित शोध के नतीजे बताते हैं कि भोजन में अंगूर को शामिल करना चाहिए, क्योंकि अंगूर से मिलने वाले नैसर्गिक तत्वों से हताशा जैसे मनोविकार कम हो सकते हैं।
शोधकर्ता ने बताया कि अंगूर से तैयार बायोएक्टिव डायटरी पोलीफिनॉल तनाव प्रेरित निराशा की स्थिति से बाहर निकलने में मददगार व इस रोग के इलाज में प्रभावी हो सकता है। शोध में इसका उपयोग चूहे पर किया गया और नतीजा सकारात्मक आया है।
आइये बताते हैं अंगूर के सेवन से होने वाले फायदे –
1. आजकल भागदौड़ भरी ज़िन्दगी और अव्यवस्थित जीवनशैली के बीच माइग्रेन आम समस्या है, ऐसे में अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद रहता है।
2. अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों से राहत देने के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद रहता है।
3. यदि कोई हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त है, तो उनके लिए अंगूर का सेवन रामबाण साबित होगा, क्योंकि अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर कट्रोल रहता है।
4. अंगूर के सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है।
5. दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है।
कानपूर में महिला ने 11वें मंजिल से खुदकर की आत्महत्या
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com देश का मैनचेस्टर कहा जाने वाला कानपुर लगातार हो रही घटनाओं के कारण सुर्खियों में बना रहता है। कानपुर में इन्द्रानगर के डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में तब अचानक चारो तरफ सन्नाटा पसर गया जब की 11वीं मंजिल से मासूम बेटे को नीचे फेंककर मां भी नीचे कूद गयी। मां-बेटे की मौत से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया । बताया जा रहा है कि महिला सीजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से ग्रसित थी और अचानक दौरे पड़ने पर ऐसी हरकतें करती थी। आपको बता दें कि पत्रकारपुरम के रोहणी अपार्टमेंट में रहने वाले सीए पवन अग्रवाल ने डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल में एक और फ्लैट खरीदा था। रविवार को दोपहर बाद पत्नी जया अग्रवाल जया फ्लैट देखने की जिद करने लगी। इस पर पवन पत्नी के साथ, 5 साल के बेटे उत्कर्ष और दूसरे बेटे को साथ में लेकर डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट पहुंच गए। सभी फ्लैट देख रहे थे तभी अचानक जया को दौरा पड़ा और छोटे बेटे उत्कर्ष को लेकर बालकनी की तरफ भागी।
पवन कुछ समझ पाते तब तक जया ने बेटे को 11वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस पर पवन और दूसरा बेटा चिल्लाने लगे और जया को पकड़ा। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता सब वह दृश्य देखकर सन्न रह गए ।
पवन और पड़ोसी भाग कर नीचे पहुंचे और उत्कर्ष को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे। वह कुछ दूर ही पहुंचे थे तभी जया भी चीखते हुए 11वीं मंजिल से नीचे कूद गयी। पवन वापस लौटे तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था, पत्नी और बेटे की दोनों की मौत हो चुकी थी। मां-बेटे की मौत से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। सभी लोग नीचे उतर आए और पुलिस को खबर की। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं अपार्टमेंट और उसके आस पास के सभी लोग घटना के बाद से सदमे में हैं।