28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
Home Blog Page 720

PNB महाघोटाले में फंसे नीरव मोदी

नीरव मोदी का बॉलीवुड में था अच्छा कनेक्शन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पंजाब नेशनल बैंक के मुंबई स्थित एक ब्रांच में सबसे बड़ी फ्रॉड ट्रांजैक्शन्स का खुलासा हुआ है। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, ब्रांच में कुल 11,360 करोड़ रुपये के फर्जी ट्रांजैक्शन्स हुए हैं। इस मामले में पीएनबी ने अरबपति ज्वेलरी डिज़ाइनर नीरव मोदी और एक ज्वेलरी कंपनी के खिलाफ सीबीआई से शिकायत की है।  

बैंक ने आरोप लगाया है कि नीरव, उनके भाई निशाल, पत्नी अमी और मेहुल चीनूभाई चोकसी ने बैंक के अधिकारियों के साथ साज़िश रची और फ्रॉड ट्रांजैक्शन्स को अंजाम दिया है। पिछले हफ्ते भी सीबीआई ने नीरव मोदी के खिलाफ जांच करने की बात कही थी।

ज्ञात हो कि नीरव मोदी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर एंटरप्रेन्योर में होती है। वे पहले ऐसे कारोबारी हैं, जिनका नाम ही उनका ब्रांडनेम बन गया है। वे फ़ायरस्टार डायमंड के संस्थापक हैं और उनके ग्राहकों में दुनिया के बड़े बिजनेसमैन से लेकर सेलेब्रिटी और राज घरानों के लोग शामिल हैं।   फायरस्टार डायमंड का कारोबार आज यूएसए, यूरोप, मिडिल ईस्ट और इंडिया मे फैला हुआ है।   

जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली हुए कोर्ट में पेश, आज से ट्रायल शुरू

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान आत्‍महत्‍या मामले में अभिनेता आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को आज सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जिया खान मर्डर केस मामले में आज से ट्रायल श्‍ुारू कर दिया गया है। वहीं इस केस में गवाहों से पूछताछ के मद्देनजर कोर्ट ने पहले गवाह को समन भी जारी कर दिया है। 

बता दें कि जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली पर मुंबई की सेशन कोर्ट ने आरोप तय करते हुए, जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत ट्रायल चलाने के आदेश दिए थे। इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान सूरज के वकील ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि जिया ने यह कदम खुद उठाया था और उसमें सूरज पंचौली का कोई हाथ नहीं है। आगे सूरज के वकील ने बताया कि इस केस के चक्‍कर में सूरज का काफी समय बर्बाद हो चुका है। जिसके बाद सूरज को सीबीआई की स्‍पेशल कोर्ट ने सूरज को राहत भरा फैसला दिया था और उनपर से जांच रोकने के आदेश दे दिए थे ।

गौरतलब हो कि 3 जुून 2013 को जिया खान ने अपने घर के अंदर आत्‍महत्‍या कर ली थी। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें जिया ने लिखा था कि वह सूरज से काफी प्रताड़ित हो गईं थीं, जिसके कारण वह ऐसा कदम उठा रही हैं। इसके बाद 10 जून 2013 को सूरज पंचौली को हिरासत में ले लिया गया था।

लिंगायत समुदाय बढ़ा सकता है कर्नाटक में भाजपा की मुश्किलें

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में लिंगायत समुदाय को अलग धर्म की मान्यता देने की मांग पर राजनीति तेज हो गई है। कर्नाटक की आबादी में 18 फीसदी लिंगायत समुदाय के लोग हैं।भाजपा के सीएम चेहरे बीएस येदियुरप्‍पा इसी लिंगायत समुदाय से नाता रखते हैं। वहीं कांग्रेस लिंगायत समुदाय के अलग धर्म की मांग का समर्थन कर रही है। जिसके कारण आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए मुश्कलें बढ़ सकती हैं। 

बता दें कि पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी लिंगायतों की अच्छी आबादी है। भाजपा लिंगायत समुदाय को कर्नाटक में पारम्परिक वोटर मानती है। इसी वजह से कांग्रेस लिंगायत समुदाय के मांग का समर्थन कर रही है। बीएस येदियुरप्‍पा के जनाधार को कमजोर करने के मकसद से लिंगायत समुदाय के मसले को उठाने की कोशिश की जा रही है।

माना जा रहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिंगायतों की मांग का खुलकर समर्थन करने के पीछे भी यही बात है। सिद्धारमैया ने पांच मंत्रियों की एक समिति बनाई है, जिनकी रिपोर्ट के बाद उनकी सरकार लिंगायत को अलग धर्म की मान्यता देने के लिए केंद्र सरकार को लिखेगी। 

गौरतलब है कि समुदाय के भीतर लिंगायत को हिंदू धर्म से अलग मान्यता दिलाने की मांग समय-समय पर होती रही है। लेकिन पिछले दशक से यह मांग जोरदार तरीके से की जा रही है। 2011 की जनगणना के वक्त लिंगायत समुदाय के संगठनों ने अपने लोगों के बीच यह अभियान चलाया कि वे जनगणना फर्म में अपना जेंडर न लिखें। 

श्रीनगर में हमला टालने वाले कॉन्स्टेबल रघुनाथ घैत को मिलेगा टर्न प्रमोशन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

श्रीनगर के सीआरपीएफ मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हुआ, तो वहीं सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। ये हमला और भी बड़ा हो सकता था, लेकिन सीआरपीएफ संतरी के पद पर तैनात कॉन्स्टेबल रघुनाथ घैत ने एक बड़ा हमला होने से रोक लिया।

सीआरपीएफ ने रघुनाथ का आउट ऑफ टर्न प्रमोशन करने का फैसला किया है। 27 साल के रघुनाथ की मुस्तैदी के कारण ही दोनों आतंकियों को पहचाना गया था और सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर ने बताया कि हमने उनका टर्न प्रमोशन करने का फैसला किया है। इसके लिए गृह मंत्रालय से बात की जा रही है। सूत्रों की मानें, तो इस सिफारिश को फास्ट ट्रैक के आधार पर किया जाएगा।

27 वर्षीय रघुनाथ उस दौरान मुख्यालय के बाहर ही ड्यूटी कर रहे थे, जब उन्होंने आतंकियों को हाथ में हथियार लेते हुए मुख्यालय में आते हुए देखा और उन्होंने आतंकियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी एसपी वैद्य ने भी संतरी रघुनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि लड़के की होशियारी के कारण ही आतंकी अपने मिशन को अंजाम देने में नाकाम रहे हैं, जो कि काबिले तारीफ है और रघुनाथ के टर्न प्रमोशन का फैसला भी सही है।

हंसो रेणुका हंसो! हम तुम्हें प्यार करते हैं -शत्रुघ्न सिन्हा

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com 

भाजपा सांसद और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाते हुए अपने पार्टी के विरुद्ध बयानबाजी की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोंग्रेस नेता रेणुका चौधरी की हंसी पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने रेणुका चौधरी के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘हंसो रेणुका हंसो! हम तुम्हें प्यार करते हैं और तुम्हारा सम्मान भी करते हैं। हमें तुम पर नाज है, हमारी शुभकामना तुम्हारे साथ है। दु:खी मत हो, खुश रहो। उन्हें घूरने दो, चीखने-चिल्लाने दो। जल्द ही चीजें ठीक होंगी।  

उन्होंने आगे प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि जो लोग महिला सशक्तिकरण और उनकी हंसी का विरोध करते हैं, वे जल्द ही खत्म हो जाएंगे। तब हमलोग सभी अंतिम हंसी हंसेंगे। नारी शक्ति की जय हो। जय हिन्द! ज्ञात हो कि शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा से बिहार चुनाव से ही नाराज चल रहे हैं। वह पार्टी के हर स्टैंड का विरोध करते नज़र आते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पार्टी पर आरोप लगाया था कि मेरे साथ पार्टी में सौतेले बेटे जैसा व्यवहार होता है।  

गौरतलब है कि राष्ट्रपति धन्यवाद अभिभाषण के दौरान पीएम मोदी राज्य सभा में संबोधन कर रहे थे। इस दौरान विपक्ष के नेता लगातार सदन में हंगामा मचा रहे थे और इसी हंगामें के बीच कोंग्रेस नेता रेणुका चौधरी सदन में जोर-जोर से ठहाके लगा रही थी, जिसके कारण पीएम मोदी के संबोधन में कठिनाई आ रही थी। इस वजह से सदन के सभापति वेंकैया नायडू ने रेणुका चौधरी को हंसने से रोकते हैं तभी पीएम मोदी ने सभापति को रोकते हुए रेणुका चौधरी की हंसी पर कटाक्ष किया और कहा कि रामायण सीरियल में ऐसी हंसी सुनने के बाद अब यह हंसी सुनने को मिली है।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में PM मोदी के ‘मन की बात’ सुनना अनिवार्य

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

राज्य के स्कूलों में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनने को अनिवार्य कर दिया गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री 16 फरवरी को सुबह 11 से 12 बजे तक छात्रों को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम बच्चों से जुड़ी कई अहम बातों पर संबोधन करेंगे। वह बताएंगे कि बच्चे परीक्षा का तनाव कैसे कम करें। इसी के तहत इस संबोधन को सुनना सभी बच्चों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा विभाग ने एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी है।   

राज्य द्वारा जारी शिक्षा विभाग के इस नोटिस में कहा गया है कि कक्षा छठवीं से बाहरवीं तक के छात्रों को आकाशवाणी और दूरदर्शन पर 16 फरवरी को सुबह 11 बजे आने वाला संदेश सुनाया जाएगा। उनके साथ शिक्षक, शाला प्रबंधन समिति और बीएड और डीएड के विद्यार्थियों को भी यह संदेश सुनना होगा। इतना ही नहीं, विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी अनिवार्यता सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया है। 

इस पत्र में कहा गया है कि दिनांक 16 फरवरी 2018 को सुबह 11 से 12 बजे जिले में संचालित समस्त माध्यमिक शालाओं एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 6वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी के संदर्भ में माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा बच्चों में परीक्षा के तनाव को कम कैसे करें, इस संदर्भ में सीधे इंटरनेट, टीवी, रेडियो के माध्यम से लाइव प्रसारण सुन सकते हैं। इसके तहत स्कूल प्रशासन इस प्रसारण को सुनने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। 

चिकन खाकर नरसिम्हा स्वामी के मंदिर गए थे राहुल गांधी -बीएस येदियुरप्पा

राजेश सोनी | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने संगीन आरोप लगाए हैं। बीएस येदियुरप्पा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी कर्नाटक के प्रसिद्ध नरसिम्हा स्वामी के मंदिर में चिकन खाकर गए थे। येदियुरप्पा ने आगे कहा कि राहुल गांधी का मंदिर प्रेम झूठा है, वे सिर्फ वोट पाने के लिए मंदिर जाते हैं। 

येदियुरप्पा ने आगे कहा कि कांग्रेस लगातार हिंदुओं की भावनाओं को चोट क्यों पहुंचा रही है? हर किसी को समान रूप से देखना समाजवाद है और आपका मजावाद है। येदियुरप्पा ने  एक ट्वीट में कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मछली खाने के बाद धर्मस्थल मंजूनाथ का दर्शन करने गए थे, तो दूसरी ओर राहुल गांधी चिकन खाने के बाद नरसिम्हा स्वामी के दर्शन के लिए गए।    

भाजपा कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष येदियुरप्पा के आरोपों का जवाब राहुल गांधी ने भी दिया है। राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे मंदिर जाना पसंद है। जहां कहीं भी धार्मिक स्थल मिलता है, मैं वहां जाता हूं। मुझे अच्छा लगता है और खुशी मिलती है। मैं यह करता रहूंगा।  

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए 4 दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। वहीं वह लगातार भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी पर जनसभा के माध्यम से आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकारों पर आरोप लगाया कि जहाँ भाजपा की सरकार वहां हिंसा बढ़ी है। भाजपा पर उन्होंने समाजों के बीच तनाव पैदा करना और आग भड़काने का आरोप भी लगाया है।  

दिल्ली: इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी आरिज़ खान जुनैद गिरफ्तार, दिल्ली बम ब्लास्ट में शामिल

terrorist aariz khan arrested in delhi

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली पुलिस ने आज इंडियन मुजाहिदीन के एक वांटेड आतंकी आरिज खान इलयाज जुनैद को गिरफतार किया है। आतंकी जुनैद की गिरफ़्तारी से दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी जुनैद की गिरफ़्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है। दिल्ली पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। 

बता दें कि आतंकी जुनैद का हाथ दिल्ली समेत देशभर में 6 जगह बम ब्लास्ट में रहा है। जुनैद का हाथ चर्चित दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर में भी रहा है। दिल्ली पुलिस ने जुनैद की गिरफ़्तारी इसी मामले में की है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान एक बिल्डिंग में आरिज खान भी मौजूद था। उसके साथ चारों आतंकी भी थे। इसने वहां से आतंकियों को भगाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। 

गौरतलब है कि पिछले महीने ठीक गणतंत्र दिवस से पहले 22 जनवरी को भारत का ओसामा बिन लादेन कहलाने वाला सुभान कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था । दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और अहमदाबाद में हुए धमाकों के पीछे इसी का हाथ था। लगातार 1 महीनों के भीतर दिल्ली पुलिस ने दो बड़े आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 

इलाहाबाद: छात्र दिलीप सरोज हत्या कांड का मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह गिरफ्तार

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

इलाहाबाद में मामूली विवाद में एलएलबी के छात्र दिलीप सरोज की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी एसएन सबत ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि एलएलबी के छात्र की हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी ज्ञानप्रकाश अवस्थी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की है। 9 फरवरी की रात एक रेस्टोरेंट के बाहर डंडे से पीटकर दिलीप सरोज की हत्या कर दी गयी थी। दिलीप मारपीट के बाद ही कोमा में चला गया था और एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह उसकी मौत हो गई थी।

खाना खाने के बाद वह रेस्टोरेंट के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर फोन पर बात कर रहा था, तभी तीन से चार लोग रेस्टोरेंट की सीढ़ियों से उतरे और दिलीप से हल्का सा टकरा गए। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी और मामला बढ़ता चला गया।रेस्टोरेंट में लगे CCTV और एक युवक द्वारा बनाये गये विडियो में यह पूरी घटना दिखाई दे रही है। इसके आधार पर पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डाक्टरों के मुताबिक, दिलीप के सिर में गहरी चोट लगी थी, इसलिए वो उसे नही बचा सके।

पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने कहा कि दिलीप के भाई ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। CCTV फुटेज और इस घटना के वायरल हुए वीडियो के आधार पर मुख्य अभियुक्त के तौर पर विजय शंकर सिंह की पहचान की गई थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं प्रिया, ‘पिंक’ फिल्म के निर्देशक को नकारा

Priya Prakash

पारुल पांडेय | Navpravah.com

28 सेंकेंड की एक क्लिप से मलयालम एक्ट्रेस प्र‍िया प्रकाश 24 घंटे में पॉपुलर हो गई हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने गूगल सर्च इंजन में सनी लियोन  को भी पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद अब उनके साथ काम करने वालों की कतार लग गई है। 

बॉलीवुडलाइफ में छपी खबर के अनुसार, प्र‍िया प्रकाश को ‘पिंक’ फिल्म के डायरेक्टर अनिरुद्ध राय चौधरी ने एक फिल्म का ऑफर दिया है। इस बात का खुलासा खुद प्रिया ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में किया है। प्रिया ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ‘पिंक’ फिल्म के डायरेक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया था, लेकिन फिलहाल वो जून तक अपनी डेब्यू फिल्म पर ही फोकस करना चाहती हैं। ‘उरु आदर लव’ नामक उनकी फिल्म जून में रिलीज हो रही है। 

अपनी डेब्यू फिल्म से ही प्रिया ने देशभर में सुर्खियां बटोर ली हैं, जिसके बाद उन्हें मलयालम के अलावा भी अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से आॅफर मिल रहे हैं। प्रिया ने इस इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड में काम करना उनका सपना है, लेकिन फिलहाल वह अपने कॉलेज और अपकमिंग फिल्म पर ही पूरा फोकस रखना चाहती हैं।

इतना ही नहीं, प्रिया ‘पद्मावत’ फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ भी काम करना चाहती हैं। उनकी फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। बता दें कि केरल के त्रिसूर शहर की रहने वाली प्रिया फिलहाल बी.कॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। इस क्लिप के वायरल होने के बाद से ही सर्चिंग के मामले में भी प्रिया ने कटरीना कैफ और दीपिका को भी पछाड़ दिया था।